Kapil Misra

Delhi Election 2020 LIVE: BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता

मॉडल टाउन विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता व दो बार निगम पार्षद रहने के साथ निगम के महत्वपूर्ण पदों पर रहे राज खुराना आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को मॉडल टाउन से AAP विधायक व प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के नेता संजय सिंह ने खुराना को दिलाई पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा ने कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। ऐसे में राज खुराना का भाजपा से AAP में शामिल होना किसी झटके से कम नहीं है।

LIVE Delhi Election 2020 :

  • भाजपा नेता मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने AAP सरकार को घेरते हुए कहा कि ये पुनर्वास कॉलोनियों के मालिकाना हक दिलाएंगे। पांच साल बीत गए और पता नहीं कौन सी कॉलौनी में बैठे हुए थे। ऐसी कई इन्होंने 2015 में भी कहीं थीं। 2020 का ये घोषणा पत्र बताता है कि ये कहते जरूर हैं पर इनको करना नहीं आता।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी कहते हैं मेरा दिलो-दिमाग सब शाहीन बाग के साथ है, पर दिल्ली की जनता भी कहती है कि हम शाहीन बाग के खिलाफ हैं और ये जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ, ये शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, ये अपने आप दिखाते हैं कि ये कैसे राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी होने के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत AAP के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने घोषण पत्र में 28 मुद्दों पर फोकस रखने की बात कही है। 24 घंटे बाजार खोलने, जन लोकपाल और स्वराज कानून समेत राशन की डोर स्टेप डिलिवरी समेत 28 मुद्दे हैं, जिन पर AAP का जोर रहेगा।
  • अरविंद केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आनी जारी है। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रवि किशन प्रतिक्रिया में कहा- ‘ अरविंद केजरीवाल को अचानक शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद अब उनको याद आ गया कि मैं हिन्दू हूं। हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते, हनुमान चालीसा पढ़ें या पेड़ पर उल्टा लटक जाएं ये चुनाव वो हार रहे हैं।’
  •  
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार में तेजी आने के साथ विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने फिर विवादित ट्वीट किया है- ‘केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं और अब ओवैसी भी पढ़ेंगे।
  • दिल्ली चुनाव के मद्देनजर मुख्य दिव्यांगों व बुजुर्गों मतदाताओं को परिवहन सुविधा देने का फैसला लिया है। यह सुविधा पाने के लिए मतदाता पांच फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं।
  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की 5 फरवरी को आयोजित रैली रद हो सकती है, क्योंकि वह इन दिनों बीमार चल रही हैं।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत दर्जनभर से अधिक दिग्गज  नेता रैली, जनसभा और रोड शो के जरिये उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
  • दिल्ली के द्वारका इलाके में पीएम मोदी रैली को संबोधित करेंगे।
  • कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) और  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (party leader Rahul Gandhi) जंगपुरा और संगम विहार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister and senior Congress leader Dr. Manmohan Singh) राजौरी गार्डन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) दिल्ली कैंट इलाके के साथ पटेल नगर और तिमारपुर में रैली को संबोधित करेंगे।
  • सोमवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, कालकाजी से AAP विधायक के बेटे ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।
  •  अमित शाह (भाजपा) ने ट्वीट किया है- ‘शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। ‘असम को भारत से काट दो’ कहने वाले शरजील इमाम के साथ ये खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा।’
  • कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बिजली पर कांग्रेस राज्यों में दिल्ली से तीन गुना सब्सिडी है। दिल्ली सब्सिडी में भ्रष्टाचार है यहां सब्सिडी प्राइवेट कंपनियों को दी जाती है, कांग्रेस प्रदेशों में सरकारी कंपनियों को जाती हैं। हम डीबीटी के तहत सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में जमा कर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे!
  • AAP नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है- ‘भाजपाई कह रहे हैं ‘ हिंदू कटने को तैयार हो जाओ’ भाजपा की सरकार है। इनसे हिंदुओं की सुरक्षा नहीं हो सकती तो सरकार में क्यों हो?
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों के लिए आगामी 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतों की गणना होनी है।
  • दिल्ली में भाजपा अपने सहयोगियों लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल युनाइटेड के साथ तो कांग्रेस बिहार में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में है।
  • दिल्ली विधासभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार है,जब कांग्रेस किसी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।
Delhi Election 2020 LIVE: BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता Read More

ICC U19 World Cup: अब तक 9 बार भारत और पाक‍िस्‍तान का हुआ है सामना, जानें कब क‍िस टीम का पलड़ा रहा भारी..

क्रिकेट इतिहास की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी, भारत और पाकिस्तान की टीमें (India U19 vs Pakistan U19)  मंगलवार को सेनवेस पार्क मैदान पर अंडर-19 वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी. इस मैच पर दुन‍ियाभर के क्र‍िकेटप्रेम‍ियों की नजर ट‍िकी हुई है. जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, उसे फाइनल में प्रवेश म‍िलेगी जबक‍ि हारने वाली टीम के टूर्नामेंट में सफर पर व‍िराम लग जाएगा. सीनियर टीमों का मैच होता है तो जबरदस्त हो-हल्ला होता है लेकिन युवा टीमों के इस मैच को लेकर अधिक हो-हल्ला नहीं है. वैसे इससे इस मैच की अहमियत कम नहीं होती और दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी ‘फाइनल’ से कम नहीं होगा. भारत चार बार अंडर19 वर्ल्‍डकप चैंप‍ियन रह चुका है और इस बार भी उसे ख‍िताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. प्र‍ियम गर्ग की टीम ने अभी तक जो प्रदर्शन किया है उसे देखकर मौजूदा विजेता का पलड़ा भारी लग रहा है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में ही भारतीय टीम को पाक‍िस्‍तान के मुकाबले संतुल‍ित माना जा रहा है.

  • अंडर 19 वर्ल्‍डकप (U19 World Cup)की बात करें तो भारत और पाक‍िस्‍तान की टीमें कल 10वीं बार आमने-सामने होंगी. इसमें पाक‍िस्‍तान का पलड़ा भारी है. पाक‍िस्‍तान टीम ने अंडर19 वर्ल्‍डकप में अब तक पांच बार पाक‍िस्‍तान को हराया है.

अंडर 19 वर्ल्‍डकप (U19 World Cup)की बात करें तो भारत और पाक‍िस्‍तान की टीमें कल 10वीं बार आमने-सामने होंगी. इसमें पाक‍िस्‍तान का पलड़ा भारी है. पाक‍िस्‍तान टीम ने अंडर19 वर्ल्‍डकप में अब तक पांच बार पाक‍िस्‍तान को हराया है. भारतीय टीम इस मामले में बहुत पीछे नहीं है, उसे चार बार टूर्नामेंट में पाक‍िस्‍तान के ख‍िलाफ जीत म‍िली है. कल के मुकाबले में भारतीय टीम यद‍ि जीती तो दोनों टीमों के बीच मुकाबलों का स्‍कोर 5-5 से बराकर हो जाएगा. भारतीय टीम के पक्ष में जो बात जाती है, वह यह क‍ि प‍िछले तीन मैचों में भारतीय टीम ने पाक‍िस्‍तान पर श्रेष्‍ठता हास‍िल करते हुए उसे पटखनी दी है. भारत ने 2012 के अंडर 19 वर्ल्‍डकप  में पाक‍िस्‍तान को एक व‍िकेट से, 2014 के अंडर 19 वर्ल्‍डकप में पाक‍िस्‍तान को 40 रन से और 2018 के अंडर-19 वर्ल्‍डकप में पाक‍िस्‍तान को 203 रनों की करारी हार दी थी. 2018 के वर्ल्‍डकप में पृथ्‍वी शॉ भारतीय टीम के कप्‍तान थे और बाद में भारतीय टीम ने फाइनल में ऑस्‍ट्रेल‍िया को हराकर वर्ल्‍डकप चैंप‍ियन बनने का गौरव हास‍िल क‍िया था.

दोनों टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्‍डकप में अब तक हुए मैचों का व‍िवरण इस प्रकार है…

टिप्पणियां

अंडर19 वर्ल्‍डकप 1988: पाक‍िस्‍तान ने 68 रनों से जीत हास‍िल की थी.
अंडर19 वर्ल्‍डकप 1998: भारत ने 5 व‍िकेट से जीत हास‍िल की
अंडर19 वर्ल्‍डकप 2002:पाक‍िस्‍तान ने 2 व‍िकेट से जीत हास‍िल की
अंडर19 वर्ल्‍डकप 2004 : पाक‍िस्‍तान ने 5 व‍िकेट से जीत हास‍िल की
अंडर19 वर्ल्‍डकप 2006: पाक‍िस्‍तान ने 38 रन से जीत हास‍िल की
अंडर19 वर्ल्‍डकप 2010:पाक‍िस्‍तान ने दो व‍िकेट से जीत हास‍िल की
अंडर19 वर्ल्‍डकप 2012 : भारत ने एक व‍िकेट से जीत हास‍िल की
अंडर19 वर्ल्‍डकप 2014: भारत ने 40  रन से जीत हास‍िल की
अंडर19 वर्ल्‍डकप 2018 : भारत ने 203 रनों से जीत हास‍िल की.

ICC U19 World Cup: अब तक 9 बार भारत और पाक‍िस्‍तान का हुआ है सामना, जानें कब क‍िस टीम का पलड़ा रहा भारी.. Read More
Surajkund mela

Surajkund Mela 2020: थीम, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ, जानिए यहां

सूरजकुंड मेला एक बार फिर से लोगों के लिए तैयार है. सूरजकुंड इंटरनेशनल मेला 2020 का आयोजन 1-16 फरवरी 2020 तक किया जाएगा. इस साल हिमाचल प्रदेश को थीम राज्य बनाया गया है. सूरजकुंड मेला भारत का एक रंगीन पारंपरिक शिल्प त्योहार है, जिसे हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित किया जाता है. इस मेले का पहली बार आयोजन साल 1987 में किया गया था. सूरजकुंड मेले की खास बात यह है कि यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प और कारीगरों के बनाए गए सामान को खरीदा जा सकता है. सूरजकुंड मेले में लोक संगीत का भी आयोजन किया जाता है. यहां सभी राज्य के कलाकार अपने-अपने लोक संगीत का प्रदर्शन करते हैं. इस मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा विदेशों से भी कलाकार आते हैं. मेले में प्रवेश केवल टिकट के जरिए ही दिया जाता है.

सूरजकुंड मेले में क्या खरीदा जा सकता है

सूरजकुंड मेले में लोग घर सजावट का सामान, लकड़ी से बना घरेलू सामान, पेंटिंग, बांस की पेंटिंग, कश्मीरी और अफगानिस्तान समेत कई जगहों की बनी कालीन, लैंप, किचन के बर्तन, कपड़े जैसे- शॉल, साड़ी, जैकेट, शर्दियों के कपड़े, महिलाओं के कपड़े खरीदे जा सकते हैं.

SurajKund Mela 2020

सूरजकुंड का इतिहास

सूरजकुंड यानि 6 एकड़ में एक तालाब है. इसकी बनावट यूनानी रंगभूमि से बहुत मिलती है. जिसे तोमर वंश के राजा सूर्यपाल ने बनवाया था. सूरजकुंड को बनाने के पीछे का कारण सूर्यदेव की उपासना और पानी स्रोत जमा करना था.

सूरजकुंड मेला कहां होता है आयोजित

सूरजकुंड मेले 2020 का आयोजन लेकवुड सिटी, सूरजकुंड, फरीदाबाद में किया जाता है.

 

सूरजकुंड मेले का टिकट

सूरजकुंड मेले की टिकट की कीमत वीकडेज में 80 रुपए और वीकेंड में 120 रुपए तय की गई है. लोगों को टिकट खरीदने में ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए मेले में एक टिकट काउंटर बनाया गया है. इसके अलावा टिकट को paytm या bookmyshow वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.

Surajkund Mela 2020: थीम, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ, जानिए यहां Read More
Corona Virus in words

Coronavirus: कोरोना वायरस के लक्षण छुपा रही थी चीनी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया

कोरोना वायरस वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ा खतरा बन चुका है। चीन में इससे मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन में पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कोरोनो वायरस से प्रभावित क्षेत्र के व्यक्ति को छूने की बात को छुपाया।

हिरासत में ली गई महिला की पहचान 36 वर्षीय लियू के रूप में हुई है। लियू पर आरोप है कि उसने कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों को चोट पहुंचाई है। तिआनजिन के उत्तरी नगरपालिका में सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। राज्य की समाचार एजेंसी ने इस बात का कोई ब्योरा नहीं दिया कि महिला ने क्या किया या फिर उसे कब रिहा किया जाएगा।

Lab Photo

वायरस फैलाने वालों को मौत की सजा

अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर वायरस से लड़ाई के प्रयासों के संबंध में कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को सख्त सजा की बात कही है। वहीं, पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग के एक उच्च न्यायालय द्वारा 31 जनवरी को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जान-बूझकर वायरस फैलाने वाले लोग मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

425 की मौत, 20 हजार संक्रमित

चीनी वायरस की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा चार सौ को पार कर चुका है। अभी तक मौतों का आंकड़ा सिर्फ चीन तक सीमित था। हालांकि अब दुनिया के दूसरे हिस्सों से भी कोरोना वायरस से मौतों की पुष्टि हो रही है। भारत में भी इसके तीन मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 425 तक पहुंच गई है। जबकि 20 हजार लगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वायरस को रोकने के लिए उपाय

चीन ने वायरस को रोकने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। इसमें कोरोना वायरस के केंद्र माने जा रहे हुबेई के केंद्रीय प्रांत को बंद करना शामिल है। बता दें कि दिसंबर में वायरस यही से फैला था। इसके अलावा उन लोगों को भी 14 दिनों के लिए खुद को अलग करने के लिए कहा गया है जो वहां गए थे।

Coronavirus: कोरोना वायरस के लक्षण छुपा रही थी चीनी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया Read More
Air India

एयर इंडिया को खरीदने का प्लान तैयार, 88 साल बाद फिर टाटा की हो जाएगी कंपनी!

जिस एयरलाइन्स की 88 साल पहले जेआरडी टाटा ने नींव रखी थी, ऐसा लगता है वह फिर टाटा की होने वाली है। संकट से जूझ रही एयर इंडिया के लिए 17 मार्च तक बोलियां मंगाई गई हैं और टाटा ग्रुप इस नैशनल कैरियर के लिए अपनी दावेदारी को लेकर अपने प्लान को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मिलकर एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मिलकर इस अधिग्रहण को स्वरूप देने के लिए काम शुरू कर चुके हैं। बता दें कि साल 1932 में जेआरडी टाटा ने ही एयर इंडिया की नींव रखी थी और 1946 में इसका नैश्नलाइजेशन कर दिया गया था। शुरुआत में इसका नाम टाटा एयरलाइन्स हुआ करता था और नैशनलाइजेशन के बाद 1948 में इसका नाम एयर इंडिया कर दिया गया था। अब यह एयरलाइन वापस टाटा घराने के पास जा सकती है। टाटा ग्रुप प्लान को सफल बनाने की कोशिश में जुटा है। उसके प्लान में एयर एशिया इंडिया का मर्जर(इसमें टाटा की 51% हिस्सेदारी) और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं, जो एयर इंडिया की 100% सब्सिडियरी है।

  • एयर इंडिया के लिए 17 मार्च तक बोलियां मंगाई गई हैं और टाटा ग्रुप इसके लिए बोली के प्लान को अंतिम रूप देने के बेहद करीब
  • टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मिलकर एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है
  • खबरें ऐसी भी हैं कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एक्सप्रेस खरीदने की मंजूरी के लिए मलयेशियाई आंत्रप्रन्योर टोनी फर्नांडिस से भी संपर्क किया है

खबरें ऐसी भी हैं कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एक्सप्रेस खरीदने की मंजूरी के लिए मलयेशियाई आंत्रप्रन्योर टोनी फर्नांडिस से भी संपर्क किया है, जो एयर एशिया में 49% हिस्सेदारी रखते हैं। शेयरधारक समझौते के मुताबिक, अगर फर्नांडिस तैयार नहीं हैं तो टाटा ग्रुप किसी अन्य बजट एयरलाइन्स में 10 फीसदी से ज्यादा निवेश नहीं कर सकता।

  • टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मिलकर संकट से जूझ रही एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है और सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मिलकर इस अधिग्रहण को स्वरूप देने के लिए काम शुरू कर चुके हैं।

एयर एशिया को विदेशी उड़ान के लिए मंजूरी का इंतजार
मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, जल्द एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। टाटा ग्रुप ने एयर एशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के मर्जर का प्रस्ताव रखा है। सूत्र ने बताया, ‘इस मर्जर से भारतीय एविएशन सेक्टर में फर्नांडिस का बड़ा शेयर हो जाएगा, इसलिए दोनों पार्टनर्स के लिए जीत का ही सीन है।’

एयर एशिया की शुरुआत टाटा ग्रुप और फर्नांडिस के बीच एक जॉइंट वेंचर के तहत 2013 में हुई थी। टाटा एक और फुल-सर्विस कैरियर विस्तारा ऑपरेट करता है, जो सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ जॉइंट वेंचर है। इसमें टाटा ग्रुप की 51% हिस्सेदारी है। हाल में टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया था, ‘बगैर मर्जर के हम तीसरी एयरलाइन नहीं चला सकते।’ एयर इंडिया और विस्तारा का साथ टाटा ग्रुप को फुल-सर्विस स्पेस में एकाधिकार दिला सकता है।

AI एक्सप्रेस और एयर एशिया कहां-कहां?
एयर इंडिया एक्सप्रेस 20 भारतीय शहरों में उड़ान भरती है। इसके अलावा, खाड़ी और दक्षिण एशियाई देशों के 13 इंटरनैशनल डेस्टिनेशन्स में भी इसकी मौजूदगी है। इसके बेड़े में 25 बोइंग 737 हैं, वहीं एयर एशिया की बात की जाए तो इसके पास 29 एयरबस A320 हैं और यह 21 शहरों में अपनी सेवाएं देती है।

विदेशी उड़ानों के लिए मंजूरी में अड़ंगा!
एयर एशिया इंडिया विदेशी उड़ानों के लिए इजाजत के इंतजार में है। यह इंतजार लंबा हो सकता है क्योंकि फर्नांडिस, एयर एशिया बोर्ड में टाटा नॉमिनी आर वेंकटरमन, दोनों पर आपराधिक षड़यंत्र का और मनी लॉन्डरिंग के केसस चल रहे हैं। फर्नांडिस को 5 फरवरी को ईडी ने समन किया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फर्नांडिया या एयर एशिया इंडिया टाटा-सिंगापुर एयरलाइन्स अलायंस की ओर से एयर इंडिया के लिए लगाई जाने वाली बोली का हिस्सा होंगे या नहीं। उनके खिलाफ चल रहा मामला इसकी वजह हो सकता है।

एयर इंडिया को खरीदने का प्लान तैयार, 88 साल बाद फिर टाटा की हो जाएगी कंपनी! Read More
supreme court of india

धार्मिक भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दों पर नौ जजों की बेंच करेगी सुनवाई, मस्जिद में महिलाओं का प्रवेश, खतना और अन्य धर्म में विवाह

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) धार्मिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दे तय करेगी, जिस पर नौ जजों की बेंच सुनवाई करेगी| कोर्ट ने विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव के मामले से निपटने के संबंध में उन सवालों को तैयार करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू की, जिस पर उसे चर्चा करनी है| इसमें केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़ा मामला भी शामिल है| सुप्रीम कोर्ट सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के साथ-साथ मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश, और दाऊदी बोहरा समुदाय की महिलाओं के खतना की परंपरा पर भी सुनवाई करेगी|

  • सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के साथ-साथ मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश, अपने धर्म से बाहर किसी अन्य धर्म में विवाह के लिए इंसाफ और दाउदी बोहरा समुदाय के बीच महिलाओं के खतना की परंपरा पर भी SC(Supreme Court) में होगी चर्चा|
Sabrimala Mandir

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने कहा था कि केरल के सबरीमला मंदिर समेत तमाम अन्य धार्मिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति भेदभाव से संबंधित मामले की सुनवाई 9 न्यायाधीशों की संविधान पीठ 10 दिन में पूरा कर लेगी| बेंच ने यह टिप्पणी उस समय की जब सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ के समक्ष इस मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अदालत के पूर्व में दिए गए आदेश की अनुपालना में वकीलों की एक बैठक हुई, लेकिन 9 न्यायाधीशों की पीठ के विचार-विमर्श के लिए कानूनी सवालों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका|

पीठ सभी की सुनेगी दलीलें
जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता में नौ न्यायाधीशों की पीठ सवालों को तय किये जाने के मुद्दे पर एफ एस नरीमन समेत विभिन्न वरिष्ठ वकीलों की दलीलें सुन रही है, जिस पर उसे फैसला करना है| सबरीमला मामले में पिछले साल 14 नवंबर को दिए गए फैसले के माध्यम से विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव का मामला वृहद पीठ के समक्ष भेजा गया था|

Pm Modi with Daudi Bohra Muslim

याचिकाओं में उठाए ये मुद्दें
पीठ को याचिकाओं में उठाए गए मुद्दों, जैसे- मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश, दाऊदी बोहरा समुदाय में महिलाओं के खतना के चलन और अपने धर्म से बाहर किसी अन्य धर्म में विवाह करने वाली पारसी महिलाओं को अधिकार देने से इनकार करने आदि पर दिये गए तर्कों के मद्देनजर अपने सवाल तैयार करने हैं|

धार्मिक भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दों पर नौ जजों की बेंच करेगी सुनवाई, मस्जिद में महिलाओं का प्रवेश, खतना और अन्य धर्म में विवाह Read More
Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1

Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1: सैफ और तब्बू की इस फिल्म से ऐसी उम्मीद तो न थी

Jawaani Jaaneman ‘जवानी जानेमन’ का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मेकर्स के लिए निराशजनक साबित होता नजर आ रहा है। सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला स्टारर फिल्म के पहले दिन की कमाई करीब 3 करोड़ के आसपास ही बताई जा रही है, जबकि अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का जलवा अब भी बरकरार है।

Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1

boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीक बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म ‘जवानी जानेमन’ ने पहले दिन करीब 2.5-3 करोड़ का बिजनेस किया है। वही जनवरी के शुरुआत में रिलीज़ हुई अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। जहां सैफ की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ पहले दिन बमुश्किल 3 करोड़ की कमाई कर सकी वहीं अजय की फिल्म ‘तान्हाजी’ ने इस शुक्रवार को करीब 2-2.25 करोड़ की कमाई कर डाली है।

  • इस वीकेंड सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ रिलीज़ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्मेंस नहीं दिखा सकी यह फिल्म। फिल्म ने पहले दिन मुश्किल से 3 करोड़ का आकड़ा टच किया है।

jawaani jaaneman box office collection day 1

हालांकि, कहा जा रहा है कि सैफ की फिल्म

Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1

वीकेंड पर अच्छे नंबर स्कोर कर सकती है और शनिवार व रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फर्स्ट डे कलेक्शन को रिकवर कर सकता है। ‘जवानी जानेमन’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लोगों को सैफ और तब्बू का अंदाज़ काफी पसंद आया था और इस फिल्म के अच्छे कलेक्शन की भी काफी उम्मीदें थीं।

नितिन कक्कर के डायरेक्शन में बनी ‘जवानी जानेमन’ समाज में रिश्तों के बदलते पैमानों की कहानी है। यह एक यूथ सेंट्रिक फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान मूल रूप से कमिटमेंट से दूर भागनेवाला दिलफेंक शख्स है। वह शादी, बाल-बच्चे और उसकी जिम्मेदारी को अपनी आजादी का सबसे बड़ा रोड़ा मानता है, लेकिन एक दिन अचानक उनके सामने उनकी यंग बेटी आ जाती है, जो प्रेग्नेंट है। बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला की यह पहली फिल्म है, इसके बावजूद उन्होंने अपनी भूमिका को बहुत ही सहजता और खूबसूरती से जिया है।

 

Jawaani Jaaneman box office collection, Day 1: सैफ और तब्बू की इस फिल्म से ऐसी उम्मीद तो न थी Read More

भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान पस्त, यूएई में हो सकता है एशिया कप

भारत ने किया पाकिस्तान को मना
टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं आने के फैसले के बाद पीसीबी के सीइओ वसीम खान ने कहा था कि, अगर भारत पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं आएगा, तो हम भी टी-20 विश्व कप का विरोध करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि भारत की धमकी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूएई में “एशिया कप 2020″ के आयोजन के लिए तैयार हो गया है।

एशिया कप 2020 का आयोजन पाकिस्तान में होगा या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है, लेकिन खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करने के लिए तैयार हो गया है। बीसीसीआई ने कहा था कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी।

India refuse pakistanमिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि भारतीय टीम किसी भी हालत में एशिया कप में हिस्सा नहीं लेती, यदि इसका आयोजन पाकिस्तान में किया जाता। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा और टीम इंडिया इसमें शामिल होंगी। एशिया कप के तटस्थ स्थल पर आयोजन पर मुहर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक में लगाई जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

एशिया कप 2020 का आयोजन इस साल सितंबर में होना है। टी-20 विश्व कप को देखते हुए यह टूर्नामेट इस बार टी-20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

भारत के इनकार के बाद पाकिस्तान पस्त, यूएई में हो सकता है एशिया कप Read More

निर्भया की मां :दोषियों के वकील ने दी थी चुनौती, ये फांसी अनंतकाल तक नहीं होगी

2012 Delhi gang rape
निर्भया के दोषियों की फांसी एक बार फिर रोक लग गई है। कोर्ट के अगले आदेश तक इन दरिंदों को फांसी नहीं दी जा सकती है। इस फैसले पर निर्भया की मां काफी भावुक हो गईं और रोते हुए कहा कि दोषियों के वकील ने चुनौती दी थी कि यह फांसी अनंतकाल तक नहीं होगी और उन्होंने इसे सही साबित कर दिया है।

उनका कहना है कि आखिर मुजरिम जो चाहते थे वो गया है। इस पर सरकार को कोर्ट और सरकार पर विचार करना चाहिए। अब तो ऐसा लग रहा है जैसे सभी लोग मुजरिमों का साथ दे रहे हैं। जब निर्भया की मां से सवाल किया गया कि क्या अभी भी आपको कानून पर विश्वास है तो उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। लेकिन सरकार और कोर्ट पर विचार करना चाहिए।

इसके साथ ही निर्भया का पक्ष रखने वाली वकील के भी आंसू आ गए और उन्होंने कहा कि न्याय में काफी देरी हो रही है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि जबतक निर्भया के दोषियों को फांसी नहीं हो जाती वो हार नहीं मानेंगी।

बता दें कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपियों को कल सुबह (एक फरवरी) फांसी नहीं होगी। पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी है।  दोषियों के वकील एपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कोर्ट ने अक्षय, विनय, पवन और मुकेश के डेथ वारंट को रद्द कर दिया है।

सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल ने कोर्ट से कहा है कि चाहें तो एक फरवरी को तीन दोषियों को फांसी दी जा सकती है। वहीं, दोषियों के वकील एपी सिंह ने दलील दी कि फांसी पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा देनी चाहिए। क्योंकि विनय की दया याचिका राष्ट्रपति के पास विचाराधीन है, जबकि अक्षय और पवन के कानूनी उपाय भी बाकी हैं। अक्षय की दया याचिका बाकी है। पवन ने अभी तक उपचारात्मक याचिका दायर नहीं की है।

निर्भया की मां :दोषियों के वकील ने दी थी चुनौती, ये फांसी अनंतकाल तक नहीं होगी Read More

Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को लेकर किए कई अहम ऐलान, पोषण संबंधी कार्यक्रम के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव

मोदी सरकार ने आज अपना दूसरा बजट (Union Budget 2020) पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करते हुए जीएसटी को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के पोषण संबंधी कार्यक्रमों से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान भी किए। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये ऐलान-

पोषण संबंधी कार्यक्रम-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के पोषण संबंधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है जबकि महिला विशिष्ट कार्यक्रमों को 28,600 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पोषण मां के स्वास्थ्य के साथ बच्चों के लिए भी जरूरी है। आंगनबाड़ी सेविकाएं स्मार्टफोन के जरिए पोषण की स्थिति बताती हैं। पोषण अभियान के जरिए छह लाख से ज्यादा सेविकाएं इस काम में लगी हैं।

लड़कियों के मां बनने की उम्र-
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब हमारी सरकार लड़कियों के मां बनने की उम्र को बढ़ाने पर भी चर्चा कर रही है। इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जो 6 महीने में इस मुद्दे पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता-
महिलाओं से जुड़ी योजना का ऐलान करते समय वित्त मंत्री ने कहा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता उल्लेखनीय है, लड़कियों के स्कूल जाने का आंकड़ा लड़कों से ज्यादा है। 98 फीसदी लड़कियां नर्सरी लेवल पर स्कूल जा रही हैं। प्लस टू लेवल पर भी इसी तरह के आंकड़े हैं, लड़कियां लड़कों से किसी मामले में पीछे नहीं।’

पर्यटन और स्किल डेवलपमेंट-
वित्त मंत्री ने पर्यटन के लिए 2500 करोड़ देते हुए स्किल डेवलपमेंट के लिए भी 99, 300 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सीतारमण ने ऐलान किया, ”ये सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए संजीदा है। इनके लिए 9500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।’

Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को लेकर किए कई अहम ऐलान, पोषण संबंधी कार्यक्रम के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव Read More