Kareena kapoor with Karan Jauhar

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं, 

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुई , जो एक लेखक के रूप में उनकी शुरुआत है।

kareena and karan jauhar technical problem

  • साउंड क्वालिटी अच्छी नहीं थी
  • करण जौहर और करीना दोनों काफी उत्साहित नजर आये
  • शुरुआत में आवाज की प्रॉब्लम थी बाद में ठीक हो गयी
  • जे अली खान नाम रख सकती हैं
  • करीना ने 8 महीने के दौरान हुए घटनाक्रम को अपनी बाइबिल में लिखा है

Kareena Instagram post

 

 

 

करीना कपूर खान करण जौहर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च करने के लिए लाइव हुईं Read More

Tandav Teaser: सत्ता के रहस्यों को उजागर करेगी सैफ अली खान की ‘तांडव’, 15 जनवरी को होगी रिलीज

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की नई वेबसीरीज ‘तांडव’ (Tandav) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सैफ अली खान अपने किरदार से एक बार फिर सबको हैरान करने के लिए तैयार हैं.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने काम को लेकर खूब जाने जाते हैं. फिल्मों से लेकर वेबसीरीज तक में सैफ अली खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है. हाल ही में सैफ अली खान की नई वेबसीरीज ‘तांडव’ (Tandav) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सैफ अली खान अपने किरदार से एक बार फिर सबको हैरान करने के लिए तैयार हैं. ‘तांडव’ के टीजर में सैफ अली खान एक नेता के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो वीडियो में जनता को देख उनकी तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं.

Tandav Teaser: सत्ता के रहस्यों को उजागर करेगी सैफ अली खान की ‘तांडव’, 15 जनवरी को होगी रिलीज Read More

लॉकडाउन-4 का ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

corona-lockdown-pm-narendra-modi-nation-addressee-today-8-pm

अधिक छूट के साथ लॉकडाउन-4 का ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे.
  • लॉकडाउन 4 का हो सकता है ऐलान
  • लोगों को दी जा सकती है सशर्त ज्यादा छूट

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे. इस दौरान लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है.

 

 

लॉकडाउन-4 का ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी Read More
Dinesh Sehgal

दिनेश सहगल बने बीएचए के महासचिव!

Dinesh Sehgal general secretary BHA :छतरी वाले पार्क सैक्टर 7 में सुबह 10 बजे Brother hood Association regd. Sector 7A, Faridabad में आम चुनाव हुए जिसमें सर्व सम्मति से

  • श्री प्रमोद कुमार टिबड़ेवाल को प्रधान 
  • श्री दिनेश सहगल को महासचिव
  • श्री राकेश मंगला को कोषाध्यक्ष
  • श्री अमरदीप सिंह सिद्धू को उपप्रधान

नियुक्त किया गया। जिसमें कालोनी के काफी सदस्य मोजूद थे। नवनिर्वाचित महासचिव दिनेश सहगल ने संबोधित करते हुए कहा की श्री पूरी जी और पुरानी सारी टीम से आशा है कि वो हमेशा हमारे साथ साथ रहेंगे और मार्गदर्शन करेंगे और हम विश्वास दिलाते हैं कि पूरी जी और सभी निवासियों के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी।

आज के इस कार्यक्रम में मूख्य रुप से श्री नवल गर्ग, श्री राजेन्द्र बंसल, मोती बंसल, अर्जून, हरीश, सोम गर्ग, पुरीजी, सुनील बिट्टा, सरदार भगत जी, राजकुमार जी, भंडारी जी, आर पी गुप्ता, पंकज गुप्ता, ओ पी भाटीया, डा०  वधवा, कलानोरीया जी, प्रिंस, वासुदेव, धनकड़ जी, शर्मा जी, नरेश चुग, अमित शाह, हरी सिंह, अजय गोयल और समस्त कालोनी निवासी ने अपना आशीर्वाद नयी टीम को दिया। इस चुनाव प्रक्रिया को  भंडारी जी, नवल किशोर गर्ग एवं अजीत नम्बरदार सिही ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में निष्पादित किया |

सेक्टर 7 ए के निवासी अब अपनी समस्याओं को एसोसिएशन के समक्ष रख पाएंगे साथ ही साथ Brother Hood Association के पदाधिकारी वचनवधता से कार्य  करेंगे |

दिनेश सहगल बने बीएचए के महासचिव! Read More
Tahir hussain delhi riots

दिल्ली हिंसा- ताहिर हुसैन की आत्मसमर्पण याचिका खारिज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद और दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कांस्टेबल की हत्या और दंगा भड़काने के आरोपी ताहिर हुसैन ने गुरुवार को राउज एवेन्यू अदालत में आत्मसमर्पण की याचिका दायर की जिसे अदालत ने खारिज दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • ताहिर ने याचिका डाली
  • ताहिर ने रेस्कु को नाकारा

ताहिर के वकील मुकेश कालिया ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहूजा की अदालत में पार्षद की आत्मसमर्पण की याचिका डाली थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। अब पुलिस ताहिर हुसैन की चिकित्सा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कस्टडी के लिए उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस आयुक्त ने भी ताहिर हुसैन के रेस्क्यू को नकारा
उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन को रेस्क्यू करने के एक अधिकारी के दावे को पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने भी बुधवार को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने आप से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की सरगर्मी से तलाश की बात कही।

इस विरोधाभास के खड़े होने के बाद पुलिस आयुक्त को सामने आना पड़ा। दूसरी तरफ, पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया था कि वह पुलिस की मदद से ही घर से बाहर आ पाया था।

मंगलवार को क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी अजीत सिंगला ने शाहरुख की गिरफ्तारी पर प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें 24 फरवरी की रात करीब 11 बजे जानकारी मिली कि ताहिर हुसैन अपने घर में फंसा है। हमारी टीम घर के बाहर पहुंची तो कुछ पुलिसवाले अंदर गए और ताहिर को बाहर ले आए। इसके बाद पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे।

निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हो गई हैं। दो एफआईआर खजूरी खास व दो दयालपुर थाने में दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर हत्या, दूसरी शस्त्र अधिनियम व दो दंगा भड़काने व सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की धाराओं में दर्ज की गई हैं।

एक एफआईआर एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज हुई है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि ताहिर के खिलाफ अजय गोस्वामी नाम के एक शख्स ने दयालपुर थाने में दर्ज कराई है। गोली लगने से अजय गोस्वामी घायल हो गया था।

दिल्ली हिंसा- ताहिर हुसैन की आत्मसमर्पण याचिका खारिज, पुलिस ने किया गिरफ्तार Read More
Bhoot: Part One The Haunted Ship Movie Review Live Vicky's horror film released, will it be able to give competition to Ayushmann

Bhoot:Part One The Haunted Ship Movie Review Live विक्की की हॉरर फिल्म रिलीज, आयुष्मान को दे पाएंगे टक्कर?

विक्की कौशल स्टारर फिल्म भूत: पार्ट वन द हॉन्टेड शिप रिलीज हो गई है. फिल्म भानू प्रताप सिंह के निर्देशन में बनी है. इसमें विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के अलावा आशुतोष राणा भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म का क्लैश आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से है. अब भूत फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी या नहीं, यह देखना है…

पहली बार हॉरर फिल्म में विक्की कौशल

ये विक्की कौशल की पहली हॉरर फिल्म है. इससे पहले विक्की ने कोई हॉरर फिल्म नहीं की है. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं. साथ ही ये फिल्म यशराज बैनर की भी पहली हॉरर फिल्म है.

ayusman khurana and vickky kaushal

भूत के एक सीन के लिए 30 मिनट तक पानी के नीचे रहे विक्की कौशल

विक्की कौशल के लिए ये फिल्म करना काफी चैलेंजिग था. भूत के लिए विक्की ने अंडरवाटर सीन शूट किया था. फिल्म के लिए अंडरवाटर सीन्स करना काफी ट्रिकी था. टीम के एक सदस्य ने तो उन्हें यहां तक कह दिया था कि ये सीन शूट करते समय आपको लगेगा कि आप मरने वाले हैं लेकिन आप मरेंगे नहीं. फिल्म में अंडरवाटर सीन्स की शूटिंग पूरे पांच दिनों तक की गई थी. वो पूरे  30 मिनट तक पानी के नीचे रहे.

भूत के पोस्टर पर लगे थे कॉपी के आरोप

बता दें कि फिल्म के एक पोस्टर में विक्की कौशल आत्माओं के समंदर में फंसे नजर आ रहे थे. पोस्टर इतना अपीलिंग था कि रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद ये दावा किया गया कि विक्की कौशल की इस फिल्म का पोस्टर कॉपी किया गया. इसे निर्देशक लीजो जॉश पेसिलेरी की फिल्म जलीकट्टू से कॉपी किया गया.

पहले दिन कितना कमाएगी विक्की कौशल की भूत

फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन की बात करें को तो ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म पहले दिन  3.30 से 3.80 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है. वहीं बात करें अगर सुपर सिनेमा की तो उन्होंने अनुमान लगाया है कि फिल्म पहले दिन 5.50 करोड़ से लेकर 6.50 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है.

सच्ची घटना पर आधारित है भूत

विक्की कौशल की फिल्म की कहानी एक हॉन्टेड शिप के बारे में है, जो एक दिन अचानक मुंबई के एक बीच के किनारे आ जाता है. इस जहाज पर एक भी आदमी नहीं है. बता दें कि ये कहानी सच्ची घटना पर आधारित है.

आयुष्मान की फिल्म से विक्की कौशल की टक्कर?

बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म भूत की आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से टक्कर है. शुभ मंगल ज्यादा सावधना में आयुष्मान खुराना और जीतेंद्र कुमार लीड रोल में हैं.

कैसी है विक्की कौशल की फिल्म भूत?

Bhoot Movie Review: फ्रेश कहानी के साथ रोंगटे खड़े करती है विक्की कौशल की भूत

‘गर्लफ्रेंड’ कटरीना कैफ को कैसी लगी फिल्म?

विक्की कौशल की खास दोस्त कटरीना कैफ ने भूत फिल्म देखी. उन्होंने इस फिल्म को शानदार बताया है. कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस फिल्म की तारीफ की और इस फिल्म को मस्ट वॉच बताया है. वही विक्की ने भी कैटरीना की स्टोरी के जवाब में उन्होंने ‘शुक्रिया के’ कहकर अपनी बात रखी.

Bhoot:Part One The Haunted Ship Movie Review Live विक्की की हॉरर फिल्म रिलीज, आयुष्मान को दे पाएंगे टक्कर? Read More
Kiyara Adwani Bold scene

Kiara Advani Troll: कियारा की बोल्ड फोटो का फैंस ने उड़ाया मज़ाक, बोले- ‘भागो डब्बू कबीर सिंह आ रहा रहा है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी  Kiara Advani की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में कियारा न्यूड दिख रही हैं, हालांकि एक बड़ी सी पत्ती से उन्होंने अपना शरीर ढक रखा है। ये तस्वीर एक फोटोशूट की है जो कियारा ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतानानी के कैलेंडर के लिए करवाया। कलैंडर के लिए यूं तो कई स्टार्स ने फोटोशूट करवाया है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कियारा की फोटो की। एक्ट्रेस के इस फोटो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं किसी को ये तस्वीर सेक्सी लग रही है, तो कोई कबीर सिंह का नाम लेकर प्रीति यानी कियारा का मज़ाक उड़ा रहा है।

इतना ही नहीं इस फोटो को क्लिक करने के लिए लोग डब्बू को भी ट्रोल कर रहे हैं। कियारी को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। किसी मीम में वो कपड़ों में दिख रही हैं तो किसी में उन्हें कबीर सिंह से जोड़ दिया गया है। आपको याद होगा साल 2019 में रिलीज़ हुई ‘कबीर सिंह’ में कियारा और शाहिद कपूर लीड रोल में थे। फिल्म में शाहिद ने एक पजेसिव ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभाया था। वहीं प्रीति यानी कियारा  Kiara Advani उनकी गर्लफ्रेंड बनी थीं जो काफी सहमी हुई रहती हैं। इस फिल्म में दोनों के किरादरों को काफी ट्रोल भी किया गया था।

 

Kiara Advani Troll: कियारा की बोल्ड फोटो का फैंस ने उड़ाया मज़ाक, बोले- ‘भागो डब्बू कबीर सिंह आ रहा रहा है’ Read More
Kareena at Lakme Fashion Week 2020

Lakme Fashion Week 2020: लैक्मे फैशन वीक में करीना ने ब्राइट ग्रीन गाउन में दिखाए जलवे

Lakme Fashion Week 2020: Kareena in a bright green gown
करीना कपूर की फैशन सेंस का कोई जवाब नहीं है। फैशन की सही समझ के साथ करीना हमेशा स्टाइल में रहती हैं। कोई भी इंवेट हो, शादी, वैकेशन या फिर प्रोमोशनल इवेंट, करीना सुर्खियां बटोरने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। इस बार भी मुंबई में चल रहे Lakme Fashion Week में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने रैंप पर अपना जादू दिखाया। ग्रैंड फिनाले पर करीना को ब्राइट ग्रीन गाउन में सभी देखते रह गए। करीना डिजाइनर अमित अग्रवाल के डिजाइन किए हुए गाउन में उतरीं। इस फैशन वीक को 20 साल पूरे हो गए हैं और करीना पिछले 11 सालों से इसका हिस्सा रही हैं। रैंप पर करीना का कांफिडेंस और स्टाइल भी देखने लायक था।

क्लोजिंग शो का मैन्यू मुकेश मिल्स था, जो बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की पसंदीदा जगह है। डिजाइनर अमित की ड्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि #BetterIn3D रैंज काफी अच्छी है, क्योंकि इस बार की क्लेक्शन में जो कलर हैं जो हर महिला पहन सकती है। वहीं आउटफिट भी थोड़ा 3D, ड्रामेटिक और ज्योमेट्रिकल है।

Lakme Fashion Week 2020: लैक्मे फैशन वीक में करीना ने ब्राइट ग्रीन गाउन में दिखाए जलवे Read More
shahin bag protest

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई टीम, 24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को हटाने को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लोगों को एक कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन सवाल आंदोलन की जगह का है। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और वकील साधना रामचंद्रन को वार्ताकार नियुक्त किया। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।
shahin-bag-protest

  • 24 फरवरी को होगी सुनवाई 
  • प्रदर्शनकारियों को समझायेंगे CAA 

चिंता इस बात को लेकर है कि अगर लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने लगें तो क्या होगा, एक बैलेंसिंग फैक्टर होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि विरोध करना लोगों का मौलिक अधिकार है लेकिन सड़कों को ब्लॉक कर हम परेशान कर रहे हैं।

सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि ऐसा संदेश न दें कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश में हर संस्था अपने घुटने पर है। कोर्ट ने कहा कि यदि कुछ भी काम नहीं करता है, तो हम स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को छोड़ देंगे। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन को सलाह दी कि प्रदर्शनकारियों को वैकल्पिक स्थल पर जाने के लिए राजी करने की सलाह दी जाए, जहां किसी सार्वजनिक स्थान पर रूकावट न हो।

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र विचार व्यक्त करने पर काम करता है लेकिन इसके लिए रेखाएं और सीमाएं हैं।

शाहीन बाग में दिसंबर महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है, लोग नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। शाहीन बाग पर पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी सार्वजनिक जगह पर अनंतकाल तक प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। हालांकि तब सड़क खाली करवाने का कोई आदेश नहीं दिया गया था।

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा था कि एक कानून है और लोगों की उसके खिलाफ शिकायत है। मामला अदालत में लंबित है। इसके बावजूद कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन आप सड़कों को अवरूद्ध नहीं कर सकते। ऐसे क्षेत्र में अनिश्चित समय तक प्रदर्शन नहीं हो सकते। अगर आप प्रदर्शन करना चाहते हैं तो यह प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान पर होना चाहिए।

कोर्ट ने कहा था कि शाहीन बाग में लंबे समय से प्रदर्शन चल रहा है लेकिन यह दूसरे के लिए असुविधा नहीं पैदा कर सकता। इसके साथ ही पीठ ने कहा कि वह दूसरे पक्ष को सुने बगैर कोई निर्देश जारी नहीं करेगी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 17 फरवरी के मुकर्रर की थी। दरअसल, नागरिक संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में हजारों लोग दिसंबर 2019 से सड़क संख्‍या 13 ए (मथुरा रोड से कालिंदी कुंज) पर बैठे हुए हैं। यह मुख्‍य सड़क दिल्‍ली को नोएडा, फरीदाबाद से जोड़ती है और रोजाना लाखों लोग आवाजाही में इस सड़क का इस्‍तेमाल करते हैं।

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई टीम, 24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई Read More
Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad

सेक्टर 10 फरीदाबाद से Axis Bank के ATM मशीन की हुई चोरी

Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad
फरीदाबाद: बीते रात सेक्टर 10 मार्केट में लगे Axis Bank ATM की चोरी हो गयी | विश्वस्त सूत्रों  ने बताया की फरीदाबाद में सेक्टर 10 (7-10) मार्केट में  Axis Bank का ATM लगा हुआ था जिसको कुछ अज्ञात अपराधियों ने रात के अँधेरे का  फायदा उठाते हुए पुरे ATM को ही उखाड़ कर ले गए | जबकि रोड 24 घंटे चालू रहता है | यहाँ तक की ठीक Axis Bank ATM के सामने PCR वैन भी तैनात रहती है | पता चला की इस ATM में कोई भी गार्ड नहीं था | फरीदाबाद पुलिस की टीम आस  पास के लगे CCTV खंगाल रही है और जांच में जुटी है | प्रमुख समाजसेवी नागेश सहगल ने फरीदाबाद में बढ़ते अपराधों पर फरीदाबाद पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया |

Axis Bank ATM machine theft from Sector 10 Faridabad

 

सेक्टर 10 फरीदाबाद से Axis Bank के ATM मशीन की हुई चोरी Read More