Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को लेकर किए कई अहम ऐलान, पोषण संबंधी कार्यक्रम के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव

मोदी सरकार ने आज अपना दूसरा बजट (Union Budget 2020) पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करते हुए जीएसटी को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के पोषण संबंधी कार्यक्रमों से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान भी किए। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये ऐलान-

पोषण संबंधी कार्यक्रम-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के पोषण संबंधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है जबकि महिला विशिष्ट कार्यक्रमों को 28,600 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पोषण मां के स्वास्थ्य के साथ बच्चों के लिए भी जरूरी है। आंगनबाड़ी सेविकाएं स्मार्टफोन के जरिए पोषण की स्थिति बताती हैं। पोषण अभियान के जरिए छह लाख से ज्यादा सेविकाएं इस काम में लगी हैं।

लड़कियों के मां बनने की उम्र-
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब हमारी सरकार लड़कियों के मां बनने की उम्र को बढ़ाने पर भी चर्चा कर रही है। इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जो 6 महीने में इस मुद्दे पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता-
महिलाओं से जुड़ी योजना का ऐलान करते समय वित्त मंत्री ने कहा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता उल्लेखनीय है, लड़कियों के स्कूल जाने का आंकड़ा लड़कों से ज्यादा है। 98 फीसदी लड़कियां नर्सरी लेवल पर स्कूल जा रही हैं। प्लस टू लेवल पर भी इसी तरह के आंकड़े हैं, लड़कियां लड़कों से किसी मामले में पीछे नहीं।’

पर्यटन और स्किल डेवलपमेंट-
वित्त मंत्री ने पर्यटन के लिए 2500 करोड़ देते हुए स्किल डेवलपमेंट के लिए भी 99, 300 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सीतारमण ने ऐलान किया, ”ये सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए संजीदा है। इनके लिए 9500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।’

Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को लेकर किए कई अहम ऐलान, पोषण संबंधी कार्यक्रम के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव Read More

8 साल के बच्चे भी बना सकते है मोबाइल एप : जाने कैसे ?

मोबाइल के इस दौर में आपने सबसे कहते सुना होगा मेरा बच्चा मेरी मोबाइल लेकर ऐसी सब चीजें निकल लेता है जिसकी जानकारी मुझे भी नहीं होती | अगर आपके घर में भी कोई बच्चा है तो आपने देखा होगा वो आपके मोबाइल से कैसे youtube निकाल कर अपने पसंद की विडियो देखना शुरू कर देता है | कई बच्चे अपने पसंद का गेम प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर लेते हैं और फिर उसको खेलना शुरू कर देते हैं | आईये कुछ जानकारी हम देते है जिससे की आप अपने बच्चों को उसकी प्रतिभा को निखारने में कैसे सहयोग कर पाएंगे |

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की कई बड़े संसथान IIM Bangalore, IIT Bombay, Discovery Network एवं Google जैसी कंपनियां इन बच्चों के लिए एक ऐसे प्रोग्राम को लेकर आया  है जिसका नाम है  WhiteHat Live Online Coding for Kids . इस प्रोग्राम के जरिये बच्चे ऑनलाइन कोडिंग कर अपने मन मुताबिक एप बना सकते हैं | अगर हम चाहते की आने वाले समय में हमारा बच्चा आगे रहे तो यह विडियो देखिये …

Live Online Coding for Kids  सबसे पहले लिंक पर क्लीक करे अपने या बच्चे की id बनाकर लॉग इन करें| पहले ट्रायल पर क्लिक करें | आपको पहला ऑनलाइन क्लास मिलेगा| इस क्लास को कम्पलीट करने के बाद आपको टेस्ट देना होता है और पास होने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा  अब बच्चे की रूचि को देखें |
live online coding for kids

एजुकेशन से जुडी जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ : EDUCATION

8 साल के बच्चे भी बना सकते है मोबाइल एप : जाने कैसे ? Read More

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

world games athlete of the year
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 1994 77 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019′ हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।
  • रानी रामपाल ने कहा- यह देखकर अच्छा लगता है, जब  देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है
  • इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश का चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला है

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी।

world games athlete of the year

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

world games athlete of the year

रानी ने कहा- हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय Read More

शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने!

Neha Kakkar and Aditya Narayan bachelor party
‘इंडियन आइडल 11’ के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नेहा और आदित्य बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।
सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। उन्होंने होने वाली दुल्हन की तरह ‘ब्राइड टू बी’ के ग्लासेस लगा रखे हैं। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं।आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।

neha kakkar and aditya narayan bachelor party

शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने! Read More
One Soldier Killed Four Injured in Terror Attack on IAF Convoy in Poonch

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा

सितंबर 2018 झज्जर कोटली आतंकी हमला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने सुबह सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में सुरक्षाबल का कोई जवान घायल नहीं हुआ था, लेकिन आतंकियों ने ड्यूटी पर खाकी वर्दी पहनकर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली को निशाना बनाया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। यह आतंकी हमला साल 2018 के सितंबर महीने में हुए आतंकी हमले की तरह ही था। ठीक उसी तरह आतंकियों ने सभी हथकंडे अपनाए थे।

Jammu and Kashmir: Like 2018, terrorists attacked again, this time also the terrorist base was in a truck.

 

घायल गणेश दास (54) निवासी दामिनी, झज्जर कोटली आतंकियों का सिर्फ इसलिए निशाना बन गया क्योंकि उसने पुलिस की तरह खाकी वर्दी पहन रखी थी। सेरीकल्चर विभाग में माली (फील्ड) के पद पर कार्यरत गणेश सुबह 7.45 बजे ड्यूटी पर वर्दी में जा रहा था तभी उसके सामने पिट्ठू बैग उठाए तीन आतंकी आ गए।

आतंकियों ने उसकी वर्दी देख उसे पुलिस वाला समझकर फायर कर दिया। गणेश दास के अनुसार उस पर तीन फायर किए गए, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि एक गोली उसकी दाहिनी बाजू को पार करते हुए निकल गई। बाजू की एक हड्डी टूट गई।

यह हमला सुबह 7.45 बजे हुआ था। आज यानी कि शुक्रवार को आतंकियों ने सुबह साढ़े पांच बजे हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर ही छिपने का स्थान बना रखा था। दोनों हमलों में मुख्य बात यह है कि आंतकियों ने श्रीनगर जाने के लिए हाईवे का रास्ता चुना। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों।

 

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा Read More

2012 Delhi gang rape निर्भया केस: 1 फरवरी को फांसी पर रोक वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित, आज कभी भी आ सकता है कोर्ट का आदेश

दोषी अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और पवन गुप्ता के वकील एपी सिंह ने कोर्ट से कहा कि ये दोषी आतंकवादी नहीं हैं। वकील ने जेल मैनुअल के नियम 836 का हवाला दिया | ऐसे मामले में जहां एक से अधिक लोगों को मौत की सजा दी गई है| दोषियों को तब तक फांसी की सजा नहीं दी गई है जब तक उन्होंने अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल ना कर लिया हो।

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में फांसी की सजा पाने वाले दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगाने वाली याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। निर्भया गैंगरेप केस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है| दोषियों ने 1 फरवरी को होने वाली फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग की है। कोर्ट आज शाम तक फैसला सुनाएगा। आपको बता दें कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने फांसी की सजा पर रोक लगाने के तीन दोषियों के अनुरोध वाली याचिका की सुनवाई को दिल्ली की एक अदालत में चुनौती दी थी।

वहीं तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली की अदालत को बताया कि केवल एक दोषी की ही दया याचिका लंबित है| अन्य को फांसी दी जा सकती है। वहीं दोषियों के वकील ने दिल्ली की अदालत को बताया कि जब एक दोषी की याचिका लंबित है तो नियमों के अनुसार अन्यों को भी फांसी नहीं दी सकती।

फांसी की सजा का सामना कर रहे दोषी विनय कुमार शर्मा की ओर से पेश वकील ए पी सिंह ने अदालत से फांसी को अनिश्चितकाल के लिए टाल देने को कहा क्योंकि कुछ दोषियों के कानूनी उपचार अभी बाकी हैं। अभियोजन पक्ष ने कहा कि याचिका न्याय का मजाक है और यह फांसी को टालने की महज एक तरकीब है।

जेल के अधिकारियों ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष दायर स्थिति रिपोर्ट में इस याचिका का विरोध किया। अदालत ने बृहस्पतिवार को जेल अधिकारियों को नोटिस जारी करके दोषियों की याचिका पर जवाब मांगा था। दोषी पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार के वकील ए पी सिंह ने अदालत से फांसी पर अनिश्चितकालीन स्थगन लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दोषियों में कुछ के द्वारा कानूनी उपायों का इस्तेमाल किया जाना बचा हुआ है।

निचली अदालत ने 17 जनवरी को मामले के चारों दोषियों मुकेश (32), पवन (25), विनय (26) और अक्षय (31) को मौत की सजा देने के लिए दूसरी बार ब्लैक वारंट जारी किया था जिसमें एक फरवरी को सुबह छह बजे तिहाड़ जेल में उन्हें फांसी देने का आदेश दिया गया। इससे पहले सात जनवरी को अदालत ने फांसी के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की थी।

अब तक की स्थिति में दोषी मुकेश ने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दाखिल करना भी शामिल है। उसकी दया याचिका राष्ट्रपति ने 17 जनवरी को ठुकरा दी थी। मुकेश ने फिर दया याचिका ठुकराए जाने को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जिसने बुधवार को उसकी यह अपील खारिज कर दी।

गौरतलब है कि पैरा मेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा से 16-17 दिसंबर 2012 की मध्यरात्रि को छह लोगों ने चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसे सड़क पर फेंक दिया था। उसे इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।

2012 Delhi gang rape निर्भया केस: 1 फरवरी को फांसी पर रोक वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित, आज कभी भी आ सकता है कोर्ट का आदेश Read More

Saraswati Pooja 2020: वसंत पचंमी आज, यह है मां सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा

Saraswati Pooja 2020 : सुबह 10.45 बजे से पूजा का मुहूर्त शुरू
ज्योतिषाचार्य पीके युग के मुताबिक बुधवार 29 जनवरी को सुबह 10.45 बजे से 30 जनवरी को दोपहर 1.29 बजे तक पंचमी तिथि है। सरस्वती पूजा पर बृहस्पतिवार को अमलकीर्ति और अनफा योग बन रहा है। चंद्रमा से दशम भाव में किसी ग्रह के रहने पर अमलकीर्ति योग और सूर्य को छोड़ चंद्रमा के द्वादश भाव में कोई ग्रह रहता है, तब अनफा योग बनता है।

विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना का गुरुवार को खास दिन है। वसंत पंचमी पर मां की उपासना को लेकर बन रहे शुभ संयोग को लेकर स्कूल-कॉलेजों में विशेष तैयारी है। मां की उपासना को लेकर पटना के सभी छोट-बड़े शिक्षण संस्थानों में पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है। कई शिक्षण संस्थानों के साथ गली-मोहल्लों में मूर्ति स्थापना कर मां की उपासना की जा रही है। मां सरस्वती की उपासना को लेकर वसंत पंचमी पर छात्र काफी उत्साहित होते हैं। छात्र मां की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अनुष्ठान करते हैं। इस तिथि पर उपासना से विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है।

Saraswati Pooja 2020 राशि के अनुसार करें मां सरस्वती की आराधना

मेष : सिंदूर, लाल फूल, गुलाबी अबीर अर्पण करें।

वृष : हरे रंग की कलम, पीला फूल चढ़ाएं।

मिथुन : श्वेत रंग की कलम, अपराजिता पुष्प, नारियल अर्पण करें।

कर्क : लाल कलम, इत्र, अभ्रक चढ़ाएं।

सिंह : पीले रंग की कलम, लाल फूल, अभ्रक अर्पित करें।

कन्या : गुड़, अबीर, इत्र अर्पण करें।

तुला : नीला कलम, पंचामृत, गुलाबी अबीर, इत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक : सफेद रेशमी वस्त्र, ऋतुफल, गंगाजल अर्पित करें।

धनु : श्वेत चंदन, अबीर, पीला फूल चढ़ाएं।

मकर : अरवा चावल, दही, पुष्प माला, शहद अर्पण करें।

कुंभ : खीर, पीला अबीर, इत्र चढ़ाएं।

मीन : सफेद वस्त्र, पीला फूल और घी अर्पित करें।

अग्रसेन हस्पताल, जीवन नगर में सरस्वती पूजा के कुछ फोटो

Saraswati Maa

Saraswati Pooja 2020: वसंत पचंमी आज, यह है मां सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, राशि के अनुसार ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा Read More

चीन के जानलेवा कोरोना वायरस से आई भारी गिरावट डरे दुनियाभर के शेयर बाजार!

China’s fatal death due to corona virus

वायरस से दहशत में शेयर बाजार- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरस की वजह से दुनियाभर में एयरलाइंस ने अपनी सर्विसेस चीन समेत कई शहरों में बंद कर दी हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे चीन समेत दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर इसका निगेटिव असर होगा. क्योंकि, चीन से दुनिया अलग हो रही है.

  • गुरुवार को जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार 3 फीसदी तक लुढ़क गए है. इसका असर घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी पर भी दिख रहा है. सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद अब सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिर गया हैं. वहीं, निफ्टी में 70 की की गिरावट है.

चीन के घातक कोरोना वायरस से डरे निवशकों ने दुनियाभर के शेयर बाजारों (Stock Market Crash) में भारी बिकवाली की है. गुरुवार को जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार 3 फीसदी तक लुढ़क गए. इसका असर घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी पर भी दिख रहा है. सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद अब सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिर गया हैं. वहीं, निफ्टी में 70 अंक की गिरावट है. आपको बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से अब तक 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वुहान शहर के अलावा इस संक्रमण का एक मामला बीजिंग में भी पाया गया है जिसके बाद बीजिंग प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो जितना हो सके यात्रा करने से बचें.

अब क्या करें निवेशक- सेठी फिनमार्ट के एमडी विकास सेठी का कहना है कि कोरोना वायरस के डर से बाजार में बिकवाली का माहौल है. बजट के पहले बाजार में सेंटीमेंट पॉजीटिव रहने की उम्मीद है लेकिन फिर भी निवेशकों को बाजार में थोड़ा सहज होकर निवेश करने की सलाह होगी. निवेशक चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश करें. आने वाले 2 दिनों में स्टॉक्स स्पेशिफिक एक्शन देखने को मिलेगा.

चीन के जानलेवा कोरोना वायरस से आई भारी गिरावट डरे दुनियाभर के शेयर बाजार! Read More

नाथूराम गोडसे और पीएम मोदी की विचारधारा एक जैसी – राहुल गांधी का विवादित बयान

कांग्रेस (Congress) नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी  ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है| कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ’ मार्च के दौरान एक रैली में राहुल ने कहा, ‘नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) और नरेंद्र मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास करते हैं, उनमें कोई अंतर नहीं है| सिवाय इसके नरेंद्र मोदी को यह कहने की हिम्मत नहीं है कि वह गोडसे में विश्वास करते हैं|

  • केरल के वायानाड में संविधान बचाओ मार्च के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर विवादास्पद बयान दिया|

राहुल ने कहा, ‘आप इस बात पर ध्यान दें कि जब भी आप नरेंद्र मोदी से बेरोजगारी और नौकरियों के बारे में पूछते हैं, तो वह अचानक ध्यान भटकाते हैं| NRC और CAA से नौकरियां नहीं मिलने जा रही हैं, कश्मीर की स्थिति और असम को जलाने से हमारे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है| उन्होंने कहा, ‘भारतीयों को यह साबित करने के लिए कहा जा रहा है कि वे भारतीय हैं|  यह तय करने वाले नरेंद्र मोदी कौन हैं कि मैं भारतीय हूं| किसने उन्हें लाइसेंस दिया है कि वह ये तय करें कि कौन भारतीय है और कौन नहीं?
मैं जानता हूं कि मैं एक भारतीय हूं और मुझे इसे साबित करने की जरूरत नहीं है|’

अब देखना ये है की इस कथन को लेकर मोदी जी क्या पलटवार करते है | सच देखा जाय तो राजनीति के इस घिनौने पक्ष को क्या हम आदर्शवादी तरीके से कभी रख पाएंगे ? अब लोगों की नजर 8 फ़रवरी के होने वाले चुनाव पर टिकी हुई है |

 

नाथूराम गोडसे और पीएम मोदी की विचारधारा एक जैसी – राहुल गांधी का विवादित बयान Read More

CAA Protest: पुलिस के सामने जामिया में पिस्तौल लहराकर युवक ने की फायरिंग

हमलावर अपना नाम पुलिस से गोपाल बता रहा है| साथ ही खुद को रामभक्त भी बता रहा है| पुलिस हमलावर के दावे की जांच कर रही है| घायल छात्र की पहचान शादाब के तौर पर हुई है| वह जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है|

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग की| जामिया इलाके के पास एक सनकी युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया|

घटना गुरुवार दोपहर की है| प्रदर्शनकारी छात्र गोली लगने से घायल हो गया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली| पूरे मार्च वाले इलाके में  भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती है फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई|

हमलावर ने लगाया वंदे मातरम का नारा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था. पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है| गोली लगने से घायल युवक को होली फैमली अस्पताल में भार्ती कराया गया है|

Crowd Shahin Bagh

पुलिस ने नहीं खोला बैरीकेड

जब यह हमला हुआ तब राजघाट की ओर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे. जब युवक ने फायरिंग की तब भी पुलिस देखती रही| सब कुछ रिकॉर्ड होता लेकिन उसे रोका नहीं गया| प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब युवक घायल हुआ तब  पुलिस ने बैरिकेड खोलन से मना कर दिया. घायल छात्र को कूदकर आगे बढ़ना पड़ा|

CAA Protest: पुलिस के सामने जामिया में पिस्तौल लहराकर युवक ने की फायरिंग Read More