इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग

x18-1476775849-karva-18-1476791145-19-1476845662करवाचौथ को लोग चमत्कारी कहते हैं, इस व्रत को करने के बाद ही द्रोपदी को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिला था

बेंगलुरू। 19 अक्टूबर को सुहागिनों का खास व्रत करवाचौथ है, जिसके लिए घरों में तैयारियां जोरों पर हो रही हैं। बाजारों में जबरदस्त रौनक हैं तो वहीं ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं और लड़कियों की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

वैसे आपको बताएं कि इस बार का करवाचौथ काफी खास है, क्योंकि पूरे 100 साल बाद इस दिन नक्षत्रों का महासंयोग देखने को मिल रहा है इसलिए पंडितों के मुताबिक करवाचौथ 2016 काफी दिव्य और चमत्कारी है।

करवाचौथ में क्यों होती है चंद्रमा की पूजा? मालूम हो कि इस बार करवाचौथ बुधवार को है और इस दिन कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र लगा है यानी कि इस दिन भगवान गणेश और भगवान कृष्ण दोनों का दिन है, जिसकी वजह से ये दिन महापावन हो गया है।

इसलिए इस दिन व्रत पड़ने से सुहागिनों के पति की आयु तो लंबी होगी ही, उन्हें सुख-समृद्दि भी मिलेगी, यही नहीं ये व्रत उन लोगों के लिए भी सुखद संयोग लेकर आया है जो संतान सुख चाहते हैं। इस व्रत को करने वाली स्त्री को अखंड सौभाग्य होने का भी गौरव मिलेगा।

करवाचौथ क्यों है चमत्कारी? वैसे इस व्रत के चमत्कारी होने के पीछे एक कहानी कही जाती है कि जब पांडव वनवास कर रहे थे तो भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सखी द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे बताया था, जिसे करने के बाद ही द्रौपदी को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिला था।

इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग Read More

व्रत में हो सकती हैं ये बीमारियां, ध्यान रखें ये 5 बातें

navratri_healthy_food-01-10-2016-1475303223_storyimageनवरात्रि में 9 दिन तक व्रत के दौरान अपने सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, लेकिन रोजाना ऐसे किन हेल्दी चीजों को सेवन करना चाहिए यह ध्यान देने वाली बात है। व्रत रखने वाले ज्यादातर लोग एक-दो दिन के भीतर कमजोरी जैसा महसूस करने लगते हैं और डीहाइड्रेशन, बदहजमी, सिरदर्द जैसी बीमारियों से परेशान हो जाते हैं। देवी मां के लिए प्रसन्न करने के लिए अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना भी जरूरी है। नवरात्रि के समय मौसम में भी परिवर्तन होता है। यदि खान-पान में थोड़ी-सी गड़बड़ी हो जाए तो 9 दिन का व्रत आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में पेट की गड़बड़ी होने पर कब्ज या फिर पाचन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए नवरात्रि के व्रत में हमें कुछ अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिससे आप बिल्कुल स्वस्थ रह सकते हैं।

1. करें फलों का सेवन
नवरात्रि के 9 दिन व्रत में रोजाना सुबह में कोई भी फल खाया जा सकता है। यदि आप केला या फिर एक-दो सेब खा लें तो 2-3 घंटे तक आपका शरीर प्रोटीन और पौष्टिक आहार से भरपूर बना रहेगा। दोपहर या शाम में भी अंगूर, अनार, संतरा आदि भी खा सकते है। ऐसे में आपके बॉडी में जरूरी पोषक तत्व रहते और डीहाइड्रेशन जैसे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

2. दही का सेवन
शाम के वक्त व्रत का भोजन करने के दौरान दही का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि दही में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। ज्यादा भूख लगने पर दही खाया जा सकता है, इससे पेट भरा लगता है। दही खाने से प्यास भी अधिक नहीं लगती है।

3. खाएं सेंधा नमक
व्रत के दौरान खाने मे सेंधा नमक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यदि व्रत में नमक का यूज कम करेंगे तो आयोडिन की कमी के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए व्रत के खाने में सेंधा नमक का प्रयोग करें।

4. पिएं खूब पानी
नवरात्रि के व्रत में पानी खूब पीना चाहिए। गर्मी ज्यादा होने पर पानी ज्‍यादा पिएं, जिससे शरीर में उत्पन्न होने वाले टॉक्सिन, पेशाब और पसीने के रूप में हमारे शरीर से बाहर निकल सकें। इतना ही नहीं, बल्कि जूस, नारियल पानी और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

5. व्रत के भोजन में यूज करें कुट्टू का आटा
यदि आप शाम के वक्त एक टाइम का व्रत का भोजन करते हैं, तो ऐसे में कुट्टू का आटा यूज करना चाहिए। यह आटा न सिर्फ आपके शरीर को पर्याप्त प्रोटीन पहुंचाता है, बल्कि बार-बार भूख भी नहीं लगने देती।

 

 

Source:Hindustan

व्रत में हो सकती हैं ये बीमारियां, ध्यान रखें ये 5 बातें Read More

साबूदाना वड़ा रेसिपी – व्रत के समय प्रयोग करें

sabudana-vada3बाहर से कुरकुरी परत वाले, साबूदाना के साथ उबले आलू के साथ दरदरी कुटी
मूंगफली को मिला कर बने साबूदाना वड़ा चाहे नवरात्रि या अन्य किसी व्रत में बनाईये या यूंही गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये, सभी को ये बेहद पसंद आयेंगे.

आवश्यक सामग्री –

मीडियम साइज साबूदाना – 1 कप (150 ग्राम) भीगे हुए
आलू – 5 (300 ग्राम) उबले हुए
मूंगफली के दाने – ½ कप (100 ग्राम) भूने और दरदरी कुटे
हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)]
सैंधा नमक – 1.25 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च – 8-10 (दरदरी कुटी हुई)
तेल – तलने के लिए

विधि –

1 कप साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये 1 कप पीने वाले पानी में भिगो दीजिए, साबूदाने में भीगने के बाद अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे तो उसे हटा दीजिये.

आलू को छील लीजिए और अच्छी तरह बारीक मैश कर लीजिए. मैश किए हुए आलू को साबुदाना में डाल दीजिए साथ ही इसमें सैंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, दरदरी कुटी काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई मूगफली डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, तैयार वड़े को प्लेट में रख दीजिए, इसी तरह से सारे मिश्रण से वड़े बना कर तैया कर लीजिए.

एक वड़ा को गरम तेल में डालिये, वडा़ ठीक से बन रहा है तो 3-4 वड़े कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े तलकर तैयार कर लीजिये.

साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमैटो सॉसे के साथ परोसिये, और खाइये.

सुझाव:

वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, वड़े अगर कम गरम तेल में तलने के लिये डाल दिये जायं तो वे अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं, या तेल में बिखर सकते हैं.
साबूदाना वड़ा अगर व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर का यूज कीजिये.

18-20 साबूदाना वड़ा बनाने के लिये
समय – 50 मिनिट

Source: Munnajeet Mandal

साबूदाना वड़ा रेसिपी – व्रत के समय प्रयोग करें Read More