Love Aaj Kal Box Office Collection: वैलंटाइंस डे के दिन बढ़िया रही ‘लव आज कल’ की कमाई
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘लव आज कल’ वैलंटाइंस डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अपने ओपनिंग डे पर इसने अच्छा बिजनस किया है। हालांकि इसमें वैलंटाइंस डे का भी इफेक्ट माना जा रहा है।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘लव आज कल’ वैलंटाइंस डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अपने ओपनिंग डे पर इसने अच्छा बिजनस किया है। माना जा रहा है कि वैलंटाइंस डे का फिल्म को भरपूर फायदा हुआ है।
फिल्म का बिजनस दिल्ली-एनसीआर और यूपी के सर्किट में अच्छा रहा है। हालांकि मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में फिल्म का बिजनस अच्छा रहने की उम्मीद थी क्योंकि यहां पर यूथ टारगेट ऑडियंस की अच्छी संख्या है लेकिन अभी तक यही यूथ फिल्म देखने नहीं पहुंचा है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि आगे फिल्म का बिजनस और कम हो सकता है। दूसरी तरफ साल 2009 में पुरानी ‘लव आज कल’ ने 8.02 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी जो उस समय के हिसाब से बेहतरीन शुरुआत मानी जाएगी।
