बंगाल में सिंडिकेट व भ्रष्टाचार राज : मनोज तिवारी

manoj-tiwary-kolkata1कोलकाता : भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार तथा पार्टी के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले की जगदल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अरुण बह्म के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि बंगाल में अब सिर्फ सिंडिकेट व भ्रष्टाचार राज है. सारधा चिटफंड कंपनी के माध्यम से पार्टी के नेता व मंत्रियों ने गरीब जनता के रुपये लूटे और अब नारद न्यूज के स्टिंग आॅपरेशन ने उनकी सच्चाई को उजागर कर दिया है.

मनोज तिवारी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल  कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी जितनी सादगी की बात करती हैं, उनके मंत्री  उतने ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल की सत्ता हथियाने के लिए मां-माटी-मानुष का नारा  दिया था. सत्ता मिलते ही वह राज्य की मां-माटी-मानुष को भूल गयीं,  जिसका परिणाम उनको सामने देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल में होरहे चुनाव में  उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार तथा पार्टी के स्टार प्रचारक  श्री मनोज तिवारी को पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिये उतारा गया है।
मनोज तिवारी आज सुबह हवाईअड्Þडा पहुंचे जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत कियागया। उन्होने एक विशाल रैैली को संबोधित किया और पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की। मनोज तिवारी को सुनने के लिये लोगो की भारी भीड़ उमड़ी और लोगो ने मनोज तिवारी की बातों को काफी गंभीरता से सुना भी।

News Coverage : Dinesh Sehgal

बंगाल में सिंडिकेट व भ्रष्टाचार राज : मनोज तिवारी Read More

जिया हो बिहार के लाला के बाद मनोज तिवारी ने शाहरुख़ की फ़िल्म फैन के लिए गाया गाना

manoj-tiwaryशाहरुख़ और यशराज फिल्म्स ने ट्वीट  कर मनोज तिवारी के फैन्स को बाटी ख़ुशी,फ़िल्म गैंग ऑफ़ वास्सेपुर  के सुपरहिट गाने जिया हो बिहार के लाला  जिया  तू हजार साला के बाद भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार और  लोकप्रिय गायक तथा उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी को आप सुन सकेंगे हिंदी फिल्मो के किंग खान शाहरुख़ खान की नई फ़िल्म फैन के नए गाने में।इस फ़िल्म का निर्माण जानी मानी कंपनी यशराज फिल्म्स की ओर से किया जा रहा है।इस गाने को कम्पोज किया है म्यूजिक डायरेक्टर विशाल शेखर ने।इस गाने को लेकर शाहरुख़ खान खुद काफी उत्साहित हैं। शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि खाइके पान बनारस वाला  । सुनो  मनोज तिवारी एमपी की आवाज में फैन का  गाना।वही यशराजफिल्मस की ओर से ट्वीट किया गया है कि तू सोडवा के बोतल हम ढक्कन तोहार वाओ मनोज तिवारी। शोशल मीडिया पर  मिल रही बधाई पर मनोज तिवारी भी काफी खुश हैं।मनोज तिवारी ने अपने दुनिया भर में मौजूद करोडो चाहने वालो को धन्यवाद् दिया और कहा है कि एक सिंगर के रूप में बहुत खुश हु।मनोज तिवारी द्वारा गाया ये गाना शाहरुख़ खान के ऊपर फिल्माया  गया है जिसमे शाहरुख़ खान का मस्त मौला रूप दिख रहा है। शाहरुख़ मनोज तिवारी के गाने पर पूरी तरह मस्त होकर डांस करते नजर आरहे है इस गाने में। फैन जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है

News Coverage : Chandan Mehta

जिया हो बिहार के लाला के बाद मनोज तिवारी ने शाहरुख़ की फ़िल्म फैन के लिए गाया गाना Read More