मुझसे मेरा सपना बेरहमी से छीन लिया: नरसिंह

160802031250_narsingh_yadav_640x360_epa_nocredit

भारतीय पहलवान नरसिंह का कहना है कि उनका सपना ओलंपिक पदक हासिल कर देश का सम्मान बढ़ाने का था, जिसे छीन लिया गया है.

नरसिंह को डोपिंग मामले में भारत की डोपिंगरोधी एजेंसी नाडा ने क्लीन चिट दी थी, लेकिन विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी वाडा ने इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ कोर्ट ऑफ़ ऑर्बिट्रेशन (सीएएस) में अपील की थी.

गुरुवार को सीएएस ने चार घंटे चली सुनवाई के बाद वाडा की अपील स्वीकार कर ली और नरसिंह पर चार साल का प्रतिबंध भी लगा दिया था.

नरसिंह यादव पर लगा चार साल का बैन

सीएएस के फ़ैसले के बाद नरसिंह ने कहा, ”मेरा सपना था कि मैं ओलंपिक पदक हासिल कर देश का मान बढ़ा सकूं, लेकिन मुझसे इस सपने को बड़ी बेरहमी से छीन लिया गया.”

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नरसिंह का मानना है कि उन्हें साज़िशन फंसाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने उनके खाने-पीने में कुछ ‘मिलाया’ था.

नरसिंह ने कहा कि वो इस फैसले से हार नहीं मानेंगे और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे.

उधर, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) का मानना है कि नरसिंह को उनके साथियों ने ‘हराया’ है.

‘नरसिंह का असली दंगल अब शुरू हुआ’

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ”यादव पर ये बैन सीएएस के ज़रिए लगाया गया है. नरसिंह को उनके विरोधियों ने नहीं बल्कि उनके सहयोगियों ने हराया है.”

मेहता ने कहा,’ अभी तो साजिशकर्ता अपनी चाल में सफल हो गए हैं, लेकिन हम कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे. इस पूरे प्रकरण में देश का काफी नुकसान हुआ है. अगर थोड़ा पीछे जाकर इस मामले को देखेंगे तो मामला आइने की तरह पूरी तरह से साफ नज़र आ जाएगा. साफ पता चलेगा कि किसने ये ‘खेल’ खेला है.’

नरसिंह यादव को शुक्रवार को रियो ओलंपिक में पुरुष फ़्री स्टाइल कुश्ती के 74 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेना था.

नरसिंह यादव पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक के अलावा 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.

इसके अलावा वह साल 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में 74 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत चुके हैं

मुझसे मेरा सपना बेरहमी से छीन लिया: नरसिंह Read More

रियो ओलंपिक: दुनिया के 5वें नंबर के ख‍िलाड़ी को हराकर श्रीकांत ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

srikanth-kidambi-s_650_081516083135भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. मैन्स सिंग्लस के प्री-क्वार्टर मुकाबले में श्रीकांत ने डेनमार्क के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जैन ओ जोर्गेनसेन को सीधे गेमों में 21-19,21-19 से शिकस्त दी|

ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
अब तक खेले गए मुकाबलों में श्रीकांत का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. इस मुकाबले में जोर्गेनसेन ने श्रीकांत को जबरदस्त चुनौती दी, लेकिन वो जीत दर्ज नहीं कर पाए. श्रीकांत ने पहला गेम 20 मिनट में 21-19 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में भी श्रीकांत को काफी मेहनत करनी पड़ी और शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 22 मिनट में 21-19 से जीता. भारत के पारुपल्ली कश्यप के बाद श्रीकांत दूसरे ऐेसे बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं|

श्रीकांत ने रिकॉर्ड किया बराबर
जोर्गेनसेन के खिलाफ जीत के साथ ही श्रीकांत ने अपनी जीत-हार का आंकड़ा 2-2 से बराबर कर लिया. क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत के सामने चीन के लिन डैन की कड़ी चुनौती होगी. जिससे पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा. श्रीकांत चीन के लिन डैन को अपसेट करने में कामयाब हो जाते हैं, तो उन्हें पोडियम तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता, और श्रीकांत बड़े उलफेर के लिए जाने जाते हैं. वो दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई को हरा चुके हैं. ऐसे में चीनी खिलाड़ी को श्रीकांत के सामने संभलकर खेलना होगा|

 

रियो ओलंपिक: दुनिया के 5वें नंबर के ख‍िलाड़ी को हराकर श्रीकांत ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह Read More

सुधा फाउंडेशन द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 70वी स्वतंत्रता दिवस⁠⁠⁠⁠।।। जय हिन्द जय भारत।।।

15 augustआज़ाद भारत की  70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर सुधा फाउंडेशन के फाउंडर श्री विजय दुआ जी ने समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।।
सुधा फाउंडेशन के पुरे स्टाफ ने स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही जोरो शोरो से राष्ट्रगान गाकर शुरुआत की तथा जैसे2 प्रोग्राम आगे बढ़ता गया सभी स्टाफ एवं कैंडिडेट्स ने अपने विचार व्यक्त किये एवं अपनी अपनी कला को प्रदर्शित किया।।।
सुधा फाउंडेशन द्वारा इस प्रोग्राम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगो में देश प्रेम एवं देश के प्रति सभी के दायित्वों का ज्ञान करना एवं इस हेतु उत्साह भरना रहा।।।
प्रोग्राम में शामिल सुधा फाउंडेशन, सितारगंज के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्री चन्दन मेहता एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव श्री दिनेश सहगल जी ने सभी स्टाफ एवं कैंडिडेट्स को देश के लिए सकारात्मक सोच एवं अपनी अपनी दायित्वों को समझने एवं निर्वाह हेतु प्रोत्साहित किया।।
खन्ना मूवीज के प्रोड्यूसर राजेश कुमार गुप्ता उर्फ़ खन्ना जी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।।।सभी स्टाफ एवं कैंडिडेट्स बहुत ही प्रसन्न एवं गर्वित दिखाई दिए तथा सुधा फाउंडेशन के इस आयोजन को बहुत सराहा की स्कूल कॉलेज से निकलने के बाद भी इस प्रकार के शानदार कार्यक्रम का हिस्सा बन पाये।।।
जय हिन्द जय भारत।।

सुधा फाउंडेशन द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 70वी स्वतंत्रता दिवस⁠⁠⁠⁠।।। जय हिन्द जय भारत।।। Read More

प्रमुख स्वामी को याद करते हुए भावुक हो गए प्रधानमंत्री, कहा -पिता के समान थे स्वामी

स्वामी के बार में बोलते हुए पीएम मोदी अचानक भावुक हो गए और उनके मुंह से शब्द निकलने बंद हो गए।

pm-modi-emotional-620x400प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्वामीनारायण पंथ के अगुवा प्रमुख स्वामी को याद करते हुए भावुक हो गए और कहा कि पिता के समान एक व्यक्ति को उन्होंने खो दिया। स्वामी का बीते शनिवार (13 अगस्त) को यहां निधन हो गया था। उनके साथ अपने करीबी संबंधों को याद करते हुए मोदी ने उन्हें अपना पिता बताया और एक मंदिर में यहां करीब 20 मिनट के भाषण के दौरान दो बार भावुक नजर आए। इसी मंदिर में स्वामी का पार्थिव शरीर रखा गया है। मोदी ने कहा, ‘आपमें से कई ने एक गुरु को खोया होगा लेकिन मैंने एक पिता को खो दिया।’ इतना बोलने के बाद अपनी भावनाओं को काबू करने के लिए वे करीब एक मिनट तक रुके। प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रेष्ठता और दिव्यता का संगम बताते हुए कहा कि वह प्रमुख स्वामी को उस समय से जानते हैं जब वे सार्वजनिक शख्सियत नहीं थे। मोदी ने संत संस्कृति में सुधार लाने के लिए उनकी तारीफ की। प्रमुख स्वामी महाराज का पार्थिव शरीर 17 अगस्त तक मंदिर में रखा जाएगा ताकि उनके अनुयायी और नागरिक उनके अंतिम दर्शन कर सकें। मोदी ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए।

प्रमुख स्वामी के साथ अपने जुड़ाव की कुछ घटनाओं को याद करते हुए मोदी ने कहा कि एक बार स्वामी ने उनसे अमदाबाद के एक मंदिर में स्वामीनारायण पंथ के संतों के समूह को संबोधित करने के लिए कहा था जिस पर उन्होंने आश्चर्य जताते हुए पूछा था कि उन्हें (संतों) उनसे क्या मिलेगा? मोदी ने कहा, ‘जब मैंने प्रमुख स्वामी से यह कहा तो वे बोले, नहीं, संतों को सामाजिक वास्तविकता के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि उन्हें सही दिशा में समाज के लिए काम करना है।’ प्रधानमंत्री ने प्रमुख स्वामी को स्वामीनारायण पंथ में लाने वाले योगीजी महाराज को भी याद किया और कहा कि स्वामी ने एक उदाहरण तय किया कि शिष्य कैसा होना चाहिए। मोदी ने कहा, ‘हम प्रमुख स्वामी को गुरु के रूप में जानते हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई यह भी समझ सकता है कि शिष्य कैसा होना चाहिए।’ उन्होंने याद किया कि किस तरह प्रमुख स्वामी ने दिल्ली में यमुना नदी के किनारे अक्षरधाम मंदिर बनाकर अपने गुरु की इच्छा पूरी की। मोदी ने कहा, ‘काफी वक्त पहले, योगीजी ने प्रमुख स्वामी के सामने यमुना के तट पर एक मंदिर बनवाने की इच्छा जताई थी। यह इच्छा अनौपचारिक रूप से व्यक्त की गई थी। उनके गुजर जाने के बाद एक शिष्य के रूप में प्रमुख स्वामी ने अक्षरधाम मंदिर बनवाकर उनकी इच्छा पूरी की।’

मोदी ने कहा कि उनके गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद, प्रमुख स्वामी ने उनके भाषणों के वीडियो जो उन्होंने सुने थे, वे मंगाएं और उन्हें फोन कर (उनके भाषणों में प्रयुक्त कुछ शब्दों के पर) कहा कि, ‘आपको इन शब्दों को प्रयोग नहीं करना चाहिए था।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘(प्रमुख स्वामी) ने मुझे ऐसी चीजें सिखाईं जो मुझे मेरे राजनीतिक गुरु तक ने नहीं सिखाईं।’ मोदी ने कहा कि स्वामी अंतर्ज्ञान के जरिए उनके बारे में बहुत सारी चीजें जानते थे। उन्होंने स्वामी की ओर से उन्हें दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में बनने के वक्त बुलाने की घटना याद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रमुख स्वामी जानते थे कि उनके (मोदी) पास धन नहीं है और उन्होंने शिष्य ब्रहमबिहारी स्वामी से उन्हें धन देने को कहा। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास वास्तव में वक्त धन (पैसे) नहीं था।’ मोदी ने एक और घटना याद की जब साल 1992 में प्रमुख स्वामी और उनकी (मोदी) मां ने उन्हें उस समय फोन किया था जब वह लाल चौक पर तनावपूर्ण स्थिति में तिरंगा फहराने के बाद जम्मू कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘स्वामी ने आश्वस्त किया ‘स्वामीनारायण सब अच्छा करेंगे।’ उस तनाव में उनके फोन कॉल और उनके परवाह करने वाले शब्दों से मुझे हैरत हुई। उस दिन मेरे पास दूसरा फोन मेरी मां का था।’ मोदी ने दो साल पहले की वह घटना याद की जब वह स्वामी जी को भोजन करने के लिए मनाने में सफल रहे थे। उनके एक शिष्य का उनके पास फोन आया था कि स्वामी ने खाना छोड़ दिया है और उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने मेरी अपील मान ली और मुझे बताया गया कि उन्होंने भोजन करना शुरू कर दिया है। हमारा ऐसा संबंध था।’ मोदी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें विजन 2020 हासिल करने की दिशा में मुख्य व्यक्ति बताया था।

sources-jansatta

 

प्रमुख स्वामी को याद करते हुए भावुक हो गए प्रधानमंत्री, कहा -पिता के समान थे स्वामी Read More

दिल्ली में अब 14 हजार रुपए न्यूनतम मजदूरी

स्वतंत्रता दिवस पर करीब 45 फीसद वेतन वृद्धि का एलान

लालकिले पर आयोजित 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यपाल नजीब जंग और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद। (पीटीआई फोटो)

अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने केंद्र और अन्य राज्यों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक फैसले को पूरे देश में लागू किया जाए। मजदूरों को समर्पित स्वतंत्रता दिवस के इस तोहफे से अकुशल, अर्द्ध-कुशल और कुशल मजदूरों की मजदूरी में औसतन 45 फीसद की बढ़ोतरी होगी। केजरीवाल की घोषणा के अनुसार दिल्ली में अब अकुशल मजदूरों को 9,500 रुपए की जगह लगभग 14000 रुपए, अर्द्ध-कुशल मजदूरों को 10,600 रुपए की जगह लगभग 15,000 रुपए और कुशल मजदूरों को 11,600 रुपए की जगह लगभग 17000 रुपए मिलेगी। हालांकि, इस फैसले को अभी कैबिनेट मंजूरी मिलनी है। केजरीवाल ने कहा कि इसी हफ्ते की कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी जाए जिसके बाद बढ़ोतरी की वास्तविक राशि भी सामने आएगी। हालांकि, श्रम मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर अकुशल, अर्द्ध कुशल और कुशल मजदूरों की मजदूरी में वास्तविक बढ़ोतरी की जानकारी दी- ‘न्यूनतम मजदूरी का वर्तमान डाटा क्रमश: 9568, 10582, 11622 है और प्रस्तावित डाटा क्रमश: 14052, 15471 और 17033 है।’

न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आप की सरकार सबके लिए काम करती है, लेकिन सबसे ज्यादा गरीब वर्ग के लिए काम कर रही है, जिन लोगों को भगवान ने कम दिया उनके लिए कानून में ज्यादा प्रावधान होना चाहिए।’न्यूनतम मजदूरी में इजाफे से व्यापारियों में नुकसान की आशंका को दूर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी तक देश के विकास का मॉडल अमीर को अमीर और गरीब को गरीब बना रहा है, लेकिन हमने जिस मॉडल को अपनाया है उसमें यह खाई कमेगी और मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार से बाजार में मांग और उपभोग बढ़ेगा जिससे अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा। अरविंद केजरीवाल इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस फैसले को पूरे देश में लागू करने की अपील की है। कुछ दिन पहले ही श्रम मंत्री गोपाल राय कहा था कि सभी श्रेणी के कामकाजी वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 30 से 40 फीसद का इजाफा किया जाएगा। इस विषय पर हाल ही में 13 सदस्यीय परामर्श समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

source- jansatta

दिल्ली में अब 14 हजार रुपए न्यूनतम मजदूरी Read More
rakhi ke laaj

मैथिलि फिल्म “राखी के लाज” जल्द ही आ रही है दर्शको को लुभाने

समस्तीपुर के आनंद प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही मथिली फीचर फिल्म “राखी के लाज” की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | यह सिनेमा की शूटिंग 27 अक्टूबर 2015 को शुरू किया गया था | स्थानीय कलाकारों के अभिनय से सजी हुई यह फिल्म इसी साल के अंत तक यह फिल्म रिलीज़ होने की सम्भावना है | यह फिल्म नारी सशक्तिकरण पर आधारित है \

इस फिल्म के निर्देशक नरेश मंडल ग्राम दशौथ जिला समस्तीपुर के निवासी है | श्री मंडल अपना कीमती समय फिल्म नगरी मुंबई में काफी अच्छे बैनर के साथ कार्यरत रहकर अनुभव प्राप्त किया है | इन्होने अपने कुशल निर्देशन से फिल्म को भली भांति सजाया है, फिल्म की कहानी के लेखक आशुतोष सागर है, इनके लिखे हुए गीत को संगीत से सजाया है प्रमोद, रोहित और मनीष ने |
छायांकन पवन मिश्रा का है, इसके सह निर्देशक ख़ुशी यादव, कार्यकारी निर्माता राम रसीला, प्रोडक्शन हेड प्रभात रॉय है|
फिल्म के मुख्य कलाकार के रूप में राम रसीला, आशुतोष सागर, कंचन सिंह, मंजू दुबे आदि ने काम किया | समाज में नारी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारी सशक्तिकरण के किरदार कर्णप्रिय गीत संगीत के साथ साथ फिल्म के माध्यम से मैथिलि भाषा में लोगो के बीच पहुचाने का प्रयास किया गया | यह फिल्म दर्शको का खूब मनोरंजन करेगी |

 

[sam id=”” codes=”true”]

मैथिलि फिल्म “राखी के लाज” जल्द ही आ रही है दर्शको को लुभाने Read More

गाय और भैंस के दूध से भी ज्यादा ताकतवर है कॉकरोच का दूध!

120804-cocrooachनई दिल्ली: दूध पीने के कितने फायदे हैं ये शायद बताने की जरुरत नहीं है, रोजाना दूध पीने से न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि यह शरीर की तकरीबन हर जरुरत को पूरा करता है।

अब तक हमने गाय का दूध सुना, भैंस का दूध सुना, बकरी का दूध सुना लेकिन क्या आपने कॉकरोच के दूध के बारे में सुना है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय के दूध से ज्यादा कॉकरोच का दूध पीने वाले ज्यादा ताकतवर होते हैं। आपके दिमाग में जरूर ये सवाल घूम रहा होगा कि क्या कॉकरोच का दूध भी होता है?

हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों एक चौंकाने वाली रिसर्च की है। इस अध्यन के अनुसार कॉकरोच का दूध, गाय के दूध से चार गुना फायदेमंद होता है। इस शोध की माने तो कॉकरोच के दूध में पैसीफिक बीटल होता है। जिसका प्रयोग प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में भी किया जा सकता है।

उनके अनुसार,  कॉकरोच का दूध, गाय के दूध से कहीं ज्यादा फायदेमंद है और ये एक बेहतरीन सुपरफूड है। ये इकलौती ऐसी प्रजाति है जिसके जन्मे बच्चे हमेशा जवान रहते हैं। स्टडी पर फोकस करने वाले सनचारी बनर्जी ने कहा कि कॉकरोच के दूध में प्रोटीन क्रिस्टल नाम की एक धातु मिली होती है, जो एक प्रकार के खाने की तरह बनी है। इसमें प्रोटीन, फैट और चीनी मिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रोटीन का सेवन करने से इंसान को धीरे-धीरे और लंबे समय तक लाभ मिलता रहता है।

इसका खुलासा करने वाले वैज्ञानिक स्टेम सेल बायोलॉजी के संस्थान में काम करते हैं। उन्हें विश्वास है कि दूध को भविष्य में एक प्रोटीन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

वैसे देखा जाए तो ये पहली बार नहीं कि वैज्ञानिक ने इस तरह का कोई खुलासा किया हो, इससे पहले भी पिछले साल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने भी कुछ इसी प्रकार को खुलासा करते हुए बताया था कि कॉकरोच का दूध लाल मीट खाने से ज्यादा फायदेमंद होता है।

सबसे महत्वपूर्ण ये है कि यह लंबे समय तक एनर्जी के लेवल को बनाए रखता है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि पैसीफिक बीटल कॉकरोच के इस दूध का इस्तेमाल प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में भी किया जा सकता है।

source-zeenews

गाय और भैंस के दूध से भी ज्यादा ताकतवर है कॉकरोच का दूध! Read More

पैसे की तरह अब एटीएम से निकलेगा पिज्जा, अमेरिका में लगा ‘पिज्जा ATM’

121771-eatingवाशिंगटन : पिज्जा खाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका में ‘पिज्जा एटीएम’ की शुरुआत होने जा रही है, जिसके जरिए लोग अपने मनपसंद पिज्जा का लुत्फ उठा सकते हैं। अपने तरह के इस पहले ‘पिज्जा एटीएम’ को ओहियो में जेवियर यूनिवर्सिटी के कैंपस में लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस ‘पिज्जा एटीएम’ में 12 इंच के पिज्जा रखने की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि ऑर्डर देने के तीन मिनट के भीतर यह मशीन आपको ताजा एवं गर्म पिज्जा पेश कर देगी। लोग मशीन के टच स्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए अपने मनपसंद पिज्जा का ऑर्डर दे सकते हैं। इस ‘पिज्जा एटीएम’ की शुरुआत 10 अगस्त से होगी। ‘पिज्जा एटीएम’ में तापमान अनुकूलित रेफ्रिजरेशन सिस्टम लगाया गया है जो पिज्जा को ताजा एवं गर्म रखेगा।

‘पिज्जा एटीएम’ में क्रेडिट और डेविड कार्ड से भुगतान की सुविधा दी गई है। एक पिज्जा की कीमत करीब 10 अमेरिकी डॉलर होगी।

source-zeenews

पैसे की तरह अब एटीएम से निकलेगा पिज्जा, अमेरिका में लगा ‘पिज्जा ATM’ Read More

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आजमाए ये TIPS

108508-395943-foodनई दिल्ली: गर्मी के मौसम में हेल्थ को लेकर ज्यादा ही सावधान रहने की जरूरत होती है। इनदिनों बड़ी आसानी से आपकी तबियत खराब हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको यह बता रहे हैं कि गर्मी के मौसम में आप अपनी सेहत को कैसे ठीक रख सकते हैं।

पानी

गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में सुबह उठने के साथ ही आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। गर्मी के दिन में कोशिश करें की आप चाय का सेवन ना करें। इससे अपच बढ़ती है।
गर्मी के मौसम में आप रोज नारियल पानी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी आपके शरीर में गर्मी के दिनों में अमृत की तरह काम करता है। नारियल पानी के साथ ही गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा दही का सेवन करना चाहिए। दही में कई तरह के एंटीबायोटिक होते हैं। दही से अपच दूर होती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है।

फल

गर्मी में नाश्ते के वक्त फलों का सेवन करें। फल आपको ताजगी और फुर्ती देंगे। गर्मी से बचने के लिए फल रामबाण उपाय है। वहीं इस मौसम में चने का सेवन भी आपके शरीर को देगा ठंडक। चने के सेवन से ज्यादा धुप में रहने से भी पको अधिक प्यास नहीं लगती है।

धनिया, पुदीना और प्याज

खाना खाते समय गर्मी के मौसम में अपना पाचन ठीक रखने के लिए खाने के साथ धनिया, पुदीना और प्याज जरूर खाएं। इसकी चटनी बना कर खाने से गर्मी के दिन में आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं इस आसान तरीके से आप अपने पेट के तकलीफ से बचे हुए रहेंगे।

source -zee news

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आजमाए ये TIPS Read More

सितारगंज सीएचसी में महिला डॉक्टर के नहीं देखने से बच्ची की मौत

picnew-08-08-2016-1470668785_storyimageसितारगंज सीएचसी में डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला डॉक्टर पर बच्ची को इलाज नहीं देने के कारण मौत होने का आरोप लगाया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने संविदा में तैनात महिला चिकित्सक को हटाने की मांग सीएमएस से की। वहीं, सीएमएस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को वार्ड चार निवासी शब्बो पत्नी तहसीन ने एक बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद नवजात की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके बाद परिजन तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। तहसीन के भाई तस्लीम ने बताया कि अस्पताल में उन्होंने महिला डॉक्टर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन डॉक्टर ने दरवाजा नहीं खोला।

आरोप है कि इस दौरान बच्ची की तबीयत और अधिक खराब होने लगी। बार-बार कहने के बाद भी डॉक्टर ने बच्ची को देखने से इंकार कर दिया। उसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में रहने वाले सीएमस तक मामले की सूचना पहुंच गई। उसके बाद सीएमएस डॉ. हर्ष सिंह ऐरी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में डॉ. ऐरी ने जब बच्ची की जांच की तो वह दम तोड़ चुकी थी। बच्ची की मौत होने से परिजन और ज्यादा भड़क गये। उन्होंने अस्पताल में प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा।

परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने नवजात का इलाज किया होता तो बच्ची की जान बच सकती थी। अस्पताल में प्रदर्शन करने वालों में तस्लीम मंसरी, जिलानी अंसारी, जाकिर अंसारी, कल्लू अहमद, सोनू, बाबू मंसारी, रियाज अहमद आदि रहे।

संविदा में तैनात डॉक्टर का रहा विवादों से नाता
परिजनों के अनुसार इससे पूर्व भी महिला डॉक्टर विवादों के कारण चर्चा में रही हैं। कई बार संविदा में तैनात महिला चिकित्सक को हटाने की मांग की जा चुकी है। जनदबाब में डॉक्टर का हटाया भी गया, लेकिन बाद में उन्हें दोबारा यहां तैनाती दे दी जाती है। उन्होंने ब्लाक चिकित्सा प्रभारी का घेराव कर डॉक्टर को हटाने की मांग की। साथ ही पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की।

बच्ची को देखने के लिए मैं खुद घर से अस्पताल पहुंचा। जब मैंने बच्ची का चेकअप किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में संविदा में तैनात महिला डॉक्टर से जानकारी ली जाएगी। जांच के बाद दोषी मिलने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. हर्ष सिंह ऐरी, सीएमएस, सितारगंज

source-live hindustan

सितारगंज सीएचसी में महिला डॉक्टर के नहीं देखने से बच्ची की मौत Read More