इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चोट के चलते रोहित-शिखर बाहर, पांड्या को मिली जगह

hardik-pandya-s_147808004363_650x425_110216031827इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. केएल राहुल, शिखर धवन और रोहित शर्मा चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार भी अभी चोट से नहीं उभरे हैं. गौतम गंभीर की टीम में जगह बरकरार है और ईशांत शर्मा की टीम में वापसी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले गंभीर ने इंदौर में हुए आखिरी टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया|

टीम में हार्दिक पांड्या, करुण नायर और जयंत यादव को शामिल किया गया है. ये टीम पहले दो टेस्ट के लिए चुनी गई है.

टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में 9-13 नवंबर के बीच होने वाले टेस्ट से सीरीज का आगाज होगा और भारतीय टीम 5 नवंबर से राजकोट में अभ्यास शुरू करेगी. इसके बाद 17-12 नवंबर के बीच विशाखापट्टनम में दूसरा, 26-30 नवंबर के बीच मोहाली में तीसरा, 8-12 दिसंबर के बीच मुंबई में चौथा और 16-20 दिसंबर के बीच चेन्नई में पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है|

इंग्लैंड से पिछली तीनों टेस्ट सीरीज हारा है भारत
आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम के लिए यह श्रृंखला किसी परीक्षा के समान होगी, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ पिछली तीन टेस्ट श्रृंखलाओं में भारत को हार मिली है|

टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, गौतम गंभीर, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, हार्दिक पंड्या, उमेश यादव, करुण नायर, अमित मिश्रा, रिद्धिमान साहा और चेतेश्वर पुजारा|

 

 

Source: Aaj Tak

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चोट के चलते रोहित-शिखर बाहर, पांड्या को मिली जगह Read More

INDvsNZ: साउदी के बाद न्यूज़ीलैंड को एक और बड़ा झटका, निशाम पहले टेस्ट से बाहर

jamesneeshamjimmyneesham2009नई दिल्ली/कानपुर: भारत के खिलाफ कानपुर में 22 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ से ठीक पहले न्यूज़ीलैंड टीम को टिम साउदी के बाद एक और बड़ा झटका लगा है, न्यूज़ीलैंड के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी टखने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज़ से बाहर होने के बाद अब तेज़ गेंदबाज़ ऑल-राउंडर जिमी निशान भी पसली में चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

हालांकि न्यूज़ीलैंड की टीम इस बात से संतुष्ट है कि उनके स्टार ऑल-राउंडर जिमी निशाम को लगी पसली में चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है और वो दूसरे टेस्ट में टीम में वापसी कर सकते हैं.

जिमी निशाम न्यूज़ीलैंड टीम के प्रमुख ऑल-राउंडर हैं जिनको लेकर कप्तान केन विलियम्सन ने भी रणनीति तैयार कर रखी थी. निशाम का काम बल्लेबाज़ी को मजबूती देने के साथ भारतीय बल्लेबाज़ों पर अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से लगाम लगाना भी था. लेकिन अब पहले टेस्ट से उनके बाहर होने से कप्तान समेत पूरी टीम की चिंता बढ़ गई है.

खुद निशाम भी अपनी इस चोट से परेशान हैं क्योंकि उन्हें लंबे अर्से बाद टीम के लिए खेलना का मौका मिला था. निशाम ने आखिरी बार साल 2015 के नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में आखिरी टेस्ट खेला था.

न्यूज़ीलैंड टीम के कोच माइक हेसन ने कहा, जिमी को नेट्स के दौरान ये चोट लगी जिसकी वजह से वो पिछले कुछ दिनों से तकलीफ में है, वो थोड़े दिनों में ठीक हो जाएंगे क्योंकि ये बहुत बड़ी चोट नहीं है.’

इस चोट ने न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि उनके पास अब कानपुर टेस्ट में चुनने के लिए केवल 14 खिलाड़ी ही बचे हैं.

जिमी निशाम ने न्यूज़ीलैंड के लिए 9 टेस्ट मुकाबलों में 38 के औसत से 612 रन और 12 विकेट चटकाए हैं

 

 

Source: ABP

INDvsNZ: साउदी के बाद न्यूज़ीलैंड को एक और बड़ा झटका, निशाम पहले टेस्ट से बाहर Read More