कोरोना वायरस ने बिगाड़ा Tennis का खेल; अब चीन नहीं, इस देश खेलने जाएगी भारतीय टीम

चीन में फैले कोराना वायरस (Coronavirus) का असर अब खेलों पर भी पड़ने लगा है. अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने फेड कप (Fed Cup) मैचों को चीन के बजाय अब कजाकिस्तान में आयोजित कराने का फैसला किया है. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कहा कि चीन (China) में होने वाले मैचों को कजाकिस्तान (Kazakhastan) स्थानांतरित किया गया है |

चीन में कोराना वायरस के कारण आपात चिकित्सा स्थिति पैदा होने के चलते एआईटीए ने आईटीएफ को पत्र लिखकर फेड कप टूर्नामेंट के स्थान को बदलने या इसे स्थगित करने का अनुरोध किया था. इस पत्र का जवाब आ गया है. एआईटीएफ महासचिव हिरणमय चटर्जी ने कहा, ‘आईटीएफ ने कहा है कि मैचों को कजाकिस्तान स्थानांतरित किया गया है.’ कोरोना वायरस से चीन में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है |
फेड कप टेनिस टूर्नामेंट पहले चार फरवरी से डोंगुआन में होना था. अब यह मैच कजाकिस्तान में होगा. भारतीय टीम को सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के बिना ही इस टूर्नामेंट के लिए कजाकिस्तान का दौरा करना पड़ सकता है. सानिया को पिंडली की चोट के कारण आस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के पहले दौर के मैच से हटना पड़ा था. फेड कप में सानिया के लिए टोक्यो ओलंपिक के लिए टिकट पाने का मौका है. वे चार साल बाद भारतीय फेड कप टीम में लौटी हैं |

कोरोना वायरस ने बिगाड़ा Tennis का खेल; अब चीन नहीं, इस देश खेलने जाएगी भारतीय टीम Read More

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी

sania-barbora_650x400_61474716120वुहान: भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इस प्रकार वह तीसरा खिताब जीतने से चूक गईं. उन्हें बेथानी मैटेक-सैंड्स और लूसी सैफारोवा की जोड़ी ने 1-6, 3-6 से हराया.

सिनसिनाटी ओपन और पैन पैसिफिक खिताब जीतने के बाद तीसरी वरीयता प्राप्त सानिया-बारबरा की जोड़ी की निगाहें तीसरे खिताब पर थीं, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया.
सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस का साथ छोड़कर स्ट्रायकोवा के साथ जोड़ी बनाई है. तब से इस जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. इस जोड़ी का पहला टूर्नामेंट सिनसिनाटी ओपन था जहां इन्होंने हिंगिस और कोको वानडेवेघे की जोड़ी को फाइनल में मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।.

सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने अभी तक सिर्फ दो मैच ही गंवाए हैं. इस जोड़ी को अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल और अब वुहान ओपन के फाइनल में हार मिली है. पिछले सप्ताह ही इस जोड़ी ने टोक्यो में पैन पेसिफिक ओपन का खिताब अपने नाम किया जोकि इनका दूसरा खिताब था.

 

Source: NDTV

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी Read More