25000 फुट से बिना पैराशूट के लगायी छलांग : गज़ब

lukeसोचिये जब आप किसी बहुमंजिली ईमारत पर खड़े होकर निचे देखते है तो चक्कर आने लगते है लेकिन आज ल्युक एकिंस ने शनिवार को अमेरिका में यह करिश्मा कर दिखाया है | उन्होंने 25 हज़ार फुट की ऊंचाई पर एक प्लेन से बिना किसी पैराशूट के निचे कूदकर एतिहासिक कीर्तिमान खड़ा कर दिया है | ल्युक एक प्रोफेशनल स्काईडाइवर हैं | ल्युक की उम्र 42 साल है और ये अपना करतब हॉलीवुड की मूवी आयरन मेन में भी दिखा चुके है | 12 साल की उम्र से आज तक 18 हज़ार वार  स्काई डाइविंग कर चुके हैं इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी मोनिका और 4 साल का बीटा भी था | ल्युक का ये कारनामा अपने तरह की पहली मिशाल है |

 

[vsw id=”g8j0YFzmqWc” source=”youtube” width=”425″ height=”344″ autoplay=”no”]

25000 फुट से बिना पैराशूट के लगायी छलांग : गज़ब Read More

INDvsWI: दूसरे टेस्ट के लिये ‘विराट विश्वास’ के साथ उतरेगी टीम इंडिया

virat-test-match~30~07~2016~1469852812_storyimageरिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन और खिलाड़ियों की धुआंधार पारियों से सजे पहले क्रिकेट टेस्ट की बड़ी जीत और उससे मिले आत्मविश्वास के साथ भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से सबीना पार्क में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भी उतरने के लिये तैयार है।

भारत के विदेशी जमीन पर खराब प्रदर्शन और टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाने की सभी आलोचनाओं को धता बताते हुये विराट कोहली के नेतृत्व और अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में युवा टीम इंडिया ने मेजबान कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीरीज की जबरदस्त शुरुआत की है। भारत ने विंडीज को उसी के घर में पहले क्रिकेट टेस्ट में पारी और 92 रन से करारी शिकस्त दी थी। इस जीत के बाद चार टेस्टों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

पिछले टेस्ट में भारतीय टीम की जीत ही नहीं बल्कि गेंदबाजों और बल्लेबाजों का बेहतरीन तालमेल तथा वेस्टइंडीज की चुनौतीपूर्ण धीमी पिचों पर अविश्वसनीय प्रदर्शन सभी के आकर्षण का केंद्र रहा था। जहां फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया तो वहीं ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपेक्षा के अनुरूप खेलते हुये रिकॉर्ड सात विकेट लिये और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुये शतक भी जड़ दिया।

अश्विन के इसी हरफनमौला खेल की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर और साथ ही नंबर एक गेंदबाज भी बन गये। अच्छी बात यह है कि इस जीत के बाद से खिलाड़ियों में एक अलग ही आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है और दूसरे टेस्ट में भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम ने जिस तरह से कैरेबियाई परिस्थितियों में खुद को ढाला है वह काबिले तारीफ है।

टेस्ट से पूर्व भारतीय टीम ने किंग्सटन में नेट पर भी जमकर पसीना बहाया और किंग्सटन की परिस्थितियों को समझने की कोशिश की। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी अभ्यास के बाद कहा था कि पहले टेस्ट में मिली जीत से खिलाड़ियों का हौंसला काफी बुलंद है और पिछले मैच में खिलाड़ियों की आक्रामकता, गेंदबाजी, बल्लेबाजी और कसा हुआ क्षेत्ररक्षण हर विभाग में ऑलराउंड खेल से ही जीत मिली थी।

भारतीय टीम के नये कोच और पूर्व दिग्गज गेंदबाज कुंबले की मौजूदगी ने भी टीम के प्रदर्शन को निखारने में मदद की है और यह गेंदबाजों खासतौर पर स्पिनरों के प्रदर्शन में दिखता है। कैरेबियाई पिचों पर हमेशा से ही स्पिनरों की अहम भूमिका रही है और एंटीगा में जहां मिश्रा ने तीन विकेट निकाले तो वहीं अश्विन ने रिकॉर्ड प्रदर्शन कर दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के 83 रन पर सात विकेट लेकर मेजबान टीम को निपटाते हुये चार दिन में ही मैच को समाप्त करा दिया।

खुद मिश्रा और अश्विन ने भी माना कि कुंबले की मौजूदगी से गेंदबाजों को काफी फायदा हुआ है और उनके अपार अनुभव से गेंदबाजों को सही लाइन एंड लेंथ से गेंदबाजी करने और परिस्थतियों के अनुकूल खेलने में मदद मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन भी काफी सधा हुआ रहा था। चोट के बाद वापसी कर रहे शमी पर भरोसा जताते हुये विराट ने उन्हें मौका दिया था और शमी ने भी खुद को साबित करने का प्रयास किया।

उम्मीद है कि विराट एक बार फिर किंग्सटन में भी इसी विजयी टीम को मौका दें। हालांकि किंग्सटन की पिच कुछ अलग होने की उम्मीद है। वहीं बल्लेबाजों को देखें तो ओपनिंग और मध्यक्रम में शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट, अजिंक्या रहाणे, अश्विन सभी ने पिछले मैच में बल्ले से काफी योगदान दिया था जिसकी बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में ही 566 का बड़ा स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

पुजारा और रहाणे ने बल्ले से बहुत उम्दा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन पुजारा का मानना है कि उनका फॉर्म कोई चिंता का विषय नहीं है। पुजारा का मानना है कि भारतीय टीम के ओपनिंग और निचले क्रम में काफी अच्छा सामंजस्य है और वह इसे दूसरे टेस्ट में भी बरकरार रखेंगे। पिछले मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान विराट ने 283 गेंदों में 200 रन बनाये थे जो उनके करियर का पहला दोहरा शतक है।

कमाल के फॉर्म में चल रहे कप्तान 27 वर्षीय विराट से एक बार फिर टीम को इसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। ओपनर मुरली विजय अपने अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं और पिछले मैच में वह मात्र सात रन ही बना सके थे जबकि रहाणे और पुजारा ने भी 22 और क्रमश 16 रन ही बनाये थे। लेकिन उम्मीद रहेगी कि वह अगले मैच में फॉर्म में सुधार दिखाएंगे।

वहीं अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक लगाने वाले अश्विन से भी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में अच्छे खेल की आस रहेगी। अश्विन एंटीगा में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे जबकि मिश्रा ने भी 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। निचले क्रम में खिलाड़ियों के इस खेल ने टीम को और भी आत्मविश्वास दिया है।

लेकिन इस बात को भी ध्यान रखने की जरूरत है कि भारतीय टीम अति उत्साह से बचे और विपक्षी टीम का सम्मान करे। जेसन होल्डर के नेतृत्व वाली कैरेबियाई टीम निश्चित ही दबाव में है लेकिन टीम वापसी करने के लिये भी काफी प्रयासरत है। युवाओं से भरी इस टीम में देवेंद्र बिशू, कार्लोस ब्रेथवेट,डैरेन ब्रावो और मार्लोन सैमयुअल्स जैसे शानदार खिलाड़ी हैं जो उलटफेर कर सकते हैं।

Source :- Live Hindustan

INDvsWI: दूसरे टेस्ट के लिये ‘विराट विश्वास’ के साथ उतरेगी टीम इंडिया Read More

पठानकोट: US ने किया PAK को बेनकाब, डोजियर से खुलासा-80 घंटे तक आतंकियों से बात कर रहे थे बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स

670-pathankot-1-new_14698नई दिल्ली. पठानकोट हमले के मामले में अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अहम सबूत दिए हैं। अमेरिका ने भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को एक हजार पन्नों का डोजियर सौंपा है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर काशिफ जान और 4 फिदायीन के बीच बातचीत दर्ज थे। बता दें कि जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर था जो जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। उसे 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले भारत ने छोड़ा था। मुंबई हमले से पहले भी लश्कर आतंकियों की हुई थी बातचीत…
– अमेरिकी डोजियर में पाक आतंकियों और उनके हैंडलर के बीच जिस बातचीत का जिक्र है, वह वैसी ही है, जैसी 2008 में मुंबई हमलों से पहले लश्कर के आतंकियों के बीच हुई थी।
– उस वक्त लश्कर के आतंकी कराची के सुरक्षित ठिकाने पर बैठकर भारत में लोगों को मारने की स्क्रिप्ट लिख रहे थे।
– एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, हमले के दौरान चारों फिदायीन नासिर हुसैन (पंजाब), अबू बकर (गुजरांवाला), उमर फारूक और अब्दुल कयूम (सिंध) 80 घंटे तक पाक में बैठे अपने हैंडलर्स से कॉन्टैक्ट में रहे।
– अमेरिकी अफसरों के मुताबिक, डॉक्युमेंट्स में काशिफ की पाकिस्तान स्थित जैश के हैंडलर्स से एक तय सीमा में बातचीत का ब्योरा भी दर्ज है। फिलहाल, एनआईए इन डॉक्युमेंट्स की जांच कर रही है।
डोजियर से और क्या पता चला?
– इन्वेस्टिगेशन बताती है कि वॉट्सऐप पर चैटिंग करने के अलावा काशिफ एक फेसबुक अकाउंट भी यूज कर रहा था।
– ये फेसबुक अकाउंट उसी नंबर से कनेक्टेड था, जिससे हमलावरों ने एसपी सलविंदर सिंह को किडनैप करते वक्त फोन किया था।
– आतंकियों ने एक अन्य ‘मुल्ला दादुल्ला’ के फेसबुक अकाउंट से कनेक्ट नंबर पर भी फोन किया था।
– यह अकाउंट भी काशिफ जान ही ऑपरेट करता था और इन्हें पाकिस्तान स्थित टेलिकॉम फर्म (टेलीनॉर एंड टेलीनॉर पाकिस्तान कम्युनिकेशन कंपनी लि. इस्लामाबाद) के आईपी ऐड्रेस का इस्तेमाल करके यूज किया जा रहा था।
– इन फेसबुक पेजों पर जिहादी कंटेंट, वीडियो और कमेंट्स मौजूद हैं। साथ ही, इनमें पाकिस्तान में जैश के आतंकियों को अरेस्ट करने को क्रिटिसाइज किया गया है।
– आतंकियों ने जैश की फाइनेंशियल बॉडी अल-रहमत ट्रस्ट के नंबरों पर भी कॉल किया था। एनआईए ने अमेरिका से इन चैट्स और अकाउंट्स की डिटेल मांगी थी।
अफसरों ने क्या कहा?
– यूएस अफसरों के मुताबिक, “अमेरिका ने भारत से सारी इन्फॉर्मेशन शेयर की है। लेकिन हम फिलहाल उन मोबाइल नंबरों का खुलासा नहीं कर रहे, क्योंकि इसकी जांच चल रही है।”
– अमेरिका ने भारत को ये सबूत म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) के तहत सौंपे हैं।
– अमेरिका की भारत को दी गई इस जानकारी से यूएन सिक्युरिटी काउंसिल में मसूद अजहर को टेररिस्ट साबित करने में आसानी होगी।
कब हुआ पठानकोट हमला और इस केस में अब तक क्या हुआ?
– 2 जनवरी की सुबह 6 पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। इसमें 7 जवान शहीद हो गए।
– 36 घंटे एनकाउंटर और तीन दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला।
– हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मौलाना मसूद अजहर है।
– अजहर को 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।
– भारत ने आतंकियों की उनके हैंडलर्स से बातचीत की कॉल डिटेल्स और उनसे मिले पाकिस्तान में बने सामानों के सबूत पड़ोसी देश को सौंपे हैं।
– पाक मीडिया का दावा है कि मसूद अजहर को हिरासत में लिया जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है।
– इस बीच, भारत-पाक फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की 15 जनवरी को जो बातचीत होनी थी, जो नहीं हुई।
– 28 मार्च को पाकिस्तान के पांच मेंबर्स वाली इन्वेस्टिगेशन टीम भी पठानकोट आई थी।
पाकिस्तान ने कहा- पठानकोट हमले में अजहर का हाथ नहीं
– पाकिस्तान भारत से कह चुका है कि उसे जांच में ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिसके बेस पर उसे आरोपी बनाया जाए।
– भारत का दावा है कि मसूद अजहर ही एयरबेस अटैक का मास्टरमाइंड है। नवाज शरीफ ने खुद नरेंद्र मोदी को फोन कर हमले की जांच में पूरी मदद का भरोसा दिलाया था।
– हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि भारत ने जो फोन नंबर्स और कॉल डिटेल्स दी थी, उनकी जांच अब तक नहीं की जा सकी है।
Source :- Dainik Bhaskar
पठानकोट: US ने किया PAK को बेनकाब, डोजियर से खुलासा-80 घंटे तक आतंकियों से बात कर रहे थे बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स Read More

आईएस के निशाने पर पीएम मोदी, 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ केबिन से दे सकते हैं भाषण

this-15th-august-threat-to-pms-life-higher_1469773201इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को सबसे ज्यादा खतरा है, ऐसा सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर होने वाले पीएम के भाषण के लिए एहतियातन बुलेट प्रूफ केबिन बनाने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से कहा गया है कि इसबार पहले के मुकाबले पीएम की जान का खतरा ज्यादा है, इसलिए इसबार हर हाल में बुलेट प्रूफ केबिन पर गंभीरता से विचिर करना चाहिए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस बार पीएम की जान के खतरे के पीछे वजह कश्मीर के हालात या सीमा पर तनाव नहीं, बल्कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों की वजह से भी है। जैसा का आतंकी संगठन ‘लोन वुल्फ’ (अकेल शख्स द्वारा हमला) हमले की नीति पर चल रहा है, वह पीएम को भी इसका निशाना बना सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी चेताया कि आतंकी ड्रोन हमले की भी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए पीएम को भाषण बुलेट प्रूफ केबिन से ही देना चाहिए।

बता दें कि बीते साल स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर भी पीएम को बुलेट प्रूफ केबिन से भाषण देना था, लेकिन एन मौके पर पीएम मोदी ने उसे हटवा दिया और खुली हवा में रहकर देश की जनता को संबोधित किया।

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो इस बार हालात कुछ और हैं, इसलिए इस बुलेट प्रूफ केबिन की अनदेखी नहीं की जा सकती, पीएम को इसका पालन करना ही चाहिए।
सूत्रों की मानें तो बुलेट प्रूफ केबिन से पीएम का भाषण देना इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से परंपरा के तौर पर रहा है, लेकिन 2014 में पीएम मोदी ने इस परंपरा तोड़ा, लेकिन अब सुरक्षा के लिहाज से उन्हें भी इस परंपरा का पालन करना चाहिए।

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो आईएस ही नहीं, अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, जैस-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-जेहादी जैसे आतंकी संगठनों के निशाने पर ही पीएम नरेंद्र मोदी हैं।

पिछले साल जब पीएम ने बिना किसी बुलेट प्रूफ केबिन के जनता को संबोधित करने का फैसला किया तो उनकी सुरक्षा में काफी मश्क्कत करनी पड़ी थी। लाल किले के एक किलोमीटर के दायरे में स्पेशल कमांडोज का घेरा बनाया गया था और ड्रोन से निगरानी की गई थी। सूत्रों की मानें तो पीएम की सुरक्षा में एसपीजी, आईबी पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के 5000 जवान केवल लाल किले पर तैनात किए गए थे।

Source: Amar Ujala

आईएस के निशाने पर पीएम मोदी, 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ केबिन से दे सकते हैं भाषण Read More
army posts submerged

भारत-पाक सीमा पर बढ़ा बाढ़ का खतरा, सेना की चौंकियां डूबी

An aerial view taken from an Air Force's helicopter shows the remains of a bridge after it was swept away by floodwaters from the river Tawi on the outskirts of Jammu September 9, 2014. REUTERS/Mukesh Gupta
An aerial view taken from an Air Force’s helicopter shows the remains of a bridge after it was swept away by floodwaters from the river Tawi on the outskirts of Jammu September 9, 2014. REUTERS/Mukesh Gupta

जम्मू कश्मीर में हो रही लगातार बारिश से भारत पाक सीमा पर बाढ़ का खतरा कहर बनकर टूट पड़ा है। सीमा पर सेना की चौकियां, बंकर और सुरक्षा बलों के ठिकाने पानी में डूब गए है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को उस क्षेत्र से निकाल लिया गया है, फिलहाल जवान घटना स्थल पर नजर बनाए हुए हैं।

भारत-पाक सीमा पर बढ़ा बाढ़ का खतरा, सेना की चौंकियां डूबी Read More

जिंदा पकडे़ गए पाक आतंकी को दी गई थी फिदायीन हमले की जिम्मेदारी

एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी बहादुर से पूछताछ के लिए एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच गई है। वह कुपवाड़ा जाकर पाक आतंकी से पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इस पूरे मामले की जांच एनआईए कर सकती है।
हालांकि, एनआईए टीम के पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले उधमपुर में बीएसएफ की कानवाय पर हुए हमले में पकड़े गए पाक आतंकी नावेद से भी एनआईए ने पूछताछ की थी। पूछताछ में नावेद से मिले तथ्यों तथा बहादुर के बयान से पाकिस्तान को एक बार फिर बेनकाब करने का दस्तावेज तैयार किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम दोपहर में श्रीनगर पहुंची। वह कुपवाड़ा में आतंकी के साथ ही मुठभेड़ में पकड़ने वाली टीम के सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। घटनास्थल का दौरा कर घुसपैठ के रास्तों की जानकारी भी लेगी।

सूत्रों का कहना है कि एनआईए टीम की सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी आतंकवाद के मुद्दे पर बात हो सकती है। मंगलवार को पकड़े गए आतंकी ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसका नाम बहादुर अली है और वह लाहौर का रहने वाला है। उसका कोड सैफुल्लाह है।

उसने यह भी बताया कि उसे फिदायीन हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि यह अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसके आकाओं द्वारा उसे कौन से महत्वपूर्ण ठिकाने बताए गए थे, जहां उसे फिदायीन हमला करना था।

जिंदा पकडे़ गए पाक आतंकी को दी गई थी फिदायीन हमले की जिम्मेदारी Read More

राहुल गांधी बोले, अब गांव-शहर में लोग बोल रहे ‘अरहर मोदी, अरहर मोदी’

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण का जिक्र करते हुए उनके दावों पर निशाना साधा। महंगाई पर नरेंद्र मोदी के भाषणों का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते थे, ‘गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता। मां-बेटे रात भर रोते रहते हैं.वाह! क्या लाइन थी। लेकिन अब महंगाई पर लगाम लगाना भूल गए।’
सदन में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा एनडीए की सरकार अपनी सालगिरह का जश्न ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाती है लेकिन महंगाई का जिक्र तक नहीं करती। राहुल गांधी ने महंगाई पर एनडीए और यूपीए सरकार की तुलना करते हुए कहा, ‘ मोदी जी कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनाओ। तीन-तीन बार अध्यादेश पेश किए गए, मोदीजी की नाक के नीचे जमीन छीनने की कोशिश की गई और चौकीदार देखता रहा।’ राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने किसानों का हजारों करोड़ रुपए माफ किए लेकिन एनडीए सरकार जमीन छीनने की कोशिश करती रही।

कांग्रेस सांसदों की तालियों के बीच राहुल गांधी ने सदन में जोरदार तरीके से मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अरहर की दाल की बढ़ती कीमतोंं के मामले पर केंद्र सरकार की खूब आलोचना की।सदन में राहुल ने कहा, ‘मैं मोदी जी से सिर्फ एक बात बोलना चाहता हूं कि स्टार्टअप, ओके बाय बाय …जो करना है करिए, लेकिन इस हाउस को आप वह डेट, वह तारीख दे दीजिए, जब मार्केट में दाल आलू-टमाटर के दाम कम हो जाएंगे। अरहर की दाल के भाव आसमान छू रहे हैं, गांव शहर के लोग बोल रहे हैं अरहर मोदी- अरहर मोदी।

Source: Amar Ujala

राहुल गांधी बोले, अब गांव-शहर में लोग बोल रहे ‘अरहर मोदी, अरहर मोदी’ Read More

जल्द भारत में लॉन्च होगी सुजुकी की यह छोटी कार

लंबे वक्त से भारत में सुजुकी के फैन्‍स, तीन दरवाजों वाली ऑफरोडर जिम्नी का इंतजार कर रहे हैं। जिम्नी दरअसल मारुति जिप्सी का ही नेक्सट जनरेशन अवतार है। खबरें हैं कि इस छोटी ऑफरोडर को भारत में बनाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। यहां से इसे यूरोप, इंडोनेशिया और ब्राजील में बेचा जाएगा। उम्मीद है कि बाद में जिम्नी भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगी।
चौथी पीढ़ी की जिम्नी को बलेनो और इग्निस के प्लेटफॉर्म पर बनाए जाने की उम्मीद है। इसका प्रोडक्शन अगले साल से गुजरात प्लांट में शुरू हो सकता है।
पावर प्लांट की बात करें तो इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन में उतारा जाएगा। यह इंजन 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन हो सकता है। जल्द ही यही इंजन बलेनो के आर एस वर्जन और इग्निस में आएगा।
देखने में जिम्नी मौजूदा मारुति जिप्सी से काफी मिलती-जुलती है। हालांकि वक्त के साथ दोनों का ही डिजाइन पुराना पड़ने लगा है ऐसे में उम्मीद है कि यह नए अवतार में आ सकती है, ताकि भारत में यह मुकाबले में टिक सके।

Source: Amar Ujala

जल्द भारत में लॉन्च होगी सुजुकी की यह छोटी कार Read More

गरीबी उन्मूलन समारोह में हॉलीवुड सितारों के साथ प्रियंका भी

न्यूयार्क : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड कलाकारों ह्यूग जैकमेन, उनकी पत्नी डेबोरा-ली और सलमा हायक के साथ एक गरीबी उन्मूलन समारोह की मेजबानी करेंगी। समारोह में मैटेलिका बैंड, गायिका रेहाना और सेलेना गोमेज भी हिस्सा लेंगी।

न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क में 24 सितंबर को होने वाले पांचवें वाषिर्क ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दूसरे मेजबानों में टीवी प्रस्तोता चेल्सी हैंडलर, नील पैट्रिक हैरिस और सेट मेयर्स शामिल हैं। गायक अशर भी कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। समारोह का आयोजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय किए गए वैश्विक लक्ष्यों को लेकर जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में केंड्रिक लमार और मेजर लैजर जैसे कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

इसी बीच प्रियंका कार्यक्रम के सिलसिले में ग्रैमी विजेता गायक अशर से मिली। 34 साल की अभिनेत्री ने ‘यू रिमांइड मी’ गाने के गायक से अपनी मुलाकात का ट्विटर पर जिक्र किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘अशर से मिलना मजेदार था। अशर और दूसरे लोगों के साथ ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल की मेजबानी करने को लेकर बहुत गौरव महसूस कर रही हूं। प्रियंका और अशर अमेरिकी टॉक शो ‘टुडे’ में साथ नजर आएंगे। वहां दोनों ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को लेकर बातें करेंगे।

गरीबी उन्मूलन समारोह में हॉलीवुड सितारों के साथ प्रियंका भी Read More

हिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी

Rstrapatiहिलेरी क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बन गई हैं. इसी के साथ हिलेरी ने इतिहास रच दिया क्योंकि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी बनी हैं.

अब ट्रंप से होगा मुकाबला
अब डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी बनी हिलेरी क्लिंटन का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से इसी साल नवंबर में मुकाबला होगा. हिलेरी क्लिंटन अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं.

डेमोक्रेटिक पार्टी ने किया नामित
फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी प्रतिनिधियों ने हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया. इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि हिलेरी ने उन्हें पब्लिक सर्विस का नया नजरिया दिया है.

Source: Aaj Tak

हिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी Read More