ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम
लंदन. लीबिया में आईएसआईएस के खिलाफ बॉलीवुड म्यूजिक एक नया साइकोलॉजिकल वेपन बन गया है। ब्रिटिश स्पेशल फोर्स बॉलीवुड के गाने बजाकर आतंकियों को खदेड़ने में लगी है। बता दें कि लीबिया के सिर्ते आैर कोस्टल इलाकों में अभी भी आतंकी अपना गढ़ बनाए हुए हैं। इस कारण से दी ऐसा करने की सलाह…– ब्रिटिश आर्मी को बताया गया कि आईएसआईएस के आतंकी बॉलीवुड गाने से परेशान होंगे क्योंकि वे उसे गैर-इस्लामिक मानते हैं।
– डेली मिरर की खबर के मुताबिक, ”एक अफसर ने कहा कि हमें किसी भी हाल में आतंकियों को दबाना है और इलाके में उनके खिलाफ लगातार अपने कैम्पेन को मजबूत करना है, ताकि उनकी स्ट्रेंथ कमजोर हो।”
– साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस के तहत ज्वाॅइंट फोर्स आईएसआईएस के कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटरसेप्ट कर ले रही है और उसमें बॉलीवुड के गाने भर दे रही है।
– माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर आतंकी इसे शरिया कानून की बेइज्जती के तौर पर देखेंगे।
– लीबिया में ब्रिटिश फोर्स डायरेक्ट फाइट नहीं कर रही है। वहां लीबियन ट्रूप को लड़ने की ट्रेनिंग दे रही है।

