thesundayheadlines

बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही है मुकेश अंबानी की बेटी #IshaAmbani

भारत के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. इस फिल्‍म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे. ईशा इस फिल्‍म में एक्टिंग करती नजर नहीं आयेंगी, बल्कि वे इस फिल्‍म को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस करनेवाली हैं. पहले इस फिल्‍म को सलमान खान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस करनेवाले थे लेकिन किन्‍हीं करणों से उन्‍होंने इस फिल्‍म से हाथ खींच लिये. फिल्‍म का नाम ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ है. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले करण के घर पर ईशा और अक्षय की मुलाकात हुई थी, तब ईशा ने इस प्रोजेक्‍ट को लेकर हामी भरी थी. अक्षय, करण और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर पर हुई थी. बताया जा रहा है कि ईशा को यह प्रोजेक्ट बहुत अच्छा लगा है|

1. साल 2008 में 16 साल की ईशा उस समय सबसे पहले सुर्खियों में आई थीं, जब फोर्ब्स की लिस्ट ने उन्हें रईस वारिसों की सूची में रखा था. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की 10 शीर्ष अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में शामिल किया गया था|

फोटोशूट कराया था जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. बताया गया था कि यह फोटोशूट दुनिया के सबसे महंगे घर एंटीलिया में किया गया था.

3. ईशा बिजनेस के अलावा सामाजिक कार्यो में भी बेहद सक्रिय रहती हैं.

4. रिलांयस जियो की धमाकेदार लॉन्चिंग के पीछे ईशा अंबानी का भी अहम रोल है. वो जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं.

5. ईशा अंबानी ने 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है.

6. अप्रैल 2016 में, अंबानी ने लक्मे फैशन वीक के 2016 संस्करण में एक ऑनलाइन फैशन रिटेलर, एजेआईओ (AJIO) का शुभारंभ किया. वह एजीआईओ के ब्रांडिंग और प्रबंधन खंडों की देखरेख करते हैं, जो रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी है.

बता दें कि करण और अक्षय के अलावा अजय देवगन और राजकुमार संतोषी भी पिछले काफी समय से ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की स्क्रिप्‍ट पर काम कर रहे हैं. अजय देवगन का कहना है कि ये बहुत ही बड़ा प्रोजेक्‍ट है और इसे बनने में कम से कम दो साल और लगेंगे. इ‍सलिए हम इस फिल्‍म के बारे में ज्‍यादा बात नहीं कर सकते. दरअसल अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार-बैटल ऑफ सारागढ़ी’ नामक एक फिल्‍म बनाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं.

फिल्म में अजय 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों के दस हजार अफगान सिपाहियों से टक्कर लेकर सारागढ़ी के किले को फतेह करने की कहानी को पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं. पिछले दिनों खबरें ऐसी भी थी कि अजय देवगन फिल्‍म का नाम बदल सकते हैं लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया|

 

बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही है मुकेश अंबानी की बेटी #IshaAmbani Read More

‘बेताब’ के रीमेक से बेटे को लॉन्च करेंगे सनी देओल, जानिए किसको बनाना चाहते थे हीरोइन

‘घायल वंस अगेनsunny-sm_650_082516021208‘ में चार नए चेहरों को लॉन्च करने के बाद सनी देओल अब पूरी तरह से अपने बेटे करण पर फोकस कर रहे हैं. चर्चा है कि करण बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. सनी ने फैसला लिया है कि वो अपने बेटे की फिल्म खुद डायरेक्ट करेंगे|

सबसे दिलचस्प बात यह है कि सनी इस फिल्म में करण के अपोजिट सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को लेना चाहते है. दरअसल सनी ने बॉलीवुड में डेब्यू अमृता सिंह के साथ ‘बेताब’ से की थी. हो सकता है वो अब अमृता की बेटी के साथ वहीं मैजिक क्रिएट करना चाहते हो जो उन्होंने अमृता के साथ ‘बेताब’ से की थी|

सूत्रों के मुताबिक, ‘सनी ने अमृता को फोन कर के अपनी ये इच्छा बताई. लेकिन अमृता ने यह फिलहाल ये ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि सारा, धर्मा प्रोडक्शन के साथ कॉन्ट्रेक्ट में हैं. सारा, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखेंगी|

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सनी श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को अप्रोच करेंगे. बता दें कि सनी ने ‘चालबाज’ में श्रीदेवी के साथ हिट जोड़ी बनाई थी|

 

‘बेताब’ के रीमेक से बेटे को लॉन्च करेंगे सनी देओल, जानिए किसको बनाना चाहते थे हीरोइन Read More