अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, मुकाबले में हिलेरी को दी मात

131313-trump-145वॉशिंगटन: हाल में राजनीति में कदम रखने वाले अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को आज मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया।

अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का सपना संजोए चुनावी मैदान में उतरी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी की उम्मीदें इस परिणाम के साथ ही टूट गईं। ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 289 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की जबकि हिलेरी को 218 मत मिले। राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता होती है। 70 वर्षीय ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, ओहायो, फ्लोरिडा, टेक्सास और उत्तर कैरोलिना जैसे राज्यों में शानदार प्रदर्शन करके चुनाव सर्वेक्षकों को गलत साबित कर दिया और जीत पर कब्जा कर लिया।

ट्रंप ने अपनी चुनाव प्रचार मुहिम के मुख्यालय में अपने समर्थकों से कहा, ‘यह हम सब के लिए एकजुट जनता के रूप में साथ आने का समय है। मैं हमारी सरजमीं के हर नागरिक से वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा।’ ट्रंप ने बताया कि हिलेरी ने उन्हें फोन करके जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें उनकी शानदार मुहिम पर बधाई देता हूं। देश पर उनका बहुत एहसान है।’ ट्रंप ने कहा, ‘हमारी प्रचार मुहिम नहीं बल्कि एक आंदोलन था। यह सभी जातियों, पृष्ठभूमियों एवं आस्थाओं का आंदोलन था। हम साथ मिलकर देश के पुनर्निर्माण का अत्यंत आवश्यक कार्य आरंभ करेंगे। देश में अपार संभावनाएं हैं।’ उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपने समर्थकों से कहा, ‘हम अंदरूनी शहरों में हालात दुरस्त करेंगे। हम हमारी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करेंगे। इसके पुनर्निर्माण में हम लाखों लोगों को काम मुहैया कराएंगे।’

सीएनएन के अनुमान के अनुसार ट्रंप ने 29 राज्यों और हिलेरी ने 18 राज्यों में जीत हासिल की। चैनल के अनुसार ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, फ्लोरिडा, अलास्का, यूटा, आयोवा, एरिजोना, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, ओहायो, उत्तर कैरोलिना, उत्तर डकोटा, दक्षिण डकोटा, नेब्रास्का, कंसास, ओकलाहोमा, टेक्सास, व्योमिंग, इंडियाना, केंटुकी, टेनेसी, मिसीसिपी, अरकंसास, लुइसियाना, पश्चिम वर्जीनिया, अलबामा, दक्षिण कैरोलिना, मोंटाना, इडाहो और मिसौरी में जीत हासिल की।

हिलेरी ने कैलिफोर्निया, नेवादा, हवाई, इलिनोइस, न्यूयार्क, न्यूजर्सी, मैरीलैंड, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, वर्मोंट, मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, डेलावेयर, कोलोराडो, न्यू मेक्सिको, वर्जीनिया, ओरेगन, वॉशिंगटन और रोह्ड आइलैंड में जीत प्राप्त की। छुपा रस्तम निकली ट्रंप की विचित्र प्रचार मुहिम के देश भर में लय पकड़ने के साथ ही रिपब्लिकन उम्मीदवार के समर्थक न्यूयार्क में हिल्टन होटल बॉलरूम में एकत्र होने लगे।

ट्रंप के लिए एक समय राष्ट्रपति बनना दूर की कौड़ी समझा जा रहा था। न्यूयॉर्क के अरबपति ट्रंप ने अमेरिका के औसत श्वेत कामकाजी वर्ग के सत्ता प्रतिष्ठान से मोहभंग का लाभ उठाया और प्रवासी विरोधी बयानबाजी के दम पर प्रचार मुहिम आगे बढ़ाई जो चुनाव के लिहाज से सोने की खान साबित हुई। महिलाओं एवं प्रवासियों पर ट्रंप की टिप्पणियों के कारण कई शीर्ष रिपब्लिकनों ने ट्रंप की आलोचना की थी और प्राइमरी चुनाव में बड़ी जीत के बावजूद कई पार्टी नेताओं ने उन्हें समर्थन देने से इनकार कर दिया था।

अधिकतर विशेषज्ञों ने कहा कि एफबीआई ने 69 वर्षीय हिलेरी के खिलाफ ईमेल मामले में जांच शुरू करने की जो घोषणा की थी, उसी ने चुनाव का रूख ट्रंप के समर्थन में मोड़ दिया लेकिन एफबीआई ने हिलेरी को चुनाव से पहले अंतिम समय में क्लीन चिट दे दी हालांकि तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी।

पेश है लाइव अपडेट्स

-हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर अपनी हार स्वीकार की : सीएनएन ।

-रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी : अमेरिकी मीडिया।

-डोनाल्ड ट्रंप को मिले 276 वोट।

-कड़े मुकाबले में हिलेरी क्लिंटन को दी मात

डोनाल्ड ट्रंप होंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति।

-हिलेरी क्लिंटन को अबतक 218 वोट मिले।

-डोनाल्ड ट्रंप की जीत लगभग तय।

-मिशिगन और मिनसोटा में काउंटिंग जारी।

-राष्ट्रपति पद से सिर्फ चार वोट पीछे हैं ट्रंप।

–हिलेरी क्लिंटन इस कड़े मुकाबले में पिछड़ गई प्रतीत हो रही हैं।

-ट्रंप ने अहम राज्यों में जीत हासिल की

-चुनाव जीतने के करीब पहुंचे

– हिलेरी के मुकाबले ट्रंप का पलड़ा भारी

– 50 में से 37 राज्यों के नतीजे आए।

-ट्रंप को 21 राज्यों में बढ़त, 16 में हिलेरी आगे।

-ट्रंप ने अहम राज्य ओहायो में जीत हासिल की। रिपब्लिकन उम्मीदवार , हिलेरी के पास निर्वाचन मंडल के 109 मतों के मुकाबले 167 मतों से आगे

-27 राज्यों के 17 में ट्रंप की जीत।

-हिलेरी के 104 इलेक्टोल वोट्स की जीत।

-ट्रंप के 140 इलेक्ट्रोल वोट्स की जीत।

-50 राज्यों में 26 के नतीजे आए।

-10 राज्यों में जीती हिलेरी।

-कनेक्टिकट से हिलेरी क्लिंटन और लुइसियाना से ट्रम्प जीते।

-अभी तक के रूझानों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन से आगे हैं।

-ट्रंप को 139 इलेक्टोरल वोट और हिलेरी को 104 पर बढ़त मिली है।

-न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 38 इलेक्टोरल वोट वाले राज्य टेक्सस में ट्रंप ने हिलरी को पछाड़ा।

-हाउस ऑफ रेप्रिज़ेंटटिव में रिपब्लिकन्स ने फिर हासिल किया बहुमत।

-हिलेरी ने इलिनोइस, न्यू जर्सी, मेरीलैंड, डेलावरे, रोड आइलैंड, कोलंबिया में जीत हासिल की है, वहीं ट्रंप ने ओक्लाहोमा, मिसिसिप्पी, फलौरिडा, -पेंसिल्वेनिया और न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल कर ली है।

-केंटुकी और इंडियाना में डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं।

-वरमोंट में हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की है।

-न्यू हैंपशायर में हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर 32-25 से बढ़त बनाई।

-हिलेरी ने ट्रंप को हार्ट्स लोकेशन में 17-14 से हराते हुए जीत दर्ज की है।

-रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा में बहुमत बनाए रखने को तैयार : अमेरिकी नेटवर्क।

-अमेरिकी चुनाव में पहले छह राज्यों में मतदान संपन्न।

-अमेरिकी चुनाव प्रणाली के ‘पहले ही मतदान करने’ के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए रिकार्ड 4. 2 करोड़ लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं।

 

Source: ZNews

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, मुकाबले में हिलेरी को दी मात Read More

अमरीका का राष्ट्रपति चुनाव अगर टाई हो गया तो?

_92302651_8cb38719-a878-4f71-8685-865bc56bba75अमरीकी चुनाव का मैजिकल यानी जादुई नंबर है 270. अगर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन दोनों को 538-सदस्य वाले इलेक्टोरल कॉलेज में 269-269 वोट मिले तो नतीजा बराबरी पर ख़त्म होगा यानी मुक़ाबला टाई हो जाएगा

चुनाव के नतीजे बुधवार को आने वाले हैं. डोनल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच मुक़ाबला टक्कर का है. विशेषज्ञ कहते हैं कि चुनाव का नतीजा कुछ भी हो सकता है.

 

डर इस बात का है कि डोनल्ड ट्रम्प हारने की सूरत में कहीं नतीजे को चुनौती न दे दें. उन्होंने चुनावी मुहिम के आख़िरी दौर के लगभग हर भाषण में ये बात कही है कि अगर वो हारे तो उन्हें नतीजा स्वीकार नहीं होगा.

उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को भ्रष्ट कहा है और उन्हें डर इस बात का है कि कहीं उनके ख़िलाफ़ साज़िश न हो. उनके समर्थकों को भी ऐसा लगता है कि अमरीकी प्रशासन, हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में काम कर सकता है.

दिलचस्प बात ये है कि अगर वो इलेक्टोरल कॉलेज के वोट में पीछे रह गए, तो पॉपुलर वोट में आगे होने के बावजूद चुनाव हार सकते हैं, . ऐसे में वो और उनके समर्थक चुनाव के नतीजे को अस्वीकार कर सकते हैं.

आम जनता के वोट यानी पॉपुलर वोट में जीत के अलावा दोनों उम्मीदवारों की निगाहें इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों पर टिकी होंगीं. पॉपुलर वोट में बहुमत और इलेक्टोरल कॉलेज में अपने प्रतिस्पर्धी से कम वोट हासिल करने के बावजूद उम्मीदवार की हार हो सकती है.

आपको याद होगा 2000 के चुनाव में अल गोर पॉपुलर वोट में जॉर्ज बुश से पांच लाख अधिक वोट लाए, लेकिन सीनेट में थोड़ा पीछे रह गए, जिसके कारण वो चुनाव हार गए थे.

अगर मुक़ाबला टाई पर ख़त्म हुआ तो क्या होगा? अमरीकी संविधान के 12वें संशोधन के अनुसार अमरीकी कांग्रेस राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेगा. कांग्रेस के हाउस ऑफ़ रेप्रज़ेंटेटिव्स की ज़िम्मेदारी राष्ट्रपति को चुनने की होगी, जबकि सीनेट उपराष्ट्रपति चुनेगा.

सीनेट की 100 सीटों में इस समय रिपब्लिकन पार्टी के पास 54 सीटें हैं, जबकि मंगलवार को 34 सीटों के लिए चुनाव होगा। हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स में इस समय 247 सीटों के साथ रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत हासिल है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की 188 सीटें हैं.

हाउस की सदस्यता के चुनाव हर दो साल पर होते हैं. एक चुनाव राष्ट्रपति पद के चुनाव के साथ होता है और दूसरा इसके दो साल बाद.

अब मंगलवार के बाद ही ये साफ़ होगा कि दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बरक़रार रहेगा या नहीं.

लेकिन ज़रा इस स्थिति पर ग़ौर कीजिये: राष्ट्रपति पद के चुनाव में टाई की सूरत में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति अलग-अलग पार्टियों के बन सकते हैं. अगर हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बना रहता है, तो ट्रम्प राष्ट्रपति घोषित किए जा सकते हैं. और अगर सीनेट में बहुमत डेमोक्रेटिक पार्टी को मिलता है तो उप राष्ट्रपति, हिलेरी क्लिंटन के रनिंग मेट टिम केन चुने जा सकते हैं.

ऐसा अमरीका के इतिहास में एक बार हो चुका है. साल 1796 में चुनाव बाद राष्ट्रपति जॉन एडम्स बने थे और उनके विपक्षी दल के थॉमस जेफ़रसन उप राष्ट्रपति बने थे.

अमरीकी कांग्रेस के दोनों सदन यानी हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत के आसार हैं. इस सूरत में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

लेकिन अमरीकी चुनाव पर नज़र रखने वाले भारतीय पत्रकार अजित साही के अनुसार असंभव भी संभव हो सकता है. वो कहते हैं, “रूस के राष्ट्रपति पुतिन और नाटो के बारे में ट्रम्प का जो रवैया रहा है या उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के जो आरोप लगे हैं, उसकी वजह से कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के मेंबर हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में जा सकते हैं.”

वो आगे कहते हैं कि इसकी सम्भावना कम है. उन्होंने कहा, “अगर ट्रम्प हारे तो वो नतीजा स्वीकार कर लेंगे. अगर नहीं किया तो रिपब्लिकन पार्टी उन्हें अलग-अलग थलग करके नतीजा स्वीकार कर सकती है.”

लेकिन टाई होने की सूरत में हिलेरी, रिपब्लिकन पार्टी को ये यक़ीन दिलाने की कोशिश करेंगी कि अगर राष्ट्रपति चुनी गईं तो वो दोनों पार्टियों के एजेंडे को साथ लेकर चलेंगी. विशेषज्ञों के अनुसार ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं में इस समय लोकप्रिय नहीं हैं.

अमरीकी विशेषज्ञ कहते हैं कि क्लिंटन की अगर जीत हुई तो भी उन्हें कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर काम करना होगा, वरना वो उसी तरह से परेशान होंगी, जैसे राष्ट्रपति बराक ओबामा हुए थे|

अमरीका का राष्ट्रपति चुनाव अगर टाई हो गया तो? Read More