SCORPIO (वृश्चिक)

जनवरी- नवीन कार्यों की योजना बनेगी, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शनि की साढ़ेसाती के कारण मानसिक तनाव व निकट के भाई-बंधुओं के साथ मतभेद हो सकता है।
उपाय- मकर संक्रांति को गर्म वस्त्र और पंचांग दान करें।

फरवरी- आय के साधनों  में वृद्धि, शुभ व मांगलिक कामों में खर्च होगा। मंगल केतु युक्त होने से पारिवारिक समस्याएं व आर्छिक उलझनें बढ़ेगी।
उपाय– श्री विश्वनाथ मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

मार्च- धन लाभ व पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में मंगल कार्य पूरे होंगे। ज़मीन-जायदाद आदि का क्रय-विक्रय करने की योजना बनेगी।
उपाय- श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

अप्रैल- इस माह धन लाभ कम व घरेलू उलझनों के कारण मानसिक तनाव पैदा होगा।व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। वृद्धि, कार्य में लाभ व उन्नति के चांस मिलेंगे।
उपाय- पापप्रशनम स्तोत्र का पाठ करें।

मई- 04 मई 2020 से मंगल चतुर्थ स्थान पर आने से अचानक खर्चों में वृद्धि व घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।
उपाय- सूर्य देव को रोज़ जल चढ़ाएं।

जून- व्यवसाय में संघर्ष के बाद आय के स्तोत्र बढ़ेंगे।मंगल पंचम स्थान पर होने से स्वास्थ्य संबंधी कष्ट व खर्च अधिक होंगे। सावधानी बरतें।
उपाय- श्री सूक्तम का पाठ करें।

जुलाई- आय के साधन बनते रहेंगे लेकिन व्यवसायिक क्षेत्र में संघर्ष रहेगा। परिवार में अत्याधिक खर्च व परेशानी पैदा हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुभ होगा।

अगस्त- इस महीने में रक्त में गड़बड़ी, नेत्र पीड़ा हो सकती है, इससे आपके उत्साह में कमी होगी। स्वभाव में क्रोध व चिड़चिड़ापन रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाएं।

सितंबर- 10 सितंबर 2020 से मंगल वक्री होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, मानसिक तनाव व क्रोध के कारण निकट बंधुओं से मतभेद हो सकता है।
उपाय- पितृ-स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

अक्टूबर- महीने की शुरुआत में वक्री मंगल पंचम स्थान  पर आने से और केतु का संचार होने से वाद-विवाद व मानसिक तनाव हो सकता है।
उपाय- हर रोज़ कार्तिक माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

नवंबर- विघ्न बाधाओं के बावजूद धन-लाभ व कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में कुछ बदलाव करने का विचार बन सकता है।
उपाय- आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

दिसंबर- संतान और माता-पिता के सहयोग से हर काम सफल होगा। सांझेदारी के कामों में हानि हो सकती है। धन के संबंध में निकट बन्धु से तकरार हो सकती है।
उपाय- मंगलवार के व्रत करें।