फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021

covid-19 महामारी के बढ़ते हुए नतीजों का असर केवल रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र  में देखने को मिल रहा है इसका एंटरटेमेंट इंडस्ट्री पर  भी खासा असर देखने को मिल रहा है। विश्व में होने वाले 2020 के फिल्म फेस्टवल या तो रद्द कर दिए गए या फिर उनको ऑनलाइन किया गया। जहां तक बात करें ऑनलाइन फेस्टिवल की तो कुछ इसकी  खूबियां है तो कुछ इसके  नुकसान भी है। आईये एक नजर मारतें है :
ऑनलाइन की खूबियां
1. घर बैठे हम  फेस्टवल में हिस्सा ले सकते है।
2. इसका आयोजन विश्व के किसी भी जगह पर किया जा सकता है।
3. समय एवम पैसे  की बचत होती है।
4. प्रतियोगी के परिवार भी  शामिल हो  सकते है |
ऑफलाइन फिल्म फेस्टिवल के फायदे।
1. हम अपनी फीलिंग्स को अपनी हैप्पीनेस को लोगों के सामने रखते  हैं ।
2. देश विदेश घुमने का मौका मिलता है।
3. स्थानीय संस्कृति को समझने का मौका  मिलता है।
4. फिल्म की स्क्रीनिंग में दर्शकों का रिस्पांस देखने को मिलता है।
5. अनुभवी फिल्म मेकर्स से रुबरु होकर अपनी विचारों  का आदान प्रदान करने का मौका मिलता है।

इंडोगमा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर चन्दन मेहता एवम डायरेक्टर जनरल मुकेश गंभीर  ने फेस्टिवल की गरिमा को बरकरार रखते हुए  इस कार्यक्रम को फरवरी के अंतिम सप्ताह में करने का निर्णय लिया है।  इस  फेस्टिवल में शार्ट फिल्म ,डाक्यूमेंट्री , एनीमेशन फिल्म्स एवम म्यूजिक वीडियो को शामिल किया जाता है।  फिल्म की एंट्री 31 जनवरी  तक ली जाएगी |

Film Submission Link:
https://indogmafilms.com/iff2020/user_login.php
फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021 Read More
Oscars Awards Winners

कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने ऑस्कर में कैसे बनाया इतिहास

लॉस एंजेलिस में हुए 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने वाकई इतिहास रच दिया है। इस फ़िल्म ने पूरे हॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट पिक्चर समेत 4 केटेगरीज़ में  ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते हैं। फ़िल्म के निर्देशक बॉन्ग जून हो को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। इंटरनेशनल फीचर फ़िल्म केटेगरी में भी इसी फ़िल्म को अवॉर्ड मिला है। ओरिजिनल स्क्रीनप्ले केटेगरी में भी पैरासाइट ने पूरे हॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया है।

Parasite Oscar Award Winner Film Poster

पैरासाइट की यह जीत इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि विदेशी भाषा का होते हुए फ़िल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड्स की मुख्य केटेगरी में 3 अवॉर्ड जीते हैं। कोरियन भाषा में बनी फ़िल्म इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ रिलीज़ की गयी थी। पैरासाइट की ऑस्कर जीत की हर जगह चर्चा हो रही है और जमकर तारीफ़ की जा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने एक छोटा-सा नोट लिखकर फ़िल्म की जीत की बधाई दी है।

सिनेमा की दुनिया के सबसे मशहूर ऑस्कर अवॉर्ड के इतिहास में पहली बार विदेशी भाषा की एक फ़िल्म ने बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड जीता है.

  • दक्षिण कोरियाई फ़िल्म पैरासाइट को ये अवॉर्ड मिला है.
  • इसे तीन और पुरस्कार मिले हैं . पैरासाइट दो कोरियाई परिवारों पर आधारित है.
  • हमने उस छोटे से अपार्टमेंट का जायज़ा लिया जिसके इर्द गिर्द ये फ़िल्म घूमती है.

प्रियंका ने अपने नोट में लिखा है- अंग्रेजी सबटाइटल्स वाली कोरियन फ़िल्म पैरासाइट जैसी अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म को दर्शकों का इतना प्यार और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्म एकेडमी की तरफ़ से सम्मान मिलते हुए देखना वाकई भावुक करने वाला है। मनोरंजन उद्योग से होने के नाते हमारी कला के पास सरहदों और भाषाओं को लांघने की क्षमता होती है और आज पैरासाइट ने बिल्कुल वही साबित किया है। आसमान में सूराख करने और बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीतने वाली गैर-अंग्रेजी फ़िल्म बनने के लिए फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई।
पैरासाइट एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फ़िल्म है। इसकी कहानी एक ऐसे ग़रीब परिवार पर आधारित है, जो एक अमीर घर में किसी तरह एंट्री ले लेता है और धीरे-धीरे उसके सामने कई राज़ खुलते हैं, जो काफ़ी दहलाने वाले हैं। फ़िल्म पिछले साल 30 मई को साउथ कोरिया में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफ़िस पर भी सफल रही थी। कान फ़िल्म समारोह में भी पैरासाइट को पुरस्कार मिले थे। पैरासाइट की जीत इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि इसका सामना हॉलीवुड की कई बेहतरीन फ़िल्मों से था।

 

कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने ऑस्कर में कैसे बनाया इतिहास Read More

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन!

54276092सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं, जिन्‍हें यह मौका मिला है।

नई दिल्ली। सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक जर्मन बेकरी में काम किया था। इसके बाद एक टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी अपने करियर को बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। सनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग के लिए भी ट्राई किया था, लेकिन वहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

सनी लियोन ने बताया, ‘जब मैं छोटी लड़की थी तो मैं मॉडल बनना चाहती थी और जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने इसके लिए कोशिश भी की। मुझसे कहा गया है कि मैं बहुत छोटी, बहुत मोटी, बहुत व्यावसायिक हूं या उन्हें मुझ में दिलचस्पी नहीं थी।’ अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में काम करने का मौका मिल जाता, तो वह पॉर्न इंडस्ट्री की ओर रुख ना करतीं।

सनी लियोन की एडल्ट वेबसाइट पर बैन लगाने के लिए काशी से उठेगी आवाज

एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने कहा था कि उन्होंने जो कुछ भी किया उसका उन्हें कोई गम नहीं है। लेकिन अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़ आई हैं और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। साथ ही उन्होंन इस ओर सभी संकेत दिया था कि उन्हें मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने पड़े थे। अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में चांस मिल जाता, तो उनके नाम के साथ कभी ‘पॉर्न एक्टर’ नहीं जुड़ता।

सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें यह मौका मिला है। सनी 8 सितंबर को प्रतिष्ठित फैशन वीक के रैंप पर चलीं और अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में शो स्टॉपर के तौर पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ‘मस्तीजादे’ स्टार के लिए रैंप पर चलना उनके आलोचकों के लिए एक झटका है, जो यह सोचते थे कि वे कभी मॉडल नहीं बन सकती हैं।

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन! Read More