Kareena kapoor with Karan Jauhar

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं, 

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुई , जो एक लेखक के रूप में उनकी शुरुआत है।

kareena and karan jauhar technical problem

  • साउंड क्वालिटी अच्छी नहीं थी
  • करण जौहर और करीना दोनों काफी उत्साहित नजर आये
  • शुरुआत में आवाज की प्रॉब्लम थी बाद में ठीक हो गयी
  • जे अली खान नाम रख सकती हैं
  • करीना ने 8 महीने के दौरान हुए घटनाक्रम को अपनी बाइबिल में लिखा है

Kareena Instagram post

 

 

 

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं Read More
yaad e rafi

याद ए रफ़ी का सातवां सीजन संपन्न

हर वर्ष की भांति इसवर्ष भी सीनियर सिटीजन फोरम (रजि०) द प्राणायाम, सेक्टर 82-85, ग्रेटर फरीदाबाद ने सुरों के बादशाह “मोहम्मद रफी” की पुण्यतिथि 31 जुलाई को राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले व पुरस्कार वितरण समारोह “याद-ए-रफी : सीजन 7 ” के रूप में मनसकृति स्कूल, सेक्टर81, ग्रेटर फरीदाबाद के सभागार में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस प्रतियोगिता में 72 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों को उम्र के आधार पर चार श्रेणियों अर्थात सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व सीनियर सिटीजन में रखा गया। फोरम के प्रधान कैप्टन पी एल नाहर ने मुख्य अतिथि श्री मुकेश गंभीर, निदेशक, रेडियो बूज़, फरीदाबाद, अन्य गणमान्य अतिथियों, निर्णायक मंडल व उपस्थित समुदाय का हार्दिक अभिनंदन किया। प्रत्येक श्रेणी के प्रथम विजेता ने अपनी प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कैप्टन नाहर व शालू ने युगल गीत प्रस्तुत किया। इन सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को और भी आकर्षित बना दिया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी व शेष प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति का सुझाव दिया। प्रतियोगिता के 15 विजाताओं को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। शेष प्रतियोगियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों व निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।

अंत में फोरम के उप प्रधान इन्जीनियर बी एस चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में फोरम की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

याद ए रफ़ी का सातवां सीजन संपन्न Read More

फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021

covid-19 महामारी के बढ़ते हुए नतीजों का असर केवल रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र  में देखने को मिल रहा है इसका एंटरटेमेंट इंडस्ट्री पर  भी खासा असर देखने को मिल रहा है। विश्व में होने वाले 2020 के फिल्म फेस्टवल या तो रद्द कर दिए गए या फिर उनको ऑनलाइन किया गया। जहां तक बात करें ऑनलाइन फेस्टिवल की तो कुछ इसकी  खूबियां है तो कुछ इसके  नुकसान भी है। आईये एक नजर मारतें है :
ऑनलाइन की खूबियां
1. घर बैठे हम  फेस्टवल में हिस्सा ले सकते है।
2. इसका आयोजन विश्व के किसी भी जगह पर किया जा सकता है।
3. समय एवम पैसे  की बचत होती है।
4. प्रतियोगी के परिवार भी  शामिल हो  सकते है |
ऑफलाइन फिल्म फेस्टिवल के फायदे।
1. हम अपनी फीलिंग्स को अपनी हैप्पीनेस को लोगों के सामने रखते  हैं ।
2. देश विदेश घुमने का मौका मिलता है।
3. स्थानीय संस्कृति को समझने का मौका  मिलता है।
4. फिल्म की स्क्रीनिंग में दर्शकों का रिस्पांस देखने को मिलता है।
5. अनुभवी फिल्म मेकर्स से रुबरु होकर अपनी विचारों  का आदान प्रदान करने का मौका मिलता है।

इंडोगमा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर चन्दन मेहता एवम डायरेक्टर जनरल मुकेश गंभीर  ने फेस्टिवल की गरिमा को बरकरार रखते हुए  इस कार्यक्रम को फरवरी के अंतिम सप्ताह में करने का निर्णय लिया है।  इस  फेस्टिवल में शार्ट फिल्म ,डाक्यूमेंट्री , एनीमेशन फिल्म्स एवम म्यूजिक वीडियो को शामिल किया जाता है।  फिल्म की एंट्री 31 जनवरी  तक ली जाएगी |

Film Submission Link:
https://indogmafilms.com/iff2020/user_login.php
फिल्म जमा करने की तारीख 31 जनवरी 2021 Read More

Tandav Teaser: सत्ता के रहस्यों को उजागर करेगी सैफ अली खान की ‘तांडव’, 15 जनवरी को होगी रिलीज

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की नई वेबसीरीज ‘तांडव’ (Tandav) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सैफ अली खान अपने किरदार से एक बार फिर सबको हैरान करने के लिए तैयार हैं.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने काम को लेकर खूब जाने जाते हैं. फिल्मों से लेकर वेबसीरीज तक में सैफ अली खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है. हाल ही में सैफ अली खान की नई वेबसीरीज ‘तांडव’ (Tandav) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सैफ अली खान अपने किरदार से एक बार फिर सबको हैरान करने के लिए तैयार हैं. ‘तांडव’ के टीजर में सैफ अली खान एक नेता के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो वीडियो में जनता को देख उनकी तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

Tandav Teaser: सत्ता के रहस्यों को उजागर करेगी सैफ अली खान की ‘तांडव’, 15 जनवरी को होगी रिलीज Read More
Sincine Film Festival

Sincine Film Festival is attracting producer directors from all over the world

The official entry for the first season 2020 of the sincine film festival has been closed on Monday 30 November 2020. The specialty of sincine was that despite being the first season, sincine dominated so much that from the corners of the world, filmmakers made their films. Where the festival-goers in the first season do not get the film for screening, the sincine film festival attracted producers and directors from all over the world and the producers-directors gladly made their films.
In this way, Sincine succeeded in getting the film from every continent of the world in its first season, another important achievement of Sincine was that there were 23 countries from all over the world including films from important countries such as USA (Hollywood) Canada, Brazil, Germany, Algeria, Russia, Japan, Italy, Belgium and Australia. This festival, being held on the land of Muzaffarpur district of Bihar state, will be a unique festival in itself! Producers and directors of so many countries of the world have made it to the festival by being part of the Sincine Film Festival. In this way, the Sincine Film Festival was successful in bringing about 200 films in the first season, moving rapidly towards its end. These figures show how hard the entire team of Sincine and Shivaay Productions have worked day and night for the first season. And this is a great achievement! Now it is to be seen that the way in which Sincine has been successful in bringing films fast and attracting the whole world. In the same way, in this Corona period, a grand event is also organized, people are very keen about the organization of sincine, it is very interesting. As far as I know, the Sincine Film Festival took about 2 months for the official entry and only 20 to 22 days was entered on the filmfreeway, yet so many films were made from every corner of the world. Shows hard work and dedication. Many congratulations to the entire team of Shivaay Productions and Sincine for this wonderful achievement!

Sincine Film Festival is attracting producer directors from all over the world Read More
Thappad poster

Thappad Box Office: अच्छी फिल्म की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म को क्रिटिकली सराहा जा रहा है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 3.07 करोड़ की कमाई की है. लेकिन फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से उम्मीदें हैं कि मूवी वीकेंड में अच्छा बिजनेस कर सकती है. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है.

बता दें कि तरण आदर्श ने फिल्म को अपने वन वर्ड रिव्यू में पावरफुल कहा. मूवी को उन्होंने चार स्टार दिए हैं. तरण ने फिल्म के बारे में लिखा- अनुभव सिन्हा ने एक बार फिर से बहुत स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया है. थप्पड़ आपसे बहुत तकलीफदेह सवाल पूछती है, ये अनुभव का अब तक का सबसे शानदार काम है. तापसी ने भी कमाल कर दिया है. यहां तक कि उनकी खामोशी भी बहुत कुछ कहती है.

क्या है फिल्म की कहानी?

मूवी अमृता (तापसी पन्‍नू) के इर्द-गिर्द घूमती है. वो एक हाउसवाइफ है. अमृता के पति विक्रम (पावेल गुलाटी) एक कंपनी में अच्‍छे पद पर कार्यरत हैं. कंपनी के एक प्रोजेक्‍ट को लेकर विक्रम जी-जान से काम करता है ताकि वे लोग लंदन जा सके. विक्रम को प्रोजेक्‍ट मिल जाता है. इस खुशी में वह घर में पार्टी रखता है लेकिन अचानक उसके बॉस की कॉल आती है और वो कहते हैं कि विक्रम लंदन तो जाएगा लेकिन उसकी पोस्‍ट वो नहीं जिसकी डील हुई थी.

पोस्‍ट को लेकर विक्रम काफी गुस्‍सा हो जाता है. पार्टी में विक्रम की अपने सीनियर से बहस हो जाती है. विक्रम की पत्‍नी अमृता उसे साइड में ले जाने की कोश‍िश करती है और अचानक विक्रम अमृता को सबके सामने थप्‍पड़ जड़ देता है. बस फिल्म की असल कहानी यहीं से शुरू होती है.

Thappad Box Office: अच्छी फिल्म की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ Read More
Malika sherawat

मल्लिका शेरावत ने शेयर की टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीर, दिखा बोल्ड अंदाज

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही फिल्मों में नजर न आ रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर मल्लिका आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Burgundy is one of my favorite colors. wearing @gucci dress #fashion #fashionista #funtimes

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on

अब एक्ट्रेस ने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है. फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है. इस तस्वीर में मल्लिका अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आईं.

सोशल मीडिया पर मल्ल्किा की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है.  फोटो शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा- “♣️♣️ #mood #blackandwhite #photo.”

 

View this post on Instagram

 

? #mondaymood #bosslady

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on

बता दें कि मल्लिका फिटनेस फ्रीक हैं. वो सोशल मीडिया पर अपने  वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वर्क फ्रंट पर, मल्ल्किा बड़े पर्दे से लंबे समय से दूर हैं.  हालांकि, मल्लिका ने डिजिटल दुनिया में कदम रख लिया है.

 

View this post on Instagram

 

✨? #sundayvibes

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on

मल्लिका एकता कपूर हॉरर कॉमेड वेब सीरीज बू सबकी फटेगी में नजर आई थीं. इस वेब सीरीज में वो भूत बनी थीं. उनके कैरेक्टर का नाम था हसीना. उनके किरदार को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था.

 

मल्लिका शेरावत ने शेयर की टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीर, दिखा बोल्ड अंदाज Read More
rohit sharma bits yajuvendra

TikTok Viral Video: खलील अहमद और रोहित शर्मा ने जानिए क्यों मिलकर की युजवेंद्र चहल की पिटाई

TikTok Viral Video : भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा तीनों ही इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है। रोहित शर्मा चोट के चलते टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पा रहे हैं। युजवेंद्र चहल और खलील अहमद दोनों पर ही टिकटॉक वीडियो का खुमार चढ़ा हुआ है। चहल ने ऐसा ही एक टिकटॉक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें खलील और रोहित मिलकर उनकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस TikTok Viral Video टिकटॉक वीडियो में खलील और रोहित कहते हैं कि चहल की गर्दन उल्टी हो गई है और दोनों इसे सीधी करने में जुट जाते हैं, तभी चहल उठकर कहते हैं गर्दन उल्टी नहीं हुई उन्होंने जैकेट उल्टी पहनी है और इसके बाद रोहित और खलील मस्ती में चहल की पिटाई भी करते हैं। आप देखें इस वीडियो को-

 

TikTok Viral Video: खलील अहमद और रोहित शर्मा ने जानिए क्यों मिलकर की युजवेंद्र चहल की पिटाई Read More
Thappad poster

Thappad Movie Review: तापसी पन्नू-पावेल गुलाटी की खुशहाल शादीशुदा लाइफ को बर्बाद कर देती है बस एक ‘थप्पड़’

फिल्म: थप्पड़
कास्ट: तापसी पन्नू, पावेल गुलाटी, कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आज़मी
निर्देशक: अनुभव सिन्हा
स्टार : ***3

हैप्पी मैरिड लाइफ में कब धीरे-धीरे परेशानियां सामने आ जाने लगती है, कैसे एक परिवार में लिंग भेदभाव और हंसी-मजाक में घरेलू हिंसा की शुरुआत होने लगती है। इसका अंदाजा उस शादीशुदा कपल और परिवार को तब लगता है जब सिर से पानी उपर निकल चुका होता है। जब किसी गलत बात इग्नोर करने के बाद  एक महिला अपना आत्मसम्मान खोजने के लिए अपने आपको झकझोरने लगती है तब उसे पता चलता है कि वह समाज के लिए बस एक बेचारी औरत है जिसका केवल एक ही मतलब है पति, परिवार के लिए सब कुछ दांव पर लगा देना। कुछ ऐसी ही कहानी अमृता यानी तापसी पन्नू की है।

हंसती-खेलती अमृता (तापसी पन्नू) और विक्रम (पावेल गुलाटी) की शादीशुदा जिंदगी भी कुछ ऐसे ही है। अमृता अपनी शादीशुदा जिंदगी से बहुत खुश है। विक्रम बहुत महत्वाकांक्षी है, जिसका नाम कॉर्पोरेट जगत में एक सक्सेफुल मैन के रूप में लिया जाता है। वहीं  अमृता अपने पति की सफलता और एक होममेकर होकर भी सभी की खुशियों की में खुश है। एक साधारण लाइफ और मामूली चाहत रखने वाली अमृता हमेशा अपने पति को आदर और सम्मान देती है। वह अपने पति और परिवार के लिए एक आदर्श बहू-बेटी और वाइफ है। अमृता को भी अपने पति से यही आशा है कि उसका पति उसे सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान देने वाला इंसान है। लेकिन उसका यह भ्रम एक पार्टी के दौरान टूट कर बिखर जाता है।

दरअलस, अमृता की दुनिया उस समय बुरी तरह से लड़खड़ा जाती है जब उसका महत्वाकांक्षी पति एक पार्टी में लोगों के सामने उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ मारता है। भरी महफिल में जब पति के थप्पड़ से उसको वो सब याद आ जाता है जिसे वह घर चलाने और रिश्ता निभाते समय इग्नोर कर रही थीं। पति के एक थप्पड़ से वह आत्मग्लानी में डूब जाती है और अपना स्वाभिमान खोजने लगती है। वह क्या है? इन्हीं सब कसमस वह  पत्नी सबके खिलाफ जाकर पति से तलाक लेती है और अपने आत्म सम्मान के लिए खड़ी होती है। इसके बाद अमृता पुरुष और स्त्री के रिश्ते पर फिल्म ‘थप्पड़’ सवाल उठाती है। क्या दोनों के बीच बराबरी का रिश्ता है? जब अमृता अपने पति से लड़ने का फैसला लेती है तो वह अपने आसपास की दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित करती है कि वह भी बदलाव के लिए पहल करें। पति से तलाक देने के दौरान अमृता के उपर क्या गुजरती है और उसे समाज में किन किन परेशानियों का सामने करना पड़ता है। इन सभी बिन्दुओं को देखने आपको सिनेमा घर जाना पड़ेगा।

एक्टिंग-निर्देशन और डायलॉग्स-म्यूजिक

तापसी पन्नू इस फिल्म में पत्नी का किरदार निभा रही हैं, वह आम औरत की तरह घर-परिवार व पति के लिए सब कुछ करती नजर आ रही हैं। फिल्म में तापसी ही इस फिल्म का कहानी की जान है। उनकी एक्टिंग और उनका एक्सप्रेशन हर समय शानदार लगता है। इस फिल्म में नायिका के रूप मे तापसी को देखकर आपकी निगाहें उन पर ठहरी हुई नजर आएंगी। उसने मुझे मारा पहली बार… नहीं मार सकता, बस इतनी सी बात है’ ये फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि फिल्म का सारांश है। इस डायलॉग को जिस अंदाज में तापसी पन्नू कहती है वह भाव देखने वाला है। इसके बाद एक डायलॉग और है जो फिल्म में जान डाल दी। वह इस प्रकार है- ‘वो चीज जिसे जोड़ना पड़े मतलब वह टूटी हुई है’। फिल्म में पावेल गुलाटी, कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आज़मी की एक्टिंग शानदार है। सभी पात्रों ने अपने रोल पर फिट और न्याय करते हुए दिख रहे हैं।

फिल्म थप्पड़ के माध्यम से अनुभव सिन्हा समाज पर एक करारा थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहे हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी थप्पड़ एक महिला केंद्रित फिल्म है। घरेलू हिंसा की शुरुआत कैसे होती है यह फिल्म में बखूबी दिखाया गया है जो सच में तारीफ के काबिल हैं। यह फिल्म लिंग भेदभाव हिंसा के खिलाफ है।

Thappad Movie Review: तापसी पन्नू-पावेल गुलाटी की खुशहाल शादीशुदा लाइफ को बर्बाद कर देती है बस एक ‘थप्पड़’ Read More
Suhana khan

दोस्तों संग शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने दिया पोज, वायरल हुईं Photos

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार सभी को है. रोमांस के बादशाह शाहरुख के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस स्टार किड्स में से हैं और उनके बारे में बातें होती रही हैं. इतना ही नहीं इन बच्चों की हर हरकत पर कैमरे की नजर होती है. फैंस को अपने फेवरेट स्टार किड्स के बारे में सबकुछ जानना होता है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इनकी कई फोटोज वायरल भी हो रही होती हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल सुहाना की फोटोज

अब सुहाना खान की कुछ नई फोटोज सामने आई हैं, जिनके चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. ये सुहाना की उनके दोस्तों संग फोटो है. जैसा कि आप जानते हैं शाहरुख की दुलारी बेटी सुहाना, अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं. ऐसे में सुहाना ने अपने दोस्तों और यूनिवर्सिटी के साथियों संग फोटोज खिंचवाई हैं, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं.

इन फोटोज में आप सुहाना को हंसते और स्टाइल में पोज करते देख सकते हैं. उनके साथी भी फोटो के लिए पोज कर रहे हैं. इन सभी को देखकर लगता है कि ये किसी स्टूडियो में एक्टिंग या डांस की प्रैक्टिस के लिए गए हैं. सभी के चेहरों की खुशी बहुत अच्छी लग रही है. सुहाना के फैन क्लब ने ये फोटोज शेयर की हैं.

बता दें कि सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं. कुछ समय पहले जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में सुहाना की दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बताया था कि न्यूयॉर्क में पढ़ाई के बाद सुहाना अपना बॉलीवुड डेब्यू प्लान करेंगी. सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं. सुहाना खान अपने कॉलेज के समय थिएटर में काम कर चुकी हैं. उनके वायरल हुए वीडियो से पता चलता था कि वे बढ़िया एक्ट्रेस हैं.

 

दोस्तों संग शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने दिया पोज, वायरल हुईं Photos Read More