निर्मला सीतारमण द्वारा दिया गया वित्तीय बजट हर वर्ग के हित के लिये :कैप्टन अभिमन्यु
9811074823
निर्मला सीतारमण द्वारा दिया गया वित्तीय बजट हर वर्ग के हित के लिये :कैप्टन अभिमन्यु Read More
News I Headlines I Politics I Education I Entertainment I
निर्मला सीतारमण द्वारा दिया गया वित्तीय बजट हर वर्ग के हित के लिये :कैप्टन अभिमन्यु Read More
Hon’ble President of India inaugurates the 34th Surajkund International Crafts Mela Read More
गूगल (Google) के साथ तगड़ा प्रैंक (मजाक) हुआ है। बर्लिन के एक आर्टिस्ट सिमॉन वेकर्ट ने गूगल मैप्स (Google Maps) को 99 सेकंड-हैंड स्मार्टफोन्स की मदद से हैक कर लिया। मजाक के तौर पर की गई इस हैकिंग के बाद गूगल मैप्स बिल्कुल क्लियर रूट को भी हेवी ट्रैफिक वाला बता रहा था। यूजर्स को ट्रैफिक की सही जानकारी देने के लिए गूगल स्लो मूविंग या हेवी ट्रैफिक का डेटा लेता है। इसके लिए वह किसी खास एरिया में ट्रैवल कर रहे उन यूजर्स के मोबाइल को ऐक्सेस करता है जो गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। सिमॉन ने ट्रैफिक जैम बताने वाले गूगल के इसी प्रोसेस के साथ खेल किया है।
ऐसे किया गूगल मैप्स को हैक
सिमॉन ने एक छोटी हैंड ट्रॉली में 99 स्मार्टफोन्स को रख दिया। इन सभी स्मार्टफोन्स में गूगल मैप्स ऑन था। सिमॉन ट्रॉली में इन स्मार्टफोन्स को इकट्ठा रखकर एक खाली सड़क पर टहलने निकल गए। गूगल, सिमॉन के इस प्रैंक को समझ नहीं पाया और उस खाली रोड को हेवी ट्रैफिक वाला बताने लगा। हालांकि, इस प्रैंक से किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मैप्स यूज करते हुए उस रास्ते से गूजरने वाले ड्राइवर्स को गूगल ने री-रूट जरूर कर दिया।
ट्रैफिक कंडिशन बताने के लिए तीन कलर
दुनिया भर में गूगल की यह नैविगेशन सर्विस काफी पॉप्युलर है। ट्रैफिक और रास्ते की सही जानकारी देते हुए यह यूजर्स को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। गूगल मैप्स में ट्रैफिक कंडिशन को बताने के लिए भारत में रेड, ब्लू और येलो कलर का यूज होता है। रेड मतलब तगड़ा जैम, ठीक-ठाक मूवमेंट के लिए येलो और बिल्कुल क्लियर रोड के लिए ब्लू इंडिकेशन मिलता है। अक्सर रोड ब्लॉक के चलते मैप्स में गूगल नैविगेशन को री-रूट कर देता है ताकि यूजर्स बेस्ट रूट से अपनी मंजिल पर पहुंच सकें।
गूगल मैप्स में सुधार की जरूरत
आजकल यूजर रास्ता मालूम होने के बाद भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि उन्हें ट्रैफिक की रियल-टाइम इन्फर्मेशन मिल सके। हालांकि, इस हैकिंग के बाद गूगल मैप्स पर पूरी तरह भरोसा करने में कुछ यूजर्स को थोड़ी हिचकिचाहट जरूर होने वाली है। वहीं, सिमॉन के इस प्रैंक के बाद गूगल को जरूर मैप्स सर्विस में सुधार करने की जरूरत का अहसास हुआ होगा। यह एक प्रैंक था, लेकिन सिमॉन के इस प्रैंक ने गूगल को एक तरह से अलर्ट भी कर दिया है कि मैप्स की इस खामी का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
पाकिस्तान ने एक नई मुसीबत मोल ले ली है। पाकिस्तान और उसके एथलीट हमेशा से भारत की भावनाओं के साथ अपनी गलत हरकतें करने से बाज नहीं आते। इस बार एक पाकिस्तानी घुड़सवार ने जानबूझकर अपने घोड़े का नाम बदलकर आजाद कश्मीर रख दिया। हालांकि, इससे पाकिस्तान को काफी नुकसान हो सकता है, बावजूद इसके पाकिस्तान संभलने का नाम नहीं ले रहा।
दरअसल, पाकिस्तानी घुड़सवार उस्मान खान ने आजाद कश्मीर नाम के घोड़े से एक प्रतियोगिता जीत ली और टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया, लेकिन अब वह मुश्किल में फंस सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसकी इस हरकत से भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) नाराज है और वह इसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
पाकिस्तान से छिन सकता है ओलंपिक कोटा
इतना ही नहीं, आइओसी के नियम 50 के तहत भी उसका ओलंपिक कोटा छिन जाएगा। उस्मान इस स्पर्धा में टोक्यो के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र पाकिस्तानी घुड़सवार हैं। 12 साल का यह घोड़ा पहले ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा बेलिस्टर के पास था जो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं। लेकिन, 15 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे उस्मान ने यह घोड़ा पिछले साल उनसे खरीदा और जानबूझकर इसका नाम बदलकर आजाद कश्मीर रख दिया।
आइओए के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान और उसके खिलाड़ी हमेशा से ऐसे कारनामों में आगे रहे हैं और हर बार वे भारत की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उस्मान ने भी यही किया और हम इसके खिलाफ आइओसी में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उसने भारत की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आइओसी के नियम 50 के अनुसार, किसी ऐसी चीज से किसी राष्ट्र की भावनाओं को ठेस पहुंचती है और वह इसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराता है तो उस देश का ओलंपिक कोटा रद किया जा सकता है।
आजाद कश्मीर नाम के घोड़े से फंस सकता है पाकिस्तान, छिन सकता है ओलंपिक कोटा Read More
चीन में कोरोना वायरस ने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली है और हजारों लोग इससे पीड़ित हैं. बुधवार सुबह तक के आंकड़े के मुताबिक, चीन में 490 लोगों की जान जा चुकी है. दुनिया के कई अन्य देशों में भी वायरस से संक्रमित लोग सामने आए हैं. कई देशों ने चीन ने आने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है. वहीं, कोरोना वायरस का बुरा असर देह व्यापार में शामिल चीनी लड़कियों पर भी पड़ रहा है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में देह व्यापार करने वालीं चीनी लड़कियां अपनी नेशनलिटी छुपा रही हैं या फिर खुद को किसी और देश का बताने लगी हैं. लड़कियों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से उनके साथ भेदभाव हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ऑनलाइन पोर्टल पर भी चीनी लड़कियों ने खुद के प्रोफाइल में चीन शब्द छिपा दिया है. एक सेक्स वर्कर ने बताया कि उन्होंने खुद का रेट आधा कर दिया है और नेशनलिटी हाइड कर दी है.
चीनी सेक्स वर्कर का कहना है कि जब से कोरोना वायरस सामने आया है तब से उनकी आय में काफी कमी हो गई है. एक अन्य लड़की ने बताया कि उनका बिजनेस इतना खराब पहले कभी नहीं हुआ.
कई सेक्स वर्कर सालों से अपने देश चीन नहीं गई हैं, बावजूद इसके लोग डर रहे हैं कि इन लड़कियों के संपर्क में आने से शायद वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.
बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब तक कोई वैक्सीन की खोज नहीं की जा सकी है. कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर लोगों को आइसोलेट रहने और तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है.
समझा जा रहा है कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई. शहर में मरीजों के इलाज के लिए चीन ने वुहान में 10 दिनों में एक हजार बेड का हॉस्पिटल बनाया है. शहर में आने जाने पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं.
देह व्यापार पर कोरोना वायरस की मार, पहचान छिपा रहीं चीनी लड़कियां Read More
बीते 1 फरवरी को बजट के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को जो झटका लगा था, उसकी क्षतिपूर्ति महज दो दिनों में ही हो गई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 917 अंक की जोरदार छलांग के साथ 40,700 अंक से ऊपर पहुंच गया, जिसके साथ ही पिछले दो दिनों में सूचीबद्ध कंपनियों के निवेशकों की पूंजी 3.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 136.78 अंक चढ़ा था।
सेंसेक्स में सुधार के बीच पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,57,044.43 करोड़ रुपये बढ़कर 1,56,61,769.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजट के दिन सेंसेक्स में 987.96 अंक या 2.43 प्रतिशत की गिरावट आई थी और यह 40,000 अंक से नीचे फिसलकर 39,735.53 अंक पर बंद हुआ था।
खौफ को दिया झटका
चीन में करॉना वायरस के खौफ के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट तथा मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार ने बजट के दिन हुए नुकसान की भरपाई एक ही दिन में कर डाली। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 917.07 अंक (2.30%) उछलकर 40,789.38 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई (NSE) का निफ्टी 271.75 अंकों (2.32%) की तेजी के साथ 11,979.65 पर बंद हुआ। बजट के दिन निवेशकों को 3.46 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
कारणों की पड़ताल
आइए जानते हैं कि बजट के दिन हतोत्साहित बाजार में ऐसा क्या हुआ कि दो दिन बाद ही इसमें रौनक लौट गई। बजट के दिन निवेशकों को उम्मीद थी कि कंपनियों के लिए काफी राहत वाली घोषणाएं की जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। पूरा बजट मध्य वर्ग पर केंद्रित रहा था। इसलिए उम्मीदों के अनुरूप बजट नहीं होने के कारण शनिवार को बाजार में बिकवाली का जोर रहा। लेकिन मंगलवार को इसका ठीक उलटा हुआ और सेंसेक्स 900 अंक तक चढ़ गया। इससे पहले सोमवार को भी बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था।
1. आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों की कमाई पर ध्यान
निवेशकों का ध्यान अब आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों की कमाई की तरफ शिफ्ट हुआ है। इसके अलावा, आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक का इंतजार है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती ने भी बाजार को बल दिया है। हालांकि चीन में करॉना वायस का खौफ बरकरार है और आगे चलकर बाजार में अस्थिरता देखी जा सकती है। बीते कुछ दिनों में अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के साथ-साथ कंपनियों की कमाई में सुधार हुआ है, जो इस बात का संकेत दे रहे हैं कि देश की इकॉनमी धीरे-धीरे सुस्ती से उबर रही है।
2. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
करॉना वायरस के खौफ के कारण चीन द्वारा मांग में गिरावट आने से सोमवार को कच्चा तेल वायदा की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मांग में इस गिरावट की वजह से ओपेक तथा उसके सहयोगियों को आपूर्ति में कटौती करनी पड़ी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ प्रति बैरल 54.45 डॉलर पर पहुंच गई, जो पिछले साल जनवरी के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। हालांकि, मंगलवार को कीमतों में थोड़ा सुधार हुआ।
3. डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत हुआ, जिसका शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। मजबूत रुपये से वस्तुओं का आयात सस्ता होगा।
4. मार्च से पहले लाभांश वितरण?
बजट 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स (DDT) खत्म करने का प्रस्ताव किया है और अब टैक्स लाभांश पाने वाले को चुकाना पड़ेगा। शेयरधारकों को उम्मीद है कि अब कंपनियां लाभांश का भुगतान इस वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले करेंगी।
5. वैश्विक बाजारों में मजबूती
करॉना वायरस के खौफ के बावजूद वैश्विक बाजारों में मजबूती का घरेलू शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
6. कम कीमतों पर शेयरों की खरीदारी
बजट के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके कारण शेयरों की कीमतें काफी नीचे आ गई थीं। मंगलवार को निवेशकों के पास कम कीमत में बड़ी कंपनियों के शेयरों खरीदने का बढ़िया मौका था, जिसे वह हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। इसका निवेशकों ने जमकर फायदा उठाया है, पूरे दिन भरपूर लिवाली की।
दिल्ली हाईकोर्ट चार दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती देने वाली केंद्र की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि चारों दोषियों को अलग अलग फांसी नहीं दी जा सकती। उच्च न्यायालय ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब 2017 में ही सर्वोच्च न्यायालय ने निर्भया के गुनहगारों की अपील खारिज कर दी थी तो कोई डेथ वारंट जारी करवाने के लिए आगे नहीं आया। बता दें कि न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने शनिवार (1 फरवरी) और रविवार (2 फरवरी) को विशेष सुनवाई के बाद दो फरवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
Delhi High Court to pass order shortly on a plea of the Central government and Tihar Jail authorities challenging the order of Delhi’s Patiala House Court which stayed the execution of the four convicts in the 2012 Delhi gang-rape case. pic.twitter.com/FstwLLlon7
— ANI (@ANI) February 5, 2020
;
इससे पहले निर्भया के माता-पिता ने दिल्ली उच्च न्यायालय से केंद्र की उस याचिका पर जल्द निर्णय का अनुरोध किया, जिसमें दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती दी गई है। निर्भया के माता-पिता की ओर से पेश वकील जितेंद्र झा ने बताया कि उन्होंने सरकार की याचिका के जल्द निपटारे के लिए अदालत से अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि जल्द से जल्द इस पर फैसला आएगा।
अदालत ने 31 जनवरी को फांसी की सजा स्थगित कर दी क्योंकि दोषियों के वकील ने अदालत से फांसी पर अमल को ”अनिश्चित काल” के लिए स्थगित करने की अपील की और कहा कि उनके कानूनी उपचार के मार्ग अभी बंद नहीं हुए हैं। मुकेश और विनय की दया याचिका राष्ट्रपति के पास खारिज हो चुकी है, जबकि पवन ने यह याचिका अभी नहीं दाखिल की है। अक्षय की दया याचिका एक फरवरी को दाखिल हुई और अभी यह लंबित है। शीर्ष न्यायालय ने 2017 के अपने फैसले में दिल्ली उच्च न्यायालय और निचली अदालत द्वारा दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा को बरकरार रखा था।
निर्भया केस: केंद्र सरकार की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- दोषियों को अलग-अलग नहीं हो सकती फांसी Read More
मॉडल टाउन विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता व दो बार निगम पार्षद रहने के साथ निगम के महत्वपूर्ण पदों पर रहे राज खुराना आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को मॉडल टाउन से AAP विधायक व प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के नेता संजय सिंह ने खुराना को दिलाई पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा ने कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। ऐसे में राज खुराना का भाजपा से AAP में शामिल होना किसी झटके से कम नहीं है।
LIVE Delhi Election 2020 :
क्रिकेट इतिहास की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी, भारत और पाकिस्तान की टीमें (India U19 vs Pakistan U19) मंगलवार को सेनवेस पार्क मैदान पर अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी. इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों की नजर टिकी हुई है. जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, उसे फाइनल में प्रवेश मिलेगी जबकि हारने वाली टीम के टूर्नामेंट में सफर पर विराम लग जाएगा. सीनियर टीमों का मैच होता है तो जबरदस्त हो-हल्ला होता है लेकिन युवा टीमों के इस मैच को लेकर अधिक हो-हल्ला नहीं है. वैसे इससे इस मैच की अहमियत कम नहीं होती और दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी ‘फाइनल’ से कम नहीं होगा. भारत चार बार अंडर19 वर्ल्डकप चैंपियन रह चुका है और इस बार भी उसे खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. प्रियम गर्ग की टीम ने अभी तक जो प्रदर्शन किया है उसे देखकर मौजूदा विजेता का पलड़ा भारी लग रहा है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में ही भारतीय टीम को पाकिस्तान के मुकाबले संतुलित माना जा रहा है.
अंडर 19 वर्ल्डकप (U19 World Cup)की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की टीमें कल 10वीं बार आमने-सामने होंगी. इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी है. पाकिस्तान टीम ने अंडर19 वर्ल्डकप में अब तक पांच बार पाकिस्तान को हराया है. भारतीय टीम इस मामले में बहुत पीछे नहीं है, उसे चार बार टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली है. कल के मुकाबले में भारतीय टीम यदि जीती तो दोनों टीमों के बीच मुकाबलों का स्कोर 5-5 से बराकर हो जाएगा. भारतीय टीम के पक्ष में जो बात जाती है, वह यह कि पिछले तीन मैचों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर श्रेष्ठता हासिल करते हुए उसे पटखनी दी है. भारत ने 2012 के अंडर 19 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को एक विकेट से, 2014 के अंडर 19 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को 40 रन से और 2018 के अंडर-19 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को 203 रनों की करारी हार दी थी. 2018 के वर्ल्डकप में पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के कप्तान थे और बाद में भारतीय टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्डकप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.
दोनों टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्डकप में अब तक हुए मैचों का विवरण इस प्रकार है…
अंडर19 वर्ल्डकप 1988: पाकिस्तान ने 68 रनों से जीत हासिल की थी.
अंडर19 वर्ल्डकप 1998: भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की
अंडर19 वर्ल्डकप 2002:पाकिस्तान ने 2 विकेट से जीत हासिल की
अंडर19 वर्ल्डकप 2004 : पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल की
अंडर19 वर्ल्डकप 2006: पाकिस्तान ने 38 रन से जीत हासिल की
अंडर19 वर्ल्डकप 2010:पाकिस्तान ने दो विकेट से जीत हासिल की
अंडर19 वर्ल्डकप 2012 : भारत ने एक विकेट से जीत हासिल की
अंडर19 वर्ल्डकप 2014: भारत ने 40 रन से जीत हासिल की
अंडर19 वर्ल्डकप 2018 : भारत ने 203 रनों से जीत हासिल की.
जिस एयरलाइन्स की 88 साल पहले जेआरडी टाटा ने नींव रखी थी, ऐसा लगता है वह फिर टाटा की होने वाली है। संकट से जूझ रही एयर इंडिया के लिए 17 मार्च तक बोलियां मंगाई गई हैं और टाटा ग्रुप इस नैशनल कैरियर के लिए अपनी दावेदारी को लेकर अपने प्लान को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। टाटा ग्रुप सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मिलकर एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मिलकर इस अधिग्रहण को स्वरूप देने के लिए काम शुरू कर चुके हैं। बता दें कि साल 1932 में जेआरडी टाटा ने ही एयर इंडिया की नींव रखी थी और 1946 में इसका नैश्नलाइजेशन कर दिया गया था। शुरुआत में इसका नाम टाटा एयरलाइन्स हुआ करता था और नैशनलाइजेशन के बाद 1948 में इसका नाम एयर इंडिया कर दिया गया था। अब यह एयरलाइन वापस टाटा घराने के पास जा सकती है। टाटा ग्रुप प्लान को सफल बनाने की कोशिश में जुटा है। उसके प्लान में एयर एशिया इंडिया का मर्जर(इसमें टाटा की 51% हिस्सेदारी) और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं, जो एयर इंडिया की 100% सब्सिडियरी है।
खबरें ऐसी भी हैं कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एक्सप्रेस खरीदने की मंजूरी के लिए मलयेशियाई आंत्रप्रन्योर टोनी फर्नांडिस से भी संपर्क किया है, जो एयर एशिया में 49% हिस्सेदारी रखते हैं। शेयरधारक समझौते के मुताबिक, अगर फर्नांडिस तैयार नहीं हैं तो टाटा ग्रुप किसी अन्य बजट एयरलाइन्स में 10 फीसदी से ज्यादा निवेश नहीं कर सकता।
एयर एशिया को विदेशी उड़ान के लिए मंजूरी का इंतजार
मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, जल्द एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। टाटा ग्रुप ने एयर एशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के मर्जर का प्रस्ताव रखा है। सूत्र ने बताया, ‘इस मर्जर से भारतीय एविएशन सेक्टर में फर्नांडिस का बड़ा शेयर हो जाएगा, इसलिए दोनों पार्टनर्स के लिए जीत का ही सीन है।’
एयर एशिया की शुरुआत टाटा ग्रुप और फर्नांडिस के बीच एक जॉइंट वेंचर के तहत 2013 में हुई थी। टाटा एक और फुल-सर्विस कैरियर विस्तारा ऑपरेट करता है, जो सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ जॉइंट वेंचर है। इसमें टाटा ग्रुप की 51% हिस्सेदारी है। हाल में टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया था, ‘बगैर मर्जर के हम तीसरी एयरलाइन नहीं चला सकते।’ एयर इंडिया और विस्तारा का साथ टाटा ग्रुप को फुल-सर्विस स्पेस में एकाधिकार दिला सकता है।
AI एक्सप्रेस और एयर एशिया कहां-कहां?
एयर इंडिया एक्सप्रेस 20 भारतीय शहरों में उड़ान भरती है। इसके अलावा, खाड़ी और दक्षिण एशियाई देशों के 13 इंटरनैशनल डेस्टिनेशन्स में भी इसकी मौजूदगी है। इसके बेड़े में 25 बोइंग 737 हैं, वहीं एयर एशिया की बात की जाए तो इसके पास 29 एयरबस A320 हैं और यह 21 शहरों में अपनी सेवाएं देती है।
विदेशी उड़ानों के लिए मंजूरी में अड़ंगा!
एयर एशिया इंडिया विदेशी उड़ानों के लिए इजाजत के इंतजार में है। यह इंतजार लंबा हो सकता है क्योंकि फर्नांडिस, एयर एशिया बोर्ड में टाटा नॉमिनी आर वेंकटरमन, दोनों पर आपराधिक षड़यंत्र का और मनी लॉन्डरिंग के केसस चल रहे हैं। फर्नांडिस को 5 फरवरी को ईडी ने समन किया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फर्नांडिया या एयर एशिया इंडिया टाटा-सिंगापुर एयरलाइन्स अलायंस की ओर से एयर इंडिया के लिए लगाई जाने वाली बोली का हिस्सा होंगे या नहीं। उनके खिलाफ चल रहा मामला इसकी वजह हो सकता है।
एयर इंडिया को खरीदने का प्लान तैयार, 88 साल बाद फिर टाटा की हो जाएगी कंपनी! Read More