हनुमान भक्त के बाद अब उनकी आवाज बनेंगे सलमान खान

bajrangi-bhaijaan1-10-08-2016-1470811591_storyimageवैसे तो सुपरस्टार सलमान खान इससे पहले अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हनुमान भक्त का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन अब वो आने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘हनुमान द दमदार’ में अपनी आवाज देने वाले हैं।

फीचर फिल्म्स, परसेप्ट पिक्चर्स के प्रमुख यूसुफ शेख ने बताया कि हनुमान की आवाज के लिए बच्चों ने एकमत से सलमान खान को अपनी पसंद बताया।

शेख ने बताया कि हनुमान की आवाज के लिए किसी सेलिब्रिटी से संपर्क करने के संबंध में हम कोई फैसला लेते, इससे पहले हमने बच्चों का विचार जाना और सभी बच्चों ने एक सुर में सलमान खान को हनुमान की आवाज के लिए सबसे पसंदीदा आवाज बताया।

उन्होंने बताया, “इसके बाद निर्देशन और एनिमेशन टीम ने हनुमान की कहानी के क्रम में चरित्र और सलमान के कुछ लोकप्रिय संवादों को मिलाते हुए डिजाइन तैयार किया और सलमान ने जब ये फुटेज देखे तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह तालमेल इतना प्रभावी हो सकता है।”

आगामी 2डी एनिमेटेड फिल्म में सलमान के अलावा जावेद अख्तर, रवीना टंडन और कुणाल खेमू भी आवाज देंगे। यह फिल्म 07 अक्तूबर 2016 को रिलीज होगी।

source-live hindustan

हनुमान भक्त के बाद अब उनकी आवाज बनेंगे सलमान खान Read More

INDvsWI: आर अश्विन ने बचाई लाज, भारत के 5 विकेट पर 234 रन

rashwin1008सेंट लूसिया: रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 75) और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (नाबाद 46) की बदौलत भारतीय टीम ने डारेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चार तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को पांच विकेट पर 234 रन बना लिया है. 100 रन के भीतर चार विकेट गंवाकर संकट में आ चुकी भारतीय टीम को अश्विन ने अपनी 190 गेंदों की जुझारू पारी से खूबसूरती से संवारा.

अश्विन ने पहले अजिंक्य रहाणे (35) के साथ 23.3 ओवरों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा और उसके बाद रिद्धिमान साहा के साथ छठे विकेट के लिए 108 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर उन्होंने भारत को संकट से बाहर निकाल लिया.

रहाणे के साथ उनकी साझेदारी 39 रनों की रही. साहा ने भी अश्विन का अच्छा साथ दिया और 122 गेंदों की अपनी पारी में वह चार बाउंड्री लगा चुके हैं.

इससे पहले मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया और शेनन गाब्रियल ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए मैच के तीसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (1) को चलता कर दिया. धवन का कैच विकेट के पीछे गाब्रिएल ने लिया.

इसके बाद आए कप्तान विराट कोहली (3) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे अल्जारी जोसेफ ने कोहली को पवेलियन भेजा. कोहली अतिरिक्त उछाल के सामने कुछ नहीं कर पाए और पहली स्लिप पर खड़े डारेन ब्रावो को कैच दे बैठे.

इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के शतकवीर लोकेश राहुल (50) ने एकबार फिर अपनी उपयोगिता साबित करते हुए रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी निभाई.

कैरेबियाई टीम के लिए दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने वाले रोस्टन चेस ने राहुल की पारी का अंत किया. राहुल स्पिन के चाल में फंस कर ब्राथवेट को कैच दे बैठे. उन्होंने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए.

टेस्ट श्रृंखला की शुरुआती दो मैचों से बाहर रखे गए रोहित शर्मा (9) को इस मैच में शामिल किया गया, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और टीम के कुल योग में सिर्फ 10 रन जोड़कर जोसेफ का दूसरा शिकार बने.

बल्लेबाजी क्रम में पदोन्नती पाने वाले अश्विन ने इसके बाद रहाणे के साथ पारी को संभाल लिया. हालांकि चायकाल से दो ओवर पहले ही रहाणे चेस की फुल टॉस गेंद को स्वीप करने के प्रयास में चूक गए और गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं.

वेस्टइंडीज के लिए जोसेफ और चेस ने दो-दो विकेट हासिल कर लिए हैं, जबकि गाब्रिएल को एक विकेट मिला.

चार मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे चल रहा है.

source-ABP NEWS

INDvsWI: आर अश्विन ने बचाई लाज, भारत के 5 विकेट पर 234 रन Read More

अमिताभ बच्चन फिर एक बार : ‘पिंक’ में बिल्कुल ‘हटकर’ है बिग बी का किरदार…

 

pink-trailer_650x400_41470799110

 

 

 

  • अमिताभ बच्चन के अलावा ‘पिंक’ में तापसी पन्नू, पीयूष मिश्रा भी हैं
  • मंगलवार को रिलीज़ किया गया है फिल्म ‘पिंक’ का ट्रेलर
  • 16 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है ‘पिंक’                                                                    

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन पिछले कुछ सालों में कुछ ‘अलग’ फिल्में करते आ रहे हैं, और मंगलवार को रिलीज़ हुए उनकी आने वाली फिल्म ‘पिंक’ के ट्रेलर से भी लग रहा है कि फिल्म कुछ ‘हटकर’ है, जिसमें बेहद नाटकीय घटनाएं, यौन हिंसा और कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा…

pink-trailer_650x400_81470799067अमिताभ बच्चन के साथ ‘पीकू’ जैसी फिल्में दर्शकों के सामने परोस चुके शुजित सरकार एक बार फिर ‘बिग बी’ को बिल्कुल नए अंदाज़ में लेकर आ रहे हैं, जहां वह कोर्ट में बेहद आंदोलित होकर जिरह करते दिखाई देंगे. ‘पीकू’ के अलावा ‘विकी डोनर’ जैसी फिल्में बना चुके शुजित इस फिल्म से पहली बार निर्माता के रूप में सामने आ रहे हैं, और उन्होंने इस बार काफी ड्रामेटिक विषय चुना है, जिसमें तीन लड़कियां उन पर हुए यौन हमले की रिपोर्ट करती हैं, और सिस्टम उन्हीं पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगता है.

16 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और पीयूष मिश्रा भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देने जा रहे हैं, और ट्रेलर में उनका काम काफी प्रभावी लग रहा है… रिलीज़ किए गए ट्रेलर में फिल्म की कहानी के बारे में ज़्यादा नहीं, सिर्फ उतना बताया गया है, जिससे उत्सुकता बनी रहे, लेकिन सचमुच फिल्म की कहानी का पता न चल पाए…

source-NDTV  INDIA

अमिताभ बच्चन फिर एक बार : ‘पिंक’ में बिल्कुल ‘हटकर’ है बिग बी का किरदार… Read More

चीन की चेतावनी, दक्षिणी चीन सागर विवाद में न पड़े भारत

south-china-seaबीजिंग। चीन के आधिकारिक मीडिया ने कहा है कि विदेश मंत्री वांग यी की नई दिल्ली यात्रा के दौरान दक्षिण चीन सागर विवाद में भारत को ‘अनावश्यक रूप से नहीं पड़ना चाहिए’ ताकि यह द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करने वाला एक और कारक नहीं बने।
सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने एक लेख में कहा, ‘भारत अगर आर्थिक सहयोग के लिए अच्छा माहौल बनाना चाहता है तो उसे वांग की यात्रा के दौरान दक्षिणी चीन सागर की बहस में अनावाश्यक रूप से पड़ने से परहेज करना चाहिए। भारत के साथ आर्थिक सहयोग में भारत में बने उत्पादों का चीन में निर्यात होने पर उस पर शुल्क दर को कम करना शामिल है।’
लेख में कहा गया, ‘क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी पर होने वाली बातचीत के दौरान भारत चीन में बने उत्पादों पर शुल्क दर में मामूली कमी की अनुमति दे सकता है क्योंकि वह अपने घरेलू उद्योगों को सुरक्षित रखने की कोशिश करेगा। अगर भारत यह उम्मीद करता है कि चीन शुल्क दर को कम करने में अधिक उदारता दिखाए तो उसके लिए इस समय चीन के साथ अपने संबंधों को बिगाड़ना समझदारी नहीं होगी।’
अखबार ने कहा कि भारत जिस तरह से दक्षिणी चीन सागर के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर रहा है उससे द्विपक्षीय संबंधों पर अनावश्यक रूप से विपरीत असर पड़ सकता है और भारत के निर्यातकों के लिए भी बाधाएं खड़ी कर सकता है।
बता दें, दोनों देशों के संबंधों में खिंचाव के बीच वांग 13 अगस्त को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत के लिए भारत आ रहे हैं। इस दौरान दोनों देश प्रमुख क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनका दौरा अगले महीने चीन के होंगझोउ शहर में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं।

source- IBN  KHABAR

चीन की चेतावनी, दक्षिणी चीन सागर विवाद में न पड़े भारत Read More

एक हजार ट्रेनों में शुरू होगी रेल रेडियो सेवा, सुन सकेंगे चुटकुले और भी बहुत कुछ

indian-railways_1463352824जल्द ही ट्रेन से यात्राओं के दौरान यात्री अपने पसंदीदा एफएम रेडियो स्टेशनों को सुन जल्द ही ट्रेन से यात्राओं के दौरान यात्री अपने पसंदीदा एफएम रेडियो स्टेशनों को सुन सकते हैं। भारतीय रेल ‘ट्रेनों में यात्रा के दौरान ज्ञान और मनोरंजन’ के लिए ‘रेल रेडियो सेवा’ शुरू करने की योजना बना रहा है, जो आपात और आपदा की स्थिति में भी कारगर हो सकती है।
पब्लिक ट्रांसपोर्टर ने प्रीमियर सेवा ट्रेन सहित करीब 1000 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू करने की योजना बनाई है।

योजना के मुताबिक, कोचों में लगे सार्वजनिक उद्घोषणा (पीए) प्रणाली पर यात्री ना केवल लोकप्रिय गीत संगीत सुन सकेंगे बल्कि हर घंटे ट्रेन संबंधी नवीनतम सूचना से भी अवगत होते रहेंगे। इस प्रणाली का इस्तेमाल आपात स्थिति में चेतावनी देने के लिए किया जाएगा |

रेल रेडियो सेवा के तहत चुटकुलों, ज्योतिष एवं अन्य सामान्य ज्ञान के अलावा भारतीय रेल के इतिहास और इसकी मुख्य गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी, शताब्दी और दूरंतो सहित करीब एक हजार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को मनोरंजन तथा सूचनाएं उपलब्ध कराने के इरादे से हमलोग कुछ प्रमुख एफएम रेडियो स्टेशनों के साथ इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।

अधिकारी ने बताया कि रेल रेडियो सेवा के शुरू होते ही ये सभी ट्रेन इस प्रणाली से जुड़ जाएंगी। योजना के मुताबिक, रेलवे बोर्ड में स्टूडियो बनाए जाएंगे और सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों से रेल रेडियो सेवा का संचालन होगा।

एक हजार ट्रेनों में शुरू होगी रेल रेडियो सेवा, सुन सकेंगे चुटकुले और भी बहुत कुछ Read More

’ढिशूम’ की सीक्वल की तैयारी शुरू

1470192851मुंबई।  पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ’ढिशूम’ मुम्बई में हो रही भारी बारिश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता को देख इसके सीक्वल की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला ’ढिशूम-2’ जल्द से जल्द बनाना चाहते हैं।

बाक्स आॅफिस पर ’ढिशूम’ पहले वीकेंड में ढिशूम ने करीब 37.5 करोड़ का बिजनेस किया है। वो भी ऐसे समय में जब लगभग पूरे देश में वर्षा हो रही है।  दिल्ली- एनसीआर में भी जाम के कारण सड़कों पर ही वीकेंड बीत गया। ऐ समय में 37.5 करोड़ वास्तविक आंकड़ों से कहीं ज्यादा लगते हैं क्योंकि इतनी बारिश नहीं होती तो शायद और ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच सकते है।

फिल्म की स्टोरी लाइन और एक्शन दृश्यों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ’ढिशूम’ के अच्छे प्रदर्शन की वजह से इसकी टीम के हौसले बुलंद हैं और सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला सीक्वल की रिलीज को लेकर भी योजना बना रहे हैं।
जॉन अब्राहम और वरुण धवन से भी फिल्म की शूटिंग के लिए डेट एडजस्ट करने के लिए बात चल रही है। हो सकता है वरुण और जॉन के साथ ’ढिशूम-2’ में जैकलीन फर्नांडिज भी नजर आये।

’ढिशूम’ की सीक्वल की तैयारी शुरू Read More

गंगा नदी के आसपास विकास के लिए 400 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मंजूर

Ganga Nadiराष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (एनजीआरबीए) ने करीब 400 करोड़ रूपए की लागत की कई परियोजनाओं को आज मंजूरी दी जिनमें नदी के आसपास के घाटों, शवदाहगृहों और रिवरफ्रंट का विकास भी शामिल है.

सरकार उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग और गुप्तकाशी तक , उत्तर प्रदेश में कानपुर, बिजनौर, इलाहाबाद और बिथुर, बिहार में कहलगांव और और झारखंड में साहिबगंज से राजमहल तक घाटों एवं शवदाह गृहों का विकास करना चाहती है.
जल संसाधन मंत्रालय के बयान के अनुसार उत्तराखंड में सुमारी, तिलवारा, सिल्ली, अगस्तमुनि और त्रिवेणी में 26 करोड़ रूपए की लागत से घाट और शवदाहगृहों का विकास किया जाएगा.

इसी तरह इलाहाबाद और बिजनौर में काम होगा जिसके लिए 88.03 करोड़ और 12.19 करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं. इसी तरह कई अन्य परियोजनाएं हैं.

Source :- Aaj Tak

गंगा नदी के आसपास विकास के लिए 400 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मंजूर Read More

मुंबई-गोवा हाईवे पर पुल बहा, 2 बसें बहीं-22 लापता, भारी बारि‍श से महाराष्ट्र में तबाही

co5ururxeaafgcl_147019785332_650x425_080316094929महाराष्ट्र के महाड में बना मुंबई-गोवा हाईवे पुल भारी बरसात की वजह से अस्सी फीसदी तक टूटकर गिर गया. मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे के बाद मुंबई-गोवा हाईवे के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया|
माना जा रहा है कि सावित्री नदी में बाढ़ का पानी आ जाने से पुल को नुकसान हुआ. भारतीय तट रक्षक ने लापता वाहनों की तलाशी के लिए चेतक हेलीकॉप्टर भेजे हैं|
हादसे में यात्रियों से भरी 2 बसें और 2 चार पहिया गाड़ियां लापता हैं. दोनों बसें बह गई हैं, दोनों में करीब 22 यात्री मौजूद थे. एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. भारी बारिश और पुल के पास जलभराव की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है. ये हादसा मंगलवार रात करीब सवा ग्यारह बजे हुआ|
यहां पर दो समानांतर पुल थे, एक नया पुल है और एक का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान हुआ है. पुराने वाला पुल ढह गया है|
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट किया कि महाबलेश्वर इलाके में भारी बारिश के बाद नदी में पानी का स्तर बढ़ गया था और इसी वजह से पुराना पुल टूट गया|

मुंबई-गोवा हाईवे पर पुल बहा, 2 बसें बहीं-22 लापता, भारी बारि‍श से महाराष्ट्र में तबाही Read More

‘Pappu Pass Hoga’, Congress Workers In Varanasi Insist Today

sonia-gandhi-road-show_650x400_51470126232Varanasi: At 1 pm in Varanasi, there is no escape from the sun. Or the politics that the city is awash in today as it contemplates what sort of pulling power Congress chief Sonia Gandhi will demonstrate on the turf that Prime Minister Narendra Modi so decisively established as his own in the general election.

“The crowds will come. They will build up, you wait,” says Mohammed Isa, who runs a fishing business. Mr Isa says he voted for the Congress in 2014 and is likely to repeat his decision in the state election. “It is true the Congress will not win,” he says, “but who else will I vote for?  As Muslims, my family has always voted for the Congress.

He is seated at a small stall that sells cold drinks and eggs opposite the Dr Ambedkar statue that the Congress chief will garland. Her road show will end with a visit to the statue of Kamalapati Tripathi  to signal that the Congress should be the choice of a range of castes, from Brahmins to Dalits.

“Since Prime Minister Modi was elected, it is true that roads have improved here,” Mr Isa says. The improvement in Varanasi, from better roads to cleanliness, is acknowledged freely as the result of the PM making this his political home.

At the statue of Dalit icon Dr Ambedkar, Congress workers, their head scarves limp with sweat, climb up a ladder to clean the structure. So far, at this major intersection, the crowds are thin. A few Congress workers carry the placards of the local lawmaker who has rustled them together. One comes up. “I am seeking a ticket. If you can speak to anyone, please let me know,” he says, without inquiring who his query is being addressed to.

It is a testament to how today politics is the only thing on the city’s mind. Anil Dikshit, a taxi driver, says the BJP, who he supported in 2014, will make big gains. “In my village, it took me just a month to get a bank account opened,” he said of the PM’s Jan Dhan scheme to ensure all families have a bank account.

At the cold drinks stall, a group of Congress workers take refuge from the sun. “You can pay later, first have some cold water,” says the young owner, Wasim Akram, to them. “It is not a usual day,” he offers as explanation for his freewheeling business practice today.

One of the young Congress supporters gets up to be interviewed on camera. “Pappu fail nahin hua, Pappu pass hoga,” he insists loudly, referring to the mocking nickname given by PM Modi during his 2014 campaign to Mrs Gandhi’s son, Rahul.

That is the sort of bluster that is running through the streets today in a state where the Congress placed last in the general election.

‘Pappu Pass Hoga’, Congress Workers In Varanasi Insist Today Read More

INDvsWI: सबीना पार्क में राहुल के शतक के साथ बने ये 8 रिकॉर्ड

virat-rahul~01~08~2016~1470042308_storyimageस्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (52 रन पर पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ओपनर लोकेश राहुल (158) के शानदार शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिये हैं और उसकी कुल बढ़त 162 रन की हो चुकी है और पांच विकेट बाकी है।

पहले दिन नाबाद लौटे लोकेश राहुल ने पहले ही सत्र में अपना शतक पूरा कर लिया। राहुल ने शतक तक पहुंचने के लिए 182 गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का जमाया।

लंच के बाद चेतेश्वर पुजारा (46) के निजी स्कोर पर रन आउट हो गये। पुजारा और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इसके बाद राहुल ने कप्तान विराट कोहली (44) के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। राहुल ने 289 गेंदों में 150 रन का स्कोर पूरा कर लिया। उन्होंने 303 गेंदों में 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 158 रन बनाये।

अजिंक्या रहाणे (42) और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (नाबाद 17) रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने रविवार को दूसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 126 रन से आगे खेलना शुरू किया।

ये दूसरे दिन दिलचस्प आंकड़ें:
1- 158 रन बनाने वाले के.एल राहुल के टेस्ट करियर की ये सबसे बड़ी पारी तो थी ही, साथ ही कैरेबियाई सरजमीं पर अपने पहले मैच में ही शतक लगाने वाले वह पांचवें भारतीय और पहले सलामी बल्लेबाज बन गये। राहुल से पहले अजय जडेजा ने 1997 में सर्वश्रेष्ठ 96 रन बनाये थे।

2- अजहरुद्दीन के बाद केएल राहुल ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने अपने पहले तीन अर्धशतकों को शतक में तबदील किया।

3- राहुल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के पहले तीन शतक विदेशी सरजमीं पर लगाये हैं। ठीक ऐसा सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के साथ भी हुआ था। क्या राहुल इनके नक्शेकदम पर चल पायेंगे?
158.8- सलामी बल्लेबाज के तौर पर विदेशी सर्जमीं पर सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने अपने पहले 8 टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे। 4 शतकों के साथ राहुल द्रविड़ दूसरे नम्बर पर हैं। वीनू मंकड के साथ राहुल तीसरे नम्बर पर हैं।

9- मौजूदा सीरीज में अभी तक भारत की 11 साझेदारियों में से 9, 50 से ऊपर की साझेदारियां थीं।

11- टेस्ट मैच में सबसे तेजी से तीन शतक बनाने वाले राहुल चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। चार पारियों में तीन शतक ठोक ये रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम है। इनके अलावा विनोद कांबली (6) और सुनील गावस्कर (7) ने के.एल राहुल से कम पारियों में शतक बनाये हैं। राहुल ने 11 पारियों में तीन शतक बनाये जो चेतेश्वर पुजारा के बराबर है।

158- राहुल की 158 रनों की पारी न सिर्फ उनके टेस्ट करियर बल्कि वेस्टइंडीज में किसी भी भारतीय क्रिकेटर द्वारा डेब्यू मैच में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी थी। इससे पहले पॉली उमरीगर ने अपने डेब्यू मैच में 130 रन बनाये थे।

2013- के.एल राहुल ने अपनी सेंचुरी एक छक्के के साथ पूरी की थी। इससे नवंबर 2013 में मुंबई में रोहित शर्मा ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया था।

Source : Hindustan Live

INDvsWI: सबीना पार्क में राहुल के शतक के साथ बने ये 8 रिकॉर्ड Read More