Sonia Gandhi meet with president on delhi violence

दिल्ली हिंसा पर राष्ट्रपति से मिले सोनिया-प्रियंका-मनमोहन, गृह मंत्री को हटाने की मांग

  • जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • हिंसा की चपेट में आने से अब तक 35 लोगों की मौत

दिल्ली हिंसा मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंच गया. इस प्रतिनिध मंडल में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, रणदीप सुरेजवाला समेत कई नेता शामिल हैं. राष्ट्रपति कोविंद को कांग्रेस की ओर से मेमोरेंडम दिया गया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि गृह मंत्री और पुलिस हिंसा रोकने में नाकाम रही. दिल्ली और केंद्र सरकार ने हिंसा की अनदेखी की. हिंसा की वजह से अब तक 34 लोगों की मौत हुई, 200 से अधिक लोग घायल हैं. करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ. इस मेमोरेंडम में हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही पीड़ितों को मदद मुहैया कराने की मांग की गई है.

फिर अमित शाह के इस्तीफे की मांग

इसके साथ सोनिया गांधी ने कहा कि घटना को लेकर कार्रवाई करने की बजाय केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार मूकदर्शक बनी रही. गृह मंत्री अमित शाह ने भी कोई कार्यवाही नहीं की, जिसकी वजह से 34 लोगों की जान चली गई. सोनिया गांधी ने एक बार फिर अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और कहा कि वह स्थिति को संभालने में नाकाम साबित हुए हैं

जस्टिस के तबादले पर सवाल

इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस एस. मुरलीधर के अचानक तबादले पर सवाल उठाया. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आधी रात में जस्टिस मुरलीधर के तबादले से हैरानी हुई. सरकार न्याय का मुंह बंद करना चाहती है.

प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया और कहा, ‘बहादुर जज लोया को नमन, जिनका ट्रांसफर नहीं किया गया था.’

 

इस हिंसा की चपेट में आने से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है. गुरुवार को ही अब तक 7 लोगों के मौत की खबर है. इसमें गगनविहार के जोहरीपुर एक्सटेशन डबल पुलिया के नाले से मिली दो लाशें शामिल हैं. फिलहाल, लाशों की पहचान की जा रही है. इसके अलावा जीटीबी हॉस्पिटल समेत कई अस्पतालों में 200 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है.

दिल्ली हिंसा पर राष्ट्रपति से मिले सोनिया-प्रियंका-मनमोहन, गृह मंत्री को हटाने की मांग Read More

यूपी में CM के लिए प्रशांत की पसंद राहुल-प्रियंका| कांग्रेसी नेता बोले, वे CM नहीं PM बनेंगे

rahul-and-priyanka_650x400_51462176795नई दिल्ली: यूपी में विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं हैं। क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में सीएम पद के लिए कांग्रेस का चेहरा बन सकते हैं? बिहार में अपनी चुनावी रणनीतियों और दांव-पेच का लोह मनवा चुके प्रशांत किशोर अब यूपी में कांग्रेस के लिए कुछ नया करने में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने राहुल को पार्टी का चेहरा बनाने की वकालत की है। प्रशांत की नजर में राहुल गांधी पहले नंबर पर, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा दूसरे नंबर पर हैं।

एनडीटीवी के मनोरंजन भारती के मुताबिक, बिहार चुनाव के बाद प्रशांत किशोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। राहुल ने उन्हें यूपी के नेताओं से मिलने को कहा। यूपी के नेताओं से हफ्तेभर मिलने के बाद प्रशांत से एक ऐसे चेहरे की जरूरत बताई, जो यूपी के सारे गुटों को इकट्ठा कर सके। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रियंका वाड्रा वह चेहरा हो सकती हैं, लेकिन प्रियंका की तरफ से इसके लिए मना कर दिया गया। इसके बाद प्रशांत ने राय जाहिर की कि इन चुनावों में एक नए चेहरे के रूप में आप (राहुल) अपने आपको ही सामने क्यों नहीं रखते?

हालांकि कांग्रेस में बहुत सारे नेता हैं, जो राहुल को पीएम पद का उम्मीदवार मानते हैं, लेकिन राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चल रही चर्चा सिर्फ अफवाह नहीं है। कांग्रेस में इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इसके पीछे वजह यह भी है कि कांग्रेस में कइयों का मानना है कि दिल्ली अभी दूर है, क्यों न यूपी में काम किया जाए।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर को लेकर राहुल गांधी ने साफ किया था कि उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वह पंजाब में उम्मीदवारों का चयन नहीं करेंगे, बल्कि वहां चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे, जिसमें उन्हें महारत हासिल है। यह बात भी दिलचस्प है कि प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी की टीम में जाने से पहले राहुल गांधी की टीम में थे, लेकिन वहां उन्हें उतनी फ्रीडम नहीं मिली, जिसकी वजह से वह मोदी की टीम में शामिल हो गए।

राहुल ने एनडीटीवी को यूं दिया इस सवाल का जवाब
यूपी में आप चेहरा या प्रियंका, इस सवाल पर राहुल गांधी ने एनडीटीवी से कहा, मुझे क्या पता। आप नाम चलाते हो।

मिस्त्री ने कहा, राहुल -प्रियंका सीएम नहीं, पीएम बनेंगे
जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी यूपी में अपनी घटती साख का अंदाजा है। ऐसे में राहुल और प्रियंका को तुरुप के पत्ते की तरह इस्तेमाल करने की चर्चा कई सालों से चल रही है, लेकिन कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि राहुल और प्रियंका पीएम बनेंगे न कि यूपी के सीएम।

‘सिंघम’ स्टाइल में राहुल का पोस्टर
वहीं यूपी में 2017 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का पोस्टर भी सामने आया है। इस पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन रक्षक दिखाया गया है और वह भी फिल्म ‘सिंघम’ के स्टाइल में। यूपी के गोरखपुर में पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में समाजवादी पार्टी, बीएसपी और बीजेपी को चुनौती दी गई है और 27 सालों का अत्याचार मिटाने का दावा किया गया है। पोस्टर में सीएम अखिलेश की सरकार को दंगाइयों की सरकार बताया गया है। वहीं मायावती को घोटाला और भ्रष्टाचार में लिप्त बताया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य को दंगाई और अपराधी के साथ ओवैसी को समाज में नफरत फैलाने वाला बताया गया है। इस पोस्टर को लेकर शहर में चर्चाओं का माहौल है।

 

SOURCE: NDTV इंडिया

यूपी में CM के लिए प्रशांत की पसंद राहुल-प्रियंका| कांग्रेसी नेता बोले, वे CM नहीं PM बनेंगे Read More