आईएस के निशाने पर पीएम मोदी, 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ केबिन से दे सकते हैं भाषण

this-15th-august-threat-to-pms-life-higher_1469773201इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को सबसे ज्यादा खतरा है, ऐसा सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर होने वाले पीएम के भाषण के लिए एहतियातन बुलेट प्रूफ केबिन बनाने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से कहा गया है कि इसबार पहले के मुकाबले पीएम की जान का खतरा ज्यादा है, इसलिए इसबार हर हाल में बुलेट प्रूफ केबिन पर गंभीरता से विचिर करना चाहिए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस बार पीएम की जान के खतरे के पीछे वजह कश्मीर के हालात या सीमा पर तनाव नहीं, बल्कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों की वजह से भी है। जैसा का आतंकी संगठन ‘लोन वुल्फ’ (अकेल शख्स द्वारा हमला) हमले की नीति पर चल रहा है, वह पीएम को भी इसका निशाना बना सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी चेताया कि आतंकी ड्रोन हमले की भी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए पीएम को भाषण बुलेट प्रूफ केबिन से ही देना चाहिए।

बता दें कि बीते साल स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर भी पीएम को बुलेट प्रूफ केबिन से भाषण देना था, लेकिन एन मौके पर पीएम मोदी ने उसे हटवा दिया और खुली हवा में रहकर देश की जनता को संबोधित किया।

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो इस बार हालात कुछ और हैं, इसलिए इस बुलेट प्रूफ केबिन की अनदेखी नहीं की जा सकती, पीएम को इसका पालन करना ही चाहिए।
सूत्रों की मानें तो बुलेट प्रूफ केबिन से पीएम का भाषण देना इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से परंपरा के तौर पर रहा है, लेकिन 2014 में पीएम मोदी ने इस परंपरा तोड़ा, लेकिन अब सुरक्षा के लिहाज से उन्हें भी इस परंपरा का पालन करना चाहिए।

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो आईएस ही नहीं, अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, जैस-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-जेहादी जैसे आतंकी संगठनों के निशाने पर ही पीएम नरेंद्र मोदी हैं।

पिछले साल जब पीएम ने बिना किसी बुलेट प्रूफ केबिन के जनता को संबोधित करने का फैसला किया तो उनकी सुरक्षा में काफी मश्क्कत करनी पड़ी थी। लाल किले के एक किलोमीटर के दायरे में स्पेशल कमांडोज का घेरा बनाया गया था और ड्रोन से निगरानी की गई थी। सूत्रों की मानें तो पीएम की सुरक्षा में एसपीजी, आईबी पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के 5000 जवान केवल लाल किले पर तैनात किए गए थे।

Source: Amar Ujala

आईएस के निशाने पर पीएम मोदी, 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ केबिन से दे सकते हैं भाषण Read More
army posts submerged

भारत-पाक सीमा पर बढ़ा बाढ़ का खतरा, सेना की चौंकियां डूबी

An aerial view taken from an Air Force's helicopter shows the remains of a bridge after it was swept away by floodwaters from the river Tawi on the outskirts of Jammu September 9, 2014. REUTERS/Mukesh Gupta
An aerial view taken from an Air Force’s helicopter shows the remains of a bridge after it was swept away by floodwaters from the river Tawi on the outskirts of Jammu September 9, 2014. REUTERS/Mukesh Gupta

जम्मू कश्मीर में हो रही लगातार बारिश से भारत पाक सीमा पर बाढ़ का खतरा कहर बनकर टूट पड़ा है। सीमा पर सेना की चौकियां, बंकर और सुरक्षा बलों के ठिकाने पानी में डूब गए है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को उस क्षेत्र से निकाल लिया गया है, फिलहाल जवान घटना स्थल पर नजर बनाए हुए हैं।

भारत-पाक सीमा पर बढ़ा बाढ़ का खतरा, सेना की चौंकियां डूबी Read More

B’day spcl: ड्रग्स, हथियार, जेल… किसी फिल्मी कहानी सी है संजय दत्त की जिंदगी

संजय दत्त आज 57 साल के हो रहे हैं। हाल ही में उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की भी घोषणा हुई है। 57 साल की संजय दत्त की जिंदगी में लड़कियां, ड्रग्स, मुकदमें, सजा, जेल कई सारी चीजें आती हैं। इस साल फरवरी में जेल से छूटने वाले संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म को लेकर हर कोई उत्सुक है लेकिन एक अभिनेत्री इस फिल्म के शुरु होने के नाम से ही डरी हुई है। ये हीरोइन कोई और नहीं दर्शकों के दिलों पर दशकों राज करने वाली माधुरी दीक्षित हैं।
इस तरह की खबर है कि माधुरी ने संजय दत्त को फोन करके कहा है कि इस फिल्म से वो उन्हें ना जोड़ें। माधुरी का कहना है कि अब उनके और संजय दत्त दोनों के बच्चे बड़े हो चुके हैं ऐसे में अब 25 साल पुराने पन्ने ना पलटे जाएं। आखिर वो कौन सा राज है जिसे माधुरी ने आज तक छुपा के रखा और अब भी छुपाना चाहती हैं।
माधुरी दीक्षित 80 के दशक के आखिरी सालों में अपने करियर के शबाब पर थीं। उनकी तेजाब और दिल जैसी फिल्मों ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त एक अपना ही दर्शक वर्ग तैयार कर चुके थे। इसी दौरान संजय दत्त और माधुरी को एक ही फिल्म में साइन किया गया, फिल्म का नाम था ‘साजन’। ये वही फिल्म है जिसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं, फिल्म में रोमांस करते-करते माधुरी और संजय दत्त एक-दूसरे को दिल दे बैठे। मुश्किल ये थी कि संजय दत्त शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी।
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ‘साजन’ की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे। फिल्म रिलीज हुई और जबरदस्त हिट रही। दोनों के रोमांस पर दर्शकों की भी मुहर लग गई। पर्दे पर कमाल करने वाली इस जोड़ी को फिर से साथ मे साइन किया गया, फिल्म थी, ‘खलनायक’। दोनों के प्यार के चर्चे फिल्मी गलियारों में आने लगे।
‘खलनायक’ की शूटिंग के दौरान दोनों इस बात के मान गए कि वो एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। माधुरी का परिवार उनके संजय दत्त से रिश्ता रखने के खिलाफ था। इसकी वजह थी संजय की शादीशुदा जिंदगी और उनके लंबे समय तक ड्रग्स का आदी रहना। माधुरी दिल के हाथों मजबूर थीं, उन्होंने परिवार की नाराजगी उठाई।
संजय दत्त और माधुरी दोनों अपने रिश्ते को छुपाकर रखते थे, माधुरी नहीं चाहती थीं कि उन्हें किसी की घर तोड़ने वाला कहा जाए। 1993 में संजय दत्त विदेश में शूटिंग के लिए गए हुए थे। उनको बहन प्रिया का फोन गया। इसी फोन ने संजय और माधुरी के बीच की डोर को तोड़ दिया। संजय को बताया गया कि उनके खिलाफ टाडा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। संजय दत्त वापस लौटे तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स स्टेशन पर उनका इंतजार कर रही थी। संजय के घर भी पुलिस थी, उन्हें स्टेशन से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
टाडा का उस वक्त देशभर में बड़ा खौफ था, टाडा के तहत मुकदमा दर्ज होने का मतलब जिंदगी जेल के नाम हो जाना माना जाता था। एक बड़े अभिनेता की गिरफ्तारी दुनियाभर में सुर्खियां बन गई। संजय पर कई संगीन आरोप थे। माधुरी को लगता था कि संजय अपनी ‘बैड ब्वॉय’ वाली छवि को पीछे छोड़ चुके हैं लेकिन इस घटना ने उनको तोड़ के रख दिया।
माधुरी से संजय दत्त को लेकर जो भी सवाल हुए उनपर वो हमेशा चुप रहीं। उन्होंने कभी किसी के सामनें नहीं कहा कि उनका संजय से कोई रिश्ता है। ऐसे में संजय दत्त के जेल जाने के बाद उन्होंने इस कहानी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
संजय दत्त पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी और दूसरी पत्नी से तलाक के बाद तीसरी शादी कर चुके हैं। माधुरी ने भी अमेरिका के डॉ. नैने से शादी कर ली। माधुरी के दो बेटे हैं। संजय दत्त के तीन बच्चे हैं। अब माधुरी का डर है कि कहीं 25 साल का मौन बेकार ना हो जाए।
माधुरी को संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में अपनी भी कहानी के आने का डर है। आखिर जिस कहानी को उन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद जबान पर नहीं आने दिया। 25 साल पहले जिस कहानी को लोग चटखारे लेकर सुनते थे, वो गुजरी पीढ़ी के लोग हो गए हैं। अब पच्चीस साल पहली उस कहानी की किताब के पन्ने पलटकर बेवजह के सवालों से घिरना माधुरी नहीं चाहतीं हैं। इसीके देखते हुए उन्होंने संजय से कहा कि फिल्म में उनके जैसा कोई किरदार ना रखा जाए।

Source: Amar Ujala

B’day spcl: ड्रग्स, हथियार, जेल… किसी फिल्मी कहानी सी है संजय दत्त की जिंदगी Read More

जिंदा पकडे़ गए पाक आतंकी को दी गई थी फिदायीन हमले की जिम्मेदारी

एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी बहादुर से पूछताछ के लिए एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच गई है। वह कुपवाड़ा जाकर पाक आतंकी से पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इस पूरे मामले की जांच एनआईए कर सकती है।
हालांकि, एनआईए टीम के पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले उधमपुर में बीएसएफ की कानवाय पर हुए हमले में पकड़े गए पाक आतंकी नावेद से भी एनआईए ने पूछताछ की थी। पूछताछ में नावेद से मिले तथ्यों तथा बहादुर के बयान से पाकिस्तान को एक बार फिर बेनकाब करने का दस्तावेज तैयार किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम दोपहर में श्रीनगर पहुंची। वह कुपवाड़ा में आतंकी के साथ ही मुठभेड़ में पकड़ने वाली टीम के सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। घटनास्थल का दौरा कर घुसपैठ के रास्तों की जानकारी भी लेगी।

सूत्रों का कहना है कि एनआईए टीम की सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी आतंकवाद के मुद्दे पर बात हो सकती है। मंगलवार को पकड़े गए आतंकी ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसका नाम बहादुर अली है और वह लाहौर का रहने वाला है। उसका कोड सैफुल्लाह है।

उसने यह भी बताया कि उसे फिदायीन हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि यह अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसके आकाओं द्वारा उसे कौन से महत्वपूर्ण ठिकाने बताए गए थे, जहां उसे फिदायीन हमला करना था।

जिंदा पकडे़ गए पाक आतंकी को दी गई थी फिदायीन हमले की जिम्मेदारी Read More

तांत्रिक ने की मांग, ‘संतान चाहिए तो मेरे सामने शारीरिक संबंध बनाओ’

खुद को भगवान का रूप बताने वाले एक ढोंगी तांत्रिक को विवाहित महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तांत्रिक ने विवाहित जोड़े को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देने के लिए शर्त रखी कि वह जो कहे उसी तरह से महिला करे तो संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है।
मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। आरोप है कि आरोपी तांत्रिक ने जादू टोना करने के बहाने महिला से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने मांग रखी कि दम्पत्ति को अगर संतान चाहिए तो उसकी आंखों के सामने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला से छेड़छाड़ की।

मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान 43 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया जहां शुक्रवार को स्‍थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में 29 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि वह शादीशुदा है और कुछ साल से बच्चा न होने से परेशान थी। तभी आरोपी तांत्रिक के बारे में पता चला। महिला अपने पति के साब जब तांत्रिक के पास पहुंची तो उसने दोनों को अपने सामने शारीरिक संबंध बनाने क लिए कहा। इसके कुछ देर बाद उसने महिला के पति को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा।

इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह अकेल में कुछ पूजा करेगा, लेकिन वह पूजा के बहाने महिला के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। महिला को कुछ गलत होने की आशंका हुई तो वह तुरंत कमरे से बाहर निकली और अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने वर्तक नगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार करने की धाराओं मं मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Source: Amar Ujala

तांत्रिक ने की मांग, ‘संतान चाहिए तो मेरे सामने शारीरिक संबंध बनाओ’ Read More

आज सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, बैंक सेवाएं होंगी प्रभावित

शुक्रवार को सार्वजनिक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से सामान्य बैंकिंग कामकाज के प्रभावित होने की संभावना है। बैंक कर्मचारी, सरकार द्वारा घोषित बैंकिंग सुधारों और सहायक बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक में विलय के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे।
नौ बैंकों के कर्मचारी, अधिकारियों और उनके आठ लाख स्टाफ का प्रतिनिधित्व करने वाला यूएफबीयू इस हड़ताल का नेतृत्व करेगा। इस वजह से चेक से जुड़े काम, शाखा में रुपये जमा करने और निकालने जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

एसबीआई सहित ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है कि हड़ताल के कारण 29 जुलाई को बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Source: Amar Ujala

आज सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, बैंक सेवाएं होंगी प्रभावित Read More

UP: अगले महीने 89100 मेधावी छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन

UP: 89100 meritorious girl students to get Kanya Vidyadhan next month
अगस्त में 89100 मेधावी छात्राओं के खातों में कन्या विद्याधन की राशि भेज दी जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिलेवार लक्ष्य जारी कर दिया है।
सबसे ज्यादा लाभार्थी इलाहाबाद में हैं, जबकि सबसे कम श्रावस्ती में हैं। लखनऊ में कुल 2169 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।

सरकार इंटरमीडिएट पास करने वाली मेधावी छात्रों को कन्या विद्याधन के तौर पर एकमुश्त 30 हजार रुपये देती है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी 75 जिलों में 89100 मेधावी छात्राओं का चयन कर लिया है।

वहीं, 9900 छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं करेंगे, हालांकि इन छात्राओं के नामों की अभी घोषणा नहीं की गई है। इस तरह से चालू वित्त वर्ष में कुल 99 हजार छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, कन्या विद्या धन के लिए सबसे ज्यादा 3433 लाभार्थी इलाहाबाद में हैं। वहीं श्रावस्ती में सबसे कम 250 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि 89100 छात्राओं को दी जाने वाली राशि लक्ष्य के अनुसार जिलों को भेज दी गई है। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि किसी भी छात्रा को चेक से भुगतान नहीं किया जाएगा, बल्कि सभी के खातों में राशि भेजी जाएगी। भुगतान अगले महीने हर हाल में करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अवध में इतनी छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन
लखनऊ–2169
अमेठी–589
बहराइच–1008
बलरामपुर–375

गोण्डा–1382
रायबरेली–1214
श्रावस्ती–250

सीतापुर–1226
सुल्तानपुर–1367
बाराबंकी–1009

Source: Amar Ujala

UP: अगले महीने 89100 मेधावी छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन Read More

यूपीः ‘इंसाफ’ के लिए 11000 वोल्ट की लाइन वाले पोल पर चढ़ा रिक्‍शावाला

यूपी के आगरा के आवास विकास में सेक्टर 1 में रिक्शावाला 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। शख्स का नाम संजय बताया जा रहा है।
हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस उसे समझाने में कामयाब रही और उसे नीचे उतारा।
रिक्शा चालक की मानें तो उसके रिक्शे में कार की टक्कर के बाद पुलिस ने कार चालक की बात सुनी और उसकी पिटाई कर दी। उसके रिक्शा में हुए नुकसान को पुलिस ने नहीं देखा। इससे परेशान होकर वह पोल पर चढ़ गया। बाद में पुलिस ने उसकी बात सुनी और जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह पोल से उतर गया।
करीब सालभर पहले भी उत्पीड़न के मामले में सुनवाई न होने पर वह इसी तरह पोल पर चढ़ गया था।

यूपीः ‘इंसाफ’ के लिए 11000 वोल्ट की लाइन वाले पोल पर चढ़ा रिक्‍शावाला Read More

उत्तराखंड कैबिनेट में शामिल हुए नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी

हरीश रावत मंत्रिमंडल में रिक्त हुए कैबिनेट मंत्रियों के दो खाली पदों पर गुरुवार को विधायक नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी ने शपथ ग्रहण की।
सुबह दस बजे राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में विकास नगर से विधायक नवप्रभात और बदरीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने पद की कर्तव्य एंव निष्ठा की शपथ ली। उधर, राजनीतिक गलियारों में ये खबर भी जोरों पर है कि नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी की ताजपोशी के बाद हरीश रावत को अन्य विधायकों का रोष झेलना पड़ सकता है।

हालांकि नए मंत्रियों के नामों की अधिकारिक घोषणा बुधवार को नहीं की गई थी, लेकिन उपरोक्त दोनों नामों पर की संभावना जताई गई थी। सूत्रों की हवाले से यह भी खबर है कि रावत के मंत्रियों के विभागों में जल्द ही फेरबदल संभव है।
फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद सत्ता में दोबारा वापस आए हरीश रावत ने इन दोनों पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया था। तमाम लोगों ने इन पदों के लिए दावेदारी भी ठोंक रखी थी। मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों के दो खाली पदों को भरने के संबंध में मुख्यमंत्री ने हाईकमान से चर्चा भी की।

बुधवार को ही नवप्रभात और राजेंद्र भंडारी के नाम पर सहमति बन गई। हालांकि हाईकमान के स्तर पर कुछ औपचारिकता के फेर में देर रात तक दोनों के नामों की अधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी थी।

दोनों ही विधायकों को शपथ गृहण के लिए तैयार रहने के संदेश दिए जा चुके थे। दोनों ही विधायकों के नजदीकी रिश्तेदार और समर्थकों का राजधानी में जुटना शुरू हो गया था।
बुधवार को दोनों ही विधायक देर रात तक किसी तरह की अधिकृत सूचना से इंकार करते रहे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने गढ़वाल में कांग्रेस का पलड़ा भारी करने के मकसद से दोनों पद यहीं से भरे। इसके अलावा ब्राह्मण-क्षत्रिय वोट बैंक में संतुलन बिठाने की भी कोशिश की है।

गौरतलब है कि हरीश रावत पर पार्टी में क्षत्रियों और कुमाऊं को तरजीह देने का आरोप लगता रहा है। ताजा घटनाक्रम इन दोनों फैक्टर को बैलेंस करने का सटीक प्रयास माना जा रहा है।

उधर, खबर यह भी है कि कुछ मंत्रियों को पैदल भी किया जा सकता है। इनके स्थान पर कुछ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। यह कवायद राजेंद्र भंडारी और नवप्रभात के मंत्री बनने से फैलने वाली संभावित नाराजगी को दूर करने के मकसद से की जा सकती है।

Source: Amar ujala

उत्तराखंड कैबिनेट में शामिल हुए नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी Read More

राहुल गांधी बोले, अब गांव-शहर में लोग बोल रहे ‘अरहर मोदी, अरहर मोदी’

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण का जिक्र करते हुए उनके दावों पर निशाना साधा। महंगाई पर नरेंद्र मोदी के भाषणों का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते थे, ‘गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता। मां-बेटे रात भर रोते रहते हैं.वाह! क्या लाइन थी। लेकिन अब महंगाई पर लगाम लगाना भूल गए।’
सदन में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा एनडीए की सरकार अपनी सालगिरह का जश्न ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाती है लेकिन महंगाई का जिक्र तक नहीं करती। राहुल गांधी ने महंगाई पर एनडीए और यूपीए सरकार की तुलना करते हुए कहा, ‘ मोदी जी कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनाओ। तीन-तीन बार अध्यादेश पेश किए गए, मोदीजी की नाक के नीचे जमीन छीनने की कोशिश की गई और चौकीदार देखता रहा।’ राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने किसानों का हजारों करोड़ रुपए माफ किए लेकिन एनडीए सरकार जमीन छीनने की कोशिश करती रही।

कांग्रेस सांसदों की तालियों के बीच राहुल गांधी ने सदन में जोरदार तरीके से मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अरहर की दाल की बढ़ती कीमतोंं के मामले पर केंद्र सरकार की खूब आलोचना की।सदन में राहुल ने कहा, ‘मैं मोदी जी से सिर्फ एक बात बोलना चाहता हूं कि स्टार्टअप, ओके बाय बाय …जो करना है करिए, लेकिन इस हाउस को आप वह डेट, वह तारीख दे दीजिए, जब मार्केट में दाल आलू-टमाटर के दाम कम हो जाएंगे। अरहर की दाल के भाव आसमान छू रहे हैं, गांव शहर के लोग बोल रहे हैं अरहर मोदी- अरहर मोदी।

Source: Amar Ujala

राहुल गांधी बोले, अब गांव-शहर में लोग बोल रहे ‘अरहर मोदी, अरहर मोदी’ Read More