आज सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, बैंक सेवाएं होंगी प्रभावित

शुक्रवार को सार्वजनिक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से सामान्य बैंकिंग कामकाज के प्रभावित होने की संभावना है। बैंक कर्मचारी, सरकार द्वारा घोषित बैंकिंग सुधारों और सहायक बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक में विलय के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे।
नौ बैंकों के कर्मचारी, अधिकारियों और उनके आठ लाख स्टाफ का प्रतिनिधित्व करने वाला यूएफबीयू इस हड़ताल का नेतृत्व करेगा। इस वजह से चेक से जुड़े काम, शाखा में रुपये जमा करने और निकालने जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

एसबीआई सहित ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है कि हड़ताल के कारण 29 जुलाई को बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Source: Amar Ujala

आज सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, बैंक सेवाएं होंगी प्रभावित Read More

सिरसा शक्तिफ़ार्म रोडो में सरकार द्वारा की गयी कटौती के ख़िलाफ़ क्रमिक अनशन कर आंदोलन की शुरुआत

13697153_1207336022664440_3105907692520701598_nशक्तिफ़ार्म व्यापार मंडल के बैनर तले सिरसा शक्तिफ़ार्म रोडो में सरकार द्वारा की गयी कटौती के ख़िलाफ़ क्रमिक अनशन कर आंदोलन की शुरुआत की जिसमें मा०_सौरभ_बहुगुणा_जी‬ ने समर्थन दिया और जनता की गुज़ारिश की कि सब मिलकर इस आंदोलन में आगे आए ताकि सरकार को मजबूर होकर अपना ये शासनादेश वापस लेना पड़े और रोड को उसी आदेश के हिसाब से बनाया जाए जो विजय बहुगुणा जी मुख्यमंत्री रहते हुए अध्धादेश करके गए थे !!

 

 

News Source: Facebook

सिरसा शक्तिफ़ार्म रोडो में सरकार द्वारा की गयी कटौती के ख़िलाफ़ क्रमिक अनशन कर आंदोलन की शुरुआत Read More