Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015!

01
Aryan Pandey (Singing Judge), Ishika Tomar (Modeling Judge) and Saurabh Sharma (Dancing Judge) are judge the talent in faridabad.

5 अप्रैल ( रविवार ) : फरीदाबाद के गीता कान्वेंट स्कूल में टैलेंट शो बड़े धूम धाम के साथ संपन्न हुआ जिसका फाइनल ऑडिशन तालकटोरा स्टेडियम में होगा । इस कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया | फेम ऑफ इंडिया 2015 की तीनो कैटगरी में फरीदाबाद के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया | डांसिंग के जज मशहूर कोरिओग्राफर सौरभ शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की मैंने काफी शो में जजमेंट की है लेकिन जो प्रतिभा फरीदाबाद के बच्चों में देखने को मिली वो किसी और शहर के बच्चों में कम ही दिखी | अभिभावकों का बच्चों के प्रति लगाव और सहयोग काबिले  तारीफ़ था | क्योंकि इन्होंने इनके प्रदर्शन के साथ- साथ परिधान, मेकअप, प्रॉप्स पर काफी मेहनत की जिसके कारण बच्चों का प्रदर्शन और भी निखार कर सामने आया | इस तरह का टैलेंट शो जो मार्वेलस ट्रस्ट के द्वारा किया गया भविष्य में और भी होना चाहिए जिससे शहर के बच्चों को कम्पटीशन के द्वारा बड़ा प्लेटफॉर्म मिल पायेगा | मॉडलिंग की जज इशिका तोमर, सिंगिंग के जज आर्यन पांडेय ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और बताया की जो बच्चे किसी कारणवश सेलेक्ट नहीं हो सके उनको निराश न होकर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करनी चाहिए | सिनेमेहता प्रोडक्शन के डायरेक्टर चन्दन मेहता ने भी बच्चों के टैलेंट को सराहा और बताया की 2016 में आने वाली मूवी के अंदर बच्चों को अपना प्रतिभा आजमाने का मौका देंगे |  फरीदाबाद की मीडिया ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जो सहयोग दिया हैं उसका फेम ऑफ़ इंडिया सम्मान करती है | इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप, सलोनी, चन्दन मेहता, रमेश उपाध्याय, कैप्टन सचदेव,मोहनजी, तरुण गुप्ता, दिनेश सहगल, ऋषि, सिद्धार्थ, सुमित मंडल, मौजूद थे |

[flagallery gid=1]

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015! Read More

“शेखचिल्ली दी ग्रेट ” फिल्म में सी० आई० डी० चीफ की भूमिका निभा रहा हूँ ।- मनोज बक्शी

manoj bakshi फिल्म इंडस्ट्री युवाओं के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहाँ हमेशा उनके प्रतिभा को सम्मानित किया जाता है और ढेर सारा नाम और शोहरत कमाया जाता है जरुरत है खुद को परखने की और सिद्ध करने की ऐसा कहना है मनोज बक्शी का । मनोज बक्शी बड़े परदे के जाने माने आर्टिस्ट हैं इन्होने अपना कैरियर एक मोटर पार्ट्स के व्यापार से किया । लेकिन इनका मन इन कामों  में बिलकुल नहीं लगता । और भला लगता भी क्यों यहाँ तो ऊपर वाले ने कुछ और ही लिखा था ।  अब बक्शी जी ने मोटर पार्ट्स का काम बंद किया और कभी नुक्कड़ नाटक में काम करते तो कभी थिएटर में काम करते  नजर आने लगे। उसी दौरान इनको डी डी नेशनल के सीरियल में काम मिला । इन्होने उस सीरियल के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया ।  कब 12 साल बीत गये पता भी नहीं चला इस दौरान श्री बक्शी ने

डा० हांडा एसोसिएट्स “ओये लक्की ! लक्की ओये ” दादा पोपले “ दो दुनी चार ”  हीरा “मिस लवली” मिस्टर कपूर “जब तक है जान”  “डिअर वर्सेस बियर”, करीना के पिता  “गोरी तेरे प्यार में” रणवीर कपूर के केयर टेकर “बेशरम”  फिल्म किये ।  हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म  “बजरंगी भाईजान” में सलमान खान के साथ दिखेंगे ।  हमारी मुलाकात “शेखचिल्ली दी ग्रेट ” शूटिंग के दौरान हुई इस फिल्म में श्री बक्शी सी० आई०  डी०  चीफ  की भूमिका निभा रहे हैं ।

scene-shekhchilli-the-great-manoj-bakshi
During Shooting “Sheikhchilli The Great” as C.I.D. Chief Manoj Bakshi and artist.
11091376_650266161771774_369215368_n
Manoj Bakshi with Salman Khan during shooting in “Bajrangi Bhaijaan”

Interview : Sonal Arora

“शेखचिल्ली दी ग्रेट ” फिल्म में सी० आई० डी० चीफ की भूमिका निभा रहा हूँ ।- मनोज बक्शी Read More