Pranav Shukla is the Headlines for “The Sunday Headlines”
“अनादि” का शाब्दिक अर्थ जिसका ना तो कोई अंत है न कोई शुरुआत । निसंदेह यह शब्द आज समाज या देश दुनिया में समय, काल, परिस्थिति अनुसार विभिन्न रूपों में प्रयोग में लाया जा रहा होगा । अनादि के इस प्रयोग की श्रृंखला में एक शख्स ऐसा भी है, जो भले ही अपने पारिवारिक संस्कारों के कारण सही पर “अनादि” का यथार्त रूप में प्रयोग करते हुए कभी ना शुरू व् ख़त्म होने वाले अनादि के इस शब्द को एक नया स्वरुप देकर अनगिनत लोगों व् परिवारों को अनादि के साथ जोड़ रहा है। प्रणव शुक्ला नाम के इस युवा ने “अनादि” को अपने कर्म व् संस्कारों से जो आधुनिक स्वरुप दिया है।
मैं और ज्यादा कुछ ना कहते हुए इस सम्पादकीय लेख को लिखते हुए इतना गंभीर होकर कुछ ऐसा चिंतन और मनन करने के लिए विवश हो गया जिसके परिणाम स्वरुप कुदरत मेरी कलम को इतनी ताक़त दे जिसके बल पर मैं समाज के आलावा देश-दुनिया में ऐसा वातावरण बना सकूँ जो अलबत्ता तो जीवन के अंतिम क्षणों में इस प्रकार का दंश झेल रहे वृद्ध जनों के परिवारों को ऐसी सदबुद्धि दे सके की वे अपने वृद्धजनों को खुद आकर वापिस अपने घरों में पहले से अधिक सेवा के लिए ले जाकर जाने-अनजाने में किये अपने पापों का प्रायश्चित कर सके और जिन लोगों व् परिवारों के अपने वृद्ध जान नहीं हैं वे “अनादि सेवा प्रकल्प” की छाँव से जुड़कर शायद पुण्य के भागी बन सकें ।
आपका
चन्दन

