GEMINI (मिथुन)


जनवरी- इस महीने की शुरुआत से लेकर 13 जनवरी 2020 तक सूर्य, बुध, गुरु, शनि आदि ग्रहों की संयुक्त दृष्टियां होने से संघर्षमयी परिस्थितियां पैदा होंगी। गुस्सा अधिक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य पूरा होगा।
उपाय- अमावस्या पर सफेद वस्तु का दान करें और पितृ-तर्पण करने से पुण्य मिलेगा।

फरवरी- इस महीने आपको धन लाभ व उन्नति के अवसर मिलेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। इसके साथ ही हर परिस्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- श्री नीलकंठ स्तोत्र का पाठ करें।

मार्च- मंगल की विशेष दृष्टि 10 मार्च 2020 तक रहेगी और बुध वक्री रहने से कोई घटना घटित हो सकती है। अचानक से धन का व्यय होगा।अपनों से धोखा मिल सकता है।
उपाय- शनि बीज मंत्र का जाप करें।

अप्रैल- 07 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल 2020 तक इस राशि के स्वामी बुध नीच स्थान पर संचार करेंगे, जिससे व्यवसाय में लाभ-हानि का दौर चलेगा। आय कम व खर्च अधिक रहेगा।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।

मई- इस महीने की शुरुआत में आय ठीक रहेगी लेकिन 09 मई से लेकर 24 मई 2020 तक बुध 12वें भाग में होने पर कार्य-व्यवसाय संबंधी दौड़-धूप अधिक रहेगी। धन के खर्च भी अधिक होंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

जून- बुध-राहु का योग होने से विशेष संघर्ष के बाद ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। खर्च भी अधिक होंगे। क्रोध के कारण बनते कार्यों में अड़चनें पैदा हो सकती हैं।
उपाय- सोमवार के व्रत रखें।

जुलाई- इस मास कुछ सोची हुई योजनाओं में प्रगति होगी और रुके हुए कामों में सिद्धि मिलेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद हो सकता है।
उपाय- श्रावण माहात्म्य का नित्य पाठ करें।

अगस्त- शुक्र-राहु का योग रहने से पारिवारिक व आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कोई गुप्त परेशानी, शत्रु-भय व शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं। धन का खर्च अधिक होगा।
उपाय- षष्ठी देवी स्तोत्र का पाठ करें।

सितंबर- गुरु की दृष्टि व राहु संचार होने से परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। रुके हुए कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
उपाय- श्राद्धकाल में पितृ-स्तोत्र का पाठ शुभ रहेगा।

अक्टूबर- गुरु की दृष्टि व शनि-ढैय्या होने के कारण मिले-जुले प्रभाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि और आय के नए-नए साधन बनते रहेंगे। संतान व उनके कैरियर की चिंता सताएगी।
उपाय- कार्तिक माहात्म्य व तुलसी स्तोत्र का पाठ करें।

नवंबर- दौड़-धूप करने के बाद ही गुज़ारे योग्य आय के साधन बनेंगे। परिवार में मनमुटाव व स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मन में गुप्त चिंता बनी रहेगी।
उपाय- हर रोज़ तुलसी स्तोत्र का पाठ करें।

दिसंबर- व्यवसायिक क्षेत्रों में दौड़-धूप अधिक व स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। ज़मीन-जायदाद संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
उपाय- बुधवार का व्रत विधिपूर्वक रखें।

 

GEMINI (मिथुन) Read More

TAURUS (वृषभ)


जनवरी-
 साल 2020 की शुरूआत में इस राशि के स्वामी शुक्र उच्च स्थान में रहेंगे। जिससे धन लाभ व उन्नति के आसार पैदा होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- श्री दुर्गा सप्तशती पाठ करना शुभ रहेगा।

फरवरी- इस माह में धन लाभ होगा और साथ ही किसी काम में किया गया प्रयास सफल होगा। खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
उपाय- महाशिवरात्रि के दिन गुड़-शक्कर से रुद्राभिषेक करना कल्याणकारी रहेगा।

मार्च- रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है। तनाव, उलझनें व खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय- हर शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा।

अप्रैल– व्यवसाय में अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्त्री सुख व परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे। सरकारी कामों मे विघ्न पैदा होंगे।
उपाय– शुक्र गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मई- इस मास की शुरुआत में परिस्थितियां शुभ रहेंगी और धन लाभ होगा। 13 मई 2020 को शुक्र के वक्री होने से और 14 मई 2020 से सूर्य के इस राशि में आने से क्रोध बढ़ेगा, बनते कामों में विघ्न पैदा होगा।
उपाय- पापप्रशमन स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।

जून– इस राशि पर सूर्य का संचार और शुक्र वक्री होने से दौड़-धूप अधिक रहेगी और व्यवसाय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आराम कम व संघर्ष अधिक करना पड़ेगा।
उपाय– संतान की उन्नति के लिए षष्ठी देवी स्तोत्र का पाठ करें।

जुलाई– अगर आपके घर में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है तो 2020 में परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। भाई-बंधुओं के साथ मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- महाकाल स्तुति का श्रावण मास में पाठ करें।

अगस्त– व्यावसायिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव व संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कुछ आर्थिक परेशानियां भी रह सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव पैदा होगा।
उपाय- महाकाल स्तुति का पाठ करें।

सितंबर- परिवार में मतभेद व अंशाति का माहौल बना रहेगा। 23 सितंबर 2020 से राहु इस राशि पर संचार करेंगे, जिससे आराम कम व संघर्ष ज्यादा करना पड़ेगा। कहीं दूर की यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय- 03 सितंबर 2020  से 17 सितंबर 2020 तक श्राद्धकाल में दिवंगत पितरों के लिए श्राद्ध भोजन अवश्य करवाएं।

अक्टूबर– इस महीने की शुरुआत में आपकी लाइफ में कुछ विशेष परिवर्तन होंगे। आय कम व खर्च अधिक रहेगा। गुस्से के कारण बनते काम भी बिगड़ जाएंगे।
उपाय- कार्तिक माहात्म्य का पाठ करें।

नवंबर– मानसिक तनाव, पढ़ाई में विघ्न और बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सही समय आने पर सभी चीज़ों में सुधार आएगा। धीरे-धीरे आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- शुक्रवार के दिन कन्याओं का पूजन करें।

दिसंबर- संघर्ष व कठिनाईयों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। राहु संचार होने से धन लाभ व धन हानि के योग बनते रहेंगे।
उपाय– शुक्रवार के दिन माता संतोषी के व्रत रखें।

TAURUS (वृषभ) Read More

ARIES (मेष)

जनवरी- मंगल के अष्ट भाग में होने से स्वास्थ्य पर असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही किसी न किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। धन का अधिक खर्च होगा।
उपाय- मकर संक्रांति के दिन सुबह के समय तिल-गुड़ से बनी मिठाई और गर्म कपड़े किसी ब्राह्मण को दान करें।

फरवरी- इस माह भागदौड़ बनी रहेगी लेकिन मंगल के सही स्थान और गुरु की दृष्टि होने से बिगड़े काम बनेंगे और सेहत में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय- सुंदर कांड का पाठ करना शुभ रहेगा।

मार्च- इस मास आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिसके कारण आपको तनाव हो सकता है। 22 मार्च 2020 से मंगल के उच्च राशि (मकर) में संचार करने से धन लाभ के योग बनेंगे।
उपाय- मंगलवार के दिन गाय को गुड़ से बनी रोटी खिलाएं।

अप्रैल- जो काम किसी कारण से अटके हुए थे, साल 2020 में पूरे होने की संभावना है। धर्म-कर्म की ओर रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही आपको अपने गुस्से पर काबू करने की ज़रूरत है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।
उपाय- वैशाख मास में पाप प्रशमन स्तोत्र का पाठ आपके लिए लाभदायक होगा।

मई- 04 मई 2020 से मंगल के कुंभ राशि में आने से स्वास्थ्य पर असर हो सकता है, जिससे आपको शारीरिक कष्ट भोगना पड़ सकता है। तो वहीं राहु के तृतीया स्थान पर आने से घर में कलह-क्लेश का मौहाल बना रहेगा। संतान संबंधी कोई परेशानी भी आपको सता सकती है।
उपाय- संतान की उन्नति के लिए षष्ठी देवी स्तोत्र का पाठ करें।

जून- किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। संतान को लेकर चिंता बनेगी। मानसिक तनाव व शत्रु वर्ग से परेशानी हो सकती है। ज्यादा भागदौड़ न करें।
उपाय- हनुमान कवच का पाठ करना लाभदायक होगा।

जुलाई- आपके पारिवारिक और आर्थिक हालात मिले-जुले रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में खराबी के कारण चिंता बढ़ सकती है। किसी से धोखा मिलने की संभावना रहेगी।
उपाय- श्रावण माहात्म्य का पाठ करके शिवलिंग पर कच्ची लस्सी व बेलपत्र चढ़ाएं।

अगस्त- 15 अगस्त 2020 से मंगल द्वादशस्थ होने से पारिवारिक उलझनें और खर्च बढ़ेंगे। तो वहीं बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद ही धन-लाभ होगा। इसके साथ ही मनोरंजन व प्रॉपर्टी के कामों में अधिक खर्च होने की संभावना है।
उपाय- उत्तम वर पाने के लिए श्रीविश्वनाथ मङ्गल स्तोत्र का पाठ करें।

सितंबर- मंगल के संचार व गुरु की दृष्टि होने से धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी मान-प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ संबंध बनेंगे। सांसारिक कार्यों में प्रगति होगी।
उपाय- 02 सितंबर 2020 से 17  सितंबर 2020 तक पितृपक्ष में दिवंगत पितरों के निमित्त श्राद्ध भोजन अवश्य करवाएं।

अक्टूबर- 4 अक्टूबर 2020 से मंगल दोबारा वक्री होगा यानि मीन भाव में आएगा, जिससे पारिवारिक व घरेलु उलझनें आपके मन को अंशात कर सकती हैं। इसके विपरीत गुरु की दृष्टि के कारण संतान संबंधी किसी बिगड़े काम में सुधार आएगा।
उपाय- पुरुषोत्तम मास माहात्म्य और 17 अक्टूबर 2020 से कार्तिक माहात्म्य का पाठ करें।

नवंबर- सूर्य की उच्च दृष्टि होने से बिगड़े कामों में सुधार आएगा परंतु राहु व केतु की वजह से आर्थिक समस्या व शारीरिक कष्ट हो सकता है। गुस्से पर काबू रखने की ज़रूरत होगी।
उपाय- मंगलवार का विधि पूर्वक व्रत करें।

दिसंबर- 23 दिसंबर 2020 तक मंगल पर शनि की दृष्टि रहने से घरेलु परिस्थितियों के कारण तनाव रहेगा। ज़रूरी कार्यों में किसी तरह की उलझन पैदा हो सकती है। क्रोध के कारण परिवार वालों के साथ मनमुटाव बनेगा।
उपाय- श्री हनुमान कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

ARIES (मेष) Read More