Olympics in Corona

कोरोनावायरस कंट्रोल नहीं किया गया तो 124 साल के इतिहास में चौथी बार रद्द हो सकता है ओलिंपिक

  • इससे पहले 1916, 1940, 1944 ओलिंपिक वर्ल्ड वॉर के कारण रद्द हुए थे
  • मई के अंत में टोक्यो ओलिंपिक को रद्द करने पर फैसला किया जाएगा

दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन ओलिंपिक पर कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है। टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाले ये गेम्स कोरोनावायरस के कारण रद्द हो सकते हैं। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) के सबसे सीनियर सदस्य डिक पाउंड ने कहा कि अगर कोरोनावायरस को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया, तो टोक्यो ओलिंपिक को रद्द करना पड़ सकता है। कनाडा के पाउंड स्वीमिंग चैंपियन रह चुके हैं। वे 1978 से आईओसी के सदस्य हैं। पाउंड ने कहा, ‘हमारे पास अभी 3 महीने का समय है, जिसमें हम टोक्यो ओलिंपिक के भविष्य पर फैसला लेंगे।

मई के अंत तक हम गेम्स के आयोजन को लेकर निर्णय कर लेंगे। अगर, कोरोनावायरस के कारण हालात नियंत्रण में नहीं आए तो ओलिंपिक गेम्स रद्द कर दिए जाएंगे। न तो इन्हें टाला जाएगा और न ही मेजबान बदला जाएगा।’ पाउंड ने गेम्स को टालने की संभावना पर कहा, ‘हम ऐसा नहीं कह सकते कि ये गेम्स अक्टूबर में करा लेंगे क्योंकि हो सकता है कि उस समय किसी दूसरी जगह दूसरा बड़ा टूर्नामेंट चल रहा हो। इतने बड़े आयोजन की तैयारी भी सिर्फ 6-8 महीने में नहीं हो सकती।’

गेम्स की तैयारियां योजना के अनुसार जारी

इस बीच, आईओसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘गेम्स की तैयारियां योजना अनुसार चल रही हैं। बाकी सब कुछ सिर्फ अटकलें हैं।’ अगर ओलिंपिक रद्द हुआ, तो यह ओलिंपिक के 124 साल के इतिहास में चौथा मौका होगा, जब गेम्स रद्द होंगे। इससे पहले, 1916, 1940, 1944 ओलिंपिक वर्ल्ड वॉर के कारण रद्द हुए थे।

2011 सुनामी के बाद खेलों पर सबसे बड़ा असर
जापान दूसरा देश है, जहां कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जापान ने घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट जे-लीग को अगले महीने तक के लिए टाल दिया है। टोक्यो के पास के शहर चिबा में कोरोनावायरस के तीन केस पाए गए। इसी शहर में ओलिंपिक के ताइक्वांडो, फेंसिंग, कुश्ती और सर्फिंग खेल होने हैं। 2011 में आई सुनामी और भूकंप के बाद जापान में पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेलों को रद्द किया गया है।

कोरोनावायरस कंट्रोल नहीं किया गया तो 124 साल के इतिहास में चौथी बार रद्द हो सकता है ओलिंपिक Read More
Pakistan Hourse Rider

आजाद कश्मीर नाम के घोड़े से फंस सकता है पाकिस्तान, छिन सकता है ओलंपिक कोटा

पाकिस्तान ने एक नई मुसीबत मोल ले ली है। पाकिस्तान और उसके एथलीट हमेशा से भारत की भावनाओं के साथ अपनी गलत हरकतें करने से बाज नहीं आते। इस बार एक पाकिस्तानी घुड़सवार ने जानबूझकर अपने घोड़े का नाम बदलकर आजाद कश्मीर रख दिया। हालांकि, इससे पाकिस्तान को काफी नुकसान हो सकता है, बावजूद इसके पाकिस्तान संभलने का नाम नहीं ले रहा।

दरअसल, पाकिस्तानी घुड़सवार उस्मान खान ने आजाद कश्मीर नाम के घोड़े से एक प्रतियोगिता जीत ली और टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया, लेकिन अब वह मुश्किल में फंस सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसकी इस हरकत से भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) नाराज है और वह इसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

  • पाकिस्तान और उसके एथलीट हमेशा से भारत की भावनाओं के साथ अपनी गलत हरकतें करने से बाज नहीं आते।

पाकिस्तान से छिन सकता है ओलंपिक कोटा

इतना ही नहीं, आइओसी के नियम 50 के तहत भी उसका ओलंपिक कोटा छिन जाएगा। उस्मान इस स्पर्धा में टोक्यो के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र पाकिस्तानी घुड़सवार हैं। 12 साल का यह घोड़ा पहले ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा बेलिस्टर के पास था जो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं। लेकिन, 15 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे उस्मान ने यह घोड़ा पिछले साल उनसे खरीदा और जानबूझकर इसका नाम बदलकर आजाद कश्मीर रख दिया।

 

आइओए के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान और उसके खिलाड़ी हमेशा से ऐसे कारनामों में आगे रहे हैं और हर बार वे भारत की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उस्मान ने भी यही किया और हम इसके खिलाफ आइओसी में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उसने भारत की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आइओसी के नियम 50 के अनुसार, किसी ऐसी चीज से किसी राष्ट्र की भावनाओं को ठेस पहुंचती है और वह इसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराता है तो उस देश का ओलंपिक कोटा रद किया जा सकता है।

 

आजाद कश्मीर नाम के घोड़े से फंस सकता है पाकिस्तान, छिन सकता है ओलंपिक कोटा Read More