भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान?

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने विश्व बैंक के हवाले से कहा है कि जिन देशों से भारत को सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भेजी जाती है, उनमें पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। विश्व बैंक के अनुसार पिछले साल पाकिस्तान से लगभग पांच अरब डॉलर भारत भेजे गए। अखबार के अनुसार दोनों देशों के बीच विदेशी मुद्रा के सीधे आदान-प्रदान पर प्रतिबंधों के कारण यह ताज्जुब की बात है। विश्व बैंक के अनुमान के मुताबिक हर साल संयुक्त अरब अमीरात से 13 अरब 20 करोड़ डॉलर भारत जाते हैं, जबकि अमेरिका से साढ़े 11 अरब डॉलर और सऊदी अरब से 11 अरब डॉलर भारत को मिलते हैं। इस तरह भारत के लिए पाकिस्तान विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का चौथा बड़ा माध्यम बन जाता है।

यह बात और भी आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि विश्व बैंक का कहना है कि यह कोई असामान्य बात नहीं है और पाकिस्तान से भारत विदेशी मुद्रा हर साल भेजी जाती है और यह बढ़ रही है। पाकिस्तान में रहने वालों ने पिछले साल चार अरब 90 करोड़ डॉलर भारत भेजे। इससे पिछले साल यह राशि चार अरब 79 करोड़ डॉलर थी और इससे पहले चार अरब 67 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा भारत भेजी गई थी।

उधर भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2015 में केवल दस लाख डॉलर सरकारी माध्यमों से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे। अमेरिकी अखबार के अनुसार ऐसा नहीं कि बहुत अधिक संख्या में भारतीय नागरिक पाकिस्तान में नौकरी या व्यवसाय करने के लिए जा रहे हैं। वास्तव में हर साल कुछ हजार भारतीय ही काम करने पाकिस्तान जाते हैं। विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री दिलीप रीथा के अनुसार ऐसा कुछ तो दोनों देशों के इतिहास की वजह से होता है, कुछ अज्ञात कारणों से। दुनिया भर में इधर से उधर ले जाने वाले पैसे का स्रोत पता नहीं किया जा सकता। किसी अन्य देश में भेजा जाने वाला पैसा कई देशों से होता हुआ अपने गंतव्य पर पहुँचता है। उदाहरण के लिए सिटीग्रुप बैंक के जरिए इटली से मुंबई भेजने जाने वाला पैसा रिकॉर्ड में अमेरिका से भारत स्थानांतरित होता हुआ दिखेगा क्योंकि सिटीग्रुप का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। हर साल भारत भेजे जाने वाले 72 अरब डॉलर का स्रोत खोजना संभव नहीं है और विश्व बैंक के अनुसार इस बारे में जानकारी के आधार पर अनुमान ही लगाए जा सकते हैं।

विश्व बैंक ने एक प्रणाली विकसित कर ली है जिसके तहत किसी देश में प्रवासियों के मूल देश, उनकी औसत आय और जीवन स्तर को सामने रखकर इस बारे में अनुमान लगाए जाते हैं। पाकिस्तान में 14 लाख लोग ऐसे हैं जो भारत में पैदा हुए। हालांकि ये वो पारंपरिक भारतीय नागरिक नहीं हैं जो विदेशों में बसे हैं। यह भारत के विभाजन के बाद बचे-खुचे लोग हैं जिन्होंने विभाजन के समय एक देश से दूसरे देश में जाने का फैसला किया या हिंसा के आधार पर देश छोड़ने को मजबूर हुए। विश्व बैंक का कहना है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा वही लोग भेज रहे हैं जिनके परिवार दोनों देशों में बँट गए हैं। बैंक के अनुसार भारत से भी लगभग दो अरब डॉलर वार्षिक पाकिस्तान भेजे जाते हैं क्योंकि भारत में 11 लाख ऐसे लोग हैं, जो पाकिस्तान में पैदा हुए।

source by-dailyhunt

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान? Read More

JNU विवाद: 5 आरोपी छात्र कैंपस से फरार, नजदीकी इलाकों में छापेमारी कर रही पुलिस

jnu-campusजेएनयू में अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी करने के मामले में पुलिस को पांच छात्रों की तलाश है. पुलिस ने इन पांचों छात्रों को कैंपस से फरार बताया है. पुलिस की एक टीम ओखला, जामिया नगर, मुनीरका, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के इलाकों में छापेमारी कर रही है. कथित फरार छात्रों में उमर खालिद, आशुतोष कुमार, अनिर्वाण भट्टाचार्य, राम नागा, अनंत प्रकाश शामिल हैं.

पूर्व सैनिकों ने कहा, लौटाएंगे डिग्री
पूर्व सैनिकों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है. इन्होंने वीसी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि यह यूनिवर्सिटी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गई है. अगर यहां ऐसी गतिविधियों को अनुमति दी जाती रही तो हमें अपनी डिग्री लौटाने को मजबूर होना पड़ेगा. चिट्ठी 54वें एनडीए कोर्स के कुछ रिटायर्ड सैन्यकर्मियों ने लिखी है.

छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा

जेएनयू में अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी करने वाले छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. केंद्र सरकार ने इन छात्रों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. पुलिस ने कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है. इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार के लिए बेगुनाह छात्रों के खिलाफ एक्शन महंगा साबित होगा.

source by AAJTAK

JNU विवाद: 5 आरोपी छात्र कैंपस से फरार, नजदीकी इलाकों में छापेमारी कर रही पुलिस Read More