बाबरी कांड के 26 साल बाद अयोध्या पहुंचा गांधी फैमिली का कोई मेंबर, विवादित ढांचे से 1km दूर रहे राहुल

rahul5_1473409653फैजाबाद. किसान यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार को अयोध्‍या पहुंचे राहुल गांधी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद महंत ज्ञान दास से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। लेकिन वे विवादित ढांचे से करीब एक किमी दूर ही रहे। बता दें, 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद राहुल नेहरू-गांधी परिवार के पहले ऐसे सदस्‍य हैं, जो अयोध्‍या पहुंचे हैं। 1990 में राजीव गांधी सद्भावना यात्रा के दौरान अयोध्या गए थे। रोड शो में फंसी एंबुलेंस…
(5वीं स्‍लाइड में देखें वीडियो…)
– इस बीच राहुल के रोड शो के चलते एक एंबुलेंस 10 मिनट से ज्‍यादा समय के लिए रुक गई।
– बाद में राहुल के खुद हस्‍तक्षेप करने के बाद रोड क्‍लीयर हो सकी।
कोई मीटिंग और प्रोग्राम नहीं
– फैजाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट रामदास वर्मा ने बताया कि मंदिर में दर्शन और महंत ज्ञानदास से मिलने के अलावा राहुल का और कोई प्रोग्राम या किसी के साथ मीटिंग नहीं है।
– इस दौरान राहुल को विवादित परिसर और जहां पत्‍थर रखे हैं, वहां से दूर रखा गया। ये वही पत्‍थर हैं, जो 1989 में राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्‍या लाए गए थे।
– कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि राहुल के मंदिर के दौरे का राजनीति से कोई मतलब नहीं है।
क्या बोले महंत
– महंत ज्ञानदास ने कहा, “हम मंदिर में सभी का स्‍वागत करते हैं। राहुल गांधी का भी स्‍वागत है। हम संत हैं और हम उन सभी को आशीर्वाद देते हैं, जो हमारा आशीर्वाद लेते हैं।”
– बता दें, कुछ दिनों पहले महंत ज्ञानदास ने अखिलेश यादव को लखनऊ में उनके घर पर एक प्रोग्राम के दौरान आशीर्वाद दिया था।
सुरक्षा में हुई थी चूक
– इससे पहले गुरुवार को जब राहुल का काफिला फैजाबाद पहुंचा तो उनकी सुरक्षा में सेंध लग गई।
– कांग्रेस नेता और समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे, तभी रिवॉल्वर लिए एक युवक उनके करीब तक पहुंच गया था।
– बाद में एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
– एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अफसरों ने आरोपी मानबहादुर को पुलिस को सौंप दिया है।
– वह कांग्रेस से जुड़ा नेता बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
बाबरी कांड के 26 साल बाद अयोध्या पहुंचा गांधी फैमिली का कोई मेंबर, विवादित ढांचे से 1km दूर रहे राहुल Read More

रवीना से रेखा तक रहा अक्षय का अफेयर, शिल्‍पा ने लगाया था गंभीर आरोप!

09_09_2016-akshay_shilpaअक्षय कुमार के अफेयर एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा और प्रियंका चोपड़ा तक से रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने तो अक्षय पर प्यार में धोखा देने तक का आरोप लगा दिया था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ के नाम से पुकारे जाने वाले अक्षय कुमार आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय सादा जीवन बिताने में यकीन रखते हैं। इसलिए वह इस खास दिन को परिवार के साथ बिताना ही पसंद करेंगे। हालांकि शुरुआत से अक्षय ऐसे नहीं थे। एक समय था जब एक्टिंग से ज्यादा उनके अफेयर सुर्खियों में रहते थे। अक्षय का नाम रवीना टंडन से रेखा तक जुड़ चुका है।

खुद के दम पर बनाया बॉलीवुड में मुकाम

बॉलीवुड में आज अक्षय कुमार का एक अलग मुकाम है। अक्षय काफी संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। बॉलीवुड में उनका ना कोई गॉडफादर है और ना कोई रॉयल बैकग्राउंड। अक्षय इस इंडस्ट्री में पिछले 25 सालों से हैं और 105 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके हैं जो शाहरूख, सलमान, आमिर, अजय देवगन से कहीं ज्यादा है।

इस साल अक्षय की हर फिल्म ने किया 100 करोड़ का कलेक्शन

बॉलीवुड में कई हीरो एक साल में एक ही फिल्म करते हैं। लेकिन अक्षय हर साल तीन-चार फिल्में ले आते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती हैं। इस साल तो उनकी हर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस साल अक्षय की एयरलिफ्ट, हाउसफुल-3 और रुस्तम रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा ढिशूम और अकीरा में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस भी दिया है।

ऐसे जागा एक्टिंग की ओर रुझान

अक्षय कुमार मार्शल आर्ट सीखने के बाद जब इंडिया आए तो उनके स्टूडेंट ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी और एक मॉडलिंग असांइनमेंट भी दिया। 2 दिनों में अक्षय ने इतने पैसे कमा लिए जो उनकी 2 महीने की सैलरी से ज्यादा थे और अक्षय ने मॉडलिंग में करियर बनाने की सोच ली। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की। एक बार अक्षय कुमार को पता चला राजोश खन्ना अपनी फिल्म के लिए युवा कलाकार की तलाश कर रहे हैं तो अक्षय राजेश खन्ना से मिलने पहुंचे। अक्षय वहां 4-5 घंटे तक इंतजार किया लेकिन वो नहीं मिले। हालांकि अक्षय ने हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष करते रहे। धीरे-धीरे उन्हें फिल्में मिलनी शुरू हो गई। लगभग हर जॉनर के किरदार निभाए और आज अक्षय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

पूजा बत्रा से लेकर रेखा तक से जुड़ा नाम

अक्षय कुमार के अफेयर एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा और प्रियंका चोपड़ा तक से रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने तो अक्षय पर प्यार में धोखा देने तक का आरोप लगा दिया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया। हालांकि, अब दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हैं। एक दौर में अक्षय कुमार के इश्क के किस्से काफी मशहूर थे। उनका नाम उस दौर की तकरीबन हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ उनके अफेयर की खबरें तो इतनी ज्यादा पॉपुलर थीं कि सुनने वालों को लगने लगा था कि अक्षय शायद इन्हीं में से किसी से शादी कर लेंगे। फिल्म ‘खिलाडि़यों का खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान अक्षय का नाम रेखा से भी जुड़ा था। फिल्म में दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन भी फिल्माया गया था। लेकिन आखिर में उन्होंने ट्विंकल खन्ना का हाथ थामा। 17 जनवरी, 2001 को अक्षय कुमार ने ट्विंकल से शादी कर ली।

दूसरे स्टार्स से जुदा हैं खिलाड़ी

बॉलीवुड में अधिकतर समय फिल्मों की शूटिंग दोपहर से रखी जाती है, लेकिन अगर फिल्म में अक्षय कुमार हैं तो इसकी शूटिंग सुबह में रखी जाती है। अक्षय अपनी फिल्मों में कभी मेकओवर लेना पसंद नहीं करते। उनका मानना है कि वो अगर 50 साल के हैं तो स्क्रीन पर भी 50 का दिखना चाहिए। अक्षय एक्सरसाइज को लेकर भी काफी सीरियस रहते। हालांकि अक्षय की जिम में इक्विपमेंट के नाम पर कुछ भी नहीं होता। वो खुद को बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स के जरिये फिट रखना पसंद करते हैं।

रवीना से रेखा तक रहा अक्षय का अफेयर, शिल्‍पा ने लगाया था गंभीर आरोप! Read More

‘अच्छे दिन’ पर मोदी को अब कपिल ने सुनाया

150825075452_kapil_sharma_new_image_624x351_unitedseven‘ऑफ़िस बनाने के लिए रिश्वत देने को मजबूर हुए’ कॉमेडियन कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा है ‘क्या ये हैं आपके अच्छे दिन?’

जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री को संदेश दिया है, “मोदी जी, मैं पिछले 5 सालों से सरकार को 15 करोड़ का आयकर दे रहा हूं लेकिन इसके बाद भी मुझे अपना ऑफिस खोलने के लिए बीएमसी को 5 लाख की रिश्वत देनी पड़ी है.”

कपिल शर्मा का ट्वीट

इसके फ़ौरन बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, “क्या ये हैं आपके अच्छे दिन?”

उनके ट्वीट पर सोशल मीडिया में चर्चा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कपिल शर्मा के दोनों ट्वीट को रीट्वीट किया है.

कपिल शर्मा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

अभिषेक ने लिखा, “अगर एक सेलिब्रिटी हो कर आपको इन सबसे गुज़रना पड़ता है तो आप सोच सकते हैं कि आम आदमी का क्या हाल होता होगा.”

योगेश दहिया ने इस मुद्दे को उठाने के लिए कपिल को धन्यवाद किया है और लिखा है, “सर, ये तो हज़ारों क़िस्सों में से मात्र एक क़िस्सा है. बहुत सारे लोग इससे परेशान हैं.”

कपिल शर्मा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

सुधांशु सिंह ने लिखा, “घूस दे कर आप भी घूस मांगने वालों की तरह गुनाहगार हो जाते हैं. आपने रिश्वत दी ही क्यों?”

दीपक चौहान ने कपिल को राय दी है, “कपिल भाई, यहां भक्त आर्मी आपको ही करप्ट साबित कर देगी. जो हो रहा है बस चुप रहो अच्छे दिनों का अहसास लो.”

चित्रांश ने लिखा है, “प्रधानमंत्री की जगह पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को लिखना था.”

कपिल शर्मा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

केज नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “अगर मोदी जी म्यून्सिपिलटी को संभालते रहेंगे तो देश की गवर्नेंस एक मज़ाक बन कर रह जाएगी.”

~धुंएदार~ नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “कॉमेडियन है, क्या पता मज़ाक़ ही कर रहे हो.”

Source : BBC Hindi

‘अच्छे दिन’ पर मोदी को अब कपिल ने सुनाया Read More

कट्रीना कैफ के कारण दीपिका पादुकोण हो गईं नाराज!

katrina-kaif_650_112214051709इंडस्‍ट्री में फिल्‍मों को लेकर तना-तनी चलती रहती है। इस बार कट्रीना कैफ और दीपिका पादुकोण से जुड़ा यह किस्‍सा सामने आया है।

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ की पिछली कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हों, मगर इंडस्ड्री में उनकी मांग कम नहीं हुई है। शुक्रवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म ‘बार बार देखो’ आ रही है। वही उन्होंने पहले ही फवाद खान के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘रात बाकि’ साइन कर ली है और जल्द ही ‘तनु वेड्स मनु’ फेम डायरेक्टर आनंद एल राय की अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आएंगी। मगर कट्रीना को लिए जाने से दीपिका पादुकोण, आनंद एल राय से नाराज हो गई हैं। कोंकणा सेन शर्मा की पहली डायरेक्शनल फिल्म का पोस्टर आया सामने, देखें चलिए आपको पूरा मामला खुलकर समझाते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक साल पहले इस फिल्म के लिए आनंंद की पहली पसंद कट्रीना ही थीं, मगर बाद में वो दीपिका को कास्ट करने को उत्सुक दिखे। हालांकि संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ के कारण वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जबकि आनंद की फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने वाली है। पाक हीरो फवाद खान के साथ फिल्म करने पर ये बोलीं कट्रीना कैफ आनंद को जैसे पता चला कि दीपिका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह व्यस्त हैं तो उन्होंने तुरंत यू-टर्न मार लिया और कट्रीना के पास चले आए। अब जबकि उन्होंने कट्रीना को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है तो दीपिका के उनसे नाराज होने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका को इस बात का गुस्सा है कि उन्हें दूसरी बार पूछा नहीं गया। अब आपको तो पता ही है कि दो हीरोइनें कितना जल्दी बुरा मान जाती हैं। इस फिल्म के कारण दीपिका और कट्रीना के बीच भी मनमुटाव हो तो चौंकने वाली कोई बात नहीं होगी। वैसे भी रणबीर कपूर को लेकर उनके बीच तनातनी काफी पहले से ही देखने को मिल चुकी है।

कट्रीना कैफ के कारण दीपिका पादुकोण हो गईं नाराज! Read More

केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द की 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति

high-court_147312966332_650x425_090616081352_090816121920केजरीवाल सरकार को आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाने के मामले में बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार द्वारा 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द कर दिया. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 13 मार्च 2015 के अपने आदेश के जरिए पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बना दिया था. जिसे अदालत में चुनौती दी गई थी|

इससे पहले, दिल्ली सरकार द्वारा 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने के खिलाफ लगाई गई याचिका पर केंद्र सरकार ने अदालत के समक्ष अपनी स्थिति स्पष्ट की थी. केंद्र ने कहा कि कानून के मुताबिक दिल्ली में 21 संसदीय सचिव नहीं रखे जा सकते हैं. मौजूदा कानून में केवल एक संसदीय सचिव रखने का प्रावधान है, जो केवल मुख्यमंत्री के अंतर्गत काम करेगा|

एक संसदीय सचिव रखने का प्रावधान
मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा की खंडपीठ के समक्ष केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पेश वकील जसमीत सिंह ने कहा कि संसदीय सचिव के पद का जिक्र न तो भारत के संविधान में किया गया है और न ही दिल्ली विधानसभा सदस्य (अयोग्य घोषित करना) अधिनियम 1993 में इस बाबत कुछ कहा गया है. नियम के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री को केवल एक संसदीय सचिव रखने का प्रावधान है. लिहाजा, दिल्ली सरकार के 13 मार्च 2015 के आदेश के अनुसार बनाए गए 21 संसदीय सचिव कानून के अंतर्गत नहीं आते हैं\

स्वयंसेवी संस्था ने लगाई याचिका
यह याचिका अदालत के समक्ष एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा लगाई गई थी. याचिका में दिल्ली सरकार के 13 मार्च 2015 के उस आदेश को चुनौती देते हुए उसे खारिज करने की मांग की गई थी जिसके तहत आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया था|

 

केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द की 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति Read More

अमिताभ ने ‘पीकू’ में दीपिका को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

deepika-amitabh-sm_fb_650_090816104845बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन अपनी आने वाली फिल्‍म ‘पिंक’ के प्रमोशन में जुटे हैं. ‘पिंक’ के प्रमोशन के दौरान अमिताभ महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर बेहद जोर देते नजर आ रहे हैं. प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्म ‘पीकू’ से जुड़े कई खुलासे किए|

अमिताभ बच्‍चन ने बताया कि फिल्‍म ‘पीकू’ में एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनकी तुलना में ज्यादा पैसे दिए गए थे. एक बेवसाइट को दिए इंटरव्‍यू में महानायक अमिताभ बच्‍चन ने कहा, ‘पीकू के लिए दीपिका पादुकोण को मुझसे ज्यादा रकम दी गई थी, इससे दो बातें साफ होती हैं, पहली ये कि वह मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और दूसरा कि मैंने बहुत लंबे वक्त से काम करते रहने के चलते अपना प्राइज टैग खो दिया है. शायद मैं उतना महत्वपूर्ण नहीं हूं|

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ भी महिला केन्द्रित है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील की भूमिका निभाई है. इस फिल्म का निर्माण शूजीत सरकार ने किया है, जिन्होंने ‘पीकू’ को निर्देशित किया था|

फिल्म ‘पीकू’ में अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण के पिता का किरदार निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी. आपको बता दें कि फिल्‍म ‘पीकू’ के बाद अमिताभ बच्‍चन और दीपिका पादुकोण के बीच मनमुटाव की खबरें आई थी, हो सकता है फीस इसका कारण रहा हो|

 

अमिताभ ने ‘पीकू’ में दीपिका को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा Read More

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार

iphone_650_090716063622_090816101112मोबाइल टेक्नोलॉजी में अपनी अलग पहचान रखने वाली एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को दो नए आईफोन- iPhone7 और iPhone7 Plus लॉन्च किए. आइए जानते हैं इस बार लॉन्च हुए एप्पल आईफोन 7 और iPhone7 प्लस में कौन-कौन से नए फीचर्स हैं…

1. 32 जीबी के मिनिमम मेमोरी के साथ हुआ लॉन्च. 16 जीबी वैरिएंट अब नहीं मिलेगा|

2. दो नए कलर- मैट ब्लैक और जेट ग्लॉसी ब्लैक |

3. A10 Fusion प्रोसेसर iPhone 6s के मुकाबले 40 गुना ज्यादा फास्ट होगा|

4. इसमें क्वाड एलईडी ट्रू टोन फ्लैश भी दिया गया है|

5. सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है|

6. कैमरा- 2X ऑप्टिकल जूम के साथ दो रियर कैमरे. एक वाइड एंगल लेंस होगा जबकि दूसरा टेलीफोटो का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि यह 10X तक जूम करने में सक्षम है|

7. iPhone में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा. ऑडियो के लिए लाइटिंग पोर्ट का यूज किया गया है|

8. रेटिना एचडी डिस्प्ले- कंपनी का दावा है कि रेटिना एचडी डिस्प्ले ज्यादा कलर्स, 3डी टच के साथ 25 फीसदी ब्राइट है|

9. सेवेन सीरीज के आईफोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया गया है|

10. होम बटन भी बदला- कंपनी ने होम बटन में बड़ा बदलाव किया है. यह अब एप्पल के टैप्टिक इंजन पर चलेगा, यानी मैकबुक के ट्रैकपैड जैसा काम करेगा. इसे आप क्लिक नहीं कर सकते, लेकिन इसे जोर से प्रेस करना होगा|

 

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार Read More

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे

160509133805_filipinas_candidato_presidencial_elecciones_rodrigo_duterte_624x415_gettyअमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली देने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटार्टे का विवादों से लंबा नाता रहा है| डुटार्टे पिछले महीने ही संयुक्त राष्ट्र की तर्ज पर नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने की धमकी दे चुके हैं| डुटार्टेने अमरीकी राष्ट्रपति को ‘मां की गाली’ देते हुए कहा था कि ओबामा जब उनसे लाओस में मिलें तो मानवाधिकार के मुद्दे पर लेक्चर न दें| इसके बाद राष्ट्रपति ओबामा ने लाओस में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit 2016)में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटार्टेसे मिलने से इनकार कर दिया था. हालाँकि डुटार्टेने ‘अपने शब्दों’ के लिए माफ़ी भी मांग ली है|

नशे के सौदागरों के खिलाफ युद्ध को फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो डुटार्टेनए मोड़ पर ले गए थे | उन्होंने धमकी दी थी कि अगर सयुंक्त राष्ट्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फिलीपींस संयुक्त राष्ट्र छोड़ देगा और नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाएगा| रॉड्रिगो डुटार्टे 30 जून 2016 को फिलीपींस के राष्ट्रपति बने थे|
हिंसा के विरुद्ध उनके कड़े रवैये के चलते उन्हें ‘द पनिशर’ भी कहा जाता है| वह सज़ा-ए-मौत की वापसी चाहते हैं| उन्होंने ड्रग तस्करों को मारने पर सुरक्षा बलों और आम लोगों के लिए इनाम की घोषणा की है| डुटार्टेने ‘भ्रष्ट पत्रकारों’ की हत्या की और कथित तौर पर इसकी वक़ालत भी की| संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा था वो डुटार्टेके बयानों से परेशान हैं| डुटार्टेपर सेक्सिस्ट बयान देने के आरोप भी हैं.एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला रिपोर्टर के लिए उन्होंने सीटी मार दी थी| 2015 में पोप फ्रांसिस की फिलीपींस यात्रा के दौरान जाम के चलते डुटार्टेने उन्हें भी निशाना बनाया था| डुटार्टेने कहा था कि वह सुबह से नहीं, बल्कि दोपहर बाद एक बजे से काम शुरू करना चाहते हैं|

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे Read More