पहले से शादीशुदा है सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया! पूर्व पति के साथ वायरल हुई तस्वीरें
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर और उनके पूर्व पति मारियस मोगा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मिसमालिनीडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति जिंटा की रिसेप्शन पार्टी में सलमान ने लूलिया वंतूर के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि दोनों कपल धीरे-धीरे अब अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर रहे हैं क्योंकि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
शादी के कुछ सालों बाद लूलिया और मारियस का अलगाव हो गया। हालांकि, उनके तलाक के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। मारियस मोगा ग्रैमी नोमिनेटिड प्रड्यूसर और कंपोजर हैं। मिसमालिनीडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, मारियस और लूलिया चार साल तक रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह मारियस का किसी और महिला के साथ इनवोलमेंट बताया जा रहा है। साल 2011 में मारियस से अलग होने के बाद लूलिया वंतूर सलमान खान की जिंदगी में आई। गौर हो कि लूलिया ने 2014 में फिल्म ‘ओ तेरी’ में एक आइटम नंबर भी किया था |
Source: Z News
पहले से शादीशुदा है सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया! पूर्व पति के साथ वायरल हुई तस्वीरें Read More