रुड़कीः लंढौरा जाते भाजपा सांसद भग‌त सिंह कोश्यारी और कई विधायक गिरफ्तार

bhagat-singh-koshiyari-arrestedरुड़की के लंढौरा में हुई घटना का जायजा लेने जा रहे बीजेपी सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार की दोपहर भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी पिछली एक जून को लंढौरा में हुई आगजनी और तोड़फोड़ का जायजा लेने जा रहे थे, लेकिन मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
भगत सिंह कोश्यारी के साथ चार अन्य भाजपा विधायकों सहित कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन सबको गिरफ्तार कर के पुलिस लाइन ले गई है।
हरिद्वार के लंढौरा में बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के आवास में हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद बागी विधायकों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।
कई विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। सुरक्षाकर्मियों को यथावत रहने दिया जाए।
ज्ञात हो कि कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया जाए।
रुड़कीः लंढौरा जाते भाजपा सांसद भग‌त सिंह कोश्यारी और कई विधायक गिरफ्तार Read More

खुल गई सारी पोल, दो दिन बाद है प्रीति जिंटा की शादी

preity-zinta-117-2-3-56b9c518517c2_exlst1बॉलीवुड में ब्रेक अप और तलाक के मौसम के बीच प्रीति जिंटा की शादी की खबरों ने सनसनी फैला दी है। जी हां, प्रीति जिंटा 2 दिन में शादी करने जा रही हैं।
स्पॉटब्वॉय.कॉम के मुताबिक 41 साल की प्रीति लॉस एंजलेस में जाकर अपने ब्वॉयप्रेंड से शादी करने वाली हैं, वो भी इसी वैलेंनटाइन हफ्ते में।पहले खबरें थी कि प्रीति इस साल जनवरी में शादी करने वाली हैं लेकिन प्रीति ने इन खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने बोला था कि जब सही वक्त आएगा तो अपनी शादी की खबर वे खुद दे देगीं। लेकिन लगता है प्रीति मीडिया को इस बारे में भनक तक नहीं लगने देना चाहती थीं। इसका खुलासा तो किसी और तरीके से हुआ। खबरों के मुताबिक प्रीति जिंटा ने अपने एक दोस्त से कहा, ”ये पांच दिन का कार्यक्रम 12 से 16 फरवरी तक यूएस में चलेगा। मुझे अच्छा लगेगा अगर तुम मेरी खुशियों में शामिल हो सको।” इसी सूत्र के जरिए इस बात का खुलासा हुआ। प्रीति की अचानक शादी की खबर से जितना आप और हम हैरत में है उतना ही फिल्म जगत भी। क्योंकि शायद ही किसी को इसकी जानकारी है। प्रीति अपने अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी करने जा रही हैं। ये दोनों डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। जीन को आईपीएल 2015 के मैच में प्रीति के साथ भी देखा गया था। प्रीति जिंटा इससे पहले व्यापारी नेस वाडिया के साथ लंबे रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इनके लिए भी माना जा रहा था कि ये दोनों शादी करेंगे लेकिन इनका रिश्ता कुछ साल बाद टूट गया।

Source Amar ujala

Munnajeet Mandal

खुल गई सारी पोल, दो दिन बाद है प्रीति जिंटा की शादी Read More