rakhi ke laaj

मैथिलि फिल्म “राखी के लाज” जल्द ही आ रही है दर्शको को लुभाने

समस्तीपुर के आनंद प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही मथिली फीचर फिल्म “राखी के लाज” की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | यह सिनेमा की शूटिंग 27 अक्टूबर 2015 को शुरू किया गया था | स्थानीय कलाकारों के अभिनय से सजी हुई यह फिल्म इसी साल के अंत तक यह फिल्म रिलीज़ होने की सम्भावना है | यह फिल्म नारी सशक्तिकरण पर आधारित है \

इस फिल्म के निर्देशक नरेश मंडल ग्राम दशौथ जिला समस्तीपुर के निवासी है | श्री मंडल अपना कीमती समय फिल्म नगरी मुंबई में काफी अच्छे बैनर के साथ कार्यरत रहकर अनुभव प्राप्त किया है | इन्होने अपने कुशल निर्देशन से फिल्म को भली भांति सजाया है, फिल्म की कहानी के लेखक आशुतोष सागर है, इनके लिखे हुए गीत को संगीत से सजाया है प्रमोद, रोहित और मनीष ने |
छायांकन पवन मिश्रा का है, इसके सह निर्देशक ख़ुशी यादव, कार्यकारी निर्माता राम रसीला, प्रोडक्शन हेड प्रभात रॉय है|
फिल्म के मुख्य कलाकार के रूप में राम रसीला, आशुतोष सागर, कंचन सिंह, मंजू दुबे आदि ने काम किया | समाज में नारी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारी सशक्तिकरण के किरदार कर्णप्रिय गीत संगीत के साथ साथ फिल्म के माध्यम से मैथिलि भाषा में लोगो के बीच पहुचाने का प्रयास किया गया | यह फिल्म दर्शको का खूब मनोरंजन करेगी |

 

[sam id=”” codes=”true”]

मैथिलि फिल्म “राखी के लाज” जल्द ही आ रही है दर्शको को लुभाने Read More

गाय और भैंस के दूध से भी ज्यादा ताकतवर है कॉकरोच का दूध!

120804-cocrooachनई दिल्ली: दूध पीने के कितने फायदे हैं ये शायद बताने की जरुरत नहीं है, रोजाना दूध पीने से न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि यह शरीर की तकरीबन हर जरुरत को पूरा करता है।

अब तक हमने गाय का दूध सुना, भैंस का दूध सुना, बकरी का दूध सुना लेकिन क्या आपने कॉकरोच के दूध के बारे में सुना है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय के दूध से ज्यादा कॉकरोच का दूध पीने वाले ज्यादा ताकतवर होते हैं। आपके दिमाग में जरूर ये सवाल घूम रहा होगा कि क्या कॉकरोच का दूध भी होता है?

हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों एक चौंकाने वाली रिसर्च की है। इस अध्यन के अनुसार कॉकरोच का दूध, गाय के दूध से चार गुना फायदेमंद होता है। इस शोध की माने तो कॉकरोच के दूध में पैसीफिक बीटल होता है। जिसका प्रयोग प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में भी किया जा सकता है।

उनके अनुसार,  कॉकरोच का दूध, गाय के दूध से कहीं ज्यादा फायदेमंद है और ये एक बेहतरीन सुपरफूड है। ये इकलौती ऐसी प्रजाति है जिसके जन्मे बच्चे हमेशा जवान रहते हैं। स्टडी पर फोकस करने वाले सनचारी बनर्जी ने कहा कि कॉकरोच के दूध में प्रोटीन क्रिस्टल नाम की एक धातु मिली होती है, जो एक प्रकार के खाने की तरह बनी है। इसमें प्रोटीन, फैट और चीनी मिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रोटीन का सेवन करने से इंसान को धीरे-धीरे और लंबे समय तक लाभ मिलता रहता है।

इसका खुलासा करने वाले वैज्ञानिक स्टेम सेल बायोलॉजी के संस्थान में काम करते हैं। उन्हें विश्वास है कि दूध को भविष्य में एक प्रोटीन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

वैसे देखा जाए तो ये पहली बार नहीं कि वैज्ञानिक ने इस तरह का कोई खुलासा किया हो, इससे पहले भी पिछले साल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने भी कुछ इसी प्रकार को खुलासा करते हुए बताया था कि कॉकरोच का दूध लाल मीट खाने से ज्यादा फायदेमंद होता है।

सबसे महत्वपूर्ण ये है कि यह लंबे समय तक एनर्जी के लेवल को बनाए रखता है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि पैसीफिक बीटल कॉकरोच के इस दूध का इस्तेमाल प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में भी किया जा सकता है।

source-zeenews

गाय और भैंस के दूध से भी ज्यादा ताकतवर है कॉकरोच का दूध! Read More

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आजमाए ये TIPS

108508-395943-foodनई दिल्ली: गर्मी के मौसम में हेल्थ को लेकर ज्यादा ही सावधान रहने की जरूरत होती है। इनदिनों बड़ी आसानी से आपकी तबियत खराब हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको यह बता रहे हैं कि गर्मी के मौसम में आप अपनी सेहत को कैसे ठीक रख सकते हैं।

पानी

गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में सुबह उठने के साथ ही आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। गर्मी के दिन में कोशिश करें की आप चाय का सेवन ना करें। इससे अपच बढ़ती है।
गर्मी के मौसम में आप रोज नारियल पानी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी आपके शरीर में गर्मी के दिनों में अमृत की तरह काम करता है। नारियल पानी के साथ ही गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा दही का सेवन करना चाहिए। दही में कई तरह के एंटीबायोटिक होते हैं। दही से अपच दूर होती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है।

फल

गर्मी में नाश्ते के वक्त फलों का सेवन करें। फल आपको ताजगी और फुर्ती देंगे। गर्मी से बचने के लिए फल रामबाण उपाय है। वहीं इस मौसम में चने का सेवन भी आपके शरीर को देगा ठंडक। चने के सेवन से ज्यादा धुप में रहने से भी पको अधिक प्यास नहीं लगती है।

धनिया, पुदीना और प्याज

खाना खाते समय गर्मी के मौसम में अपना पाचन ठीक रखने के लिए खाने के साथ धनिया, पुदीना और प्याज जरूर खाएं। इसकी चटनी बना कर खाने से गर्मी के दिन में आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं इस आसान तरीके से आप अपने पेट के तकलीफ से बचे हुए रहेंगे।

source -zee news

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आजमाए ये TIPS Read More

सितारगंज सीएचसी में महिला डॉक्टर के नहीं देखने से बच्ची की मौत

picnew-08-08-2016-1470668785_storyimageसितारगंज सीएचसी में डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला डॉक्टर पर बच्ची को इलाज नहीं देने के कारण मौत होने का आरोप लगाया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने संविदा में तैनात महिला चिकित्सक को हटाने की मांग सीएमएस से की। वहीं, सीएमएस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को वार्ड चार निवासी शब्बो पत्नी तहसीन ने एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद नवजात की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके बाद परिजन तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। तहसीन के भाई तस्लीम ने बताया कि अस्पताल में उन्होंने महिला डॉक्टर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन डॉक्टर ने दरवाजा नहीं खोला।

आरोप है कि इस दौरान बच्ची की तबीयत और अधिक खराब होने लगी। बार-बार कहने के बाद भी डॉक्टर ने बच्ची को देखने से इंकार कर दिया। उसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में रहने वाले सीएमस तक मामले की सूचना पहुंच गई। उसके बाद सीएमएस डॉ. हर्ष सिंह ऐरी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में डॉ. ऐरी ने जब बच्ची की जांच की तो वह दम तोड़ चुकी थी। बच्ची की मौत होने से परिजन और ज्यादा भड़क गये। उन्होंने अस्पताल में प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा।

परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने नवजात का इलाज किया होता तो बच्ची की जान बच सकती थी। अस्पताल में प्रदर्शन करने वालों में तस्लीम मंसरी, जिलानी अंसारी, जाकिर अंसारी, कल्लू अहमद, सोनू, बाबू मंसारी, रियाज अहमद आदि रहे।

संविदा में तैनात डॉक्टर का रहा विवादों से नाता
परिजनों के अनुसार इससे पूर्व भी महिला डॉक्टर विवादों के कारण चर्चा में रही हैं। कई बार संविदा में तैनात महिला चिकित्सक को हटाने की मांग की जा चुकी है। जनदबाब में डॉक्टर का हटाया भी गया, लेकिन बाद में उन्हें दोबारा यहां तैनाती दे दी जाती है। उन्होंने ब्लाक चिकित्सा प्रभारी का घेराव कर डॉक्टर को हटाने की मांग की। साथ ही पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की।

बच्ची को देखने के लिए मैं खुद घर से अस्पताल पहुंचा। जब मैंने बच्ची का चेकअप किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में संविदा में तैनात महिला डॉक्टर से जानकारी ली जाएगी। जांच के बाद दोषी मिलने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. हर्ष सिंह ऐरी, सीएमएस, सितारगंज

source-live hindustan

सितारगंज सीएचसी में महिला डॉक्टर के नहीं देखने से बच्ची की मौत Read More

हनुमान भक्त के बाद अब उनकी आवाज बनेंगे सलमान खान

bajrangi-bhaijaan1-10-08-2016-1470811591_storyimageवैसे तो सुपरस्टार सलमान खान इससे पहले अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हनुमान भक्त का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन अब वो आने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘हनुमान द दमदार’ में अपनी आवाज देने वाले हैं।

फीचर फिल्म्स, परसेप्ट पिक्चर्स के प्रमुख यूसुफ शेख ने बताया कि हनुमान की आवाज के लिए बच्चों ने एकमत से सलमान खान को अपनी पसंद बताया।

शेख ने बताया कि हनुमान की आवाज के लिए किसी सेलिब्रिटी से संपर्क करने के संबंध में हम कोई फैसला लेते, इससे पहले हमने बच्चों का विचार जाना और सभी बच्चों ने एक सुर में सलमान खान को हनुमान की आवाज के लिए सबसे पसंदीदा आवाज बताया।

उन्होंने बताया, “इसके बाद निर्देशन और एनिमेशन टीम ने हनुमान की कहानी के क्रम में चरित्र और सलमान के कुछ लोकप्रिय संवादों को मिलाते हुए डिजाइन तैयार किया और सलमान ने जब ये फुटेज देखे तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह तालमेल इतना प्रभावी हो सकता है।”

आगामी 2डी एनिमेटेड फिल्म में सलमान के अलावा जावेद अख्तर, रवीना टंडन और कुणाल खेमू भी आवाज देंगे। यह फिल्म 07 अक्तूबर 2016 को रिलीज होगी।

source-live hindustan

हनुमान भक्त के बाद अब उनकी आवाज बनेंगे सलमान खान Read More

INDvsWI: आर अश्विन ने बचाई लाज, भारत के 5 विकेट पर 234 रन

rashwin1008सेंट लूसिया: रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 75) और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (नाबाद 46) की बदौलत भारतीय टीम ने डारेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चार तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को पांच विकेट पर 234 रन बना लिया है. 100 रन के भीतर चार विकेट गंवाकर संकट में आ चुकी भारतीय टीम को अश्विन ने अपनी 190 गेंदों की जुझारू पारी से खूबसूरती से संवारा.

अश्विन ने पहले अजिंक्य रहाणे (35) के साथ 23.3 ओवरों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा और उसके बाद रिद्धिमान साहा के साथ छठे विकेट के लिए 108 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर उन्होंने भारत को संकट से बाहर निकाल लिया.

रहाणे के साथ उनकी साझेदारी 39 रनों की रही. साहा ने भी अश्विन का अच्छा साथ दिया और 122 गेंदों की अपनी पारी में वह चार बाउंड्री लगा चुके हैं.

इससे पहले मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया और शेनन गाब्रियल ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए मैच के तीसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (1) को चलता कर दिया. धवन का कैच विकेट के पीछे गाब्रिएल ने लिया.

इसके बाद आए कप्तान विराट कोहली (3) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे अल्जारी जोसेफ ने कोहली को पवेलियन भेजा. कोहली अतिरिक्त उछाल के सामने कुछ नहीं कर पाए और पहली स्लिप पर खड़े डारेन ब्रावो को कैच दे बैठे.

इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के शतकवीर लोकेश राहुल (50) ने एकबार फिर अपनी उपयोगिता साबित करते हुए रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी निभाई.

कैरेबियाई टीम के लिए दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने वाले रोस्टन चेस ने राहुल की पारी का अंत किया. राहुल स्पिन के चाल में फंस कर ब्राथवेट को कैच दे बैठे. उन्होंने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए.

टेस्ट श्रृंखला की शुरुआती दो मैचों से बाहर रखे गए रोहित शर्मा (9) को इस मैच में शामिल किया गया, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और टीम के कुल योग में सिर्फ 10 रन जोड़कर जोसेफ का दूसरा शिकार बने.

बल्लेबाजी क्रम में पदोन्नती पाने वाले अश्विन ने इसके बाद रहाणे के साथ पारी को संभाल लिया. हालांकि चायकाल से दो ओवर पहले ही रहाणे चेस की फुल टॉस गेंद को स्वीप करने के प्रयास में चूक गए और गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं.

वेस्टइंडीज के लिए जोसेफ और चेस ने दो-दो विकेट हासिल कर लिए हैं, जबकि गाब्रिएल को एक विकेट मिला.

चार मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे चल रहा है.

source-ABP NEWS

INDvsWI: आर अश्विन ने बचाई लाज, भारत के 5 विकेट पर 234 रन Read More

अमिताभ बच्चन फिर एक बार : ‘पिंक’ में बिल्कुल ‘हटकर’ है बिग बी का किरदार…

 

pink-trailer_650x400_41470799110

 

 

 

  • अमिताभ बच्चन के अलावा ‘पिंक’ में तापसी पन्नू, पीयूष मिश्रा भी हैं
  • मंगलवार को रिलीज़ किया गया है फिल्म ‘पिंक’ का ट्रेलर
  • 16 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है ‘पिंक’                                                                    

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन पिछले कुछ सालों में कुछ ‘अलग’ फिल्में करते आ रहे हैं, और मंगलवार को रिलीज़ हुए उनकी आने वाली फिल्म ‘पिंक’ के ट्रेलर से भी लग रहा है कि फिल्म कुछ ‘हटकर’ है, जिसमें बेहद नाटकीय घटनाएं, यौन हिंसा और कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा…

pink-trailer_650x400_81470799067अमिताभ बच्चन के साथ ‘पीकू’ जैसी फिल्में दर्शकों के सामने परोस चुके शुजित सरकार एक बार फिर ‘बिग बी’ को बिल्कुल नए अंदाज़ में लेकर आ रहे हैं, जहां वह कोर्ट में बेहद आंदोलित होकर जिरह करते दिखाई देंगे. ‘पीकू’ के अलावा ‘विकी डोनर’ जैसी फिल्में बना चुके शुजित इस फिल्म से पहली बार निर्माता के रूप में सामने आ रहे हैं, और उन्होंने इस बार काफी ड्रामेटिक विषय चुना है, जिसमें तीन लड़कियां उन पर हुए यौन हमले की रिपोर्ट करती हैं, और सिस्टम उन्हीं पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगता है.

16 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और पीयूष मिश्रा भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देने जा रहे हैं, और ट्रेलर में उनका काम काफी प्रभावी लग रहा है… रिलीज़ किए गए ट्रेलर में फिल्म की कहानी के बारे में ज़्यादा नहीं, सिर्फ उतना बताया गया है, जिससे उत्सुकता बनी रहे, लेकिन सचमुच फिल्म की कहानी का पता न चल पाए…

source-NDTV  INDIA

अमिताभ बच्चन फिर एक बार : ‘पिंक’ में बिल्कुल ‘हटकर’ है बिग बी का किरदार… Read More

चीन की चेतावनी, दक्षिणी चीन सागर विवाद में न पड़े भारत

south-china-seaबीजिंग। चीन के आधिकारिक मीडिया ने कहा है कि विदेश मंत्री वांग यी की नई दिल्ली यात्रा के दौरान दक्षिण चीन सागर विवाद में भारत को ‘अनावश्यक रूप से नहीं पड़ना चाहिए’ ताकि यह द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करने वाला एक और कारक नहीं बने।
सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने एक लेख में कहा, ‘भारत अगर आर्थिक सहयोग के लिए अच्छा माहौल बनाना चाहता है तो उसे वांग की यात्रा के दौरान दक्षिणी चीन सागर की बहस में अनावाश्यक रूप से पड़ने से परहेज करना चाहिए। भारत के साथ आर्थिक सहयोग में भारत में बने उत्पादों का चीन में निर्यात होने पर उस पर शुल्क दर को कम करना शामिल है।’
लेख में कहा गया, ‘क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी पर होने वाली बातचीत के दौरान भारत चीन में बने उत्पादों पर शुल्क दर में मामूली कमी की अनुमति दे सकता है क्योंकि वह अपने घरेलू उद्योगों को सुरक्षित रखने की कोशिश करेगा। अगर भारत यह उम्मीद करता है कि चीन शुल्क दर को कम करने में अधिक उदारता दिखाए तो उसके लिए इस समय चीन के साथ अपने संबंधों को बिगाड़ना समझदारी नहीं होगी।’
अखबार ने कहा कि भारत जिस तरह से दक्षिणी चीन सागर के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहा है उससे द्विपक्षीय संबंधों पर अनावश्यक रूप से विपरीत असर पड़ सकता है और भारत के निर्यातकों के लिए भी बाधाएं खड़ी कर सकता है।
बता दें, दोनों देशों के संबंधों में खिंचाव के बीच वांग 13 अगस्त को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत के लिए भारत आ रहे हैं। इस दौरान दोनों देश प्रमुख क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनका दौरा अगले महीने चीन के होंगझोउ शहर में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं।

source- IBN  KHABAR

चीन की चेतावनी, दक्षिणी चीन सागर विवाद में न पड़े भारत Read More

एक हजार ट्रेनों में शुरू होगी रेल रेडियो सेवा, सुन सकेंगे चुटकुले और भी बहुत कुछ

indian-railways_1463352824जल्द ही ट्रेन से यात्राओं के दौरान यात्री अपने पसंदीदा एफएम रेडियो स्टेशनों को सुन जल्द ही ट्रेन से यात्राओं के दौरान यात्री अपने पसंदीदा एफएम रेडियो स्टेशनों को सुन सकते हैं। भारतीय रेल ‘ट्रेनों में यात्रा के दौरान ज्ञान और मनोरंजन’ के लिए ‘रेल रेडियो सेवा’ शुरू करने की योजना बना रहा है, जो आपात और आपदा की स्थिति में भी कारगर हो सकती है।
पब्लिक ट्रांसपोर्टर ने प्रीमियर सेवा ट्रेन सहित करीब 1000 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू करने की योजना बनाई है।

योजना के मुताबिक, कोचों में लगे सार्वजनिक उद्घोषणा (पीए) प्रणाली पर यात्री ना केवल लोकप्रिय गीत संगीत सुन सकेंगे बल्कि हर घंटे ट्रेन संबंधी नवीनतम सूचना से भी अवगत होते रहेंगे। इस प्रणाली का इस्तेमाल आपात स्थिति में चेतावनी देने के लिए किया जाएगा |

रेल रेडियो सेवा के तहत चुटकुलों, ज्योतिष एवं अन्य सामान्य ज्ञान के अलावा भारतीय रेल के इतिहास और इसकी मुख्य गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी, शताब्दी और दूरंतो सहित करीब एक हजार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को मनोरंजन तथा सूचनाएं उपलब्ध कराने के इरादे से हमलोग कुछ प्रमुख एफएम रेडियो स्टेशनों के साथ इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।

अधिकारी ने बताया कि रेल रेडियो सेवा के शुरू होते ही ये सभी ट्रेन इस प्रणाली से जुड़ जाएंगी। योजना के मुताबिक, रेलवे बोर्ड में स्टूडियो बनाए जाएंगे और सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों से रेल रेडियो सेवा का संचालन होगा।

एक हजार ट्रेनों में शुरू होगी रेल रेडियो सेवा, सुन सकेंगे चुटकुले और भी बहुत कुछ Read More

मुंबई-गोवा हाईवे पर पुल बहा, 2 बसें बहीं-22 लापता, भारी बारि‍श से महाराष्ट्र में तबाही

co5ururxeaafgcl_147019785332_650x425_080316094929महाराष्ट्र के महाड में बना मुंबई-गोवा हाईवे पुल भारी बरसात की वजह से अस्सी फीसदी तक टूटकर गिर गया. मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे के बाद मुंबई-गोवा हाईवे के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया|
माना जा रहा है कि सावित्री नदी में बाढ़ का पानी आ जाने से पुल को नुकसान हुआ. भारतीय तट रक्षक ने लापता वाहनों की तलाशी के लिए चेतक हेलीकॉप्टर भेजे हैं|
हादसे में यात्रियों से भरी 2 बसें और 2 चार पहिया गाड़ियां लापता हैं. दोनों बसें बह गई हैं, दोनों में करीब 22 यात्री मौजूद थे. एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. भारी बारिश और पुल के पास जलभराव की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है. ये हादसा मंगलवार रात करीब सवा ग्यारह बजे हुआ|
यहां पर दो समानांतर पुल थे, एक नया पुल है और एक का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान हुआ है. पुराने वाला पुल ढह गया है|
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट किया कि महाबलेश्वर इलाके में भारी बारिश के बाद नदी में पानी का स्तर बढ़ गया था और इसी वजह से पुराना पुल टूट गया|

मुंबई-गोवा हाईवे पर पुल बहा, 2 बसें बहीं-22 लापता, भारी बारि‍श से महाराष्ट्र में तबाही Read More