महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

world games athlete of the year
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 1994 77 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019′ हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।
  • रानी रामपाल ने कहा- यह देखकर अच्छा लगता है, जब  देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है
  • इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश का चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला है

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी।

world games athlete of the year

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

world games athlete of the year

रानी ने कहा- हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय Read More

शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने!

Neha Kakkar and Aditya Narayan bachelor party
‘इंडियन आइडल 11’ के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नेहा और आदित्य बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।
सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। उन्होंने होने वाली दुल्हन की तरह ‘ब्राइड टू बी’ के ग्लासेस लगा रखे हैं। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं।आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म ‘लव आजकल 2’ का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।

neha kakkar and aditya narayan bachelor party

शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने! Read More
One Soldier Killed Four Injured in Terror Attack on IAF Convoy in Poonch

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा

सितंबर 2018 झज्जर कोटली आतंकी हमला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने सुबह सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में सुरक्षाबल का कोई जवान घायल नहीं हुआ था, लेकिन आतंकियों ने ड्यूटी पर खाकी वर्दी पहनकर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली को निशाना बनाया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। यह आतंकी हमला साल 2018 के सितंबर महीने में हुए आतंकी हमले की तरह ही था। ठीक उसी तरह आतंकियों ने सभी हथकंडे अपनाए थे।

Jammu and Kashmir: Like 2018, terrorists attacked again, this time also the terrorist base was in a truck.

 

घायल गणेश दास (54) निवासी दामिनी, झज्जर कोटली आतंकियों का सिर्फ इसलिए निशाना बन गया क्योंकि उसने पुलिस की तरह खाकी वर्दी पहन रखी थी। सेरीकल्चर विभाग में माली (फील्ड) के पद पर कार्यरत गणेश सुबह 7.45 बजे ड्यूटी पर वर्दी में जा रहा था तभी उसके सामने पिट्ठू बैग उठाए तीन आतंकी आ गए।

आतंकियों ने उसकी वर्दी देख उसे पुलिस वाला समझकर फायर कर दिया। गणेश दास के अनुसार उस पर तीन फायर किए गए, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि एक गोली उसकी दाहिनी बाजू को पार करते हुए निकल गई। बाजू की एक हड्डी टूट गई।

यह हमला सुबह 7.45 बजे हुआ था। आज यानी कि शुक्रवार को आतंकियों ने सुबह साढ़े पांच बजे हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर ही छिपने का स्थान बना रखा था। दोनों हमलों में मुख्य बात यह है कि आंतकियों ने श्रीनगर जाने के लिए हाईवे का रास्ता चुना। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों।

 

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा Read More