काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए

msid-55063446width-400resizemode-4nbt-imageऐक्टर रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ एक ऐसी फिल्म है, जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। और हो भी क्यों नहीं? यह फिल्म रितिक को उनके ऐक्शन अवतार में वापस जो ला रही है। ‘काबिल’ का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यह बिल्कुल उम्मीद पर खरा है। ट्रेलर देख आप यह मान सकते हैं कि फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है, जिसमें थ्रिल है, ऐक्शन है और रोमांस भी है।

इस फिल्म में रितिक एक अंधे व्यक्ति रोहन भटनागर के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जो लाइफ के प्रति एक पॉज़िटिव सोच रखने वाला इंसान है। रितिक की मुलाकात यामी गौतम से होती है, जिनका जिंदगी के प्रति ठीक वैसी हो सोच है, जैसा रितिक सोचते हैं। यामी भी इस फिल्म में एक अंधी लड़की के किरदार में हैं, लेकिन जब दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं तो उनकी जिंदगी और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। लेकिन, ज्यादा वक्त नहीं गुजरता है कि उनकी जिंदगी तब अचानक एक दिन तहस-नहस हो जाती है, जब यामी के किरदार को किडनैप कर लिया जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती, जिसके बाद रोहन खुद ही इससे लड़ने का फैसला लेता है। रोहन सिस्टम के बारे में कहता है कि अंधों की दुनिया से ज्यादा अंधेरी आपकी दुनिया है।

कुल मिलाकर, ट्रेलर काफी शानदार है और फिल्म में रितिक के साथ यामी की काफी प्यारी केमिस्ट्री नज़र आ रही है। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2017 को शाहरुख की ‘रईस’ के साथ ही रिलीज़ हो रही है|

 

 

Source: नवभारत टाइम्स

काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए Read More

साल 2018 के क्रिसमस पर होगा शाहरुख की फिल्म और ऋतिक की ‘कृष 4’ में मुकाबला

hrithik-roshan_640x480_71473922428मुंबई: बॉलीवुड में जहां बॉक्स-ऑफिस पर ‘रईस’ और ‘काबिल’ के आगामी मुकाबले की चर्चा गर्म है, वहीं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन पहले से ही बॉक्स-ऑफिस पर एक और लड़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं. शाहरुख की एक नई फिल्म और रितिक की ‘कृष 4’ वर्ष 2018 में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी|

फिल्मकार राकेश रोशन अपनी सुपरहीरो सीरीज की चौथी कड़ी बनाने के लिए तैयार हैं. शाहरुख की फिल्म का नाम अभी बताया नहीं गया है. इसके निर्देशक आनंद एल राय हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि रोशन के मन में पहले से फिल्म बनाने का विचार था. वह इस पर काम करेंगे. फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह वर्ष 2018 में क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी|

हालांकि शाहरुख की निर्माण कंपनी रेड चिलीज ने पहले ट्वीट किया था, ‘‘आनंद एल राय और शाहरुख के साथ हमारी फिल्म की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं. रिलीज की तिथि 21 दिसंबर 2018. नाम जल्दी ही बताया जाएगा.’’ राकेश रोशन को ‘कृष 4’ का ख्याल उस समय आया जब उनकी पत्नी ने उन्हें भगवान गणेश की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें भगवान गणेश के चेहरे पर कृष का चेहरा लगा था|

 राकेश रोशन ने कहा, ‘‘जब मेरी पत्नी ने बप्पा (भगवान गणेश) की कृष के रूप में तस्वीर दिखाई तो इससे मेरा यह विश्वास पक्का हो गया कि हमारा असली सुपरहीरो कृष ही है. इससे चौथी कड़ी बनाने के प्रति मेरा विश्वास बढ़ा और मुझे प्रेरणा मिली.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गणेश को शुभ शुरुआतों का भगवान भी कहा जाता है. मुझे लगता है कि यह घटना उनका यह कहने का तरीका था कि ‘कृष 4’ के लिए हमारे पास उनका आशीर्वाद है.’’

बुधवार को ऋतिक ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘कृष 4 के लिए गणपति का आशीर्वाद. उम्मीद है कि सभी लोग त्योहार का आनंद उठा रहे हैं. आप सभी को प्यार.’’ ऋतिक की ‘काबिल’ और शाहरुख की ‘रईस’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही हैं|

 

 

Source: NDTV इंडिया

साल 2018 के क्रिसमस पर होगा शाहरुख की फिल्म और ऋतिक की ‘कृष 4’ में मुकाबला Read More