janhit mein jaari poster

जनहित में जारी में कंडोम बेचती दिखेगी नुशरत बरूचा, ट्रेलर हो रहा है ट्रेंड

जनहित में जारी में कंडोम बेचती दिखेगी नुशरत बरूचा, ट्रेलर हो रहा है ट्रेंड

Nushrratt Baruccha will be seen selling condoms in Janhit Men Jaari, trailer is trending

फिल्म जनहित में जारी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है | बताया जा रहा है की अपने दमदार रोल से नुशरत बरुचा लोगों को काफी लुभा रही है | इस फिल्म का निर्देशन बसंतु सिंह ने किया है | फिल्म कॉमेडी ड्रामा है | 

Janhit men jaari Trailer released: बॉलीवुड की एक्ट्रेस नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) ने एक बार फिर से दर्शकों को अपने दमदार रोल से आकर्षित किया है जी हाँ नुसरत भरुचा के फिल्म के सलेक्शन की बात ही कुछ और है | नुसरत भरुचा ने अब तक जितनी फिल्मो में काम किया है वो फुल एंटरटेन करने वाली फिल्म होती है | फिल्म सेलेक्सन में माहिर नुसरत की एक अपनी फेन फोलोविंग है |
आइये बात करते हैं “जनहित में जारी” के स्टोरी लाइन की जो की ट्रेलर देखकर ही समझ में आ जाता हैं
बताया जा रहा है की अपने दमदार रोल से नुशरत बरुचा फेंस को काफी लुभा रही है | इस फिल्म का निर्देशन बसंतु सिंह ने किया है | फिल्म कॉमेडी ड्रामा है | कॉमेडी के माध्यम से सोशल मेसेज दे रहे हैं की आधुनिक भारत में जहाँ एक तरफ जनसँख्या वृद्धि हो रही है इसपर रोक लगेगा | पुरुषों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन जब स्त्री गर्भवती हो जाती है तो उसको अबोर्सन करवाना कितना कठिन है | आपको पता है की भारत में गर्भपात कराना क़ानूनी अपराध माना जाता है और बिना शादी के बच्चे को जन्म देना सामाजिक कोढ़ मन जाता है | ऐसे में जरुरत है नौजवान युवक एवं युवती को शिक्षित करना |

जनहित में जारी में कंडोम बेचती दिखेगी नुशरत बरूचा, ट्रेलर हो रहा है ट्रेंड Read More
Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फ़र्नाडिस के खिलाफ ED ने लिया बड़ा एक्शन किया 7.27 करोड़ की संपत्ति जब्त 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फ़र्नाडिस के खिलाफ ED ने लिया बड़ा एक्शन, किया 7.27 करोड़ की संपत्ति जब्त
खबर के मुताबिक पता चला है की एक्ट्रेस जैकलिन बड़ी मुसीबत की शिकार हो गयी है . जैकलिन के खिलाफ इन्फोर्समेंट निदेशालय ने कड़ा एक्शन लेते सकती है. इसको देखकर लग रहा है की जैकलिन बड़ी मुसीबत में घिर गयी है . ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की है. इस अटैच्ड संपत्ति में जैकलीन की 7.12 करोड़ की फिक्सड डिपोजीट भी शामिल है.

सुकेश से गिफ्ट लेना पड़ा भारी
मशहूर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट दिए थे. इडी का मानना है की वो पैसे वसूली के थे. बताया जा रहा है की सुकेश जैकलिन के परिवार को भी महंगे तोहफा दिया करता था. तोहफों में महँगी कार, महंगा सामान के आलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे.

ED की राडार पर जैकलिन
इडी की नजर काफी दिन से जैकलिन के ऊपर थी जबसे इन्हें जैकलिन और सुकेश के रिलेशनशिप का पता चला था. तभी से लगातार जैकलिन का नाम विवादों में घिरा रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फ़र्नाडिस के खिलाफ ED ने लिया बड़ा एक्शन किया 7.27 करोड़ की संपत्ति जब्त  Read More
Katrina Kaif and Vickky Kaushal

कैटरिना कैफ एवं विक्की कौशल परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं!

Katrina Kaif and Vicky Kaushal are going to tie the knot कैटरिना कैफ एवं विक्की कौशल परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं!

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है की 9 दिसंबर को फिल्म स्टार विक्की कौशल और फिल्म अभिनेत्री कैटरिना कैफ दोनों परिणय सूत्र में बंध जायेंगे | इस शादी में अच्छी मेहमान नवाजी भी होगी | किसी भी मेहमान को किसी भी तरह की प्रॉब्लम न हो के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं

  • कैटरिना के सबसे नजदीकी दोस्त सलमान खान खुलकर मदद करने में जुड़े हैं |
  • सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा एवं अपनी पूरी टीम लगा रखा है | बताया जाता है की वेन्यू के सुरक्षा की जिम्मेदारी शेरा के पास है |
  • बॉलीवुड स्टार कैटरिना कैफ एवं विक्की कौशल की शादी हर तरफ चर्चे में है |
  • इस शादी में देश एवं विदेश के जाने माने VIP शामिल होंगे | VVIP के सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस भी मुस्तैदी से लगी है |

रिपोर्ट्स की मानें तो 6 दिसंबर यानी आज कटरीना और विक्की के राजस्थान पहुंचने की खबर है| इसके बाद वे हैलिकॉप्टर से वेडिंग वेन्यू में पहुंचेंगे और फिर शादी के रिचुअल्स उसके अगले दिन यानी 7 दिसंबर से शुरू होंगे| 9 दिसंबर कपल की वेडिंग डेट फिक्स की गई है| कटरीना कैफ और विक्की ने अपने सारे वर्क कमिटमेंट्स पुरे कर लिए हैं |

kait and vicky wedding

इस शादी में मीडिया को भी दूर रखा जायेगा | बताया जा रहा है की नो फोन पालिसी के अंतर्गत कोई भी वहां फोटो क्लिक नहीं करेंगे | शादी दो रश्म रिवाज से की जाएगी | अब तो बस इन्तजार है इस वेडिंग कपल के पहले फोटो का जिसमे दोनों शादीशुदा दिखेंगे | ताज़ा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें |

कैटरिना कैफ एवं विक्की कौशल परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं! Read More
Heeramandi on Netflix

संजय लीला भंसाली का बड़ा ऐलान- नेटफ्लिक्स के साथ करेंगे वेब सीरीज ‘हीरामंडी’

संजय लीला भंसाली की बड़ी घोषणा –

  • नेटफ्लिक्स के साथ शो करेंगे “हीरामंडी”
  • स्टार कास्ट की घोषणा अभी बांकी है

संजय लीला भंसाली ने मंगलवार सुबह घोषणा की कि हीरामंडी उनकी अगली नेटफ्लिक्स परियोजना होगी। यह घोषणा फिल्म निर्माता के उद्योग में 25 साल पूरे करने के अवसर पर हुई है। यह एक वेबसीरीज होगी।

हीरामंडी के लिए कलाकारों और क्रिएटिव टीम  की घोषणा की जानी बाकी है। यह शो आजादी से पहले के भारत के दौरान लाहौर के हीरामंडी की वेश्याओं की कहानियों पर  आधारित है जो वहां की छिपी सांस्कृतिक वास्तविकता के बारे में बताएगा । इसके अलग अलग एपिसोड में  प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति के बारे में बताया है। फिल्म निर्माता को वर्तमान में आलिया भट्ट-स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज का इंतजार है।

हीरामंडी पर अपने विचार साझा करते हुए, संजय लीला भंसाली ने एक प्रेस बयान में कहा, “हीरामंडी मेरे लिए  निर्माता के रूप में मेरी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह एक महाकाव्य है, जो लाहौर के दरबारियों पर आधारित अपनी तरह की पहली वेब सीरीज है। यह एक महत्वाकांक्षी, भव्य और सर्वव्यापी वेब सीरीज है; इसलिए मैं इसे बनाने के लिए नर्वस हूं फिर भी उत्साहित हूं। मैं नेटफ्लिक्स के साथ अपनी साझेदारी और हीरामंडी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्सुक हूं।”

 

संजय लीला भंसाली का बड़ा ऐलान- नेटफ्लिक्स के साथ करेंगे वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ Read More
Kareena kapoor with Karan Jauhar

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं, 

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुई , जो एक लेखक के रूप में उनकी शुरुआत है।

kareena and karan jauhar technical problem

  • साउंड क्वालिटी अच्छी नहीं थी
  • करण जौहर और करीना दोनों काफी उत्साहित नजर आये
  • शुरुआत में आवाज की प्रॉब्लम थी बाद में ठीक हो गयी
  • जे अली खान नाम रख सकती हैं
  • करीना ने 8 महीने के दौरान हुए घटनाक्रम को अपनी बाइबिल में लिखा है

Kareena Instagram post

 

 

 

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं Read More
yaad e rafi

याद ए रफ़ी का सातवां सीजन संपन्न

हर वर्ष की भांति इसवर्ष भी सीनियर सिटीजन फोरम (रजि०) द प्राणायाम, सेक्टर 82-85, ग्रेटर फरीदाबाद ने सुरों के बादशाह “मोहम्मद रफी” की पुण्यतिथि 31 जुलाई को राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले व पुरस्कार वितरण समारोह “याद-ए-रफी : सीजन 7 ” के रूप में मनसकृति स्कूल, सेक्टर81, ग्रेटर फरीदाबाद के सभागार में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस प्रतियोगिता में 72 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों को उम्र के आधार पर चार श्रेणियों अर्थात सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व सीनियर सिटीजन में रखा गया। फोरम के प्रधान कैप्टन पी एल नाहर ने मुख्य अतिथि श्री मुकेश गंभीर, निदेशक, रेडियो बूज़, फरीदाबाद, अन्य गणमान्य अतिथियों, निर्णायक मंडल व उपस्थित समुदाय का हार्दिक अभिनंदन किया। प्रत्येक श्रेणी के प्रथम विजेता ने अपनी प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कैप्टन नाहर व शालू ने युगल गीत प्रस्तुत किया। इन सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को और भी आकर्षित बना दिया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी व शेष प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति का सुझाव दिया। प्रतियोगिता के 15 विजाताओं को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। शेष प्रतियोगियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों व निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।

अंत में फोरम के उप प्रधान इन्जीनियर बी एस चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में फोरम की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

याद ए रफ़ी का सातवां सीजन संपन्न Read More

फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021

covid-19 महामारी के बढ़ते हुए नतीजों का असर केवल रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र  में देखने को मिल रहा है इसका एंटरटेमेंट इंडस्ट्री पर  भी खासा असर देखने को मिल रहा है। विश्व में होने वाले 2020 के फिल्म फेस्टवल या तो रद्द कर दिए गए या फिर उनको ऑनलाइन किया गया। जहां तक बात करें ऑनलाइन फेस्टिवल की तो कुछ इसकी  खूबियां है तो कुछ इसके  नुकसान भी है। आईये एक नजर मारतें है :
ऑनलाइन की खूबियां
1. घर बैठे हम  फेस्टवल में हिस्सा ले सकते है।
2. इसका आयोजन विश्व के किसी भी जगह पर किया जा सकता है।
3. समय एवम पैसे  की बचत होती है।
4. प्रतियोगी के परिवार भी  शामिल हो  सकते है |
ऑफलाइन फिल्म फेस्टिवल के फायदे।
1. हम अपनी फीलिंग्स को अपनी हैप्पीनेस को लोगों के सामने रखते  हैं ।
2. देश विदेश घुमने का मौका मिलता है।
3. स्थानीय संस्कृति को समझने का मौका  मिलता है।
4. फिल्म की स्क्रीनिंग में दर्शकों का रिस्पांस देखने को मिलता है।
5. अनुभवी फिल्म मेकर्स से रुबरु होकर अपनी विचारों  का आदान प्रदान करने का मौका मिलता है।

इंडोगमा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर चन्दन मेहता एवम डायरेक्टर जनरल मुकेश गंभीर  ने फेस्टिवल की गरिमा को बरकरार रखते हुए  इस कार्यक्रम को फरवरी के अंतिम सप्ताह में करने का निर्णय लिया है।  इस  फेस्टिवल में शार्ट फिल्म ,डाक्यूमेंट्री , एनीमेशन फिल्म्स एवम म्यूजिक वीडियो को शामिल किया जाता है।  फिल्म की एंट्री 31 जनवरी  तक ली जाएगी |

Film Submission Link:
https://indogmafilms.com/iff2020/user_login.php
फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021 Read More

Tandav Teaser: सत्ता के रहस्यों को उजागर करेगी सैफ अली खान की ‘तांडव’, 15 जनवरी को होगी रिलीज

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की नई वेबसीरीज ‘तांडव’ (Tandav) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सैफ अली खान अपने किरदार से एक बार फिर सबको हैरान करने के लिए तैयार हैं.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने काम को लेकर खूब जाने जाते हैं. फिल्मों से लेकर वेबसीरीज तक में सैफ अली खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है. हाल ही में सैफ अली खान की नई वेबसीरीज ‘तांडव’ (Tandav) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सैफ अली खान अपने किरदार से एक बार फिर सबको हैरान करने के लिए तैयार हैं. ‘तांडव’ के टीजर में सैफ अली खान एक नेता के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो वीडियो में जनता को देख उनकी तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

Tandav Teaser: सत्ता के रहस्यों को उजागर करेगी सैफ अली खान की ‘तांडव’, 15 जनवरी को होगी रिलीज Read More
shubh mangal zyada sawdhan and bhoot collection

विक्की की ‘भूत’ से आगे निकली आयुष्मान की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ayushmann’s ‘Shubh Mangal is more careful’ ahead of Vicky’s ‘Bhoot’, know box office collection
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ‘भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ का दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है का आयुष्मान की फिल्म विक्की की फिल्म से कलेक्शन के मामले में आगे निकल गई है। जानिए इन दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया।

shubh mangal zyada sawdhan poster

‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ फिल्म ने दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ है। दूसरे दिन इस फिल्म के 10.90 से 12 करोड़ के कलेक्शन का अनुमान है। वहीं पहले दिन इस फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि दो दिनों में ये फिल्म अभी तक कुल 20 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

Bhoot Movie

विक्की कौशल की ‘भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ की बात करें तो इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन का अनुमान 5.65 से 6.75 करोड़ है। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि अभी तक ये फिल्म ने 10.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इन दोनों फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए इतना साफ है कि आयुष्मान की फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर विक्की की फिल्म की अपेक्षा ज्यादा मजबूत है।

‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का बजट करीब 50 करोड़ है। इसे भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है इसमें विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। वहीं ‘भूत’ फिल्म में विक्की के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है।

साल 2020 की बात करें तो अब तक रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म ‘तानाजी’ है वहीं आयुष्मान की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ चौथे नंबर पर है। ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘लव आजकल’ फिल्म ने 12.40 करोड़ का, ‘स्ट्रीट डांसर थ्री डी’ फिल्म ने 10.26 करोड़ का, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ ने 9.55 करोड़ का और पांचवें नंबर पर ‘मलंग’ फिल्म है। ‘मलंग’ ने पहले दिन 6.71 करोड़ का कलेक्शन किया।

विक्की की ‘भूत’ से आगे निकली आयुष्मान की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Read More
Bhoot: Part One The Haunted Ship Movie Review Live Vicky's horror film released, will it be able to give competition to Ayushmann

Bhoot:Part One The Haunted Ship Movie Review Live विक्की की हॉरर फिल्म रिलीज, आयुष्मान को दे पाएंगे टक्कर?

विक्की कौशल स्टारर फिल्म भूत: पार्ट वन द हॉन्टेड शिप रिलीज हो गई है. फिल्म भानू प्रताप सिंह के निर्देशन में बनी है. इसमें विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के अलावा आशुतोष राणा भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म का क्लैश आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से है. अब भूत फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी या नहीं, यह देखना है…

पहली बार हॉरर फिल्म में विक्की कौशल

ये विक्की कौशल की पहली हॉरर फिल्म है. इससे पहले विक्की ने कोई हॉरर फिल्म नहीं की है. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं. साथ ही ये फिल्म यशराज बैनर की भी पहली हॉरर फिल्म है.

ayusman khurana and vickky kaushal

भूत के एक सीन के लिए 30 मिनट तक पानी के नीचे रहे विक्की कौशल

विक्की कौशल के लिए ये फिल्म करना काफी चैलेंजिग था. भूत के लिए विक्की ने अंडरवाटर सीन शूट किया था. फिल्म के लिए अंडरवाटर सीन्स करना काफी ट्रिकी था. टीम के एक सदस्य ने तो उन्हें यहां तक कह दिया था कि ये सीन शूट करते समय आपको लगेगा कि आप मरने वाले हैं लेकिन आप मरेंगे नहीं. फिल्म में अंडरवाटर सीन्स की शूटिंग पूरे पांच दिनों तक की गई थी. वो पूरे  30 मिनट तक पानी के नीचे रहे.

भूत के पोस्टर पर लगे थे कॉपी के आरोप

बता दें कि फिल्म के एक पोस्टर में विक्की कौशल आत्माओं के समंदर में फंसे नजर आ रहे थे. पोस्टर इतना अपीलिंग था कि रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद ये दावा किया गया कि विक्की कौशल की इस फिल्म का पोस्टर कॉपी किया गया. इसे निर्देशक लीजो जॉश पेसिलेरी की फिल्म जलीकट्टू से कॉपी किया गया.

पहले दिन कितना कमाएगी विक्की कौशल की भूत

फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन की बात करें को तो ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म पहले दिन  3.30 से 3.80 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है. वहीं बात करें अगर सुपर सिनेमा की तो उन्होंने अनुमान लगाया है कि फिल्म पहले दिन 5.50 करोड़ से लेकर 6.50 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है.

सच्ची घटना पर आधारित है भूत

विक्की कौशल की फिल्म की कहानी एक हॉन्टेड शिप के बारे में है, जो एक दिन अचानक मुंबई के एक बीच के किनारे आ जाता है. इस जहाज पर एक भी आदमी नहीं है. बता दें कि ये कहानी सच्ची घटना पर आधारित है.

आयुष्मान की फिल्म से विक्की कौशल की टक्कर?

बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म भूत की आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से टक्कर है. शुभ मंगल ज्यादा सावधना में आयुष्मान खुराना और जीतेंद्र कुमार लीड रोल में हैं.

कैसी है विक्की कौशल की फिल्म भूत?

Bhoot Movie Review: फ्रेश कहानी के साथ रोंगटे खड़े करती है विक्की कौशल की भूत

‘गर्लफ्रेंड’ कटरीना कैफ को कैसी लगी फिल्म?

विक्की कौशल की खास दोस्त कटरीना कैफ ने भूत फिल्म देखी. उन्होंने इस फिल्म को शानदार बताया है. कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस फिल्म की तारीफ की और इस फिल्म को मस्ट वॉच बताया है. वही विक्की ने भी कैटरीना की स्टोरी के जवाब में उन्होंने ‘शुक्रिया के’ कहकर अपनी बात रखी.

Bhoot:Part One The Haunted Ship Movie Review Live विक्की की हॉरर फिल्म रिलीज, आयुष्मान को दे पाएंगे टक्कर? Read More