अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत आएंगे, दिल्ली-अहमदाबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर रहेंगे। व्हाइट हाउस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी दो दिवसीय दौरे पर साथ आएंगी। ट्रम्प नई दिल्ली और अहमदाबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका पहला भारत दौरा है। उनसे पहले बराक ओबामा बतौर राष्ट्रपति दो बार- 2010 और 2015 में भारत दौरे पर आए थे।

  • अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ट्रम्प का कार्यक्रम होना है
  • ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ भारत पहुंचेंगे

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी स्टेफनी ग्रीशम ने कहा कि इसी हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रम्प की फोन पर बातचीत हुई थी। इसमें दोनों के बीच सहमति बनी थी कि ट्रम्प की यात्रा से भारत-अमेरिका के बीच कूटनीतिक साझेदारी बढ़ेगी। साथ ही इससे अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत संबंध भी उभरकर सामने आएंगे। वहां अभी से 300 पुलिस जवान और अधिकारी स्टेडियम में तैनात हैं। एनएसजी-एसपीजी की टीमें दोनों नेताओं के सुरक्षा कवच का हिस्सा होंगी। मोदी और ट्रम्प पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से सीधे मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद ट्रम्प हेलिकॉप्टर से सीधे एयरपोर्ट जाएंगे। संभवत: यहीं से अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

Donald-Trump-His-Wife and Narendra Modi

‘अमेरिका के लिए भारत अहम’

भारतवंशी अमेरिकी दानकर्ता एमआर रंगस्वामी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के भारत दौरे का समय काफी अहम है। इससे अमेरिका और भारत के बीच चल रहे द्विपक्षीय व्यापार विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी। यूएस-इंडिया स्ट्रेटिजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष मुकेश अघी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रिश्तों की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पिछले तीनों राष्ट्रपति अपने कार्यकाल में भारत आए थे। इस क्षेत्र में यह संदेश देना जरूरी है कि भारत अमेरिका का अहम साझेदार है और ट्रम्प भी इसे अहमियत देते हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा तय 

  • सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। मोदी-ट्रम्प के अहमदाबाद दौरे के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के आईजी राजीव रंजन भगत ने सुरक्षा का जायजा लिया।
  • भगत की अध्यक्षता में सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने अफसरों के साथ 4 घंटे बैठक की। आगामी चार दिन में सुरक्षा प्लान तैयार किया जाएगा।
  • ‘केम छो ट्रम्प’ के अलावा ट्रम्प के गांधीजी के साबरमती आश्रम जाने की भी संभावना है। वे सड़क मार्ग से आश्रम जा सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। 2-3 दिन में यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के अहमदाबाद पहुंचने के आसार हैं।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत आएंगे, दिल्ली-अहमदाबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे Read More
Manish sisodia Win

Delhi Election Result: दिल्ली में कौन-कहां से जीता? यहां देखें लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections Result 2020)  के नतीजों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो चुकी है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं. अभी तक 20 सीटों के नतीजे आ गए हैं. इनमें से 17 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत मिली है, जबकि बीजेपी को 3 सीट पर विजय मिली है. अब तक के रुझानों में AAP 52 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 6 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है.

देखें किस सीट से किसे मिली जीत:-

1>> ओखला- अमानातुल्ला खान (AAP)

2>> तिलकनगर- जरनैल सिंह (AAP)

4>> त्रिनगर- प्रीति तोमर (AAP)

5>> शालीमार बाग- वंदना कुमारी (AAP)6>>सीलमपुर- अब्दुल रहमान (AAP)

7>> बल्लीमारान- इमरान हुसैन (AAP)

8>> विश्वास नगर- ओपी शर्मा (BJP)

9>> ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज (AAP)

10>> राजेंद्र नगर -राघव चड्ढा (AAP)

11>> कालकाजी-आतिशी मार्लेना (AAP)

12>>रिठाला- मोहिंदर गोयल (AAP)

13>>सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत (AAP)

14>>मॉडल टाउन-  अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP)

15>> मटिया महल-शाहिब इकबाल (AAP)

16>> लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा (BJP)

17>> पटपड़गंज – मनीष सिसोदिया (AAP)

18>> गांधीनगर- अनिल वाजपेयी (BJP)

19>> गोकुलपुर – सुरेंद्र कुमार (AAP)

20>> जनकपुरी-  राजेश ऋषि (AAP)

 

Delhi Election Result: दिल्ली में कौन-कहां से जीता? यहां देखें लिस्ट Read More
Salman Khan on Valentine Day

वेलेंटाइन डे पर सिंगल युवाओं के लिए सलमान खान लेकर आए हैं यह खास तोहफा

सलमान खान लंबे समय से सिंगल चल रहे हैं। पिछले कुछ सालों से सलमान ने अपनी लव लाइफ में किसी को भी एंट्री नहीं दी है। अब वेलेंटाइन वीक में वह अपनी रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ा ‘स्वैग से सोलो’ गाना लेकर आ गए हैं। इस गाने के जरिए वह युवाओं को सिंगल रहने के फायदे गिना रहे हैं। इस गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है तो वहीं संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। यह गाना एक तरह का विज्ञापन है जिसे एक पेय पदार्थ कंपनी के लिए शूट किया गया है।

स्वैग से सोलो’ गाना करीब 1 मिनट 50 सेकेंड का है जिसे टी-सीरीज के यू टयूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। गाने की शुरुआत में धांसू स्टाइल में सलमान खान की एंट्री होती है। आते ही वह सबसे पहले पेय पदार्थ पीते हैं और उसके बाद वहां मौजूद लड़कियों के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। पूरे गाने के लिरिक्स ऐसे लिखे गए हैं जिसमें बताया गया है कि सलमान अकेला रहना पसंद करते हैं।

सलमान की जिंदगी बहुत ही सुकून से चल रही है। वह इसे खत्म नहीं करना चाहते हैं। जिसके चलते लड़कियां तो उनके करीब आने की कोशिश करती हैं लेकिन वह उनसे दूर भागते हैं। इस गाने में कुल मिलाकर सलमान अपने जिंदगी के फलसफे पर डांस कर रहे हैं। इस गाने के जरिए सलमान की सिंगल छवि को विज्ञापन में भुनाने की कोशिश की जा रही है। गाने के अंत में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी नजर आते हैं।

 

 

वेलेंटाइन डे पर सिंगल युवाओं के लिए सलमान खान लेकर आए हैं यह खास तोहफा Read More
Oscars Awards Winners

कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने ऑस्कर में कैसे बनाया इतिहास

लॉस एंजेलिस में हुए 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने वाकई इतिहास रच दिया है। इस फ़िल्म ने पूरे हॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट पिक्चर समेत 4 केटेगरीज़ में  ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते हैं। फ़िल्म के निर्देशक बॉन्ग जून हो को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। इंटरनेशनल फीचर फ़िल्म केटेगरी में भी इसी फ़िल्म को अवॉर्ड मिला है। ओरिजिनल स्क्रीनप्ले केटेगरी में भी पैरासाइट ने पूरे हॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया है।

Parasite Oscar Award Winner Film Poster

पैरासाइट की यह जीत इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि विदेशी भाषा का होते हुए फ़िल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड्स की मुख्य केटेगरी में 3 अवॉर्ड जीते हैं। कोरियन भाषा में बनी फ़िल्म इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ रिलीज़ की गयी थी। पैरासाइट की ऑस्कर जीत की हर जगह चर्चा हो रही है और जमकर तारीफ़ की जा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने एक छोटा-सा नोट लिखकर फ़िल्म की जीत की बधाई दी है।

सिनेमा की दुनिया के सबसे मशहूर ऑस्कर अवॉर्ड के इतिहास में पहली बार विदेशी भाषा की एक फ़िल्म ने बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड जीता है.

  • दक्षिण कोरियाई फ़िल्म पैरासाइट को ये अवॉर्ड मिला है.
  • इसे तीन और पुरस्कार मिले हैं . पैरासाइट दो कोरियाई परिवारों पर आधारित है.
  • हमने उस छोटे से अपार्टमेंट का जायज़ा लिया जिसके इर्द गिर्द ये फ़िल्म घूमती है.

प्रियंका ने अपने नोट में लिखा है- अंग्रेजी सबटाइटल्स वाली कोरियन फ़िल्म पैरासाइट जैसी अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म को दर्शकों का इतना प्यार और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्म एकेडमी की तरफ़ से सम्मान मिलते हुए देखना वाकई भावुक करने वाला है। मनोरंजन उद्योग से होने के नाते हमारी कला के पास सरहदों और भाषाओं को लांघने की क्षमता होती है और आज पैरासाइट ने बिल्कुल वही साबित किया है। आसमान में सूराख करने और बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीतने वाली गैर-अंग्रेजी फ़िल्म बनने के लिए फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई।
पैरासाइट एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फ़िल्म है। इसकी कहानी एक ऐसे ग़रीब परिवार पर आधारित है, जो एक अमीर घर में किसी तरह एंट्री ले लेता है और धीरे-धीरे उसके सामने कई राज़ खुलते हैं, जो काफ़ी दहलाने वाले हैं। फ़िल्म पिछले साल 30 मई को साउथ कोरिया में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफ़िस पर भी सफल रही थी। कान फ़िल्म समारोह में भी पैरासाइट को पुरस्कार मिले थे। पैरासाइट की जीत इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि इसका सामना हॉलीवुड की कई बेहतरीन फ़िल्मों से था।

 

कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने ऑस्कर में कैसे बनाया इतिहास Read More
modi and xi jinping

Coronavirus: मोदी के ऑफर का चीन ने दिया जवाब, कहा- ये भारत-चीन की दोस्ती दिखाता है

चीन में कोरोना वायरस का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. चीन के साथ-साथ इसका असर दुनिया के दूसरे देशों में भी पहुंच रहा है. इस सभी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चिट्ठी लिख किसी भी तरह की मदद का ऑफर दिया था. पीएम मोदी की चिट्ठी पर अब चीनी विदेश मंत्रालय का जवाब आया है और इस ऑफर को भारत-चीन की गहरी दोस्ती का प्रतीक बताया है.

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘भारत की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जो समर्थन की बात कही गई, उसके लिए हम धन्यवाद करते हैं. भारत के द्वारा ऐसा कहना चीन के साथ उसकी गहरी दोस्ती को दर्शाता है. हम भारत और दुनिया के सभी देशों के साथ काम करने को तैयार हैं, ताकि इस वायरस के खिलाफ जंग लड़ सकें’.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चिट्ठी लिखी थी. इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर भारत की मदद का ऑफर दिया था.
  • पीएम मोदी के ऑफर पर चीन का जवाब
  • भारत का ऑफर गहरी दोस्ती दर्शाता है: चीन
  • कोरोना वायरस से चीन में 900 से अधिक की मौत

पीएम मोदी ने दिया था मदद का ऑफर

बता दें कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चिट्ठी लिखी थी. इसमें अभी तक कोरोना वायरस की वजह से चीन में हुए नुकसान पर शोक व्यक्त किया था और भारत की ओर से किसी भी तरह की सहायता की पेशकश की थी. अपने खत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबेई प्रांत से भारतीय नागरिकों को निकालने में चीनी सरकार के द्वारा की गई मदद का सराहना की थी.

बता दें कि चीन में भारत के 300 से अधिक छात्र फंस गए थे, जिन्हें विदेश मंत्रालय ने चीन की सरकार की मदद से बाहर निकाला. एयर इंडिया के दो विमान चीन से भारतीय नागरिकों को वापस अपने देश लेकर आए और अब उनका यहां पर ट्रीटमेंट किया जा रहा है. पिछले दो महीने में कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में हुआ है. सिर्फ चीन में ही इस वायरस की वजह से 900 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग इसकी चपेट में हैं. कोरोना वायरस की वजह से चीन का अधिकतर दुनिया से संपर्क कम हो गया है.

 

Coronavirus: मोदी के ऑफर का चीन ने दिया जवाब, कहा- ये भारत-चीन की दोस्ती दिखाता है Read More

40 की उम्र में फिर दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी, बॉयफ्रेंड संग शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी कर ली है। काम्या और शलभ की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है । इन तस्वीरों में शलभ और काम्या एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं । वहीं कुछ तस्वीरों में काम्या और शलभ मंडप में बैठे दिख रहे हैं । शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं । काम्या ने शादी में गोल्डन और रेड कलर का लहंगा पहना । वहीं शलभ गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आए । काम्या की शादी की रस्में माता की चौकी से शुरू हुई थीं । इसके बाद एक के बाद एक रस्में हुईं, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । माता की चौकी के बाद काम्या ने बैचलर पार्टी भी दी थी ।

kamya punjabi wedding

 

इसके बाद इस कपल ने गुरुद्वारे में सगाई की थी । काम्या और शलभ की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। सगाई में सिर्फ कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस दौरान काम्या क्रीम और ब्लू कलर का शरारा पहने नजर आई थीं। वहीं शलभ ब्लू कलर के पजामा कुर्ते में दिखे थे। कल यानी 9 फरवरी को काम्या की हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई । काम्या खुद ही अपनी शादी की ताजा अपडेट्स फैंस को दे रही थीं । काम्या ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थीं । तस्वीरों में काम्या पीले रंग का सूट पहने हुए थीं। काम्या को उनके परिवार के सदस्य और दोस्तों ने हल्दी लगाई थी ।

 

इस दौरान काम्या अपनी बेटी का हाथ थामे दिखी थीं । काम्या ने तस्वीरों के अलावा इस सेरेमनी का एक वीडियो भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। वहीं काम्या की शादी की इन तस्वीरों और वीडियो पर तमाम सेलिब्रिटीज और काम्या के फैन्स उनको बधाई दे रहे हैं। काम्या और शलभ एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। काम्या सोशल मीडिया पर भी शलभ के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री खूबसूरत नजर आती है।काम्या के फैन्स भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि काम्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। इससे पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। जिसके बाद साल 2013 में काम्या ने तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी भी है।

 

 

 

40 की उम्र में फिर दुल्हन बनीं काम्या पंजाबी, बॉयफ्रेंड संग शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने Read More
Rape case

हरियाणा में युवती से गैंगरेप, वारदात में एक नाबालिग भी शामिल

अभी न‍िर्भया गैंगरेप केस के दोषी फांसी पर चढ़े भी नहीं है क‍ि हर‍ियाणा में एक और इस तरह के केस से हलचल मची हुई है. हर‍ियाणा के यमुनानगर में घर में सो रही एक लड़की को पांच लोग घर से उठा ले गए और एक आंगनवाड़ी में गैंगरेप की घटना को अंजाम द‍िया. हैवन‍ियत भरी इस घटना में एक नाबाल‍िग भी शाम‍िल था. पुल‍िस ने यह मामला रव‍िवार को दर्ज क‍िया.

घर में सो रही एक लड़की को पांच लोग घर से उठा ले गए और एक आंगनवाड़ी में गैंगरेप की वीभत्स घटना को अंजाम द‍िया. इस घटना में एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस पहचान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा यमुनानगर में एक लड़की को पांच लड़के घर से उठाकर पास में एक बंद पड़ी के साथ मारपीट और गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो उससे काफी मारपीट की गई. इससे पीड़िता को काफी चोट पहुंची है. आरोपी युवकों ने पीड़िता को उसके घर से उठाया और पास ही बंद पड़ी आंगनवाड़ी में अपराध को अंजाम दिया.

  • पांच लड़कों ने घर से उठाकर क‍िया लड़की से गैंगरेप
  • हरियाणा के यमुना नगर में खेला गया हैवान‍ियत का खेल

वारदात में एक नाबाल‍िग भी शामिल

घटना में एक नाबाल‍िग भी शामिल था. लड़की किसी तरह दरिदों के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और पर‍िजनों को इस बारे में बताया. पर‍िजन लड़की को लेकर तुरंत थाने पहुंचे. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पीड़िता को चिकित्सीय मदद उपलब्ध कराई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

गैंगरेप और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज
पुल‍िस ने घटना की नजाकत को देखकर लड़की का मेड‍िकल कराया. उसके बाद गैंगरेप और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर ल‍िया. हालांक‍ि पुल‍िस ने शुरुआत में ही लड़की व पर‍िजनों के बयानों के आधार पर अपहरण, गैंगरेप और मारपीट का मामला दर्ज कर ल‍िया था लेक‍िन मेड‍िकल र‍िपोर्ट आने के बाद और एक और धारा जोड़नी पड़ सकती है. इस मामले में लड़की ने सभी आरोप‍ियों की पहचान भी बताई है. इसी आधार पर पुल‍िस आरोप‍ियों को पकड़ने की कोश‍िश कर रही है. जांच अध‍िकारी न‍िर्मल स‍िंह ने दावा क‍िया क‍ि अभी तक पुल‍िस के हाथ भले ही खाली हों लेक‍िन बहुत जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

हरियाणा में युवती से गैंगरेप, वारदात में एक नाबालिग भी शामिल Read More
Chief-Electoral-Officer-Ranbeer-Singh

वोटिंग के आंकड़ों में 24 घंटे उलझी रही दिल्ली, देखिये- AAP के आरोप और EC के जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनाव का फाइनल वोटिंग प्रतिशत जारी करने में चुनाव आयोग को पूरे 24 घंटे लग गए. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के वोटिंग के फाइनल आंकड़ो में देरी और गड़बड़ी करने को लेकर सवाल उठाए तो चुनाव आयोग ने देर शाम 62.59 प्रतिशत मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी किया, जो 2015 के चुनाव से 5 फीसदी कम रहा. चुनाव आयोग ने कहा है कि हर बूथ से वोटिंग की डिटेल जुटाए जाने के बाद फाइनल आंकड़ा जारी किया गया है.

आम आदमी पार्टी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने रविवार को देर शाम बताया कि इस बार दिल्ली में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई है. कुल वोटिंग में 62.55 प्रतिशत महिलाओं और 62.62 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाला. साल 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इस तरह से इस बार पांच फीसदी कम वोटिंग रही.
  • दिल्ली चुनाव के फाइनल आंकड़े 24 घंटे बाद आए
  • आम आदमी पार्टी ने देरी पर उठाए सवाल

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद शनिवार को चुनाव अयोग के ऐप पर पहले 57 फीसदी का अंतिम आंकड़ा दिखाया गया जो बाद में बढ़कर 61 फीसदी तक पहुंच गया. यही वजह रही कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मतदान के आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप तक लगाया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सवाल खड़े हुए करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है?

फाइनल आंकड़े में देरी

वोटिंग प्रतिशत जारी करने में देरी पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि हर पोलिंग स्टेशन से देर रात तक डेटा आते रहे. उन सब को जोड़कर फाइनल निष्कर्ष पर पहुंचने में वक्त लगा. उन्होंने बताया कि कई पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन में भी गड़बड़ी की शिकायत आ गई थी, जिसके चलते पूरा डेटा आने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगा.

आप ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे कि वोटिंग संपन्न होने के इतने समय बाद तक मत प्रतिशत का आंकड़ा क्यों नहीं जारी किया गया है. लोकसभा चुनाव में 1 घंटे के अंदर चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बता देता है, दिल्ली जैसे छोटे राज्य में इतना विलंब क्यों?

संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि कल से क्या खेल चल रहा है? कल चुनाव खत्म हो गए लेकिन अभी तक चुनाव आयोग के किसी अधिकारी ने वोटिंग प्रतिशत पर कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर सवाल उठाए कि आखिर चुनाव आयोग ने वोटिंग के इतने समय बाद भी मत प्रतिशत क्यों नहीं जारी किए. मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के नेता मतदान के आंकड़े दे रहे हैं. उधर चुनाव आयोग मतदान ख़त्म होने के 24 घंटे के बाद तक नहीं बता पाया है कि वोटिंग कितने प्रतिशत हुई. आयोग कह रहा है कि अभी डेटा इकट्ठा किया जा रहा है.

क्या चल रहा है. क्या मतदान का फाइनल आंकड़ा बीजेपी ऑफिस से मिलना है आपको?

चुनाव आयोग ने जारी किए फाइनल आंकड़े

आम आदमी पार्टी द्वारा सवाल उठाए जाने बाद चुनाव आयोग ने रविवार को देर शाम बताया कि इस बार दिल्ली में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई है. कुल वोटिंग में 62.55 प्रतिशत महिलाओं और 62.62 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाला. साल 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इस तरह से इस बार पांच फीसदी कम वोटिंग रही.

आम आदमी पार्टी द्वारा खड़े किए सवालों पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि शनिवार को देर शाम तक वोटिंग होती रही, जिसके चलते हर बूथ से आंकड़े जुटाने में वक्त लगा. दिल्ली के हर बूथ से वोटिंग की डिटेल जुटाए जाने के बाद फाइनल आंकड़ा जारी किया गया है.

दिल्ली के बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 71.6 फीसदी वोटिंग हुई. दिल्ली कैंट इलाके में सबसे कम 45.4 फीसदी वोटिंग हुई. ओखला विधानसभा क्षेत्र में 58.84 और सीलमपुर में 71.22 फीसदी वोटिंग हुई. इस तरह से उन्होंने दिल्ली की सभी 70 सीटों का फाइनल आंकड़ा दिया.

 

 

 

 

वोटिंग के आंकड़ों में 24 घंटे उलझी रही दिल्ली, देखिये- AAP के आरोप और EC के जवाब Read More
Petrol Pump

28 दिन में 4 रुपये तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, इस वजह से और गिर सकते हैं दाम

देश की बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीज़ल सस्ता कर दिया हैं. शनिवार को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल (Petrol Price Today) के दाम 23-24 पैसे प्रति लीटर तक कम हो गए है. वहीं, इस दौरान डीज़ल (Diesel Price Today) की कीमतों में 25-27 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई हैं. आपको बता दें कि 11 जनवरी से अभी तक पेट्रोल-डीज़ल के दाम 4 रुपये प्रति लीटर तक गिर गए हैं. दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसियों का कहना हैं कि चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस (Corona-virus) के चलते दुनियाभर में बिजनेस गतिविधियां कम हो गई हैं. इसीलिए कच्चे तेल की डिमांड में बड़ी गिरावट आई है. जिसका असर कीमतों पर पड़ा है. आने वाले दिनों में कच्चे तेल के और सस्ता होने की उम्मीद हैं. लिहाजा घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर घट सकती हैं.

पेट्रोल के नए प्राइस (Petrol Price in India on 8 February 2020)- शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम गिरकर 72.45 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं, मुंबई में 78.11 रुपये प्रति लीटर हैं. इसके अलावा कोलकाता में 75.13 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 75.27 रुपये प्रति लीटर है.

डीज़ल के नए रेट्स (Diesel Rate in India on 8 February 2020)- शनिवार  को दिल्ली में डीज़ल के दाम गिरकर 65.42  रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं, मुंबई में 68.57 रुपये प्रति लीटर हैं. इसके अलावा कोलकाता में 67.79 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 69.10 रुपये प्रति लीटर है.

क्यों  सस्ता हो रहा हैं घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीज़ल– कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि चीन में फैले घातक कोरोना वायरस (Corona-virus) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 700 के पार निकल गई हैं. पुरी दुनिया कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर है. कई देशों ने चीन जाने वाली अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, क्रूड के मामले में चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश हैं. वह अपनी जरुरत का 80 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से खरीदता हैं. चीन में वायरस की वजह से बिजनेस गतिविधियां और लोगों का एक शहर से दूसरे शहर में आना जाना काफी कम हो गया हैं. इसी वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की डिमांड घट गई हैं और कीमतों में बड़ी गिरावट आई हैं.आपको बता दें कि एक महीने में कच्चा तेल के दाम 30 फीसदी तक लुढ़क गए हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव 74 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 52 डॉलर प्रति बरैल पर आ गया हैं.

28 दिन में 4 रुपये तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, इस वजह से और गिर सकते हैं दाम Read More
Delhi-Election

Delhi Election 2020: शाहीन बाग के बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, 400 मीटर तक लगी कतार

पिछले करीब डेढ़ महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला। पूरी ओखला विधानसभा सीट और खासकर शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे। यहां भारी संख्या में महिला और पुरुष मतादाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इनके अलावा यहां वृद्ध वोटरों की भी अच्छी-खासी संख्या है। मालूम हो कि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है। यहां पिछले 15 दिसंबर से भारी संख्या में लोग नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में बैठे हुए हैं।

Shaheen Bagh Voting

वोटिंग के चलते आज धरनास्थल पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं और यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। पंडाल में इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद हैं।
15 दिसंबर से यहां की सड़कें जाम हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पिछले दिनों यहां गोलीबारी की घटना हो गई थी, जिसके बाद माहौल और भी ज्यादा गंभीर हो गया था। ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्ला खान, भारतीय जनता पार्टी ने ब्रह्म सिंह और कांग्रेस ने परवेज हाशमी को उतारा है।

 

Delhi Election 2020: शाहीन बाग के बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, 400 मीटर तक लगी कतार Read More