Jammu & Kashmir

आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला पंचायत चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार पंचायत चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पहली बार राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। जम्मू-कश्मीर के हर ब्लॉक में खाली पड़े पदों के पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इस पंचायत चुनाव में बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने दी।

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव 5 मार्च से 20 मार्च तक कराए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में इस पंचायत चुनाव को 8 चरणों में संपन्न कराया जाएगा। बता दें कि कश्मीर के कुछ इलाकों में चुनाव नहीं कराए जा सके थे। ये चुनाव उन्हीं इलाकों में होंगे।

जम्मू और कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होने हैं, वहां आज से आचार संहिता लागू हो गई। चुनाव आठ चरणों में होंगे। बता दें कि पिछले साल अगस्त में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म कर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। जिसके बाद कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित राज्य बन गए थे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सारे चरणों में होने वाले वोटिंग की तारीखों का ऐलान किया। 

पहले चरण का मतदान- 5 मार्च
दूसरे चरण का मतदान- 7 मार्च
तीसरे चरण का मतदान- 9 मार्च
चौथे चरण का मतदान- 12 मार्च
पांचवे चरण का मतदान- 14 मार्च
छठे चरण का मतदान- 16 मार्च
सातवें चरण का मतदान- 18 मार्च
आठवें चरण का मतदान- 20 मार्च

आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला पंचायत चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान Read More
Bomb attack on lawyer in Lucknow's court premises, three injured

Bomb Attack: लखनऊ के कचहरी परिसर में वकील पर बम से हमला

Bomb attack on lawyer in Lucknow’s court premises, three injured
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कचहरी परिसर में एक वकील पर बम से हमला किए जाने की ख़बर है, जिसमें तीन शख्स ज़ख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है की दो वकील के बीच हुए ताना तानी के बाद तिन युवक कोर्ट परिसर में आकर बम से धमाका किया दो बम अभी भी जिन्दा वहीँ पर है जो जिन्दा है |


Bomb Blast in Lakhnow

बार काउंसिल के सदस्य संजीव लोधी पर ये हमला हुआ है हमला का कारण आपसी रंजिस बताया जा रहा है | संजीव लोधी ने अपने सुरक्षा के लिए पुलिस का भी डिमांड किया है | कोर्ट परिसर में अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाये जा रहे है |

Bomb Attack: लखनऊ के कचहरी परिसर में वकील पर बम से हमला Read More
Nirbhaya mother crying

Nirbhaya case: डेथ वॉरंट की मांग करते हुए कोर्ट में रो पड़ीं निर्भया की मां

निर्भया की मां फांसी की सजा पाए चारों दोषियों के लिए तुरंत नया डेथ वॉरंट जारी करने की मांग करते हुए बुधवार को कोर्ट में रो पड़ीं। निर्भया की मां ने जज से कहा कि वह सात साल से न्याय का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने जज से कहा ,’मैं हाथ जोड़कर मांग कर रही हूं कि दोषियों के खिलाफ डेथ वॉरंट जारी किया जाए।’ वह बाद में कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए भी रो पड़ीं।निर्भया के दोषियों पर नया डेथ वॉरंट जारी करने के मृतका के माता-पिता और दिल्ली सरकार की याचिका पर बुधवार को दिल्ली की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी।कोर्ट में मौजूद निर्भया की मां सुनवाई के दौरान काफी भावुक दिखीं। उन्होंने जज से कहा, ‘मैं एक साल से कोशिश कर रही हूं कि दोषियों को फांसी पर चढ़ाने की तारीख तय की जाए। मैं भी एक मां हूं। इंसाफ के लिए सात साल से इंतजार कर रही हूं। मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं।’ जज ने उन्हें आश्वसन दिया कि आपको सुनने के लिए ही कोर्ट लगा है। आपको सुना जा रहा है।

दोषियों को डेथ वॉरंट जारी करने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्भया की मांग कोर्ट में भावुक हो गईं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान निर्भया की मां ने कहा कि मैं एक साल से कोशिश कर रही हूं कि दोषियों को फांसी पर चढ़ाने की तारीख तय की जाए। मैं भी एक मां हूं। इंसाफ के लिए सात साल से इंतजार कर रही हूं। मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं।
  • दोषियों के लिए डेथ वॉरंट की मांगते वक्त रो पड़ीं निर्भया का मां
  • दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई को दौरान हुईं भावुक
  • बोलीं-मैं हाथ जोड़कर मांग कर रही हूं कि दोषियों के लिए डेथ वॉरंट जारी करें
सुनवाई के दौरान निर्भया के पिता ने जज से कहा कि अगर आज दोषियों को वकील दिया जाता है तो यह निर्भया के साथ अन्याय होगा। जज ने इस पर कहा कि कानून ने दोषियों को कुछ अधिकार दे रखे हैं। उन्हें वे अधिकार लेने न दिए जाएं, तो फिर अन्याय होगा। इसे पहले इस मामले पर मंगलवार को हुई सुनवाई में भी निर्भया के माता-पिता ने अदालत से कहा था कि दोषी करार दिए गए व्यक्ति कानून का मजाक उड़ा रहे हैं।
तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को निचली अदालत में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर कहा था कि किसी भी दोषी ने पिछले सात दिनों में कोई कानूनी विकल्प नहीं चुना है, जो समयसीमा दिल्ली हाई कोर्ट ने दी थी। इन चारों दोषियों में मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) शामिल हैं।कोर्ट ने हाई कोर्ट के पांच फरवरी के आदेश का संज्ञान लिया था, जिसमें दोषियों को एक हफ्ते के अंदर अपने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई थी। अदालत ने कहा था, ‘दोषियों को ऐसे में फांसी देना पाप होगा, जब कानून उन्हें जीने का अधिकार देता है। हाई कोर्ट ने पांच फरवरी को दोषियों को न्याय के हित में इस आदेश के एक हफ्ते के अंदर अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी।’ गौरतलब है कि निचली अदालत ने 31 जनवरी को मामले में चारों दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। ये चारों तिहाड़ जेल में कैद हैं।

 

 

Nirbhaya case: डेथ वॉरंट की मांग करते हुए कोर्ट में रो पड़ीं निर्भया की मां Read More

Auto Expo की ‘जान’ हैं ये ग्लैमरस चेहरे, एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप!

Auto Expo 2020 में हमनें आपको कई नई कार्स, बाइक्स, स्कूटर्स, साइकिल्स से लेकर ATV, बस और ट्रक्स के बारे में बताया है, लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर सकती है। दरअसल ऑटो एक्सपो में पहुंचे लोगों का ध्यान दो चीजों पर सबसे पहले जाता है। इनमें एक प्रोडक्ट और दूसरा उन प्रोडक्ट के सामने खड़ी मॉडल्स होती हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन मॉडल्स को घंटों तक खड़े रहने के लिए कितने पैसे मिलते हैं? तो चलिए आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देते हैं। इसके अलावा यह भी जानते हैं कि भारतीय और विदेशी मॉडल्स की कमाई में कितने का अंतर है।

भारतीय मॉडल्स की एक दिन की कमाई

नाम न बताने की शर्त पर एक भारतीय मॉडल ने बताया कि ऑटो एक्सपो में देसी मॉडल्स को एक दिन का तीन हजार से 12 हजार रुपये तक मिलता है। हालांकि, किसे कितना पैसा मिलेगा यह क्लाइंट और एजेंसी तय करती हैं।
Noida Auto-Expo 2020
विदेशी मॉडल्स की एक दिन की कमाई
भारतीय मॉडल्स के मुकाबले विदेशी मॉडल्स को ज्यादा पैसे मिलते हैं। इवेंट में मौजूद मॉडल्स के मुताबिक विदेशी मॉडल्स को एक दिन के 25 हजार रुपये तक मिल जाते हैं। वहीं, अगर किसी बड़ी मॉडल को इवेंट में बुलाया जाता है तो उसे 1 लाख रुपये तक दिए जाते हैं।
Noida Auto Expo-2020
खाना और रहना होता है फ्री
देसी और विदेशी दोनों ही मॉडल्स का खाना फ्री होता है। वहीं, बाहर से बुलाई गईं मॉडल्स का ट्रैवल, होटेल और फूड सब फ्री होता है।

कॉन्ट्रैक्ट पर आती हैं मॉडल्स

यह एजेंसी तय करती है कि कोई भी मॉडल कितने दिन तक इवेंट में रहेगी। ऐसे में इन मॉडल्स को कॉन्ट्रैक्ट के तहत शामिल किया जाता है। ज्यादातर यह कॉन्ट्रैक्ट पूरे इवेंट का होता है।
Auto Expo की ‘जान’ हैं ये ग्लैमरस चेहरे, एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप! Read More
Modi and Trump Friendship

डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर PM मोदी ने दिया जवाब, कहा- भारत यात्रा पर यादगार स्वागत किया जायेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह बेहद खुश है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी इस महीने भारत की यात्रा पर आ रहे हैं और यहां उनका भव्य एवं यादगार स्वागत किया जायेगा. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी के 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आने को लेकर बहुत खुश हूं, हमारे माननीय अतिथियों का यादगार स्वागत किया जाएगा.” मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा विशेष है तथा यह भारत..अमेरिका मैत्री को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम होगा.

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह बेहद खुश है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी इस महीने भारत की यात्रा पर आ रहे हैं और यहां उनका भव्य एवं यादगार स्वागत किया जायेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के मजबूत संबंध न केवल हमारे नागरिकों के लिये बल्कि पूरे विश्व के लिये बेहतर होंगे.” मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका लोकतंत्र और बहुलतावाद के प्रति साझी प्रतिबद्धता रखते हैं और दोनों देश व्यापक मुद्दों पर करीबी सहयोग कर रहे हैं. गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस महीने की 24-25 तारीख को दो दिवसीय भारत यात्रा पर होंगे. इस दौरान वह नयी दिल्ली और अहमदाबाद का दौरा करेंगे.

दोनों देशों की सरकारों ने कहा है कि ट्रम्प के पहले दौरे से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्‍टेफनी ग्रिशम ने बताया कि ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ भारत जाएंगी. राष्ट्रपति 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर होंगे. उधर, नयी दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे पर आएंगे.

ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी ने इस सप्ताहांत फोन पर बात की थी जिसमें दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी तथा अमेरिकी-भारतीय लोगों के बीच मजबूत एवं स्थायी संबंधों को रेखांकित करेगी.

 

डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर PM मोदी ने दिया जवाब, कहा- भारत यात्रा पर यादगार स्वागत किया जायेगा Read More
Gas Cylinder

LPG Gas Cylinder Price: बड़ा झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, इतने ज्यादा बढ़ गए दाम

बुधवार को आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। आज गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हो गया है। इसका दाम अब बढ़कर 858.50 रुपये हो गया। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये हो गया। मुंबई में इसका दाम 145 रुपये बढ़कर 829.50 रुपये हो गया। वहीं चेन्नई में यह 147 रुपये बढ़कर 881 रुपये का हो गया है। बता दें कि इस साल एक जनवरी के बाद गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे। जबकि उससे पहले लगातार चार बार रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी।

एक फरवरी को बदले थे 19 किलो वाले सिलिंडर के दाम

वहीं एक फरवरी को 19 किलो वाले सिलिंडर के दाम में बदलाव हुआ था। दिल्ली में इसका दाम 1,466 रुपये है, कोलकाता में 1,540 रुपये, मुंबई में 1,416 रुपये और चेन्नई में 1,589.50 रुपये।

जनवरी में इतने बढ़े थे दाम

नए साल में एक जनवरी 2020 को देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपये महंगा हुआ था। इससे पहले ग्राहक दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए 714.00 रुपये चुका रहे थे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये था।

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी 

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

 

LPG Gas Cylinder Price: बड़ा झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, इतने ज्यादा बढ़ गए दाम Read More
Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad

सेक्टर 10 फरीदाबाद से Axis Bank के ATM मशीन की हुई चोरी

Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad
फरीदाबाद: बीते रात सेक्टर 10 मार्केट में लगे Axis Bank ATM की चोरी हो गयी | विश्वस्त सूत्रों  ने बताया की फरीदाबाद में सेक्टर 10 (7-10) मार्केट में  Axis Bank का ATM लगा हुआ था जिसको कुछ अज्ञात अपराधियों ने रात के अँधेरे का  फायदा उठाते हुए पुरे ATM को ही उखाड़ कर ले गए | जबकि रोड 24 घंटे चालू रहता है | यहाँ तक की ठीक Axis Bank ATM के सामने PCR वैन भी तैनात रहती है | पता चला की इस ATM में कोई भी गार्ड नहीं था | फरीदाबाद पुलिस की टीम आस  पास के लगे CCTV खंगाल रही है और जांच में जुटी है | प्रमुख समाजसेवी नागेश सहगल ने फरीदाबाद में बढ़ते अपराधों पर फरीदाबाद पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया |

Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad

 

सेक्टर 10 फरीदाबाद से Axis Bank के ATM मशीन की हुई चोरी Read More
Box Office Collection Shikara and Malang

Box Office Collection:पहले सोमवार को ‘मलंग’ ने की अच्छी कमाई, ‘शिकारा’ ने किया निराश

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मलंग’ ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। इसके बाद पहले सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉय कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने रिलीज के चौथे दिन 4 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 28 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म के बिजनस में केवल 40 पर्सेंट से कम की ही गिरावट आई है जो अच्छा ट्रेंड है। माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में फिल्म 38-40 करोड़ रुपये तक का बिजनस कर सकती है क्योंकि फिल्म लगभग 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। हालांकि फिल्म की एक दिन की कमाई अभी तक डबल डिजिट में नहीं पहुंची है। शुक्रवार को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की ‘लव आज कल’ भी रिलीज होनी है इसलिए वैलेंटाइन वीकेंड में ‘मलंग’ को तगड़े कॉम्पिटीशन का सामना करना पड़ेगा।

  • आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मलंग’ ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। इसके बाद पहले सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। हालांकि इसी के साथ रिलीज हुई ‘शिकारा’ ने काफी निराश किया है।

मलंग’ के साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘शिकारा’ बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिरी है। सोमवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये से भी कम का बिजनस किया है। इस तरह यह फिल्म 4 दिन में कुल 5 करोड़ रुपये का बिजनस कर चुकी है। अब इस फिल्म के प्रदर्शन में सुधार की कोई उम्मीद भी नहीं है।

Box Office Collection:पहले सोमवार को ‘मलंग’ ने की अच्छी कमाई, ‘शिकारा’ ने किया निराश Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत आएंगे, दिल्ली-अहमदाबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर रहेंगे। व्हाइट हाउस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी दो दिवसीय दौरे पर साथ आएंगी। ट्रम्प नई दिल्ली और अहमदाबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका पहला भारत दौरा है। उनसे पहले बराक ओबामा बतौर राष्ट्रपति दो बार- 2010 और 2015 में भारत दौरे पर आए थे।

  • अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रम्प का कार्यक्रम होना है
  • ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ भारत पहुंचेंगे

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी स्टेफनी ग्रीशम ने कहा कि इसी हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रम्प की फोन पर बातचीत हुई थी। इसमें दोनों के बीच सहमति बनी थी कि ट्रम्प की यात्रा से भारत-अमेरिका के बीच कूटनीतिक साझेदारी बढ़ेगी। साथ ही इससे अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत संबंध भी उभरकर सामने आएंगे। वहां अभी से 300 पुलिस जवान और अधिकारी स्टेडियम में तैनात हैं। एनएसजी-एसपीजी की टीमें दोनों नेताओं के सुरक्षा कवच का हिस्सा होंगी। मोदी और ट्रम्प पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से सीधे मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद ट्रम्प हेलिकॉप्टर से सीधे एयरपोर्ट जाएंगे। संभवत: यहीं से अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

Donald-Trump-His-Wife and Narendra Modi

‘अमेरिका के लिए भारत अहम’

भारतवंशी अमेरिकी दानकर्ता एमआर रंगस्वामी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के भारत दौरे का समय काफी अहम है। इससे अमेरिका और भारत के बीच चल रहे द्विपक्षीय व्यापार विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी। यूएस-इंडिया स्ट्रेटिजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष मुकेश अघी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रिश्तों की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पिछले तीनों राष्ट्रपति अपने कार्यकाल में भारत आए थे। इस क्षेत्र में यह संदेश देना जरूरी है कि भारत अमेरिका का अहम साझेदार है और ट्रम्प भी इसे अहमियत देते हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा तय 

  • सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। मोदी-ट्रम्प के अहमदाबाद दौरे के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के आईजी राजीव रंजन भगत ने सुरक्षा का जायजा लिया।
  • भगत की अध्यक्षता में सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने अफसरों के साथ 4 घंटे बैठक की। आगामी चार दिन में सुरक्षा प्लान तैयार किया जाएगा।
  • ‘केम छो ट्रम्प’ के अलावा ट्रम्प के गांधीजी के साबरमती आश्रम जाने की भी संभावना है। वे सड़क मार्ग से आश्रम जा सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। 2-3 दिन में यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के अहमदाबाद पहुंचने के आसार हैं।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत आएंगे, दिल्ली-अहमदाबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे Read More
Manish sisodia Win

Delhi Election Result: दिल्ली में कौन-कहां से जीता? यहां देखें लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections Result 2020)  के नतीजों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो चुकी है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं. अभी तक 20 सीटों के नतीजे आ गए हैं. इनमें से 17 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत मिली है, जबकि बीजेपी को 3 सीट पर विजय मिली है. अब तक के रुझानों में AAP 52 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 6 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है.

देखें किस सीट से किसे मिली जीत:-

1>> ओखला- अमानातुल्ला खान (AAP)

2>> तिलकनगर- जरनैल सिंह (AAP)

4>> त्रिनगर- प्रीति तोमर (AAP)

5>> शालीमार बाग- वंदना कुमारी (AAP)6>>सीलमपुर- अब्दुल रहमान (AAP)

7>> बल्लीमारान- इमरान हुसैन (AAP)

8>> विश्वास नगर- ओपी शर्मा (BJP)

9>> ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज (AAP)

10>> राजेंद्र नगर -राघव चड्ढा (AAP)

11>> कालकाजी-आतिशी मार्लेना (AAP)

12>>रिठाला- मोहिंदर गोयल (AAP)

13>>सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत (AAP)

14>>मॉडल टाउन-  अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP)

15>> मटिया महल-शाहिब इकबाल (AAP)

16>> लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा (BJP)

17>> पटपड़गंज – मनीष सिसोदिया (AAP)

18>> गांधीनगर- अनिल वाजपेयी (BJP)

19>> गोकुलपुर – सुरेंद्र कुमार (AAP)

20>> जनकपुरी-  राजेश ऋषि (AAP)

 

Delhi Election Result: दिल्ली में कौन-कहां से जीता? यहां देखें लिस्ट Read More