दोस्त की याद में रो पड़े सलमान खान, वीडियो

salmankhan-sm_650_080116123252मुंबई : फिल्‍ममेकर सूरज बड़जात्‍या के कजिन भाई रजत बड़जात्‍या के शोकसभा में आज बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए. प्रार्थनासभा में राजश्री प्रोडक्शन के कई फिल्मों में काम कर चुके सलमान खान भी पहुंचे. सलमान खान अपने मित्र रजत बड़जात्या के याद में इतने भावुक हुए कि रोने लगे.सलमान के आंखों में आंसू  आ गये.

गौरतलब है कि सलमान के शानदार करियर में बड़जात्या परिवार की बहुत बड़ी भूमिका है.अपनी करियर की शुरुआती दिनों में सलमान खान ने ‘हम आपके है कौन ‘ और ‘मैंने प्यार किया’ जैसे फिल्मों में काम किया. दोनों ही फिल्मों ने उन्हें अपार कामयाबी दी. ज्ञात हो कि रजत बड़जात्या का पिछले दिनों निधन हो गया था. बताया जा रहा है कि वो कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे. रजत राजश्री प्रोडक्‍शन के एमडी और सीईओ थे.
परिवालों ने बताया कि उन्‍होंने शुक्रवार की शाम 8 बजे अंतिम सांस ली.. वे अजीत बड़जात्‍या के बेटे थे. वे अपनी पीछे पत्‍नी और दो बच्‍चों को छोड़ गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार,’ वे पिछले काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे. वो पिछले 10-12 दिनों से अस्‍पताल में भर्ती थे.’ ऐसा भी कहा जा रहा है कि रजत कैंसर की अंतिम स्‍टेज पर थे इसलिये उन्‍हें बचाया नहीं जा सका.
राजश्री प्रोडक्‍शन की स्‍थापना सूरज और रजत के दादाजी ताराचंद बड़जात्‍या ने की थी.
सलमान खान ने राजश्री प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘मैंने प्‍यार किया’ से ही बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. उन्‍होंने रजत के साथ अपनी एक पुरानी तस्‍वीर ट्विटर पर पोस्‍ट की है. तस्‍वीर को शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा,’ भगवान मेरे भाई रजत बड़जात्या की आत्मा को शांति दे.’ सलमान के अलावा नीतू चंद्रा, बोमन ईरानी, शिरीष कुंदर और विवेक ओबेरॉय ने भी ट्विटर के माध्‍यम से अपना दुख प्रकट किया है.
Source : Prabhat Khabar
दोस्त की याद में रो पड़े सलमान खान, वीडियो Read More

पेट्रोल-डीजल पर मिली बड़ी राहत

petrol_pump_240पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल 1 रुपये 42 पैसे सस्ता हुआ है, वहीं डीजल के दाम 2 रुपये घटे है। नई दरें आधी रात से लागू हो चुकी है। दिल्ली में इससे पहले पेट्रोल 62.51 रुपए प्रति लीटर था, जो अब 61.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 54.28 रुपये प्रति लीटर से घटकर 52.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कंपनियों की ओर से इस महीने कीमतों में तीसरी बार कटौती की गई है। इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 2 रुपये 25 पैसे कम की गई थी। जबकि 1 जुलाई को की गई कटौती में 89 पैसे घटाए गए थे।

Source CNBC Aawaz

पेट्रोल-डीजल पर मिली बड़ी राहत Read More

साबूदाना वड़ा रेसिपी – व्रत के समय प्रयोग करें

sabudana-vada3बाहर से कुरकुरी परत वाले, साबूदाना के साथ उबले आलू के साथ दरदरी कुटी
मूंगफली को मिला कर बने साबूदाना वड़ा चाहे नवरात्रि या अन्य किसी व्रत में बनाईये या यूंही गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये, सभी को ये बेहद पसंद आयेंगे.

आवश्यक सामग्री –

मीडियम साइज साबूदाना – 1 कप (150 ग्राम) भीगे हुए
आलू – 5 (300 ग्राम) उबले हुए
मूंगफली के दाने – ½ कप (100 ग्राम) भूने और दरदरी कुटे
हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)]
सैंधा नमक – 1.25 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च – 8-10 (दरदरी कुटी हुई)
तेल – तलने के लिए

विधि –

1 कप साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये 1 कप पीने वाले पानी में भिगो दीजिए, साबूदाने में भीगने के बाद अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे तो उसे हटा दीजिये.

आलू को छील लीजिए और अच्छी तरह बारीक मैश कर लीजिए. मैश किए हुए आलू को साबुदाना में डाल दीजिए साथ ही इसमें सैंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, दरदरी कुटी काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई मूगफली डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, तैयार वड़े को प्लेट में रख दीजिए, इसी तरह से सारे मिश्रण से वड़े बना कर तैया कर लीजिए.

एक वड़ा को गरम तेल में डालिये, वडा़ ठीक से बन रहा है तो 3-4 वड़े कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े तलकर तैयार कर लीजिये.

साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमैटो सॉसे के साथ परोसिये, और खाइये.

सुझाव:

वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, वड़े अगर कम गरम तेल में तलने के लिये डाल दिये जायं तो वे अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर लेते हैं, या तेल में बिखर सकते हैं.
साबूदाना वड़ा अगर व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं, तब सादा नमक और लाल मिर्च पाउडर का यूज कीजिये.

18-20 साबूदाना वड़ा बनाने के लिये
समय – 50 मिनिट

Source: Munnajeet Mandal

साबूदाना वड़ा रेसिपी – व्रत के समय प्रयोग करें Read More

25000 फुट से बिना पैराशूट के लगायी छलांग : गज़ब

lukeसोचिये जब आप किसी बहुमंजिली ईमारत पर खड़े होकर निचे देखते है तो चक्कर आने लगते है लेकिन आज ल्युक एकिंस ने शनिवार को अमेरिका में यह करिश्मा कर दिखाया है | उन्होंने 25 हज़ार फुट की ऊंचाई पर एक प्लेन से बिना किसी पैराशूट के निचे कूदकर एतिहासिक कीर्तिमान खड़ा कर दिया है | ल्युक एक प्रोफेशनल स्काईडाइवर हैं | ल्युक की उम्र 42 साल है और ये अपना करतब हॉलीवुड की मूवी आयरन मेन में भी दिखा चुके है | 12 साल की उम्र से आज तक 18 हज़ार वार  स्काई डाइविंग कर चुके हैं इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी मोनिका और 4 साल का बीटा भी था | ल्युक का ये कारनामा अपने तरह की पहली मिशाल है |

 

[vsw id=”g8j0YFzmqWc” source=”youtube” width=”425″ height=”344″ autoplay=”no”]

25000 फुट से बिना पैराशूट के लगायी छलांग : गज़ब Read More

संजय दत्त ने लगाई मुहर बताया कब होगी ‘मुन्नाभाई 3’ रिलीज

sanju-sm_650_073116111656संजय दत्त ने बताया कि ‘मुन्नाभाई’ सीरीज की तीसरी फिल्म 2018 में रिलीज होगी. उन्होंने बताया, ‘(विधु) विनोद चोपड़ा साहब के साथ मेरी फिल्म नवंबर में शुरू होगी. उसके बाद मैं महेश मांजरेकर के साथ एक फिल्म करने जा रहा हूं, जो मराठी फिल्म ‘दे धक्का’ की रीमेक है. उसके बाद भी कई अन्य अच्छी फिल्में हैं.’

संजय ने अपने 57वें जन्मदिन पर शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ‘मुन्नाभाई 3’ और ‘दे धक्का’ की रीमेक के बारे में बात की. फिल्म रिलीज में देरी के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, ‘इस बारे में आपको राजू (राजकुमार) हिरानी और विनोद सर से पूछना चाहिए.’

फिल्म को लेकर फैन्स के उत्साह पर संजय ने कहा कि वह खुद भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘मुन्नाभाई’ में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने हाल ही में कहा था कि संजय पर बन रही हिरानी की बायोपिक के कारण इसमें देरी हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं और जिसकी शूटिंग अभी नहीं शुरू हुई है, जबकि इसे जून में ही शुरू होना था.

बायोपिक के बारे में पूछे जाने पर संजय ने कहा, ‘मैं इसमें अभिनय नहीं कर रहा. मुझे लगता है कि यह फरवरी में फिल्माई जाएगी.’

संजय दत्त ने लगाई मुहर बताया कब होगी ‘मुन्नाभाई 3’ रिलीज Read More

कैसे रखें बालों को स्वस्थ एवं मजबूत : मनिका पाल

long hairबालों को तेजी से बढ़ाने के लिए तेल (Best Hair Oils For Faster Hair Growth)
खूबसूरत बाल व्यक्तित्व में तो चार चांद लगाते ही हैं साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की निशानी भी होते हैं। आजकल बालों का टूटना, गिरना या पतला होना एक आम समस्या हो गई है। अगर आप प्राकृतिक रूप से बालों की इन समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो विभिन्न प्रकार के तेल आपकी समस्या का हल हैं।
इनसे बालों की ग्रोथ तो होगी ही, साथ ही स्कैल्प प्रॉब्लम, डैंड्रफ तथा अन्य समस्याएं भी ख़त्म होंगी। जानिए ऐसे ही कुछ तेल के बारे में जो हेयर ग्रोथ (Hair Growth) में लाभकारी होते हैं।
1. भृंगराज तेल (Bhringraj oil) – भृंगराज तेल बालों का गिरना कम करता है, असमय बालों को सफेद होने से बचाता है और बालों को तेजी से बढ़ाता है।
2. कैस्टर हेयर ऑयल (Castor Hair Oil) – इस तेल में विटामिन ई, प्रोटीन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो कि बालों पर जादुई असर करते हैं। इसके माइक्रोबियल गुण डैंड्रफ तथा अन्य स्कैल्प प्रॉब्लम से दूर रखते हैं। इसमें मौजूद रिसिनोलैक एसिड (Ricinoleic Acid) स्कैल्प इनफ्लेमेशन तथा अन्य बीमारियों से बचाता है। कैस्टर ऑयल बालों को मुलायम बनाने के साथ ही उनकी ग्रोथ भी करता है।
3. जैतून का तेल (Olive Oil) – यह सबसे अधिक मॉइश्चराइज हेयर ऑयल है। इसके विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को स्वस्थ रखते हैं। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण बालों को गिरने से रोकते हैं, डैंड्रफ से बचाते हैं और बालों की ग्रोथ प्रोसेस तेज करते हैं।
4. तिल का तेल (Sesame Oil) – यह तेल बाल बढ़ाने की बहुत सी आयुर्वेदिक दवाइयों में बेस के तौर पर इस्तेमाल होता है। इसके एंटी माइक्रोबायल गुण स्कैल्प इन्फेक्शन, फंगल इन्फेक्शन आदि से दूर रखते हैं। यह बालों को पोषण देता है और इसमें मौजूद विटामिन ई हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
5. ऑर्गन ऑयल (Argan Oil) – यह तेल बालों को हाइड्रेट करता है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण डैमेज बालों को ठीक करते हैं। विटामिन ई और एफ बालों को तेजी से बढ़ाते हैं और उन्हें घना बनाते हैं। इस तेल से दोमुंहे बालों की समस्या से भी निजात मिलती है। इस तेल को ‘लिक्विड गोल्ड (Liquid Gold)’ भी कहा जाता है।
6. जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil)- मॉइश्चराइज गुण के कारण इस तेल को बालों और त्वचा के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसका रोजाना इस्तेमाल बालों को फ्रिज्ज़ फ्री (Frizz Free)रखता है और घना बनाता है। यह तेल नई कोशिकाओं को बनाता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।
7. नारियल तेल (Coconut Oil) – सबसे आसानी से मिलने वाला और बेहतर गुणों वाला तेल है। बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को मुलायम रखते हैं, टूटने से बचाते हैं और दोमुंहे बाल होने से रोकते हैं। यदि इस तेल में भृंगराज, ब्राह्मी और करी पत्ता मिला दिया जाए तो बहुत कम समय में बाल बढ़ने लगें|

कैसे रखें बालों को स्वस्थ एवं मजबूत : मनिका पाल Read More

‘हां मैंने देखा था, दो घंटे तक शेर गाय को खाता रहा’

police_1457364490गुजरात के उना में दलितों की पिटाई वाले मामले में खुलासा करने वाले गवाह ने पूछताछ में एक नया पहलू सामने रखा है। चश्मदीद ने इससे पहले सीआईडी के सामने खुलासा किया था कि गाय को दलितों ने नहीं शेर ने मारा था।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चश्मदीद ने बताया कि उसने 10 जुलाई की रात देखा था कि किस तरह दो घंटे तक शेर ने गाय का शिकार किया। वहीं 11 जुलाई को गौ रक्षकों ने दलितों पर गाय काटने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की थी।

चालीस साल के बेदिया गांव के रहने वाले धीमंत राठौड़ पेशे से किसान हैं। वो कहते हैं कि उन्होंने देखा था कि गाय को शेर ने मारा था जिसे बाद में बालू सरवैया और उनके परिवार ने गाय की खाल निकालने के लिए इस्तेमाल किया था।
श्योरा नाम के शख्स ने पुलिस को बताया था कि उसकी गाय 10 जुलाई को गायब हो गई थी। वन्य अधिकारियों ने भी इलाके में शेर के होने की पुष्टि की है। राठौड़ ने कहा कि 10 जुलाई लगभग रात के साढ़े ग्यारह बजे मैने अपने घर के बाहर एक आवाज सुनी। मैं छत पर आया और देखा कि एक शेर ने गाय को मार दिया जो कि तीन शावकों के साथ था।

मैने रात डेढ़ बजे तक देखा कि शेर ने गाय को किस तरह से मारा, जिसके बाद मैं सोने चला गया। अगली सुबह मैंने देखा कि मेरे घर के सामने गाय का खाया हुआ शव पड़ा हुआ था। मुझे नहीं पता था कि गाय श्योरा की है।

राठौड़ ने ये भी कहा है कि उस वक्त मेरे बच्चे और पत्नी सो रहे थे। अगली सुबह मैने पड़ोसी दहिया काबड़ से कहा कि वो दलितों को मरी हुई गाय के शव के बारे में जानकारी दे दें। कावड़ ने देवशी बावरिया को बताया जिसने बालू सरवैया से संपर्क किया।
राठौड़ ने कहा कि उसके पास गाय का शिकार करने वाला कोई वीडियो और तस्वीर मौजूद नहीं है। मेरे पास उस वक्त स्मार्टफोन नहीं था जिससे मैं उसका वीडियो बना सकता।

सीआईडी इंस्पेक्टर जनरल (क्राइम ब्रांच) ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि राठौड़ ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने शेर को बेदिया गांव में अपने घर के बाहर गाय का शिकार करते हुए देखा था।

चश्मदीद का बयान होने की वजह से हमने फॉरेंसिक जांच के लिए गाय के मांस के बचे हुए अवशेष भेज दिए हैं। हम मामले में पशु चिकित्सकों की मदद भी ले रहे हैं।
आपको बता दें कि राठौड़ की गवाही के बाद ही सीआईडी रिपोर्ट दी थी कि मामला दलितों द्वारा गौहत्या का नहीं हैं, जैसा कि गौ रक्षा दल के लोग दावा कर रहे हैं, बल्कि गाय को शेर ने मारा था।

सीआईडी की मानें तो दलित मरी हुई गाय की खाल निकाल रहे थे, तभी गौ रक्षा दल के लोग मौके पर पहुंच गए और उनकी पिटाई कर दी। जांच टीम को फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि गौ रक्षा दल को गाय की खाल निकाले जाने की जानकारी आखिर किसने दी थी।

11 जुलाई के दिन मामले की शिकायत ऊना पुलिस स्टेशन में करीब डेढ़ बजे दर्ज कराई गई थी, जिसमें कहा गया था कि नारनभाई ने मोटा समाधियाला में गोहत्या की सूचना दी है। लेकिन एफआईआर के मुताबिक गौ रक्षक दल के लोगों ने करीब 10 बजे दलितों पर हमला किया।

Source: Amar Ujala

‘हां मैंने देखा था, दो घंटे तक शेर गाय को खाता रहा’ Read More

INDvsWI: दूसरे टेस्ट के लिये ‘विराट विश्वास’ के साथ उतरेगी टीम इंडिया

virat-test-match~30~07~2016~1469852812_storyimageरिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन और खिलाड़ियों की धुआंधार पारियों से सजे पहले क्रिकेट टेस्ट की बड़ी जीत और उससे मिले आत्मविश्वास के साथ भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से सबीना पार्क में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भी उतरने के लिये तैयार है।

भारत के विदेशी जमीन पर खराब प्रदर्शन और टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाने की सभी आलोचनाओं को धता बताते हुये विराट कोहली के नेतृत्व और अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में युवा टीम इंडिया ने मेजबान कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीरीज की जबरदस्त शुरुआत की है। भारत ने विंडीज को उसी के घर में पहले क्रिकेट टेस्ट में पारी और 92 रन से करारी शिकस्त दी थी। इस जीत के बाद चार टेस्टों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

पिछले टेस्ट में भारतीय टीम की जीत ही नहीं बल्कि गेंदबाजों और बल्लेबाजों का बेहतरीन तालमेल तथा वेस्टइंडीज की चुनौतीपूर्ण धीमी पिचों पर अविश्वसनीय प्रदर्शन सभी के आकर्षण का केंद्र रहा था। जहां फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया तो वहीं ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपेक्षा के अनुरूप खेलते हुये रिकॉर्ड सात विकेट लिये और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुये शतक भी जड़ दिया।

अश्विन के इसी हरफनमौला खेल की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर और साथ ही नंबर एक गेंदबाज भी बन गये। अच्छी बात यह है कि इस जीत के बाद से खिलाड़ियों में एक अलग ही आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है और दूसरे टेस्ट में भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम ने जिस तरह से कैरेबियाई परिस्थितियों में खुद को ढाला है वह काबिले तारीफ है।

टेस्ट से पूर्व भारतीय टीम ने किंग्सटन में नेट पर भी जमकर पसीना बहाया और किंग्सटन की परिस्थितियों को समझने की कोशिश की। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी अभ्यास के बाद कहा था कि पहले टेस्ट में मिली जीत से खिलाड़ियों का हौंसला काफी बुलंद है और पिछले मैच में खिलाड़ियों की आक्रामकता, गेंदबाजी, बल्लेबाजी और कसा हुआ क्षेत्ररक्षण हर विभाग में ऑलराउंड खेल से ही जीत मिली थी।

भारतीय टीम के नये कोच और पूर्व दिग्गज गेंदबाज कुंबले की मौजूदगी ने भी टीम के प्रदर्शन को निखारने में मदद की है और यह गेंदबाजों खासतौर पर स्पिनरों के प्रदर्शन में दिखता है। कैरेबियाई पिचों पर हमेशा से ही स्पिनरों की अहम भूमिका रही है और एंटीगा में जहां मिश्रा ने तीन विकेट निकाले तो वहीं अश्विन ने रिकॉर्ड प्रदर्शन कर दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के 83 रन पर सात विकेट लेकर मेजबान टीम को निपटाते हुये चार दिन में ही मैच को समाप्त करा दिया।

खुद मिश्रा और अश्विन ने भी माना कि कुंबले की मौजूदगी से गेंदबाजों को काफी फायदा हुआ है और उनके अपार अनुभव से गेंदबाजों को सही लाइन एंड लेंथ से गेंदबाजी करने और परिस्थतियों के अनुकूल खेलने में मदद मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन भी काफी सधा हुआ रहा था। चोट के बाद वापसी कर रहे शमी पर भरोसा जताते हुये विराट ने उन्हें मौका दिया था और शमी ने भी खुद को साबित करने का प्रयास किया।

उम्मीद है कि विराट एक बार फिर किंग्सटन में भी इसी विजयी टीम को मौका दें। हालांकि किंग्सटन की पिच कुछ अलग होने की उम्मीद है। वहीं बल्लेबाजों को देखें तो ओपनिंग और मध्यक्रम में शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट, अजिंक्या रहाणे, अश्विन सभी ने पिछले मैच में बल्ले से काफी योगदान दिया था जिसकी बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में ही 566 का बड़ा स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

पुजारा और रहाणे ने बल्ले से बहुत उम्दा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन पुजारा का मानना है कि उनका फॉर्म कोई चिंता का विषय नहीं है। पुजारा का मानना है कि भारतीय टीम के ओपनिंग और निचले क्रम में काफी अच्छा सामंजस्य है और वह इसे दूसरे टेस्ट में भी बरकरार रखेंगे। पिछले मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान विराट ने 283 गेंदों में 200 रन बनाये थे जो उनके करियर का पहला दोहरा शतक है।

कमाल के फॉर्म में चल रहे कप्तान 27 वर्षीय विराट से एक बार फिर टीम को इसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। ओपनर मुरली विजय अपने अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं और पिछले मैच में वह मात्र सात रन ही बना सके थे जबकि रहाणे और पुजारा ने भी 22 और क्रमश 16 रन ही बनाये थे। लेकिन उम्मीद रहेगी कि वह अगले मैच में फॉर्म में सुधार दिखाएंगे।

वहीं अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक लगाने वाले अश्विन से भी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में अच्छे खेल की आस रहेगी। अश्विन एंटीगा में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे जबकि मिश्रा ने भी 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। निचले क्रम में खिलाड़ियों के इस खेल ने टीम को और भी आत्मविश्वास दिया है।

लेकिन इस बात को भी ध्यान रखने की जरूरत है कि भारतीय टीम अति उत्साह से बचे और विपक्षी टीम का सम्मान करे। जेसन होल्डर के नेतृत्व वाली कैरेबियाई टीम निश्चित ही दबाव में है लेकिन टीम वापसी करने के लिये भी काफी प्रयासरत है। युवाओं से भरी इस टीम में देवेंद्र बिशू, कार्लोस ब्रेथवेट,डैरेन ब्रावो और मार्लोन सैमयुअल्स जैसे शानदार खिलाड़ी हैं जो उलटफेर कर सकते हैं।

Source :- Live Hindustan

INDvsWI: दूसरे टेस्ट के लिये ‘विराट विश्वास’ के साथ उतरेगी टीम इंडिया Read More

…तो दिसंबर में एकदूजे के हो जायेंगे युवराज-हेजल

2016_7$largeimg230_Jul_2016_095711997फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ में अभिनेत्री करीना कपूर की फ्रेंड ‘माया’ याद है न आपको. जी हां फिल्‍म में ‘माया’ के किरदार से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली एक्‍ट्रेस हेजल कीच जल्‍द ही भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की दुल्‍हन बननेवाली हैं. दोनों लंबे समय से एकदूसरे को डेट करते आ रहे हैं.

दोनों ने पिछले साल ही अपने रिलेशनशिप को सबके सामने स्‍वीकारा था और नवंबर में सगाई भी कर ली थी. वहीं खबरों की  मानें तो दोनों की शादी की डेट फाइनल हो गई है. दोनों इसी साल के अंत में दिसंबर में शादी कर सकते हैं.
युवराज का जन्‍मदिन 12 दिसंबर को है. ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों इसी दिन एकदूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं. फिलहाल इस बारे में युवराज और हेजल की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
दोनों की शादी की डेट का इंतजार उनके फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं. आपकों बता दें कि हेजल ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वे ‘बॉडीगार्ड’ के अलावा तमिल फिल्‍म ‘बिल्‍ला’ में भी नजर आ चुकी है. हेजल ‘बिग बॉस 7’ की प्रतिभागी रह चुकी हैं और टीवी शो ‘झलक दिखला जा’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ में भी नजर आ चुकी हैं.
Source :- Prabhat Khabar
…तो दिसंबर में एकदूजे के हो जायेंगे युवराज-हेजल Read More

पठानकोट: US ने किया PAK को बेनकाब, डोजियर से खुलासा-80 घंटे तक आतंकियों से बात कर रहे थे बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स

670-pathankot-1-new_14698नई दिल्ली. पठानकोट हमले के मामले में अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अहम सबूत दिए हैं। अमेरिका ने भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को एक हजार पन्नों का डोजियर सौंपा है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर काशिफ जान और 4 फिदायीन के बीच बातचीत दर्ज थे। बता दें कि जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर था जो जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। उसे 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले भारत ने छोड़ा था। मुंबई हमले से पहले भी लश्कर आतंकियों की हुई थी बातचीत…
– अमेरिकी डोजियर में पाक आतंकियों और उनके हैंडलर के बीच जिस बातचीत का जिक्र है, वह वैसी ही है, जैसी 2008 में मुंबई हमलों से पहले लश्कर के आतंकियों के बीच हुई थी।
– उस वक्त लश्कर के आतंकी कराची के सुरक्षित ठिकाने पर बैठकर भारत में लोगों को मारने की स्क्रिप्ट लिख रहे थे।
– एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, हमले के दौरान चारों फिदायीन नासिर हुसैन (पंजाब), अबू बकर (गुजरांवाला), उमर फारूक और अब्दुल कयूम (सिंध) 80 घंटे तक पाक में बैठे अपने हैंडलर्स से कॉन्टैक्ट में रहे।
– अमेरिकी अफसरों के मुताबिक, डॉक्युमेंट्स में काशिफ की पाकिस्तान स्थित जैश के हैंडलर्स से एक तय सीमा में बातचीत का ब्योरा भी दर्ज है। फिलहाल, एनआईए इन डॉक्युमेंट्स की जांच कर रही है।
डोजियर से और क्या पता चला?
– इन्वेस्टिगेशन बताती है कि वॉट्सऐप पर चैटिंग करने के अलावा काशिफ एक फेसबुक अकाउंट भी यूज कर रहा था।
– ये फेसबुक अकाउंट उसी नंबर से कनेक्टेड था, जिससे हमलावरों ने एसपी सलविंदर सिंह को किडनैप करते वक्त फोन किया था।
– आतंकियों ने एक अन्य ‘मुल्ला दादुल्ला’ के फेसबुक अकाउंट से कनेक्ट नंबर पर भी फोन किया था।
– यह अकाउंट भी काशिफ जान ही ऑपरेट करता था और इन्हें पाकिस्तान स्थित टेलिकॉम फर्म (टेलीनॉर एंड टेलीनॉर पाकिस्तान कम्युनिकेशन कंपनी लि. इस्लामाबाद) के आईपी ऐड्रेस का इस्तेमाल करके यूज किया जा रहा था।
– इन फेसबुक पेजों पर जिहादी कंटेंट, वीडियो और कमेंट्स मौजूद हैं। साथ ही, इनमें पाकिस्तान में जैश के आतंकियों को अरेस्ट करने को क्रिटिसाइज किया गया है।
– आतंकियों ने जैश की फाइनेंशियल बॉडी अल-रहमत ट्रस्ट के नंबरों पर भी कॉल किया था। एनआईए ने अमेरिका से इन चैट्स और अकाउंट्स की डिटेल मांगी थी।
अफसरों ने क्या कहा?
– यूएस अफसरों के मुताबिक, “अमेरिका ने भारत से सारी इन्फॉर्मेशन शेयर की है। लेकिन हम फिलहाल उन मोबाइल नंबरों का खुलासा नहीं कर रहे, क्योंकि इसकी जांच चल रही है।”
– अमेरिका ने भारत को ये सबूत म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) के तहत सौंपे हैं।
– अमेरिका की भारत को दी गई इस जानकारी से यूएन सिक्युरिटी काउंसिल में मसूद अजहर को टेररिस्ट साबित करने में आसानी होगी।
कब हुआ पठानकोट हमला और इस केस में अब तक क्या हुआ?
– 2 जनवरी की सुबह 6 पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। इसमें 7 जवान शहीद हो गए।
– 36 घंटे एनकाउंटर और तीन दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला।
– हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मौलाना मसूद अजहर है।
– अजहर को 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।
– भारत ने आतंकियों की उनके हैंडलर्स से बातचीत की कॉल डिटेल्स और उनसे मिले पाकिस्तान में बने सामानों के सबूत पड़ोसी देश को सौंपे हैं।
– पाक मीडिया का दावा है कि मसूद अजहर को हिरासत में लिया जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है।
– इस बीच, भारत-पाक फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की 15 जनवरी को जो बातचीत होनी थी, जो नहीं हुई।
– 28 मार्च को पाकिस्तान के पांच मेंबर्स वाली इन्वेस्टिगेशन टीम भी पठानकोट आई थी।
पाकिस्तान ने कहा- पठानकोट हमले में अजहर का हाथ नहीं
– पाकिस्तान भारत से कह चुका है कि उसे जांच में ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिसके बेस पर उसे आरोपी बनाया जाए।
– भारत का दावा है कि मसूद अजहर ही एयरबेस अटैक का मास्टरमाइंड है। नवाज शरीफ ने खुद नरेंद्र मोदी को फोन कर हमले की जांच में पूरी मदद का भरोसा दिलाया था।
– हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि भारत ने जो फोन नंबर्स और कॉल डिटेल्स दी थी, उनकी जांच अब तक नहीं की जा सकी है।
Source :- Dainik Bhaskar
पठानकोट: US ने किया PAK को बेनकाब, डोजियर से खुलासा-80 घंटे तक आतंकियों से बात कर रहे थे बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स Read More