साल 2018 के क्रिसमस पर होगा शाहरुख की फिल्म और ऋतिक की ‘कृष 4’ में मुकाबला

hrithik-roshan_640x480_71473922428मुंबई: बॉलीवुड में जहां बॉक्स-ऑफिस पर ‘रईस’ और ‘काबिल’ के आगामी मुकाबले की चर्चा गर्म है, वहीं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन पहले से ही बॉक्स-ऑफिस पर एक और लड़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं. शाहरुख की एक नई फिल्म और रितिक की ‘कृष 4’ वर्ष 2018 में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी|

फिल्मकार राकेश रोशन अपनी सुपरहीरो सीरीज की चौथी कड़ी बनाने के लिए तैयार हैं. शाहरुख की फिल्म का नाम अभी बताया नहीं गया है. इसके निर्देशक आनंद एल राय हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि रोशन के मन में पहले से फिल्म बनाने का विचार था. वह इस पर काम करेंगे. फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह वर्ष 2018 में क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी|

हालांकि शाहरुख की निर्माण कंपनी रेड चिलीज ने पहले ट्वीट किया था, ‘‘आनंद एल राय और शाहरुख के साथ हमारी फिल्म की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं. रिलीज की तिथि 21 दिसंबर 2018. नाम जल्दी ही बताया जाएगा.’’ राकेश रोशन को ‘कृष 4’ का ख्याल उस समय आया जब उनकी पत्नी ने उन्हें भगवान गणेश की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें भगवान गणेश के चेहरे पर कृष का चेहरा लगा था|

 राकेश रोशन ने कहा, ‘‘जब मेरी पत्नी ने बप्पा (भगवान गणेश) की कृष के रूप में तस्वीर दिखाई तो इससे मेरा यह विश्वास पक्का हो गया कि हमारा असली सुपरहीरो कृष ही है. इससे चौथी कड़ी बनाने के प्रति मेरा विश्वास बढ़ा और मुझे प्रेरणा मिली.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गणेश को शुभ शुरुआतों का भगवान भी कहा जाता है. मुझे लगता है कि यह घटना उनका यह कहने का तरीका था कि ‘कृष 4’ के लिए हमारे पास उनका आशीर्वाद है.’’

बुधवार को ऋतिक ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘कृष 4 के लिए गणपति का आशीर्वाद. उम्मीद है कि सभी लोग त्योहार का आनंद उठा रहे हैं. आप सभी को प्यार.’’ ऋतिक की ‘काबिल’ और शाहरुख की ‘रईस’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही हैं|

 

 

Source: NDTV इंडिया

साल 2018 के क्रिसमस पर होगा शाहरुख की फिल्म और ऋतिक की ‘कृष 4’ में मुकाबला Read More

“विवादों में घिरे कॉमेडियन कपिल शर्मा के बचाव में अब उनकी कथित प्रेमिका प्रीति सिमोस भी उतर आई है”

phpthumb_generated_thumbnailमुंबई। भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्वीट करके विवादों में घिरे कॉमेडियन कपिल शर्मा के बचाव में अब उनकी कथित प्रेमिका प्रीति सिमोस भी उतर आई है। प्रीति ‘द कपिल शर्मा शो’ की क्रिएटिव डायरेक्टर है और उनके कपिल शर्मा के साथ अफेयर की भी चर्चा की जाती है। प्रीति से पहले अरबाज खान, सोहेल खान तथा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी कपिल के सपोर्ट में आ चुके हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने बीते सप्ताह बीएमसी में भ्रष्टाचार को लेकर एक ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से भी सवाल किया था कि क्या यही हैं अच्छे दिन? इसके बाद वह बीएमसी तथा शिवसेना के निशाने पर आ गए। इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक ओर जहां बीएमसी ने जहां उनके खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत की है वहीं दूसरी ओर राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर प्रीति ने कपिल शर्मा के समर्थन में आते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए और उनके चाहने वालों से कपिल के खिलाफ आने वाली खबरों पर भरोसा न करने और उन्हें तूल न देने की अपील की।

2013 से है कपिल की टीम में है शामिल प्रीति सिमोस वर्ष 2013 से ही कपिल शर्मा की टीम में शामिल है। प्रीति काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है और एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने 2013 में कलर्स चैनल पर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की टीम को क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर ज्वाइन किया था और तब से टीम के साथ हैं। दोनों ने ही कभी भी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा लेकिन दोनों के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर है।

 

 

 

Source By: पत्रिका

“विवादों में घिरे कॉमेडियन कपिल शर्मा के बचाव में अब उनकी कथित प्रेमिका प्रीति सिमोस भी उतर आई है” Read More

डैड अनिल से नहीं, आमिर खान और रणबीर कपूर से प्रभावित हैं हर्षवर्धन कपूर

harshvardhan-kapoor-650_650x488_51451845653मुंबई: ‘मिर्ज़या’ से हिन्दी फिल्म जगत में पर्दापण करने जा रहे अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन का कहना है कि जब पटकथा चुनने की बात आती है तो वह सुपरस्टार आमिर खान से प्रेरणा लेते हैं और उन्हें रणबीर कपूर का सहज अभिनय पसंद है|

हर्षवर्धन अभिनीत ‘मिर्ज़या’ का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है. इस फिल्म की कहानी पंजाबी लोककथा ‘मिर्जा-साहिबा’ पर आधारित है|

यह पूछे जाने पर कि हिन्दी फिल्म जगत के किस अभिनेता से वह प्रेरित हैं तो हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आमिर से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। जब मेरी पीढ़ी बड़ी हो रही थी, उस समय 2001 में ‘दिल चाहता है’ आई थी, उसके बाद ‘लगान’ और उसके बाद ‘रंग दे बसंती’ आई थी. यह हमारे लिए, हमारी पीढ़ी के लिए नया मापदंड पेश करने वाली फिल्म थीं|

25 वर्षीय नवोदित अभिनेता ने बताया, ऐसे समय में जब अभिनेता एक ही समय में कई फिल्में करते थे, उन्होंने (आमिर) अलग तरह से काम करने का निर्णय लिया और एक समय में एक ही चीज पर ध्यान केन्द्रित किया. आमिर का फिल्म चयन एवं उनकी प्रतिबद्धता और रणबीर (कपूर) का सहज अभिनय मुझे प्रेरणा देते हैं.. अभिनेता फिल्म का संगीत जारी करने के अवसर पर बोल रहे थे।

गुलजार ‘मिर्ज़या’ से 17 वर्ष बाद पटकथा लेखन में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार तब्बू और सुनील शेट्टी अभिनीत ‘हु तू तू’ के लिए पटकथा लेखन किया था.

इस फिल्म से सैयामी खेर भी फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं. वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तन्वी आजमी की रिश्तेदार हैं. यह फिल्म 7 अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी|

 

 

Source By: NDTV इंडिया

डैड अनिल से नहीं, आमिर खान और रणबीर कपूर से प्रभावित हैं हर्षवर्धन कपूर Read More

कटरीना कैफ से हुई बेवफाई का बदला लेंगे ‘सुल्तान’ सलमान

phpthumb_generated_thumbnail जैसे बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया जाता है कि अगर किसी हीरोइन के साथ कोई बेवफाई करता है तो दूसरा हीरो या तो उसे सहारा देता या फिर उस बंदे को बर्बाद करने के लिए जी-जान लगा देता है। ठीक ऐसा ही आने वाले दिनों में बॉलीवुड में नजर आएगा’सुल्तान’ सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ से हुई बेवफाई का बदला बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर से लेते नजर आएंगे। बता दें कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का बे्रकअप हो गया है। ये जोड़ी 6 साल तक डेटिंग करने के बाद एक-दूसरे अलग हो चुकी हैकुछ समय पहले तक दोनों के प्रेम-प्रसंग की खबरों से अखबार, मैगजीन्स के पन्ने गुलजार थे और वेबसाइट्स पर इन खबरों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा था। लेकिन प्रेम की इस जन्नत में फिल्मों से जुड़ी नाकामी रूप सांप ने जगह बना ली और दोनों प्रेमियों की राहें जुदा हो गईं। दोनों ने लगभग 6 साल डेटिंग की इस दौरान ना तो कटरीना और ना ही रणबीर का करियर बूम कर पाया। इस दौरान उनकी एक बाद एक फिल्में फ्लॉप हुईं हो सकता है ब्रेकअप की असली वजह भी यहीं होरणबीर से अलग होने के बाद एक बार फिर कटरीना को अपने एक्स की याद आई और दोस्त सलमान ने भी आगे बढ़कर उन्हें सहारा दिया और दिल खोलकर दोस्ती का इजहार किया। सलमान ने कटरीना को सहारा ही नहीं दिया, बल्कि ‘एक था टाइगर’ के सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ में उन्हें रोल भी दिला दिया इस बार क्रिसमस पर धमाका कर सकते हैं सलमान अक्सर त्योंहारों पर धमाका करने वाले सलमान खान ने अगले साल क्रिसमस वाले हफ्ते को अपनी फिल्म की रिलीज के लिए चुना है। मजे की बात ये है कि इसी हफ्ते में रणबीर कपूर की संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित बायोपिक को रिलीज किया जाना है। आपको बता दें कि जब से रणबीर कपूर के पर्दे पर संजय दत्त का किरदार निभाने की बात चल रही है तब से संजय से भी सलमान दूरी बनाए हुए हैं। पहले दोनों ही कलाकारों में जबरदस्त ब्रोमांस देखने को मिलता था जो संजय के जेल से आने के बाद एकदम हवा है सलमान करना चाहेंगे एक तीर से दो शिकार अब सलमान का एक तीर से दो निशाने लगाने का इरादा हो सकता है क्योंकि बॉलीवुड में वह कईयों को ठिकाने लगाते आए हैं, और इस बार वह अपनी फिल्म के जरिए दो लोगों को ठिकाने लगाने का इरादा रखते हों। कहते हैं सलमान खान एक बार जो सोच लेते हैं वह करके ही दिखाते हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि खराब समय के शिकार हुए रणबीर कितने होशियार निकलते है। क्योंकि सलमान खान अपने दोस्त शाहरुख खान की ‘रईस’ को पहले ही दर-बदर कर चुकें रणबीर को अभी से होशियार होना जाना चाहिए क्योंकि सलमान खान का इरादा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़ के जरिए कटरीना वाले प्रसंग का हिसाब बराबर करने का भी हो सकता है।

Source By: पत्रिका

कटरीना कैफ से हुई बेवफाई का बदला लेंगे ‘सुल्तान’ सलमान Read More

इस शर्त पर बिग बॉस के घर जाएंगी तृप्ति देसाई

Indian activist Trupti Desai (C) walks with officials and fellow activists near The Haji Ali Dargah in Mumbai on April 28, 2016. / AFP / STR (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)सूत्रों के मुताबिक तृप्ति ने शर्त रखी है कि बिग बॉस की आवाज एक महिला की आवाज होनी चाहिए। बिग बॉस के अब तक के नौ सीजन में एक पुरुष की भारी भरकम आवाज बिग बॉस का किरदार निभाती आई है।

तृप्ति देसाई ने कहा है कि में महिलाओं के अधिकार की बात करती हूं, इसलिए मैंने शो के प्रोडयूसर से मांग की है कि अगर बिग बॉस की आवाज महिला की होगी, तभी मैं उसमें हिस्सा लूंगी।

 

 

 

इस शर्त पर बिग बॉस के घर जाएंगी तृप्ति देसाई Read More

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद तथा ड्रोन से रखी जा रही नजर

corfew-in-kashmir-the-sunday-headlines-image26 साल में यह पहली बार है जब किसी त्यौहार के अवसर पर कश्मीर में कर्फ्यू लगाया गया है यह कर्फ्यू ईद के मौके पर मंगलवार को हिंसा रोकने के लिए लगाया गया है |
अधिकारिक सूत्रों के हवाले पता चला है की सेना से तैयार रहने के लिए कहा गया है और अगर घाटी में हिंसा होती है तो सेना मोर्चा सँभालने के लिए मुस्तैद है | दो महीने होने को आये हैं लेकिन अभी भी अशांति ब्याप्त है | इसमें 75 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है |

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालयों तक अलगाववादियों के मार्च के आह्वान को ध्यान में रखकर किया गया है।
कश्मीर में वर्ष 1990 में आतंकवाद शुरू होने के बाद संभवत: यह पहली बार है जब ईद के मौके पर कर्फ्यू लगाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक

सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन आसमान से पैनी नजर रखेंगे और कुछ क्षेत्रों में लोगों के एकत्रित होने की स्थिति में सुरक्षाबलों को पूर्व चेतावनी देंगे।
उन्होंने कहा कि अलगाववादी तत्वों द्वारा हिंसा की आशंका को देखते हुए सड़कों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया जाएगा।

आतंकवाद की शुरूआत से अब तक 26 वर्ष में यह पहली बार है कि ईदगाह और हजरबल धार्मिक स्थलों पर ईद के मौके पर लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। सूत्रों ने कहा कि हालांकि लोगों को स्थानीय मस्जिदों में ईद की नमाज पढने की अनुमति होगी।

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद
सरकार ने अगले 72 घंटों के लिए सभी दूरसंचार नेटवर्क की इंटरनेट सेवा और मोबाइल टेलीफोन सेवा को बंद करने का आदेश दे दिया है। केवल बीएसएनएल को इससे बाहर रखा गया है।

सूत्रों ने कहा कि राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि एयरटेल, एयरसेल, वोडाफोन और रिलायंस टेलीकाम से तत्काल प्रभाव से 72 घंटे तक सेवाएं बंद करने के लिए कहा गया है। बीएसएनएल से भी इंटरनेट ब्राडबैंड सेवाएं बंद करने को कहा गया है। हालांकि पोस्टपेड बीएसएनएल कनेक्शन को इस दायरे से बाहर किया गया है क्योंकि इसे मुख्य रूप से पुलिस, सेना और सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रयोग किया जाता है।

इस बीच, सेना ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए। खुफिया खबर मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, क्षेत्रीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान में जिले के चासना के दुरीमरारी क्षेत्र से हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए।

72 घंटों के लिए मोबाइल और इंटरनेट बंद तथा ड्रोन से रखी जा रही नजर Read More

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन!

54276092सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं, जिन्‍हें यह मौका मिला है।

नई दिल्ली। सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक जर्मन बेकरी में काम किया था। इसके बाद एक टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी अपने करियर को बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। सनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग के लिए भी ट्राई किया था, लेकिन वहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

सनी लियोन ने बताया, ‘जब मैं छोटी लड़की थी तो मैं मॉडल बनना चाहती थी और जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने इसके लिए कोशिश भी की। मुझसे कहा गया है कि मैं बहुत छोटी, बहुत मोटी, बहुत व्यावसायिक हूं या उन्हें मुझ में दिलचस्पी नहीं थी।’ अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में काम करने का मौका मिल जाता, तो वह पॉर्न इंडस्ट्री की ओर रुख ना करतीं।

सनी लियोन की एडल्ट वेबसाइट पर बैन लगाने के लिए काशी से उठेगी आवाज

एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने कहा था कि उन्होंने जो कुछ भी किया उसका उन्हें कोई गम नहीं है। लेकिन अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़ आई हैं और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। साथ ही उन्होंन इस ओर सभी संकेत दिया था कि उन्हें मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने पड़े थे। अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में चांस मिल जाता, तो उनके नाम के साथ कभी ‘पॉर्न एक्टर’ नहीं जुड़ता।

सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें यह मौका मिला है। सनी 8 सितंबर को प्रतिष्ठित फैशन वीक के रैंप पर चलीं और अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में शो स्टॉपर के तौर पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ‘मस्तीजादे’ स्टार के लिए रैंप पर चलना उनके आलोचकों के लिए एक झटका है, जो यह सोचते थे कि वे कभी मॉडल नहीं बन सकती हैं।

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन! Read More

रणबीर कपूर के गिरते करियर के लिए ये मानते हैं खुद को जिम्मेदार

ranbir120920161473643971_storyimageफिल्ममेकर अनुराग कश्यप कहीं ना कहीं बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के गिरते करियर के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। अनुराग ने कहा कि रणबीर का ग्राफ गिरने के लिए उन्हें बुरा लगता है और इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं, जो एक समय में बॉलीवुड में शीर्ष पर हुआ करते थे।

2013 में आई अनुराग के भाई अभिनव कश्यप की ‘बेशर्म’ ने रणबीर की कामयाबी पर विराम लगा दिया, जो तब तक ‘वेक अप सिड’, ‘बर्फी’ और ‘यह जवानी है दिवानी’ जैसी हिट फिल्मों से सफलता के शीर्ष पर थे। 2015 में अनुराग की ‘बॉम्बे वेलवेट’ के बॉक्स पर गिरने से रणबीर के करियर को बहुत नुकसान हुआ।

जब अनुराग से रणबीर के गिरते करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘बेशर्म’ दोनों ने ही मुझे निजी तौर पर प्रभावित किया। इन सब चीजों (रणबीर के करियर के गिरने) ने प्रभावित किया क्योंकि आप अपने काम की जिम्मेदारी लेते हैं। मैं उस चीज के लिए खुद को जिम्मेदार महसूस करता हूं। उन्होने कहा, मेरे ख्याल से रणबीर उम्दा अभिनेताओं में से एक है और प्रयोग की इच्छा कर रहे थे। हमने संयुक्त रूप से उन्हें विफल किया।

रणबीर कपूर के गिरते करियर के लिए ये मानते हैं खुद को जिम्मेदार Read More

इंदिरा नूई बनीं दूसरी सबसे ताकतवर भारतीय महिला

1473479554नई दिल्ली। पेप्सिको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नूई भारतीय मूल की एकमात्र महिला हैं, जिन्हें फॉर्चून की 51 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह मिली है। नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है, जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं। नुई लगातार 10 साल से सीईओ का कार्यभार संभाल रही हैं।

पेप्सीको की सीईओ तथा चेयरमैन इंदिरा नूई को फॉर्चून की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली महिला की सूची में जगह मिली है। बता दें कि वह इस सूची में एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। पहली पायदान पर जनरल मोटर्स कीसीईओ तथा चेयरमैन मैरी बारा का नाम दर्ज है।

ख़ास बात यह है कि वर्ष 2015 में भी वह इसी पायदान पर थीं जबकि 2014 में वह तीसरे स्थान पर थीं, जबकि मैरी बारा ने फॉर्चून की सबसे शक्तिशाली महिला का तमगा इस वर्ष भी बरकरार रखा है।

बता दें कि सूची में प्रमुख कंपनियों के 22 सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारी हैं।इस साल की सूची में नौ ऐसी महिलाएं हैं जो पहली बार सूची में सम्मिलित हुई हैं।

पिछले एक दशक से लगातार सीईओ का कार्यभार संभाल रही नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं।पिछले एक साल में पेप्सीको का बाजार पूंजीकरण 18 प्रतिशत बढक़र 155 अरब डॉलर हो गया। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से 2015 की कमाई प्रभावित हुई। पेप्सीको की 2015 में बिक्री पांच प्रतिशत घटी, जबकि उसका लाभ 13 प्रतिशत घटा था।

इंदिरा नूई बनीं दूसरी सबसे ताकतवर भारतीय महिला Read More

वाद-विवाद के बाद साथ बैठीं रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां

rjio_mukesh_ambaniनई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी रिलायंस जियो लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कूद चुके हैं, लेकिन पुराने धुरंधरों ने उनका किसी भी तरह से स्वागत नहीं किया| मुकेश अंबानी की इस पहल को उनकी विरोधी टेलीकॉम कंपनियों ने 20 अरब डॉलर का स्टार्टअप कहकर मजाक उड़ाया था|

पिछले काफी दिनों से धमकियों, शिकायतों, आरोप-प्रतियारोपों और यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक को घसीटे जाने के बाद आखिरकार शुक्रवार को देश की तमाम बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने एक कमरे में बैठकर अपने मुद्दों और विवादों को सुलझाने की कोशिश की|

दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने शुक्रवार को दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ‘रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया’ से मुलाकात कर नेटवर्क अंतरसंपर्क को लेकर कंपनियों के बीच जारी विवाद पर बातचीत की, लेकिन इस बैठक से दूरसंचार उद्योग के संगठन सीओएआई के अधिकारियों को बाहर रखा|

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल के सदस्य महेंद्र नहाटा ने घंटेभर चली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह न्याय की लड़ाई है, यह ग्राहकों की लड़ाई है| यह न सिर्फ रिलायंस जियो या एयरटेल या वोडाफोन के ग्राहकों के लिए बल्कि सभी भारतीय ग्राहकों के लिए है|’ जियो ने मौजूदा दूरसंचार परिचालकों पर आरोप लगाया है कि वे रिलायंस जियो के मोबाइल नेटवर्क को उनके नेटवर्क से जुड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में उपकरण प्रदान नहीं कर रहे हैं|

नहाटा ने कहा, ‘हमने सही संख्या में संपर्क, सही मात्रा में अंतरसंपर्क की मांग की है| हमने ट्राई के सामने अपना विचार रखा. ट्राई की जिम्मेदारी है कि वह इस पर विचार करे| ट्राई ने इस संबंध में कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है|’ बता दें कि मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए किसी दूरसंचार कंपनी के ग्राहक या नंबर पर फोन करने के लिए अंतरसंपर्क आवश्यक है|

दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत मौजूदा कंपनियों की ओर से रिलायंस जियो से संघर्षरत उद्योग संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने आरोप लगाया है कि रिलायंस जियो के दबाव में उसे बैठक से बाहर रखा गया|

उद्योग मंडल के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यूज ने कहा, ‘सीओएआई को रिलायंस जियो के कहने पर ट्राई की बैठक से बाहर रखा गया और ट्राई ने अप्रत्याशित तौर पर उनकी मांग को चुप-चाप मान लिया|’ नहाटा ने इस आरोप को यह कहते हुए खारिज किया कि उन्होंने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया| उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी आमंत्रित किया गया वे बैठक में भाग लें|

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने अंतरसंपर्क क्षेत्रों के संबंध में रिलायंस जियो और एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया जैसे मौजूदा दूरसंचार परिचालकों के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई थी|

सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को ट्राई को लिखा है कि शुक्रवार को जो बैठक बुलाई गई है जिसमें कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को चर्चा के लिए बुलाया गया है, एसोसिएसन सभी सदस्यों से जुड़ी है न कि सिर्फ इन तीन दूरसंचार कंपनियों से.

सीओएआई ने पत्र में लिखा है, ‘इसलिए हम आग्रह करते हैं सीओएआई के सभी सदस्यों को उक्त बैठक में बुलाया जाए.’ सीओएआई ने अगस्त में ट्राई पर पक्षपात का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में ऐसे आरोप लगाने के लिए माफी भी मांग ली थी|

रिलायंस जियो जिसने पांच सितंबर को अपनी सेवा वाणिज्यिक तौर पर पेश की, ने मौजूदा परिचालकों पर आरोप लगाया था कि वे पर्याप्त अंतरसंपर्क पोर्ट नहीं छोड़ रही हैं और उसने इस संबंध में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है|

सीओएआई मौजूदा दूरसंचार परिचालकों की राय का प्रतिनिधित्व करते हुए रिलायंस जियो का यह कहते हुए विरोध कर रही है कि यह संगठन में बहुमत का विचार है| रिलायंस जियो भी सीओएआई का सदस्य है, लेकिन उसे संगठन में प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने दरकिनार कर दिया है.

रिलायंस जियो ने कहा है कि उसकी सेवा 31 दिसंबर तक मुफ्त हैं, जिसके बाद उपभोक्ताओं से मुफ्त वॉयस काल समेत टैरिफ प्लान के आधार पर शुल्क लिया जाएगा|

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को  दी सन्डे हेडलाइंस  टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

वाद-विवाद के बाद साथ बैठीं रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां Read More