Corona vaccine started from 16 January 2021

भारत में कोरोना टीकाकरण आज से प्रारंभ

Corona Vaccination कोरॉना टीकाकरण आज से देश में शुरू होने जा रहा है आईए जानते है ?

भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज कॉरोना के टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दे दी है ।

  • 3600 केंद्र विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आपस में जुड़ेंगे ।
  • ओडिशा में पहले चरण में शनिवार को एक लाख 92 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। ये टीके राज्य के 160 केंद्रों पर लगाए जाएंगे। पहले चरण के टीकाकरण के लिए ओडिशा को चार लाख आठ हजार कोविशील्ड और 20 हजार कोवैक्सीन की खुराक प्राप्त हो चुकी हैं।
  • तमिलनाडु में कोरोना टीकाकरण के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री इड्डापड्डी पलनीसामी मदुरै में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में कोविन ऐप द्वारा पंजीकृत सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और सैन्यकर्मी कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा ।

टीकाकरण का यह कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा, जिसके पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 से अधिक उम्र के लोग और कोमोरबिडिटी वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में सभी टीकाकरण केंद्रों पर रोजाना करीब 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

भारत में कोरोना टीकाकरण आज से प्रारंभ Read More

लॉक डाउन स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल : दिल्ली से पटना, कानपुर आज से

Lock down special train time table: Delhi to Patna, Kanpur from today

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के वास्ते आज से भारतीय रेलवे कुछ यात्री ट्रेनों की सेवा प्रारंभ कर रही है। कोरोना लॉकडाउन के बीच रेल मंत्रालय आज यानी 12 मई से देश की राजधानी नई दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख शहरों के लिए 15 जोड़ी ट्रेन चलाने जा रहा है। नई दिल्ली से पटना, रांची, हावड़ा, डिब्रूगढ़, मुंबई, जम्मू तवी, अहमदाबाद सहित 15 रूटों पर एसी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के लिए टाइम टेबल की घोषणा कर दी है। इनमें से कुछ ट्रेनें हर दिन चलेंगी तो कुछ सप्ताह में दो दिन और कुछ साप्ताहिक हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी ट्रेनें एसी हैं, जिसका किराया राजधानी के समान है।

इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट के लिए रविवार शाम को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग हुई। अगर आप भी इन ट्रेनों का सफर कर घर जाना चाहते हैं तो आप भी जान लें कि कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी, क्या टाइमिंग होगी और कहां-कहां ट्रेनों का स्टॉपेज होगा।

दिल्ली से यहां तक चलेंगी ट्रेनें : 

ये विशेष ट्रेनें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी।

देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, टाइमिंग, स्टॉपेज

कहां से(समय) कहां तक(समय) फ्रीक्वेंसी  स्टॉपेज कब से चलेगी
हावड़ा(16:50) नई दिल्ली(10:00) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(16:55) हावड़ा़(09:55) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
राजेंद्र नगर(19:00) नई दिल्ली(07:40) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(17:15) राजेंद्र नगर(05:30) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
डिब्रूगढ़(20:35) नई दिल्ली(10:15) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
नई दिल्ली(16:10) डिब्रूगढ़(07:00) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(20:40) जम्मू तवी(05:45) रोज लुधियाना 13 मई 2020
जम्मू तवी(19:40) नई दिल्ली(05:00) रोज लुधियाना 14 मई 2020
बेंगलुरु(20:00) नई दिल्ली(05:55) रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 12 मई 2020
नई दिल्ली(20:45) बेंगलुरु(06:40) रोज  झांसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, नागपुर, सिकंदराबाद जंक्शन, गुंटाकल जंक्शन, अनंतपुर 14 मई 2020
तिरुवनंतपुरम (19:15) नई दिल्ली (12:40) मंगल, गुरुवार, शुक्रवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 15 मई 2020
नई दिल्ली (10:55) तिरुवनंतपुरम (05:25)     मंगल, बुध और रविवार कोटा, वडोदरा, पनवेल, मडगांव, मैंगलोर, कोझीकोड, अर्नाकुलम जंक्शन, 13 मई 2020
चेन्नई सेंट्रल (06:05) नई दिल्ली (10:25) शुक्रवार, रविवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 15 मई 2020
नई दिल्ली (15:55) चेन्नै सेंट्रल (20:40) बुधवार, शुक्रवार आगरा, झांसी, भोपाल, नागपुर, वारंगल, विजयवाडा़, 13 मई 2020
बिलासपुर (14:00) नई दिल्ली (10:55) सोमवार, गुरुवार रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 14 मई 2020
नई दिल्ली (15:45) बिलासपुर (12:00) मंगल, शनि झांसी, भोपाल, नागपुर, रायपुर जंक्शन, 12 मई 2020
रांची (17:10) नई दिल्ली (10:55) गुरुवार, रविवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
नई दिल्ली (16:00) रांची (10:30) बुध, शनि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
मुंबई सेंट्रल (17:00) नई दिल्ली (08:35) रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 12 मई 2020
नई दिल्ली (16:25) मुंबई सेंट्रल (08:15) रोज कोटा,रतलाम, वडोदरा, 13 मई 2020
अहमदाबाद (17:40) नई दिल्ली (07:30) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 12 मई 2020
नई दिल्ली (19:55) अहमदाबाद (09:40) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 13 मई 2020
अगरतला (18:30) नई दिल्ली (11:20) सोमवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 18 मई 2020
नई दिल्ली (19:50) अगरतला (13:30) बुधवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   पाटलिपुत्र, बरौनी जंक्शन,  कटिहार जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन, 20 मई 2020
भुवनेश्वर (09:30) नई दिल्ली (10:45) रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
नई दिल्ली (17:05) भुवनेश्वर (17:25) रोज कानपुर सेंट्रल,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   गया,  मूरी बोकारो स्टील सिटी, हिजली(खड़गपुर), 14 मई 2020
नई दिल्ली (10:55) मडगांव (12:50) शुक्र, शनि रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 15 मई 2020
मडगांव (10:00) नई दिल्ली (12:40) सोमवार, रविवार कोटा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, पनवेल, रत्नागिरी, 17 मई 2020
सिकंदराबाद (12:45) नई दिल्ली (10:40) बुधवार नागपुर, भोपाल, झांसी 20 मई 2020
नई दिल्ली (15:55) सिकंदराबाद(14:00) रविवार झांसी,भोपाल, नागपुर, 17 मई 2020

रेलवे की गाइडलाइंस:

  • स्पेशल ट्रेन में सिर्फ थर्ड एसी और फर्स्ट एसी कोच होंगे।
  • सिर्फ ई टिकट के जरिए ही यात्रा होगी, जो कि IRCTC के वेबसाइट के जरिए आप ले सकते हैं।
  • यात्री सिर्फ सात दिन एडवांस में टिकट बुक करा सकते हैं।
  • यात्रियों को अपने लिए खाना और पानी खुद लाना होगा।
  • यात्रियों के ट्रेन की समय से कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • नई दिल्ली स्टेशन से जिनकी ट्रेन है, उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा कि स्टेशन पर एंट्री केवल पहाड़गंज साइड से ही मिलेगी।
  • यात्रा के दौरान रेलवे की तरफ से कंबल और तौलिए नहीं दिए जाएंगे।
  • सिर्फ और सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले ही यात्रा कर पाएंगे।
  • यात्रियों को यात्रा और स्टेशन पर आने के समय कवर या फेस मास्क का उपयोग करना होगा।
  • स्टेशन और ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है।
  • गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों को स्थानीय सरकार द्वारा तय हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
  • प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी।

सफर के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

रेलवे के मुताबिक ट्रेनों में सिर्फ एसी कोच ही होंगे। किसी भी ट्रेन में जनरल या स्लीपर कोच नहीं लगाए जाएंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है  कि कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन पर जाने की इजाजत होगी। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ना बढ़े इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। रेलवे ने तय किया है कि वह प्लेटफार्म टिकट नहीं बेचेगी।

नहीं लगेगा पेंट्रीकार : 

कल से चालू हाेने वाली ट्रेनों में पेट्रीकार का कोच नहीं होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बेहतर होगा यात्री भोजन और पानी साथ लेकर आएं, यात्रा के दौरान रेलवे उन्हें सिर्फ सूखा रेडी-टू-ईट भोजन और गर्म पानी देगा, जिसका उन्हें भुगतान करना होगा। ।

चादर-तकिया नहीं मिलेगा : 

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए इन ट्रेनों में यात्रा करने वालों को कंबल, चादर और तौलिया आदि नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में वातानुकूलन के लिए विशेष नियम होंगे, तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा और डिब्बों के भीतर ज्यादा से ज्यादा ताजा हवा की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

लॉक डाउन स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल : दिल्ली से पटना, कानपुर आज से Read More

भोपाल झील में पलटी IPS अफसरों से भरी नाव, DGP की पत्नी भी थीं सवार

भोपाल की बड़ी झील में हुए इस हादसे में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. डीजीपी विजय कुमार सिंह की पत्नी भी नाव में मौजूद थीं.

  • परिजनों के साथ आईपीएस अफसर थे सवार
  • आस-पास के नावों ने सबको सुरक्षित बचाया

आईपीएस सर्विस मीट के दौरान भोपाल की बड़ी झील में नाव पलट गई. नाव में कुछ आईपीएस अफसर और उनके परिजन मौदू थे. मध्यप्रदेश के डीजीपी विजय कुमार सिंह की पत्नी भी नाव में मौजूद थीं. वाटर स्पोर्ट्स के दौरान यह घटना हुई. नाव पलटते ही आसपास मौजूद दूसरी नावों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

पुलिस वेलफेयर के एडीजी विजय कटारिया ने बताया कि नाव में मौजूद सभी लोगों ने लाइफ जैकेट्स पहनी थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ. हर बार आईएएस और आईपीएस मीट में अधिकारी वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते हैं, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से लाइफ जैकेट्स और सेफ्टी बोट तैनात रहती.

आईपीएस मीट के पहले दिन क्रिकेट मैच

भोपाल में आईपीएस मीट 2020 चल रहा है. इसके पहले दिन पुलिस अधिकारियों ने अपने परिवार के साथ मौज मस्ती की. पहले दिन सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आईपीएस अधिकारियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. डीजीपी वीके सिंह और एडीजी डी श्रीनिवास राव की टीम के बीच मैच खेला गया. इस मैच में आईजी योगेश चौधरी ‘मैन ऑफ द मैच’ बने

जमकर नाचे आईपीएस अफसर

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पुलिस को आज तक लोगों को नचाते हुए देखा है. लेकिन नाचते हुए पहली बार देखा है. इस दौरान प्रदेशभर के चुनिंदा आईपीएस अधिकारियों ने ग्रुप डांस किया. सर्वश्रेष्ठ डांस मूव्स के लिए अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के विनर

प्रथम- जबलपुर जोन

द्वितीय- भोपाल जोन

तृतीय- इंदौर-उज्जैन जोन

चतुर्थ- ग्वालियर-चंबल

बनाई गई चार अलग-अलग जोन की टीमें

आईपीएस सर्विस मीट 2020 के लिए चार अलग-अलग जोन की टीमें बनाई गई हैं, जो मालवा जोन (उज्जैन, इंदौर), महाकौशल जोन (रीवा, जबलपुर और सागर), चंबल जोन (ग्वालियर-चंबल), भोपाल जोन (भोपाल, पीएचक्यू और होशंगाबाद) हैं.

भोपाल झील में पलटी IPS अफसरों से भरी नाव, DGP की पत्नी भी थीं सवार Read More
Begani Shadi men Abdulla Diwana - Smirti Irani Speech

सेना में अब महिलाओं को भी स्थायी कमीशन मिलेगा

Now women will also get permanent commission in army
भारतीय सेना में महिला अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस अजय रस्तोगी की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सेना में महिला अधिकारियों की नियुक्ति एक विकासवादी प्रक्रिया है.
Rahul Gandhi Begani shadi men abdulla diwana

  1. सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन का मामला
  2. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज
  3. ‘आदरणीय बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने’

भारतीय सेना में महिला अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड ( Justice DY Chandrachud) और जस्टिस अजय रस्तोगी (Justice Ajay Rastogi) की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सेना में महिला अधिकारियों की नियुक्ति एक विकासवादी प्रक्रिया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं लगाई, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को लागू नहीं किया. महिलाओं की शारीरिक विशेषताओं पर केंद्र के विचारों को कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि केंद्र अपने दृष्टिकोण और मानसिकता में बदलाव करे. अदालत के फैसले के अनुसार, सेना में अब महिलाओं को भी स्थायी कमीशन मिलेगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार को घेरते हुए एक ट्वीट किया. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने राहुल पर तंज कसते हुए लिखा, ‘आदरणीय बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने.’

सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह तर्क देकर हर भारतीय महिला का अपमान किया है कि सेना में महिला अधिकारी कमांड पोस्ट या स्थायी सेवा के लायक नहीं हैं क्योंकि वह पुरुषों से निम्न हैं.’

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘आदरणीय बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने, यह पीएम नरेंद्र मोदी जी ही थे, जिन्होंने सशस्त्र बलों में महिलाओं के लिए स्थायी आयोग की घोषणा की थी, जिससे लैंगिक न्याय सुनिश्चित हुआ और भाजपा महिला मोर्चा ने इस मुद्दे को उठाया था जब आपकी सरकार थी.’

बताते चलें कि सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महिलाएं अब सेना में पूर्णकालिक रूप से कर्नल या उससे ऊपर रैंक पर पदस्थ हो सकती हैं. युद्ध अथवा दुश्मनों से मुकाबला करने वाली भूमिकाओं में महिलाओं की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए वह अभी भी पैदल सेना, तोपखाने और बख्तरबंद कोर में शामिल नहीं हो सकती हैं. एक महिला कर्नल अब 850 पुरुषों की एक बटालियन की कमान संभाल सकती है. महिलाएं योग्यता के आधार पर ब्रिगेडियर, मेजर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल और सैद्धांतिक रूप से सेना प्रमुख के पद तक बढ़ सकती हैं, लेकिन यह कई लड़ाकू संरचनाओं की अगुवाई करने के अनुभव के बिना लगभग असंभव होगा, जिसे काफी समय से अस्वीकार किया जा रहा है.

सेना में अब महिलाओं को भी स्थायी कमीशन मिलेगा Read More
Letter to Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह को एक संन्यासी ने पत्र में क्या लिखा ?

दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 में BJP के हार के बाद भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने न्यूज़ चैनल के माध्यम से हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा की  “BJP के कई मंत्रियों के  विवादित  बयानबाजी के कारण हार हुई है “गाज़ियाबाद स्थित शिवशक्ति धाम डासना मंदिर के संत श्री यति नरसिम्हा नन्द सरस्वती ने इसको गलत बताते हुए  एक पत्र अमित शाह जी को क्या लिखा ?
What did a monk write in the letter to Home Minister Amit Shah

15 फरवरी 2020

शिवशक्ति धाम डासना 
 
सेवा में
श्रीमान अमित शाह जी

गृहमंत्री भारत सरकार

विषय:एक सन्यासी का राष्ट्र के गृहमंत्री को संदेश
महोदय,
मुझे नही पता की मेरा यह पत्र आपको मिलेगा या नहीं मिलेगा। आप इस पत्र को पढ़ पाएंगे या नहीं पढ़ पायेंगे। मेरे जैसे लाखो साधु इस देश में हैं और आप इस महान राष्ट्र के यशस्वी महानायक हैं जिसके मजबूत कंधों पर सम्पूर्ण सनातन धर्म और भारत राष्ट्र की रक्षा का भार है।इस कारण से मुझे लगता है की ये लगभग
असम्भव बात है की मेरा यह पत्र आप तक पहुँचे, फिर भी मैं सनातन धर्म का सन्यासी होने के कर्तव्य को पूरा करने के लिये आपको यह पत्र लिख रहा हूँ।
13 फरवरी 2020 को मैं दिल्ली विधानसभा के भाजपा की हार को लेकर आपके बयान को सुन रहा था। आपके बयान को सुनकर मेरा दिल बैठ गया क्योंकि आपका बयान बहुत ही निराशाजनक और सच्चाई से परे था।मुझे नहीं लगता की ये आपका बयान हो सकता है।शायद आपके कुछ कायर, कमजोर और सत्तालोलुप साथियों ने आपको भ्रमित करके आपसे यह बयान दिलवाया है।मेरा ऐसा मानने के कुछ ठोस कारण हैं।मेरा जन्म एक काँग्रेस समर्थक परिवार में हुआ था परन्तु मेरे जीवन मे घटित कुछ बहुत ही घृणास्पद घटनाओ ने मुझे एक जागरूक हिन्दू बनाया और मैं हिन्दू संगठनों की ओर मुड़ा और बहुत निराश हुआ।मैं लगभग 20 साल तक संघ परिवार के विभिन्न संगठनों से जुड़ा रहा।संघ परिवार को बहुत नजदीक से देखने के बाद मेरी ये धारणा बनी की संघ परिवार मेरे गुरु जी परम आदरणीय स्वर्गीय बैकुंठ लाल शर्मा”प्रेम सिंह शेर” जी(पूर्व सांसद),परम आदरणीय स्वर्गीय श्री बी पी सिंघल(पूर्व राज्यसभा सांसद) तथा अन्य कुछ अति महत्वपूर्ण अपवादों को छोड़कर
सत्तालोलुप लोगो की एक ऐसी जमात है जो केवल हिंदुत्व के नाम पर हिन्दुओ का शोषण करना जानती है और करती हिन्दुओ के लिये कुछ भी नहीं है।स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल और वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रथम पांच वर्षो के कार्यकाल ने मेरी इस धारणा को हर तरह से मजबूत किया।अपनी इस धारणा के बाद भी मैंने अपने जीवन मे एक बार के अलावा कभी भी भा ज पा को छोड़कर किसी और को वोट नहीं दिया।एक बार मेरी बहुत मजबूरी थी।मेरे मुस्लिम बाहुल्य कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये केवल एक हिन्दू खड़ा था,तो मुझे उसे वोट देना पड़ा।वस्तुतः मैं सनातन धर्म के भविष्य को लेकर बिल्कुल निश्चिंत हो चुका था की अब तो हमे मिटना ही है।मुझे आशा की कोई किरण दिखाई नहीं दे रही थी।
लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल में आपके गृहमंत्री बनने के मुझे लगा की कुछ लोग हैं जो सनातन धर्म को बचा लेंगे।मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक बन गया और आपके कारण मुझे नरेंद्र मोदी जी में भी विश्वास जागृत हुआ।
आज मैं आपसे बस इतना कहना चाहता हूं की योद्धाओ के जीवन मे हार जीत आती रहती हैं।जो इतिहास रचने वाले योद्धा होते हैं, वो किसी हार से विचलित नहीं होते बल्कि हार जाने के बाद आत्ममंथन करके अपनी गलतियों को सुधार कर महान लक्ष्य और विजय की ओर बढ़ते हैं।आप और मोदी जी हमारे वर्तमान के सबसे बड़े योद्धा हैं।क्षण प्रतिक्षण इतिहास आपके प्रत्येक कार्य कलाप पर दृष्टि जमाये हुए है।मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है की किसी भी परिस्थिति में धर्म और धैर्य का परित्याग न करें।
कुछ छोटी छोटी बातो की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूँ।आप
दिल्ली विधानसभा में इसलिये नहीं हारे हैं की लोगो ने उग्र हिंदुत्व को नकार दिया है।ये तो आपको वो लोग बता रहे हैं जो या तो इस देश की जड़ो से कटे हुए लोग हैं या आपके शत्रु हैं।दिल्ली विधानसभा सहित कई दूसरे राज्यो में आपको हिन्दुओ ने पिछली बार से कम वोट नहीं दिए हैं।इसका अर्थ है की आपका वोट बैंक लगातार बढ़ रहा है।यदि आप शाहीन बाग में इस्लाम के जिहादियो और राष्ट्र के शत्रुओं के प्रति ढुलमुल नीति को छोड़कर कठोर नीति अपनाये होते तो आज स्थिति बिल्कुल भिन्न होती और दिल्ली विधानसभा के भा ज पा की सरकार बनी होती।
भा ज पा की हार में एक विशेष कारण आपकी पार्टी के नेताओ विशेषरूप से जनप्रतिनिधियो का अहंकार और कार्यकर्ताओं से उनकी दूरी भी है।अगर आप वास्तव में इस राष्ट्र के लिये कुछ ठोस करना चाहते हैं तो आपको इस ओर बहुत ध्यान देना पड़ेगा।
आपकी पार्टी की दिल्ली में दुर्गति का एक सबसे बड़ा कारण राजधानी में बढ़ता हुआ हिन्दू उत्पीड़न और उस पर आपकी पार्टी के नेताओं और संघ परिवार का शर्मनाक मौन है।आपकी पार्टी कभी भी अपने मतदाताओ और समर्थकों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिये कभी कुछ भी नही करती जबकी आपकी विरोधी पार्टिया
अपने मतदाताओ और समर्थको के लिये हर परिस्थितियों में साथ खड़ी रहती हैं।मैं आज तक ये कभी नही समझ पाया की जब अन्य पार्टिया इस्लाम के जिहादियो,आतंकवादियों, देशद्रोहियो तक के साथ गर्व से खड़ी हो सकती हैं तो आप और आपके नेता देशभक्तो,राष्ट्रवादियो और कट्टर हिन्दुओ के साथ क्यो नही खड़ी हो सकती।आपकी इस कमी से भी आपके समर्थको का एक बड़ा वर्ग अब उदासीन होता जा रहा है जिसका लाभ हमारे शत्रुओ को हो रहा है।आपसे निवेदन है की इस ओर ध्यान देने की कृपा करें क्योंकि राष्ट्र रक्षा और पुनर्निर्माण जैसे बड़े और महान लक्ष्य स्थायी साथियो के बिना कभी भी प्राप्त नहीं किये जा सकते।आपसे अनुरोध है की विस्तार जरूर करिये परन्तु अपनी जड़ों अर्थात अपने आधारभूत समर्थको और साथियो से जुड़े रहिये।आपको यह समझना ही पड़ेगा की केवल और केवल हिन्दू ही आपका आधार है और हिन्दुओ के विरोधी कभी भी किसी भी कीमत पर आपका साथ नहीं देंगे।
अंत मे बस एक बात और,अपनी पार्टी की असफलता और हार के लिये कभी भी हिंदूवादी नेताओ और उनके बयानों को मत जिम्मेदार ठहराइये क्योंकि यही लोग जनता में आपकी पार्टी की विश्वसनीयता के रक्षक हैं वरना तो इस समय समस्त हिन्दू समाज का मनोबल रसातल पर है।
देवाधिदेव भगवान महादेव शिव और जगद्जननी माँ जगदम्बा से प्रार्थना करता हूँ की वो मोदी जी पर और आप पर सदैव अपनी कृपा बनाये रखें और आप दोनों का यश युग युगान्तर तक गाया जाता रहे परन्तु इसके लिये आप दोनों को सभी तरह के संशय का त्याग करके सभी सनातन धर्म और भारत राष्ट्र के शत्रुओ से निर्णायक युद्ध करना ही पड़ेगा।
कुछ और बाते हैं पर वो फिर कभी।
                        आपका शुभचिंतक
यति नरसिंहानन्द सरस्वती
शिवशक्ति धाम,डासना जिला गाज़ियाबाद
Source : click on link

गृह मंत्री अमित शाह को एक संन्यासी ने पत्र में क्या लिखा ? Read More
Bomb attack on lawyer in Lucknow's court premises, three injured

Bomb Attack: लखनऊ के कचहरी परिसर में वकील पर बम से हमला

Bomb attack on lawyer in Lucknow’s court premises, three injured
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कचहरी परिसर में एक वकील पर बम से हमला किए जाने की ख़बर है, जिसमें तीन शख्स ज़ख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है की दो वकील के बीच हुए ताना तानी के बाद तिन युवक कोर्ट परिसर में आकर बम से धमाका किया दो बम अभी भी जिन्दा वहीँ पर है जो जिन्दा है |


Bomb Blast in Lakhnow

बार काउंसिल के सदस्य संजीव लोधी पर ये हमला हुआ है हमला का कारण आपसी रंजिस बताया जा रहा है | संजीव लोधी ने अपने सुरक्षा के लिए पुलिस का भी डिमांड किया है | कोर्ट परिसर में अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाये जा रहे है |

Bomb Attack: लखनऊ के कचहरी परिसर में वकील पर बम से हमला Read More
Santosh Yadav, Anjana Soni, Chandan Mehta and Dinesh Sehgal

Dazzling Dance Studio की टीम को Indogma Film Festival 2019 द्वारा सम्मान

Dazzling Dance Studio Awarded by Indogma Film Festival 2019
फरीदाबाद में पहला फिल्म फेस्टिवल 2018 शुरू हुआ | इस फिल्म फेस्टिवल को करने के पीछे हरियाणा में फिल्म से जुड़े छुपे प्रतिभा को बाहर लेकर आना, हरयाणवी संस्कृति को सिनेमा के जरिये विश्व तक पहुचाना है | जैसा की विदित   है जिस तरह बंगाल, बिहार,  मध्य प्रदेश, पंजाब में फिल्म उद्द्योग आगे आ रहा है उत्तराखंड की सरकार भी अपने पर्यटन को बढावा  देने के लिए कई फिल्म से जुड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है | वहीँ हरियाणा सरकार भी इस दिशा   में  पहल करते हुए फिल्म पालिसी को लेकर सबके सामने आई |

Dazzling Dance Studio Awarded by Indogma Film Festival 2019

Indogma Film Festival का दूसरा वर्ष भी शानदार तरीके से मनाया गया | इस वर्ष भी देश एवं विदेश से प्रेरणादायक शोर्ट फिल्मे आई | तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में सलेक्टेड फिल्म को दिखाया गया | इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने मुंबई, भोपाल सहित देश के अलग अलग राज्य से प्रतियोगी सम्मिलित हुए |  Dazzling Dance Studio के डारेक्टर अंजना सोनी के देखरेख में ग्रुप डांस परफॉरमेंस कराया गया जिसकी तारीफ सबने की | 

Dinesh Sehgal TV and Film Artist with choreographer

Indogma Film Festival 2019: Award Ceremony
इन्डोगमा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर जनरल मुकेश गंभीर एवं डायरेक्टर चन्दन मेहता ने इस कार्यक्रम के प्रायोजक NHPC, IGL एवं Mehrasons Jewelers को  धन्यवाद करते हुए बताया की इस तरह के फेस्टिवल  हरियाणा के कलाकारों को फिल्म उद्योग   से जुड़ने का विशेष अवसर मिलेगा | डांस परफॉरमेंस के लिए  Dazzling Dance Studio की डायरेक्टर अंजना सोनी का विशेष आभार प्रकट किया | इस कार्यक्रम में सेलेब्रिटी गेस्ट Bollywood के मशहूर कलाकार मुश्ताक खान, हरियाणा के  कैबिनेट  मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि मोजूद थे | अवार्ड वितरण के  साथ रंगारंग कार्यक्रम को अनिशा अरोड़ा, दिनेश सहगल, नमिता राकेश,  पांचजन्य बत्रा सिंह, गीत भारद्वाज, एवं विवेक उपाध्याय अपने कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया |

Dazzling Dance Studio Group with Dinesh Sehgal
Aastha Gupta, Anchal Dobriyal, Madhura Jituri, Sonu Bisht, Rahul Yadav, Monu Gautam, Ved Agri, Lucky Rana, Neeraj Rana, Dharmendra, Kshitij Goyal

Surajkund Mela 2020 Ticket

Dazzling Dance Studio की टीम को Indogma Film Festival 2019 द्वारा सम्मान Read More

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

world games athlete of the year
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 1994 77 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019′ हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।
  • रानी रामपाल ने कहा- यह देखकर अच्छा लगता है, जब  देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है
  • इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश का चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला है

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी।

world games athlete of the year

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

world games athlete of the year

रानी ने कहा- हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय Read More
One Soldier Killed Four Injured in Terror Attack on IAF Convoy in Poonch

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा

सितंबर 2018 झज्जर कोटली आतंकी हमला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने सुबह सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में सुरक्षाबल का कोई जवान घायल नहीं हुआ था, लेकिन आतंकियों ने ड्यूटी पर खाकी वर्दी पहनकर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली को निशाना बनाया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। यह आतंकी हमला साल 2018 के सितंबर महीने में हुए आतंकी हमले की तरह ही था। ठीक उसी तरह आतंकियों ने सभी हथकंडे अपनाए थे।

Jammu and Kashmir: Like 2018, terrorists attacked again, this time also the terrorist base was in a truck.

 

घायल गणेश दास (54) निवासी दामिनी, झज्जर कोटली आतंकियों का सिर्फ इसलिए निशाना बन गया क्योंकि उसने पुलिस की तरह खाकी वर्दी पहन रखी थी। सेरीकल्चर विभाग में माली (फील्ड) के पद पर कार्यरत गणेश सुबह 7.45 बजे ड्यूटी पर वर्दी में जा रहा था तभी उसके सामने पिट्ठू बैग उठाए तीन आतंकी आ गए।

आतंकियों ने उसकी वर्दी देख उसे पुलिस वाला समझकर फायर कर दिया। गणेश दास के अनुसार उस पर तीन फायर किए गए, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि एक गोली उसकी दाहिनी बाजू को पार करते हुए निकल गई। बाजू की एक हड्डी टूट गई।

यह हमला सुबह 7.45 बजे हुआ था। आज यानी कि शुक्रवार को आतंकियों ने सुबह साढ़े पांच बजे हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर ही छिपने का स्थान बना रखा था। दोनों हमलों में मुख्य बात यह है कि आंतकियों ने श्रीनगर जाने के लिए हाईवे का रास्ता चुना। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों।

 

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा Read More