Nirbhaya case victim

निर्भया केस: केंद्र सरकार की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- दोषियों को अलग-अलग नहीं हो सकती फांसी

दिल्ली हाईकोर्ट चार दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती देने वाली केंद्र की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि चारों दोषियों को अलग अलग फांसी नहीं दी जा सकती। उच्च न्यायालय ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब 2017 में ही सर्वोच्च न्यायालय ने निर्भया के गुनहगारों की अपील खारिज कर दी थी तो कोई डेथ वारंट जारी करवाने के लिए आगे नहीं आया। बता दें कि न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने शनिवार (1 फरवरी) और रविवार (2 फरवरी) को विशेष सुनवाई के बाद दो फरवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

;

केंद्र सरकार ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि चारों दोषी जुडिशल सिस्टम का गलत फायदा उठा कर फांसी को डालने की कोशिश कर रहे हैं। लिहाजा जिन दोषियों की दया याचिका खारिज हो चुकी है या किसी भी फोरम में उनकी कोई याचिका लंबित नही हैं, उनको फांसी पर लटकाया जाए। किसी एक दोषी की याचिका लंबित होने पर बाकी 3 दोषियों को फांसी से राहत नही दी जा सकती।

इससे पहले निर्भया के माता-पिता ने दिल्ली उच्च न्यायालय से केंद्र की उस याचिका पर जल्द निर्णय का अनुरोध किया, जिसमें दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती दी गई है। निर्भया के माता-पिता की ओर से पेश वकील जितेंद्र झा ने बताया कि उन्होंने सरकार की याचिका के जल्द निपटारे के लिए अदालत से अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि जल्द से जल्द इस पर फैसला आएगा।

अदालत ने 31 जनवरी को फांसी की सजा स्थगित कर दी क्योंकि दोषियों के वकील ने अदालत से फांसी पर अमल को ”अनिश्चित काल” के लिए स्थगित करने की अपील की और कहा कि उनके कानूनी उपचार के मार्ग अभी बंद नहीं हुए हैं। मुकेश और विनय की दया याचिका राष्ट्रपति के पास खारिज हो चुकी है, जबकि पवन ने यह याचिका अभी नहीं दाखिल की है। अक्षय की दया याचिका एक फरवरी को दाखिल हुई और अभी यह लंबित है। शीर्ष न्यायालय ने 2017 के अपने फैसले में दिल्ली उच्च न्यायालय और निचली अदालत द्वारा दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा को बरकरार रखा था।

निर्भया केस: केंद्र सरकार की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- दोषियों को अलग-अलग नहीं हो सकती फांसी Read More
Surajkund mela

Surajkund Mela 2020: थीम, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ, जानिए यहां

सूरजकुंड मेला एक बार फिर से लोगों के लिए तैयार है. सूरजकुंड इंटरनेशनल मेला 2020 का आयोजन 1-16 फरवरी 2020 तक किया जाएगा. इस साल हिमाचल प्रदेश को थीम राज्य बनाया गया है. सूरजकुंड मेला भारत का एक रंगीन पारंपरिक शिल्प त्योहार है, जिसे हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित किया जाता है. इस मेले का पहली बार आयोजन साल 1987 में किया गया था. सूरजकुंड मेले की खास बात यह है कि यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प और कारीगरों के बनाए गए सामान को खरीदा जा सकता है. सूरजकुंड मेले में लोक संगीत का भी आयोजन किया जाता है. यहां सभी राज्य के कलाकार अपने-अपने लोक संगीत का प्रदर्शन करते हैं. इस मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा विदेशों से भी कलाकार आते हैं. मेले में प्रवेश केवल टिकट के जरिए ही दिया जाता है.

सूरजकुंड मेले में क्या खरीदा जा सकता है

सूरजकुंड मेले में लोग घर सजावट का सामान, लकड़ी से बना घरेलू सामान, पेंटिंग, बांस की पेंटिंग, कश्मीरी और अफगानिस्तान समेत कई जगहों की बनी कालीन, लैंप, किचन के बर्तन, कपड़े जैसे- शॉल, साड़ी, जैकेट, शर्दियों के कपड़े, महिलाओं के कपड़े खरीदे जा सकते हैं.

SurajKund Mela 2020

सूरजकुंड का इतिहास

सूरजकुंड यानि 6 एकड़ में एक तालाब है. इसकी बनावट यूनानी रंगभूमि से बहुत मिलती है. जिसे तोमर वंश के राजा सूर्यपाल ने बनवाया था. सूरजकुंड को बनाने के पीछे का कारण सूर्यदेव की उपासना और पानी स्रोत जमा करना था.

सूरजकुंड मेला कहां होता है आयोजित

सूरजकुंड मेले 2020 का आयोजन लेकवुड सिटी, सूरजकुंड, फरीदाबाद में किया जाता है.

 

सूरजकुंड मेले का टिकट

सूरजकुंड मेले की टिकट की कीमत वीकडेज में 80 रुपए और वीकेंड में 120 रुपए तय की गई है. लोगों को टिकट खरीदने में ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए मेले में एक टिकट काउंटर बनाया गया है. इसके अलावा टिकट को paytm या bookmyshow वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.

Surajkund Mela 2020: थीम, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ, जानिए यहां Read More