Neha Kakkar and Aditya Narayan bachelor party
‘इंडियन आइडल 11’ के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नेहा और आदित्य बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।
सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। उन्होंने होने वाली दुल्हन की तरह ‘ब्राइड टू बी’ के ग्लासेस लगा रखे हैं। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं।आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।
Neha Kakkar and Aditya Narayan bachelor party
सेट पर आदित्य और नेहा की सिजलिंग केमेस्ट्री देखी गई। दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। दोनों आंखों में आंखें डाले अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। सामने आए प्रोमो में बताया गया है कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को आदित्य और नेहा शादी के बंधन में बंधेंगे। शो के सेट पर दोनों की शादी की चर्चा तो चल ही रही है लेकिन क्या असल जिंदगी में भी ये सात फेरे लेंगे? बहरहाल ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
इससे पहले सेट पर आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ के माता-पिता पहुंचे थे। यहां उदित नारायण ने नेहा को अपनी बहू बनाने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं नेहा के माता-पिता भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। सेट पर सबसे पहले आदित्य के परिवार की ओर से नेहा को शगुन दिया गया। सबने मिलकर तय किया कि 14 फरवरी को शादी होगी।