TAURUS (वृषभ)


जनवरी-
 साल 2020 की शुरूआत में इस राशि के स्वामी शुक्र उच्च स्थान में रहेंगे। जिससे धन लाभ व उन्नति के आसार पैदा होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- श्री दुर्गा सप्तशती पाठ करना शुभ रहेगा।

फरवरी- इस माह में धन लाभ होगा और साथ ही किसी काम में किया गया प्रयास सफल होगा। खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
उपाय- महाशिवरात्रि के दिन गुड़-शक्कर से रुद्राभिषेक करना कल्याणकारी रहेगा।

मार्च- रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है। तनाव, उलझनें व खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय- हर शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा।

अप्रैल– व्यवसाय में अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्त्री सुख व परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे। सरकारी कामों मे विघ्न पैदा होंगे।
उपाय– शुक्र गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मई- इस मास की शुरुआत में परिस्थितियां शुभ रहेंगी और धन लाभ होगा। 13 मई 2020 को शुक्र के वक्री होने से और 14 मई 2020 से सूर्य के इस राशि में आने से क्रोध बढ़ेगा, बनते कामों में विघ्न पैदा होगा।
उपाय- पापप्रशमन स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।

जून– इस राशि पर सूर्य का संचार और शुक्र वक्री होने से दौड़-धूप अधिक रहेगी और व्यवसाय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आराम कम व संघर्ष अधिक करना पड़ेगा।
उपाय– संतान की उन्नति के लिए षष्ठी देवी स्तोत्र का पाठ करें।

जुलाई– अगर आपके घर में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है तो 2020 में परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। भाई-बंधुओं के साथ मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- महाकाल स्तुति का श्रावण मास में पाठ करें।

अगस्त– व्यावसायिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव व संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कुछ आर्थिक परेशानियां भी रह सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव पैदा होगा।
उपाय- महाकाल स्तुति का पाठ करें।

सितंबर- परिवार में मतभेद व अंशाति का माहौल बना रहेगा। 23 सितंबर 2020 से राहु इस राशि पर संचार करेंगे, जिससे आराम कम व संघर्ष ज्यादा करना पड़ेगा। कहीं दूर की यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय- 03 सितंबर 2020  से 17 सितंबर 2020 तक श्राद्धकाल में दिवंगत पितरों के लिए श्राद्ध भोजन अवश्य करवाएं।

अक्टूबर– इस महीने की शुरुआत में आपकी लाइफ में कुछ विशेष परिवर्तन होंगे। आय कम व खर्च अधिक रहेगा। गुस्से के कारण बनते काम भी बिगड़ जाएंगे।
उपाय- कार्तिक माहात्म्य का पाठ करें।

नवंबर– मानसिक तनाव, पढ़ाई में विघ्न और बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सही समय आने पर सभी चीज़ों में सुधार आएगा। धीरे-धीरे आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- शुक्रवार के दिन कन्याओं का पूजन करें।

दिसंबर- संघर्ष व कठिनाईयों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। राहु संचार होने से धन लाभ व धन हानि के योग बनते रहेंगे।
उपाय– शुक्रवार के दिन माता संतोषी के व्रत रखें।