फिल्म इंडस्ट्री युवाओं के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहाँ हमेशा उनके प्रतिभा को सम्मानित किया जाता है और ढेर सारा नाम और शोहरत कमाया जाता है जरुरत है खुद को परखने की और सिद्ध करने की ऐसा कहना है मनोज बक्शी का । मनोज बक्शी बड़े परदे के जाने माने आर्टिस्ट हैं इन्होने अपना कैरियर एक मोटर पार्ट्स के व्यापार से किया । लेकिन इनका मन इन कामों में बिलकुल नहीं लगता । और भला लगता भी क्यों यहाँ तो ऊपर वाले ने कुछ और ही लिखा था । अब बक्शी जी ने मोटर पार्ट्स का काम बंद किया और कभी नुक्कड़ नाटक में काम करते तो कभी थिएटर में काम करते नजर आने लगे। उसी दौरान इनको डी डी नेशनल के सीरियल में काम मिला । इन्होने उस सीरियल के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया । कब 12 साल बीत गये पता भी नहीं चला इस दौरान श्री बक्शी ने
डा० हांडा एसोसिएट्स “ओये लक्की ! लक्की ओये ” दादा पोपले “ दो दुनी चार ” हीरा “मिस लवली” मिस्टर कपूर “जब तक है जान” “डिअर वर्सेस बियर”, करीना के पिता “गोरी तेरे प्यार में” रणवीर कपूर के केयर टेकर “बेशरम” फिल्म किये । हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म “बजरंगी भाईजान” में सलमान खान के साथ दिखेंगे । हमारी मुलाकात “शेखचिल्ली दी ग्रेट ” शूटिंग के दौरान हुई इस फिल्म में श्री बक्शी सी० आई० डी० चीफ की भूमिका निभा रहे हैं ।
During Shooting “Sheikhchilli The Great” as C.I.D. Chief Manoj Bakshi and artist.Manoj Bakshi with Salman Khan during shooting in “Bajrangi Bhaijaan”
उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। यह धमकी उन्हे बकायदे एक रजिस्टर्ड पत्र के जरिये दी गयी और पत्र भेजने वाले ने साफ तौर पर धमकी दी है कि तुमको मार दिया जायेगा बच सको तो बचो। चर्चा है कि माननीय सांसद मनोज तिवारी को यह धमकी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर दिये गये उनके एक बयान के बाद दिया गया । मनोज तिवारी की तरफ से इस बात की जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दे दी गयी है। मनोज तिवारी इस समय वाराणसी में हैं और वे २५ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं और उसके बाद संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया जायेगा। मनोज तिवारी के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत सिंह ने इस खबर की पुष्टी करते हुये बताया है कि माननीय सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी जी को यह धमकी भरा पत्र पंजीकृत डाक से भेजा गया था जो माननीय सांसद मनोज तिवारी जी के कार्यालय को २१ मार्च को प्राप्त हुआ और कार्यालय के प्रतिदिन आने वाले डाक का २२ मार्च का निरीक्षण किया गया तब जाकर इस पत्र के बारे में पता चला। कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत इस बात की जानकारी वाराणसी में मौजुद माननीय सांसद मनोज तिवारी को दिया और मनोज तिवारी जी ने इस धमकी भरे पत्र की जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दी और उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने भी गृह मंत्रालय को इस बात की लिखित सूचना दे दी। माननीय सांसद मनोज तिवारी जी २५ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं जहां से वे स्थानीय पुलिस स्टेशन जायेंगे और मामले की रिर्पोट दर्ज करायेंगे। मनोज तिवारी को मिली इस धमकी पर देश भर में लोग सकते में हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गयी है।
SInger Shahid Mallya, Producer Deepak Shahi, Singer Jawed Ali and Music Director Jatin Sharma Recorded songs for upcoming movie “Sheikhchilli The Great”
गोल्डन फैदर फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई । यह जानकारी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिन शर्मा ने दी। म्यूजिक डायरेक्टर जतिन ने बताया की गाने के बोल काफी अच्छे है स्टार सिंगर जावेद अली और शाहिद माल्या ने अपना स्वर देकर चार चाँद लगा दिया। प्रोडूसर दीपक शाही ने बताया की अब ऑडियो रिलीज की तैयारी है अब दर्शक कहानी के साथ अच्छे गाने का भी लुफ्त उठा पाएंगे। दी संडे हेडलाइंस की टीम ने विस्तार से मौके को कवर किया है हम जल्द ही शाहिद माल्या, जावेद अली एवं जतिन शर्मा से की गई बात आपके बीच लेकर आएंगे।
Co-Producer Deepak Shahi with Film Producer Rajkumar
गोल्डन फैदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म “शेख चिल्ली द ग्रेट” की डबिंग कम्पलीट हो चुकी है और जल्द ही फिल्म परदे पर रिलीज़ होने वाली है। ये जानकारी द संडे हेडलाइंस से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता राजकुमार और सह निर्माता दीपक शाही ने दी। राजकुमार जी ने बताया फिल्म का ऑडियो अप्रैल तक रिलीज़ हो जायेगा और जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों मे दिखाई देगी । उनसे अलग फिल्म के दो निर्माता अजय सल्होत्रा और राहुल भी है। इसके अलग दीपक शाही के साथ साथ गौरव गोयल भी फिल्म के सह निर्माता है। दीपक शाही जी ने बताया की फिल्म के डायरेक्टर जितेंदर शर्मा है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिन संजीव है जबकि फिल्म के डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी मनीष राय है।फिल्म को संजीव शुक्ला , हरिराम तूफ़ान , डॉ ज़ाकिर अली द्वारा लिखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया की फिल्म के अंदर एक आइटम सांग भी डाला गया है जिसके बोल है “चोली मे मेरी है यू पी बिहार” । गाने को आवाज़ गौरी भास्कर ने दी है जबकि इस गाने मे प्रिया सिंह को पिक्चराइज किया गया है जिनकी अदाएँ लोगो को काफी पसंद आएँगी। इस सांग को कोरिओग्राफ किया है सौरभ शर्मा ने एवं गाने की शूटिंग बल्लभगढ़ के नाहर सिंह महल में हुई है। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग संजय पाहुजा द्वारा लिखा गया है। । उन्होंने बताया कि ये एक पारिवारिक हास्य मूवी है जो बच्चो को काफी पसंद आएगी। राजकुमार जी का कहना है कि ये फिल्म उन्होंने किसी बिज़नेस के लिए नहीं बनाई है बल्कि उनका मकसद कुछ और ही था। उनका कहना है कि इस फिल्म के ज़रिये वो नए कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते है क्यूंकि आज भारत के युवाओ मे टैलेंट की कोई कमी नहीं है उनके सिर्फ मौका मिलने की तलाश है । साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बाद वो सीरियल और सामाजिक मुद्दो पर कोई ऐसी फिल्म बनाना चाहते है जिससे लोगो को सीख मिले। फिल्म के सह निर्माता दीपक शाही ने बताया कि इस फिल्म के साथ साथ वो एक पंजाबी फिल्म भी बनाएंगे जिसका काम वो जल्द ही शुरू करने जा रहे है। फिल्म के किरदारों के मे बारे मे राजकुमार जी ने बताया की फिल्म मे हरिराम तूफ़ान का लीड रोल है जिन्होंने शेख चिल्ली का किरदार निभाया है जबकि मोनी ने फिल्म मे हीरोइन का किरदार निभाया है। इनसे अलग चन्दन मेहता जो की फिल्म के अस्सिटेंट डायरेक्टर भी है, नरेश घोसाई, मान सिंह , शमीम आलम , सविता भटनागर , राजीव शर्मा , दिनेश सहगल, जतिन, लकी , डॉ जाकिर अली आदि किरदारों को भी शामिल किया गया है।उनका कहना है कि फिल्म मे सभी किरदारों ने काफी मेहनत की है सभी ने फिल्म मे अपना पूरा सहयोग दिया है,लेकिन फिल्म मे सबसे मेहनत अगर किसी ने की है तो वो है फिल्म के डायरेक्टर जितेंदर शर्मा ने। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली,मंसूरी,बल्लभगढ़,शिमला मे हुई लेकिन फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शिमला मे शूट हुआ है। फिल्म की शूटिंग मे लगभग 45 से 50 दिन का समय लगा। फिल्म को मई मे दिल्ली,उत्तर प्रदेश, हरियाणा,बिहार आदि जगहों पर रिलीज़ किया जायेगा राजकुमार जी का कहना है कि इस फिल्म को देखने से लोगो के चेहरे पर कुछ पल के लिए मुस्कान ज़रूर खिलेगी जो इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी मे कही खो सी गयी है उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म ऐसा करने मे ज़रूर कामयाब होगी Written By Nitin Garg
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 3 ए एम काफी चर्चे में रही I “रेत की तरह “ गाने का कम्पोजीशन आर डी मनन की है I इस मूवी के सारे गाने काफी अच्छे है, आर डी मनन म्यूजिक कंपनी का निर्माण 8 महीने पहले हुआ I आज की तारीख में इस कंपनी के पास लगभग 400 गानों का म्यूजिक बैंक है I आइये अब हम बताते है कौन सी शख्सियत हैं जो लगातार हिट गानों की सीरीज लेकर आ रहे हैं I रजत दीपक का नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे मैं किसकी बात करने जा रहा हूँ I आजकल रजत दीपक ज्यादातर मुंबई नगरी में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहतें है I फरीदाबाद होम टाउन होने के कारण यहाँ भी नजर आ जातें हैं I दी संडे हेडलाइंस के संवाददाता ने आर डी से मुलाकात की I आर डी दीवानगी में जीते हैं और अपने अंदाज से सबको मोहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते I बिंदास जिंदगी जीने वाले इस बांके गबरू जवान की दीवानगी इनके गानो में देखने को मिलती है I आर डी बताते है मुझे बचपन से ही गाने का शौक था और जब भी कभी मौका मिला अपने गाने से लोगों को खुश करता रहा I लोगों ने सराहना मिलती रही और मेरी गायकी में पैनापन आता गया I मैंने कहीं से संगीत की शिक्षा नहीं ली I मुझे ग़ज़ल एवं सूफी गाने काफी अच्छे लगते हैं I लगभग दस साल पहले मुझे तलाश थी अच्छे लिरिक्स राइटर एवं म्यूजिक कम्पोज़र की तभी मेरी मुलाकात मनन से हुई I हमने कंपनी आर डी मनन के नाम से शुरू की I आने वाली फिल्म यश राज प्रोडक्शन की है “इश्क़ कभी करियो ना “ “ आप जैसा कोई “ विलेज बॉय प्रोडक्शन की आने वाली मूवी “ वेडिंग ”, एवं भट्ट जी के बैनर की आने वाली मूवी के लिए गाने गाये हैं I आर डी मनन कल गुडगाँव के लेज़र वैली में अरिजीत सिंह के साथ भी परफॉर्म करते हुए दिखेंगे I आर डी अपने कामयावी में अपनी मम्मी की मेहर मानते हैं और सबको संदेश देना चाहते है की माँ के चरणों की धूलि, माँ की सेवा से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं है माँ के चरणों में संसार का सारा सुख है I
मानसून हिंदी फिल्म 20 फरवरी को पुरे भारतवर्ष में रिलीज होने जा रही है मुख्य भूमिका में शावर अली, सृष्टि शर्मा, अग्रवाल एवं विजय सिंह है I फिल्म पूरी तरह रोमांस और एक्शन से भरपूर है I मैंगो मूवी के बैनर तले बनी इस फिल्म के डायरेक्टर सुज़ाद खान ने भरपूर कोशिश की है I यह कहानी एक 15 साल बच्चे कबीर पर आधारित है जिसे 28 साल की ख़ूबसूरत महिला जहाना से हो जाता है जिसका पति फारेस्ट आफिसर है और जिसकी जंगल में मृत्यु हो जाती है I कबीर का लगाव बढ़ता जाता है और मन ही मन जहाना से प्यार करने लगता है I समाज के कुछ लोग जहाना के साथ बुरा व्यवहार करने की कोशिश उस समय कवीर छोटा होने के बाबजूद समाज से बचाता है फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर बिश्वजीत भट्टाचार्जी के गानों की काफी तारीफ हो रही हैI मन होया बाबरा रे दर्शकों को बार बार मानसून की याद दिलाएगी I