भ‍िवानी: सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार हुआ, केजरीवाल ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

bhiwani-rahul-s_650_110316111713दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन (OROP) के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह उनके परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे. इसके अलावा एक परिजन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी|

उधर, पोस्टमार्टम के बाद पूर्व फौजी का शव बुधवार देर रात उनके पैतृक गांव बामला लाया गया. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए. राहुल और केजरीवाल के अलावा भी अंतिम संस्कार में नेताओं का जमघट लगा.

उधर, देर रात दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वन रैंक वन पर पीएम मोदी ने झूठ बोला है और उन्हें सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी के फर्जी राष्ट्रवाद की पोल खुल गई.

पूर्व सैनिक के घर पहुंचे नेता
देर रात जब पूर्व सैनिक का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो रोहतक (हरियाणा) के सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान उनके घर पहुंचे और पूर्व सैनिक के परिवार को सांत्वना दी. गुरुवार को टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी पूर्व सैनिक के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की है. रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या पर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी शोक जाहिर किया है|
बुधवार को दिनभर हुआ सियासी हंगामा
पूर्व सैनिक की आत्महत्या के बाद बुधवार को दिनभर सियासी संग्राम चला. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता इस मामले में कूद पड़े और दिनभर दिल्ली में सियासत हावी रही. पूर्व फौजी के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मिलने नहीं दिया गया. इन तीनों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बाद में राहुल गांधी और मनीष सिसोदिया को पुलिस ने छोड़ दिया. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आरके पुरम थाने में रखे गए थे. रात 11:30 के बाद पुलिस ने केजरीवाल को भी रिहा कर दिया|
राहुल को दो बार लिया हिरासत में
राहुल गांधी को दो बार हिरासत में लिया गया और आखिरकार देर शाम जब पुलिस ने राहुल गांधी को छोड़ा, तो उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने ओआरओपी पर सैनिकों से वादा पूरा नहीं किया. राहुल ने कहा कि शहीद के परिवार वाले उनके मिलना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें मिलने नहीं दिया गया. कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने को इमरजेंसी करार दिया. राहुल गांधी ने कहा कि वे बस सरकार से पूछना चाह रहे थे कि शहीद के परिवारवालों को क्यों हिरासत में लिया गया है?

जहर खाकर की खुदकुशी
गौरतलब है कि बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली में वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. रामकिशन हरियाणा के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, वह वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से असहमत थे. जिसकी वजह से वह अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे|

बेटे का आरोप- पुलिस ने मारा
पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल के बेटे जसवंत ने आरोप लगाया कि जब वे राहुल गांधी से मिलकर अपनी समस्याएं रखने जा रहे थे, तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसके और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया|

सुसाइड नोट में वन रैंक वन पेंशन का जिक्र
रामकिशन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था. रामकिशन ग्रेवाल ने नोट में लिखा कि, ‘मैं अपने देश, मातृभूमि और जवानों के लिए अपने प्राण न्योछावर कर रहा हूँ.’ वहीं रामकिशन के छोटे बेटे ने बताया कि उसके पिता ने खुद इस बात की सूचना उसे फोन पर दी थी.

पर्रिकर से मिलने वाले थे रामकिशन
परिजनों की माने तो मंगलवार दोपहर रामकिशन अपने साथियों के साथ अपनी मांगों को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रामकिशन ने जहर खा लिया. आनन-फानन में रामकिशन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई|

 

Source: Aaj Tak

भ‍िवानी: सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार हुआ, केजरीवाल ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान Read More

दिल्ली में अब 14 हजार रुपए न्यूनतम मजदूरी

स्वतंत्रता दिवस पर करीब 45 फीसद वेतन वृद्धि का एलान

लालकिले पर आयोजित 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यपाल नजीब जंग और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद। (पीटीआई फोटो)

अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने केंद्र और अन्य राज्यों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक फैसले को पूरे देश में लागू किया जाए। मजदूरों को समर्पित स्वतंत्रता दिवस के इस तोहफे से अकुशल, अर्द्ध-कुशल और कुशल मजदूरों की मजदूरी में औसतन 45 फीसद की बढ़ोतरी होगी। केजरीवाल की घोषणा के अनुसार दिल्ली में अब अकुशल मजदूरों को 9,500 रुपए की जगह लगभग 14000 रुपए, अर्द्ध-कुशल मजदूरों को 10,600 रुपए की जगह लगभग 15,000 रुपए और कुशल मजदूरों को 11,600 रुपए की जगह लगभग 17000 रुपए मिलेगी। हालांकि, इस फैसले को अभी कैबिनेट मंजूरी मिलनी है। केजरीवाल ने कहा कि इसी हफ्ते की कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी जाए जिसके बाद बढ़ोतरी की वास्तविक राशि भी सामने आएगी। हालांकि, श्रम मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर अकुशल, अर्द्ध कुशल और कुशल मजदूरों की मजदूरी में वास्तविक बढ़ोतरी की जानकारी दी- ‘न्यूनतम मजदूरी का वर्तमान डाटा क्रमश: 9568, 10582, 11622 है और प्रस्तावित डाटा क्रमश: 14052, 15471 और 17033 है।’

न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आप की सरकार सबके लिए काम करती है, लेकिन सबसे ज्यादा गरीब वर्ग के लिए काम कर रही है, जिन लोगों को भगवान ने कम दिया उनके लिए कानून में ज्यादा प्रावधान होना चाहिए।’न्यूनतम मजदूरी में इजाफे से व्यापारियों में नुकसान की आशंका को दूर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी तक देश के विकास का मॉडल अमीर को अमीर और गरीब को गरीब बना रहा है, लेकिन हमने जिस मॉडल को अपनाया है उसमें यह खाई कमेगी और मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार से बाजार में मांग और उपभोग बढ़ेगा जिससे अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा। अरविंद केजरीवाल इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस फैसले को पूरे देश में लागू करने की अपील की है। कुछ दिन पहले ही श्रम मंत्री गोपाल राय कहा था कि सभी श्रेणी के कामकाजी वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 30 से 40 फीसद का इजाफा किया जाएगा। इस विषय पर हाल ही में 13 सदस्यीय परामर्श समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

source- jansatta

दिल्ली में अब 14 हजार रुपए न्यूनतम मजदूरी Read More