‘धूम 4’ में सलमान के विलेन बनने को लेकर अटकलें हुईं साफ

salman-bike~22~06~2016~1466577588_storyimageबॉलीवुड दबंग सलमान खान की ‘धूम’ सीरिज की फिल्म ‘धूम 4’ में काम करने लो लेकर अटकलें साफ कर दी गई हैं। चर्चा थी कि जॉन अब्राहम, रितिक रोशन और आमिर खान के बाद धूम सीरिज की इस फिल्म में सलमान विलेन के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन सलमान ने इस तरह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। सलमान ने बताया कि मुझे तो इस फिल्म के लिए अब तक अप्रोच भी नहीं किया गया है। मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आनी शुरू हुईं। कहा यह भी जा रहा था कि सलमान के अपोजिट वाणी कपूर को साइन किया गया है। वहीं, ‘धूम 4’ में अभिषेक बच्चन की जगह रणवीर सिंह लेंगे।

‘धूम 4’ में सलमान के विलेन बनने को लेकर अटकलें हुईं साफ Read More
Meera-Rajput-Pankaj Kapoor Shahid Kapoor

जानिए मीरा राजपूत के एक्टिंग डेब्यू पर क्या बोले पंकज कपूर और शाहिद

Meera-Rajput-Pankaj Kapoor Shahid Kapoorपिछले साल शाहिद कपूर ने दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की थी। उनका एक्टिंग से कोई लेना देना नहीं है। हाल ही में वे शाहिद के दोस्त, कोरियोग्राफर और भावी निर्देशक बोस्को मार्टिस के साथ नजर आईं। बोस्को अपनी पहली फिल्म निर्देशित करने वाले हैं। चर्चा उठी कि मीरा भी फिल्म डेब्यू कर रही हैं। इस पर शाहिद ने कहा, ‘मैं जो जो चीजें पढ़ रहा हूं मुझे मजा आ रहा है। मैं आपको ये नहीं कहूंगा कि क्या सच है और क्या झूठ पर आप लोग ही सोचो। मीरा मेरी पत्नी हैं, एक्ट्रेस नहीं।’ पंकज कपूर क्या बोले…
हालांकि इस पर पंकज कपूर का कहना कुछ और था। उन्होंने कहा कि अगर मीरा अभिनय करना चाहे तो वे उनका समर्थन करेंगे। पंकज ने कहा, ‘ये उनकी जिंदगी है। वो जो करना चाहें कर सकती हैं। मेरा इससे क्या लेना देना? ये उनके और उनके पति के बीच की बात है। मीरा मेरे लिए बच्ची हैं। मुझे भला क्यों आपत्तियां होने लगीं? मेरी ओर से वे जो भी करना चाहे करें मैं उनका समर्थन करूंगा।’
जानिए मीरा राजपूत के एक्टिंग डेब्यू पर क्या बोले पंकज कपूर और शाहिद Read More