Ram-Mandir-Trust

राम मंदिर ट्रस्ट पर संतों में घमासान, खुद का अपमान बताते हुए दी आंदोलन की चेतावनी, आज बैठक

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को ट्रस्ट के गठन की घोषणा कर दी गई। ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ रखा गया है। अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे 92 वर्षीय के परासरन को राम मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाया गया है। ट्रस्ट का गठन होने के बाद से ही मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संतों के बीच घमासान शुरू हो गया है। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के स्वरूप का विरोध शुरू कर दिया है। संतों ने ट्रस्ट को मानने से इनकार दिया और आंदोलन को धमकी दी है। गुरुवार सुबह से ही राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम मणिराम दास जी की छावनी में ऐसे महंत एकत्रित होने लगे हैं जो ट्रस्ट के स्वरूप से असहमत हैं। खुद नृत्य गोपाल दास ने शासकीय ट्रस्ट के स्वरूप को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया और मंदिर आंदोलन को गति देने वाले धर्म आचार्यों की उपेक्षा पर विरोध जताया। यहां पहुंचे संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास और दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने भी नवगठित ट्रस्ट का विरोध किया।

Ram Mandir

संतों ने कहा- हमारा संघर्ष नजरअंदाज किया गया

राम जन्मभूमि के न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सरकारी ट्रस्ट में जगह न मिलने के कारण नाराज हुए। उन्होंने कहा कि हमने दिगंबर अखाड़ा राममंदिर के लिए हर लड़ाई लड़ी, राममंदिर आंदोलन के लिए हमने पूरी जिंदगी लगा दी।

ट्रस्ट में न दिगम्बर अखाड़े का नाम है और न ही मेरा नाम है, ये अयोध्या वासियों का अपमान किया गया है। वहीं दिगम्बर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने कहा है कि आज तीन बजे संतों महंतों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें ट्रस्ट को लेकर अगली रणनीति तय की जाएगी।

 

राम मंदिर ट्रस्ट पर संतों में घमासान, खुद का अपमान बताते हुए दी आंदोलन की चेतावनी, आज बैठक Read More
RBI logo

RBI ने आम लोगों को दिया झटका, लगातार दूसरी बार नहीं कम होगी आपकी EMI

उम्‍मीद के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कटौती नहीं की है. यह लगातार दूसरी मौद्रिक समीक्षा बैठक है जब आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रखा है. ऐसे में अब लोन की ब्‍याज दर और आपकी ईएमआई कम होने की गुंजाइश कम ही है. इससे पहले, दिसंबर में भी केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था. वहीं 2019 के शुरुआती पांच मौद्रिक समीक्षा बैठक में लगातार 5 बार रेपो रेट में कटौती की गई थी.

  • वर्तमान में रेपो रेट 5.15 फीसदी पर स्थिर है
  • लगातार दूसरी बार RBI ने नहीं की कटौती

बता दें कि वर्तमान में रेपो रेट 5.15 फीसदी पर स्थिर है. इसके अलावा रिवर्स रेपो रेट भी 4.90 फीसदी पर बरकरार है. रिजर्व बैंक ने कैश रिजर्व रेशयो यानी सीआरआर 4 फीसदी और SLR 18.5 फीसदी पर बनाए रखा है.वहीं आरबीआई बैंक का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ 6 फीसदी रहेगी.

RBI Governer

 

क्‍या होता है रेपो रेट?

रेपो रेट वो दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई फंड देता है और इसी फंड के आधार पर बैंक ग्राहकों को ब्‍याज दर में राहत देते हैं. हालांकि आरबीआई के रेपो रेट कटौती का बैंकों ने उम्‍मीद के मुताबिक फायदा नहीं पहुंचाया है. यही वजह है कि आरबीआई ने भी बैंकों से रेपो रेट कटौती का फायदा ग्राहकों को पहुंचाने की बात कही है.

क्‍यों नहीं हुई कटौती?
दरअसल, महंगाई के आंकड़े और बजट में  राजकोषीय घाटे के लक्ष्य के संशोधन की वजह से आरबीआई दबाव में था. बता दें कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.8 फीसदी कर दिया है. इससे पहले राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 3.3 प्रतिशत रखा गया था. वहीं दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 7.3 फीसदी के उच्च स्तर पर रही. इसका कारण सब्जी खासकर प्याज और टमाटर का महंगा होना है. यह आरबीआई की उम्‍मीद से ज्‍यादा है.

RBI ने आम लोगों को दिया झटका, लगातार दूसरी बार नहीं कम होगी आपकी EMI Read More
Nirmila Sitaraman With Anurag Thakur

निर्मला सीतारमण द्वारा दिया गया वित्तीय बजट हर वर्ग के हित के लिये :कैप्टन अभिमन्यु

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए केंद्रीय बजट को समाज के हर वर्ग को को लाभ पहुँचाने वाला कल्याणकारी आम बजट बताया है. उन्होंने कहा कि इस शानदार बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण बधाई के पात्र हैं.  उन्होंने कहा की हरियाणा के नारनौंद में स्थित राखीगढ़ी को प्रतिष्ठित दर्जा और अनुदान देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्तमंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण जी को वे ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं. राखीगढ़ी की दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान होना उनके लिए एक सपने के साकार होने जैसा है.
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. बजट में जनता के लिए टैक्स की दरों में कमी किया जाना एक ऐतिहासिक फैसला है जिससे करोड़ों लोगों को सीधा लाभ होगा. उन्होंने कहा कि अब पांच लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं देना होगा।  5 से 7.5 लाख रुपये तक की आय पर10 प्रतिशत, 7.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की आय पर 15 प्रतिशत, 10 से 12.5 लाख रुपये तक की आय पर 20 प्रतिशत और 12.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक की कमाई 25 फीसद टैक्स देना होगा. टैक्स की ये दरें पहले से ५ से १० प्रतिशत तक कम हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट पूरे देश के किसानों को लाभ मिलेगा। आज का बजट किसान और कृषि को लाभान्वित करने वाला बजट है. इस बजट में जहाँ किसानों के लिए कई नई योजनाएं घोषित की गई हैं वहीँ  2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया गया है.
Abhimanyu
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि बजट में ग्राम पंचायतों को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ने वाले ‘भारतनेट’ कार्यक्रम के लिए 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं. इस योजना के तहत एक लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा. 112 जिलों में जहां आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पताल नहीं हैं, वहां सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत अस्पताल बनाने को प्राथमिकता दी जायेगी.  बजट में लघु और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिये गैर-बैंकिग वित्तीय कंपनी कानून में जरूरी संशोधन करने और रिजर्व बैंक से एमएसएमई ऋण पुनर्गठन समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है जिससे छोटे उद्योगों को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाएगा.
By: Sanjay Chaturvedi
9811074823

 

निर्मला सीतारमण द्वारा दिया गया वित्तीय बजट हर वर्ग के हित के लिये :कैप्टन अभिमन्यु Read More
Nirbhaya case victim

निर्भया केस: केंद्र सरकार की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- दोषियों को अलग-अलग नहीं हो सकती फांसी

दिल्ली हाईकोर्ट चार दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती देने वाली केंद्र की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि चारों दोषियों को अलग अलग फांसी नहीं दी जा सकती। उच्च न्यायालय ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब 2017 में ही सर्वोच्च न्यायालय ने निर्भया के गुनहगारों की अपील खारिज कर दी थी तो कोई डेथ वारंट जारी करवाने के लिए आगे नहीं आया। बता दें कि न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने शनिवार (1 फरवरी) और रविवार (2 फरवरी) को विशेष सुनवाई के बाद दो फरवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

;

केंद्र सरकार ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि चारों दोषी जुडिशल सिस्टम का गलत फायदा उठा कर फांसी को डालने की कोशिश कर रहे हैं। लिहाजा जिन दोषियों की दया याचिका खारिज हो चुकी है या किसी भी फोरम में उनकी कोई याचिका लंबित नही हैं, उनको फांसी पर लटकाया जाए। किसी एक दोषी की याचिका लंबित होने पर बाकी 3 दोषियों को फांसी से राहत नही दी जा सकती।

इससे पहले निर्भया के माता-पिता ने दिल्ली उच्च न्यायालय से केंद्र की उस याचिका पर जल्द निर्णय का अनुरोध किया, जिसमें दोषियों की फांसी पर रोक को चुनौती दी गई है। निर्भया के माता-पिता की ओर से पेश वकील जितेंद्र झा ने बताया कि उन्होंने सरकार की याचिका के जल्द निपटारे के लिए अदालत से अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि जल्द से जल्द इस पर फैसला आएगा।

अदालत ने 31 जनवरी को फांसी की सजा स्थगित कर दी क्योंकि दोषियों के वकील ने अदालत से फांसी पर अमल को ”अनिश्चित काल” के लिए स्थगित करने की अपील की और कहा कि उनके कानूनी उपचार के मार्ग अभी बंद नहीं हुए हैं। मुकेश और विनय की दया याचिका राष्ट्रपति के पास खारिज हो चुकी है, जबकि पवन ने यह याचिका अभी नहीं दाखिल की है। अक्षय की दया याचिका एक फरवरी को दाखिल हुई और अभी यह लंबित है। शीर्ष न्यायालय ने 2017 के अपने फैसले में दिल्ली उच्च न्यायालय और निचली अदालत द्वारा दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा को बरकरार रखा था।

निर्भया केस: केंद्र सरकार की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- दोषियों को अलग-अलग नहीं हो सकती फांसी Read More
Kapil Misra

Delhi Election 2020 LIVE: BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता

मॉडल टाउन विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता व दो बार निगम पार्षद रहने के साथ निगम के महत्वपूर्ण पदों पर रहे राज खुराना आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को मॉडल टाउन से AAP विधायक व प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के नेता संजय सिंह ने खुराना को दिलाई पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा ने कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। ऐसे में राज खुराना का भाजपा से AAP में शामिल होना किसी झटके से कम नहीं है।

LIVE Delhi Election 2020 :

  • भाजपा नेता मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने AAP सरकार को घेरते हुए कहा कि ये पुनर्वास कॉलोनियों के मालिकाना हक दिलाएंगे। पांच साल बीत गए और पता नहीं कौन सी कॉलौनी में बैठे हुए थे। ऐसी कई इन्होंने 2015 में भी कहीं थीं। 2020 का ये घोषणा पत्र बताता है कि ये कहते जरूर हैं पर इनको करना नहीं आता।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी कहते हैं मेरा दिलो-दिमाग सब शाहीन बाग के साथ है, पर दिल्ली की जनता भी कहती है कि हम शाहीन बाग के खिलाफ हैं और ये जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ, ये शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, ये अपने आप दिखाते हैं कि ये कैसे राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी होने के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत AAP के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने घोषण पत्र में 28 मुद्दों पर फोकस रखने की बात कही है। 24 घंटे बाजार खोलने, जन लोकपाल और स्वराज कानून समेत राशन की डोर स्टेप डिलिवरी समेत 28 मुद्दे हैं, जिन पर AAP का जोर रहेगा।
  • अरविंद केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आनी जारी है। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रवि किशन प्रतिक्रिया में कहा- ‘ अरविंद केजरीवाल को अचानक शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद अब उनको याद आ गया कि मैं हिन्दू हूं। हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते, हनुमान चालीसा पढ़ें या पेड़ पर उल्टा लटक जाएं ये चुनाव वो हार रहे हैं।’
  •  
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार में तेजी आने के साथ विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने फिर विवादित ट्वीट किया है- ‘केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं और अब ओवैसी भी पढ़ेंगे।
  • दिल्ली चुनाव के मद्देनजर मुख्य दिव्यांगों व बुजुर्गों मतदाताओं को परिवहन सुविधा देने का फैसला लिया है। यह सुविधा पाने के लिए मतदाता पांच फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं।
  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की 5 फरवरी को आयोजित रैली रद हो सकती है, क्योंकि वह इन दिनों बीमार चल रही हैं।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत दर्जनभर से अधिक दिग्गज  नेता रैली, जनसभा और रोड शो के जरिये उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
  • दिल्ली के द्वारका इलाके में पीएम मोदी रैली को संबोधित करेंगे।
  • कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) और  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (party leader Rahul Gandhi) जंगपुरा और संगम विहार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister and senior Congress leader Dr. Manmohan Singh) राजौरी गार्डन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) दिल्ली कैंट इलाके के साथ पटेल नगर और तिमारपुर में रैली को संबोधित करेंगे।
  • सोमवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, कालकाजी से AAP विधायक के बेटे ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।
  •  अमित शाह (भाजपा) ने ट्वीट किया है- ‘शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। ‘असम को भारत से काट दो’ कहने वाले शरजील इमाम के साथ ये खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा।’
  • कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बिजली पर कांग्रेस राज्यों में दिल्ली से तीन गुना सब्सिडी है। दिल्ली सब्सिडी में भ्रष्टाचार है यहां सब्सिडी प्राइवेट कंपनियों को दी जाती है, कांग्रेस प्रदेशों में सरकारी कंपनियों को जाती हैं। हम डीबीटी के तहत सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में जमा कर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे!
  • AAP नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है- ‘भाजपाई कह रहे हैं ‘ हिंदू कटने को तैयार हो जाओ’ भाजपा की सरकार है। इनसे हिंदुओं की सुरक्षा नहीं हो सकती तो सरकार में क्यों हो?
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों के लिए आगामी 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतों की गणना होनी है।
  • दिल्ली में भाजपा अपने सहयोगियों लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल युनाइटेड के साथ तो कांग्रेस बिहार में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में है।
  • दिल्ली विधासभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार है,जब कांग्रेस किसी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।
Delhi Election 2020 LIVE: BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता Read More
Santosh Yadav, Anjana Soni, Chandan Mehta and Dinesh Sehgal

Dazzling Dance Studio की टीम को Indogma Film Festival 2019 द्वारा सम्मान

Dazzling Dance Studio Awarded by Indogma Film Festival 2019
फरीदाबाद में पहला फिल्म फेस्टिवल 2018 शुरू हुआ | इस फिल्म फेस्टिवल को करने के पीछे हरियाणा में फिल्म से जुड़े छुपे प्रतिभा को बाहर लेकर आना, हरयाणवी संस्कृति को सिनेमा के जरिये विश्व तक पहुचाना है | जैसा की विदित   है जिस तरह बंगाल, बिहार,  मध्य प्रदेश, पंजाब में फिल्म उद्द्योग आगे आ रहा है उत्तराखंड की सरकार भी अपने पर्यटन को बढावा  देने के लिए कई फिल्म से जुड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है | वहीँ हरियाणा सरकार भी इस दिशा   में  पहल करते हुए फिल्म पालिसी को लेकर सबके सामने आई |

Dazzling Dance Studio Awarded by Indogma Film Festival 2019

Indogma Film Festival का दूसरा वर्ष भी शानदार तरीके से मनाया गया | इस वर्ष भी देश एवं विदेश से प्रेरणादायक शोर्ट फिल्मे आई | तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में सलेक्टेड फिल्म को दिखाया गया | इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने मुंबई, भोपाल सहित देश के अलग अलग राज्य से प्रतियोगी सम्मिलित हुए |  Dazzling Dance Studio के डारेक्टर अंजना सोनी के देखरेख में ग्रुप डांस परफॉरमेंस कराया गया जिसकी तारीफ सबने की | 

Dinesh Sehgal TV and Film Artist with choreographer

Indogma Film Festival 2019: Award Ceremony
इन्डोगमा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर जनरल मुकेश गंभीर एवं डायरेक्टर चन्दन मेहता ने इस कार्यक्रम के प्रायोजक NHPC, IGL एवं Mehrasons Jewelers को  धन्यवाद करते हुए बताया की इस तरह के फेस्टिवल  हरियाणा के कलाकारों को फिल्म उद्योग   से जुड़ने का विशेष अवसर मिलेगा | डांस परफॉरमेंस के लिए  Dazzling Dance Studio की डायरेक्टर अंजना सोनी का विशेष आभार प्रकट किया | इस कार्यक्रम में सेलेब्रिटी गेस्ट Bollywood के मशहूर कलाकार मुश्ताक खान, हरियाणा के  कैबिनेट  मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि मोजूद थे | अवार्ड वितरण के  साथ रंगारंग कार्यक्रम को अनिशा अरोड़ा, दिनेश सहगल, नमिता राकेश,  पांचजन्य बत्रा सिंह, गीत भारद्वाज, एवं विवेक उपाध्याय अपने कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया |

Dazzling Dance Studio Group with Dinesh Sehgal
Aastha Gupta, Anchal Dobriyal, Madhura Jituri, Sonu Bisht, Rahul Yadav, Monu Gautam, Ved Agri, Lucky Rana, Neeraj Rana, Dharmendra, Kshitij Goyal

Surajkund Mela 2020 Ticket

Dazzling Dance Studio की टीम को Indogma Film Festival 2019 द्वारा सम्मान Read More
M.S Dhoni & Kapil dev

धोनी की वापसी पर बोले कपिल देव, 6-7 महीने तक क्रिकेट नहीं खेलने से…

भारत के स्टार विकेटकीपर- बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सालाना अनुबंध का हिस्सा नहीं हैं. पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) के बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं. जिसके बाद से उनके भविष्य पर काफी अटकलें लगाई जा रही है. कुछ खबरों की मानें तो धोनी टी20 वर्ल्ड कप तक संन्यास की घोषणा नहीं करेंगे. फिलहाल वह आने वाले समय में क्या करते हैं, इसके बारे में समय आने पर पता चलेगा. मगर भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने धोनी की वापसी पर कहा कि उनका वापसी करना मुश्किल है.

  • वर्ल्ड कप के बाद से ही एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से दूर हैं और अब जल्द ही आईपीएल (IPL) भी शुरू होने वाला हैं.

कविल देव ने कहा कि एमएस धोनी के पास वापसी करने के लिए आईपीएल है.

1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर है, ऐसे में उनका वापसी करना मुश्किल है. यहीं नहीं चयनकर्ताओं के लिए भी उन्हें टीम में शामिल करना मुश्किल होगा.

Dhoni IPL

आईपीएल में फॉर्म अहम

कपिल देव (Kapil Dev)  ने कहा कि जब कोई लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलता हैं तो उन्हें नहीं लगता कि वह कहीं से वापसी कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी आईपीएल (IPL) शुरू होने वाले हैं और इसमें धोनी की फॉर्म अहम होगी. चयनकर्ता देखेंगे कि देश के लिए क्या चीज बेहतर है. एमएस धोनी  (MS Dhoni) ने देश के लिए काफी कुछ किया है, मगर जब आप 6- 7 महीने नहीं खेलते हैं तो हर किसी के दिमाग में एक संदेह पैदा  करते हैं. हर कोई इसी बात की चर्चा करता है, जो नहीं होना चाहिए.

Dhoni practice

आईपीएल में धोनी की फॉर्म उनकी वापसी तय करेगी.

इस बार के आईपीएल (IPL) सीजन पर हर किसी की नजरें होगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन इस टूर्नामेंट पर काफी हद तक निर्भर करेगा. आईपीएल का यह सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य को तय करेगा. इसी से टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए टीम का चुनाव होना है. यह आईपीएल धोनी के भविष्य का भी फैसला करेगा. भारतीय कोच रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल का प्रदर्शन उनकी वापसी तय करेगा.

धोनी की वापसी पर बोले कपिल देव, 6-7 महीने तक क्रिकेट नहीं खेलने से… Read More

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

world games athlete of the year
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें 1994 77 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े। द वर्ल्ड गेम्स ने गुरुवार को विजेता की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारतीय हाकी की सुपरस्टार रानी ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर 2019′ हैं।’’ हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए रानी को बधाई दी। यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। पिछले साल एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था। इन्हें कुल 159,348 वोट मिले थे।
  • रानी रामपाल ने कहा- यह देखकर अच्छा लगता है, जब  देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है
  • इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश का चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला है

इस पुरस्कार के लिए वोटिंग जनता करती है। यह अवॉर्ड खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन, सामाजिक प्रतिबद्धता और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। शुरुआत में 25 खेलों से 25 खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) को नामित किया गया था। वोटिंग के अंतिम राउंड में खिलाड़ियों की संख्या घटकर दस रह गई थी।

world games athlete of the year

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

world games athlete of the year

रानी ने कहा- हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे

न्यूजीलैंड दौर पर गई रानी ने यह सम्मान हासिल करने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार पाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है। यह पुरस्कार मेरी टीम और देश को जाता है। यह देखकर अच्छा लगता है, जब देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बिरादरी भी आपकी कोशिशों की तारीफ करती है। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी टीम के लिए 2019 शानदार साल रहा, क्योंकि हमने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया और हम 2020 को भी यादगार बनाना चाहेंगे।’’

रानी भारत के लिए 240 मैच खेल चुकी हैं

इस हॉकी खिलाड़ी को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय Read More
One Soldier Killed Four Injured in Terror Attack on IAF Convoy in Poonch

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा

सितंबर 2018 झज्जर कोटली आतंकी हमला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने सुबह सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में सुरक्षाबल का कोई जवान घायल नहीं हुआ था, लेकिन आतंकियों ने ड्यूटी पर खाकी वर्दी पहनकर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली को निशाना बनाया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। यह आतंकी हमला साल 2018 के सितंबर महीने में हुए आतंकी हमले की तरह ही था। ठीक उसी तरह आतंकियों ने सभी हथकंडे अपनाए थे।

Jammu and Kashmir: Like 2018, terrorists attacked again, this time also the terrorist base was in a truck.

 

घायल गणेश दास (54) निवासी दामिनी, झज्जर कोटली आतंकियों का सिर्फ इसलिए निशाना बन गया क्योंकि उसने पुलिस की तरह खाकी वर्दी पहन रखी थी। सेरीकल्चर विभाग में माली (फील्ड) के पद पर कार्यरत गणेश सुबह 7.45 बजे ड्यूटी पर वर्दी में जा रहा था तभी उसके सामने पिट्ठू बैग उठाए तीन आतंकी आ गए।

आतंकियों ने उसकी वर्दी देख उसे पुलिस वाला समझकर फायर कर दिया। गणेश दास के अनुसार उस पर तीन फायर किए गए, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि एक गोली उसकी दाहिनी बाजू को पार करते हुए निकल गई। बाजू की एक हड्डी टूट गई।

यह हमला सुबह 7.45 बजे हुआ था। आज यानी कि शुक्रवार को आतंकियों ने सुबह साढ़े पांच बजे हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर ही छिपने का स्थान बना रखा था। दोनों हमलों में मुख्य बात यह है कि आंतकियों ने श्रीनगर जाने के लिए हाईवे का रास्ता चुना। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों।

 

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा Read More

लद्दाख में बर्फ़ीला तूफ़ान, गश्ती दल में शामिल एक जवान लापता, दूसरे की हालत गंभीर

siachen-avalanche_650x400_71454962730नई दिल्ली: लद्दाख में सियाचिन के तुरतुक में फिर बर्फ़ीला तूफ़ान आया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक जवान लापता है और दूसरे की हालत गंभीर है।

दरअसल सुबह आए इस तूफ़ान की चपेट में सेना का गश्ती दल आ गया। तब से लापता जवान को खोजने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ज म्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में 20,500 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी इलाके में 3 फरवरी को हुए हिमस्खलन में 19 मद्रास रेजिमेंट के 10 सैनिक 35 फुट बर्फ के नीचे फंस गए। बड़ी मुश्किल से 8 फरवरी को एक जवान हनुमंतप्पा को जीवित बाहर निकाला गया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

source : NDTV

लद्दाख में बर्फ़ीला तूफ़ान, गश्ती दल में शामिल एक जवान लापता, दूसरे की हालत गंभीर Read More