vi

सरकार ने वोडाफोन-आइडिया की ये मांग मान ली तो आप इंटरनेट चलाने से डरेंगे!

कई टेलीकॉम कंपनियों की हालत ठीक नहीं चल रही है. डेटा पैक महंगे हो रहे हैं. सस्ते डेटा और फ्री कॉलिंग का ज़माना लद सकता है. अब वोडाफोन-आइडिया चाहती हैं कि मोबाइल डेटा के लिए मिनिमम टैरिफ को 35 रुपए प्रति जीबी कर देना चाहिए. ये रेट अभी के डेटा टैरिफ के मुकाबले 7 से 8 गुना ज्यादा है. फिलहाल एक जीबी मोबाइल डेटा के लिए लगभग चार  से पांच रुपए लगते हैं.

इसके लिए वोडाफोन-आइडिया ने सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को एक लेटर लिखा है. इसमें ये भी कहा गया कि कंपनी चाहती है मिनिमम चार्ज 50 रुपए कर दिया जाना चाहिए. दोनों कंपनियों ने नए रेट 1 अप्रैल, 2020 से लागू करने की सिफारिश की है.

कॉलिंग टैरिफ बढ़ाने की भी मांग

वोडाफोन-आइडिया ये भी चाहते हैं कि आउटगोइंग कॉल्स के लिए मिनिमम 6 पैसे प्रति मिनट का रेट फिक्स किया जाए. इनका कहना है कि टैरिफ बढ़ने के बाद कंपनी को तीन साल रेवेन्यू जेनरेट करने में लगेंगे, जैसे पहले लगते थे. इसके लिए कंपनी ने तीन साल का वक्त भी मांगा है.

दोनों पर 53,000 करोड़ रुपए बकाया 

इस समय वोडाफोन-आइडिया पर 53,000 करोड़ रुपए बकाया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें ये बकाया बतौर AGR चुकाना है. AGR माने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू. दोनों कंपनियों ने ये रकम चुकाने के लिए 18 साल का वक्त मांगा है.  मोबाइल कॉल और डेटा रेट में बढ़ोतरी से 2015-16 में दोनों कंपनियों को अलग-अलग मुनाफा हुआ था. इसीलिए कंपनियां फिर ऐसा चाहती हैं.

अगर ये सिफारिशें मानी गईं तो संभावना है कि जियो और एयरटेल जैसी दूसरी कंपनियां भी कीमत बढ़ाएं. अगर ऐसा होगा तो यूजर्स को डेटा और कॉलिग के लिए ज़्यादा पैसे देने पड़ेंगे.

सरकार ने वोडाफोन-आइडिया की ये मांग मान ली तो आप इंटरनेट चलाने से डरेंगे! Read More
Airtel India

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, बंद की ये फ्री सर्विस

एयरटेल (Airtel ) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए कुछ प्लान के साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) का फ्री सब्सक्रिप्शन देना बंद करने का फैसला किया है। जिन प्लान के साथ यह सुविधा बंद की गई है उनमें एयरटेल Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड और कुछ पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। हालांकि वोडाफोन और ACT फाइबरनेट जैसे प्रतिद्वंदी कंपनियां अभी भी यह सुविधा दे रही हैं। बता दें रिलायंस जियो अपने कई प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था।

भारती एयरटेल अपने कुछ पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर करती आ रही थी। अब कंपनी ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है। वहां से नेटफ्लिक्स को हटा दिया गया है। हलांकि वर्तमान यूजर्स की यह सुविधा वैलिडिटी खत्म होने तक जारी रहेगी।

Airtel logoये सुविधाएं जारी

एयरटेल के अधिकतर पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जैसे एयरटेल के 499 पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा एक साल के लिए ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स के सब्सक्रिप्श के अलावा हैंडसेट प्रोटेक्शन भी मिलती है।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, बंद की ये फ्री सर्विस Read More