thesundayheadlines

ताज़ा अपडेट : डेरे में दो नाबालिग समेत 5 लोग मिले, फोरेंसिक टीम गुफा में दाखिल

साध्वियों से बलात्कार मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम जेल में सजा काट रहा है. कोर्ट के आदेश के बाद सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन जारी है. सर्च ऑपरेशन टीम में करीब 5 हजार जवान शामिल हैं. अभी तक की जांच में डेरे से कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत जंगली जानवर भी बरामद किए गए हैं. डेरे में चल रहे सर्च ऑपरेशन की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है. हाई कोर्ट के पूर्व जज एके पवार सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं|

LIVE अपडेटः

डेरे की तलाशी के दौरान सर्च टीम को पांच बच्चे मिले, जिनमें दो नाबालिग हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं तलाशी में टीम को एक वॉकी-टॉकी सेट भी मिला है. रूड़की से आई फोरेंसिक टीम रेपिस्ट बाबा राम रहीम की गुफा में दाखिल हो चुकी है. फिलहाल सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय का तलाशी अभियान सरगर्मी से जारी है.

सर्च ऑपरेशन टीम को डेरे के अंदर से एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार मिली है. कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं है. इसके साथ ही डेरे से काफी मात्रा में दवाइयां भी मिली हैं. इन दवाइयों पर किसी तरह का कोई लेबल नहीं लगा है. डेरे से पुरानी और नई करेंसी भी मिली है. टीम ने आश्रम से एक ओबी वैन भी बरामद की है.

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के अंदर जेसीबी मशीनों से संदिग्ध जगहों की खुदाई करवाई जा रही है. सर्च टीम डेरे के अंदर स्थित MSG फैशन मार्ट पहुंच चुकी है. वहां तलाशी की जा रही है. इसके साथ ही एक टीम राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की भी तलाशी ले रही है. पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सिरसा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है|

the sunday headlinesसिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के गेट नंबर-7 से टीम ने तलाशी अभियान की शुरूआत की. सबसे पहले टीम बाबा के मीडिया मॉनिटरिंग रूम में दाखिल हुई. वहां से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और दूसरे उपकरण टीम ने सीज किए हैं. दो रूम सील कर दिए गए हैं. टीम को तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश और प्लास्टिक करेंसी भी मिली है. वहीं दूसरी टीम राम रहीम के मेडिटेशन हॉल, चर्चा घर, प्रिंटिंग प्रेस और गेस्ट हाउस की तलाशी ले रही है|

पूर्व जज करेंगे निगरानी
कोर्ट की मंजूरी मिल जाने के बाद मौके पर 5000 जवानों की तैनाती की गई है. जो सर्च ऑपरेशन का हिस्सा होंगे. इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की जाएगी|

भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर सिरसा में पुलिस, पैरा मिलट्री फोर्स की 25 कंपनियां तैनात हैं. इसके अलावा आर्मी की 2 कंपनियां भी वहां मौजूद हैं. बम निरोधक दस्ते के 12 जवानों के अलावा 1000 जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस ने ऑपरेशन के लिए 15 लोहारों को भी हायर किया है, जो ताले वगैरह तोड़ने के लिए तैयार रहेंगे|

डेरा इलाके में कर्फ्यू जारी
स्वात टीम भी सिरसा में मौजूदा है. डेरा सच्चा सौदा इलाके में अभी भी कर्फ्यू जारी है. बाहरी लोगों के डेरा परिसर में घुसने पर पाबंदी है. डेरा इलाके में गांव वालों को भी बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा. डेरा में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा है|

हर हालात से निपटने की पुख्ता तैयारी
उपद्रवियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डेरे को पहले ही समर्थकों से खाली कराया जा चुका है. हर गेट पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर होगी. पिछली हिंसा की घटनाओं से सबक लेकर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने किसी भी हालात से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी की है|

 

ताज़ा अपडेट : डेरे में दो नाबालिग समेत 5 लोग मिले, फोरेंसिक टीम गुफा में दाखिल Read More

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा

15_09_2016-iphoneदिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 900 आइफोन सीरीज के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह कामयाबी वसंतकुज पुलिस को मिली है।

2.50 करोड़ रुपये की कीमत के हैं मोबाइल फोन

पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन महंगे मोबाइल फोन की कीमत तकरीबन 2.50 करोड़ रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, लूट के बाद ये महंगे मोबाइल फोन दिल्ली की विभिन्न मार्केट में कम दामों पर बेच देते थे। इससे इन्हें काफी मुनाफा होता था।

 

 

Source By: जागरण

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा Read More

11 साल के बाद राजद नेता शाहबुद्दीन हुए जेल से रिहा, 1300 गाड़ियों के साथ सीवान रवाना

mohammed_shahbuddin_sivan_leaderबिहार के बाहुबली आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन शनिवार को जेल से रिहा हो गए. सीवान के चर्चित तेजाब कांड में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार सुबह वह जेल से रिहा हुए| उन्हें कुछ दिनों पहले पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के आरोपों में घिरने के बाद सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था| बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद शहाबुद्दीन 1300 गाड़ियों के काफिले के साथ सीवान जाएंगे|

शहाबुद्दीन के जेल से बाहर आने की खबर मिलते ही सीवान प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है| जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है| राज्य में पहले ही कानून-व्यवस्था बदहाल है और वहां गुंडाराज फैला है| अब शहाबुद्दीन के रिहा होने से राज्य में अपराध बढ़ेंगे| उनकी रिहाई को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है| बीजेपी का कहना है कि जंगल राज के प्रतीक रहे शहाबुद्दीन के बाहर आने की खबर से लोग सहमे हुए हैं|

‘लालू ही हमारे नेता’
जेल से बाहर आने के बाद शहाबुद्दीन ने लालू प्रसाद यादव को अपना नेता बताया. उन्होंने कहा, ‘लालू यादव ही हमारे नेता हैं| मुझे उनके ही छत्रछाया में रहना है| मैं अपनी छवि क्यों बदलूं? मैं जैसा हूं, 26 साल तक लोगों ने मुझे इसी रूप में स्वीकार किया है| सब जानते हैं कि मुझे फंसाया गया था| कोर्ट ने मुझे जेल भेजा और अब कोर्ट ने ही मुझे आजाद किया है|

तेजाब से नहलाकर की चश्मदीद की हत्या
शहाबुद्दीन दो भाइयों की तेजाब से नहलाकर हत्या करने और बाद में हत्याकांड के इकलौते गवाह उनके तीसरे भाई राजीव रौशन की हत्या के मामले में भागलपुर जेल में बंद थे| दोहरे हत्याकांड में उन्हें हाई कोर्ट से फरवरी में ही जमानत मिल चुकी थी| बुधवार को चश्मदीद की गवाह की हत्या के मामले में भी अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली| इसके बाद उनकी रिहाई हुई|

कैसे बना बाहुबली
शहाबुद्दीन के अपराध की कहानी 15 मार्च 2001 को लालू की पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार करने आए पुलिस ऑफिसर संजीव कुमार को थप्पड़ मारने से शुरू हुई थी| इस घटना के बाद शहाबुद्दीन के समर्थकों और पुलिस के बीच काफी लंबी झड़प हुई| थप्पड़ मारने वाले शहाबुद्दीन के घर पुलिस ने छापेमारी की| इस दौरान शहाबुद्दीन के समर्थकों और पुलिस के बीच गई घंटों तक गोलीबारी हुई| इस घटना में 10 लोग मारे गए और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा| तभी से उन्हें एक बाहुबली के रूप में पहचाना जाने लगा|

News Coverage : Rakesh Roy

11 साल के बाद राजद नेता शाहबुद्दीन हुए जेल से रिहा, 1300 गाड़ियों के साथ सीवान रवाना Read More

तांत्रिक ने की मांग, ‘संतान चाहिए तो मेरे सामने शारीरिक संबंध बनाओ’

खुद को भगवान का रूप बताने वाले एक ढोंगी तांत्रिक को विवाहित महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तांत्रिक ने विवाहित जोड़े को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देने के लिए शर्त रखी कि वह जो कहे उसी तरह से महिला करे तो संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है।
मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। आरोप है कि आरोपी तांत्रिक ने जादू टोना करने के बहाने महिला से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने मांग रखी कि दम्पत्ति को अगर संतान चाहिए तो उसकी आंखों के सामने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला से छेड़छाड़ की।

मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान 43 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया जहां शुक्रवार को स्‍थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में 29 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि वह शादीशुदा है और कुछ साल से बच्चा न होने से परेशान थी। तभी आरोपी तांत्रिक के बारे में पता चला। महिला अपने पति के साब जब तांत्रिक के पास पहुंची तो उसने दोनों को अपने सामने शारीरिक संबंध बनाने क लिए कहा। इसके कुछ देर बाद उसने महिला के पति को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा।

इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह अकेल में कुछ पूजा करेगा, लेकिन वह पूजा के बहाने महिला के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। महिला को कुछ गलत होने की आशंका हुई तो वह तुरंत कमरे से बाहर निकली और अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने वर्तक नगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार करने की धाराओं मं मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Source: Amar Ujala

तांत्रिक ने की मांग, ‘संतान चाहिए तो मेरे सामने शारीरिक संबंध बनाओ’ Read More

दुकान पर पी रहे थे चाय, अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर ले ली जान

murder2गुमला जिला मुख्यालय से महज बारह किमी की दूरी पर एन एच पर खरका चौक पर बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली कांड में दो अन्य लोग घायल भी हो गए. मामले में नक्सलियों के हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है.

मृतक मनरखन साहू के बेटे ने बताया कि उसके पिता जब दुकान में चाय पी रहे थे, तभी मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक आए और गोली मारकर निकल गए. घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए. घायल लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मामले की छानबीन में लगे सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने कहा कि घटना के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है. हत्या के कारण के विषय में पुलिस ने कोई बयान देने से इंकार कर दिया. बकौल सब इंस्पेक्टर, हत्यारे की धड़ पकड़ के लिए आस पास के इलाके में सघन छापमारी की जा रही है.

 

Source: PRADESH18

दुकान पर पी रहे थे चाय, अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर ले ली जान Read More

बहन को उसके प्रेमी के साथ देख बौखलाया भाई, मारी गोली

gun_1464250834उत्तर प्रदेश के भमोरा (बरेली) में दोस्त से बात करते देखकर बौखलाए भाई ने अपनी बहन को गोली मार कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। जबकि घरवाले बता रहे हैं कि बंदर की घुड़की से छत से गिरकर मौत हुई। घटना के बाद से ही भाई घर से गायब है।

क्षेत्र के गांव देवचरा के रहने वाले और टायर पंचर का काम करने वाले एक ग्रामीण की 16 वर्षीय पुत्री हाईस्कूल में पढ़ती थी। बताया जाता है कि शनिवार को उसके भाई ने उसे किसी युवक से बात करते देख लिया था। युवक को उसका दोस्त मानते हुए रविवार को भाई ने पूछताछ की तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

इसके बाद गुस्साए भाई ने छात्रा के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को इलाज के लिए पहले भमोरा के डॉक्टर के यहां ले जाया गया। डॉक्टर के जवाब देने पर परिवार वाले उसे बरेली शहर के एक अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने किशोरी के शव का बरेली के सिटी श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम घर पहुंचे किशोरी के पिता ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया। एसओ भमोरा कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि एक लड़की की गोली लगने से मौत होने की सूचना अस्पताल से मिली थी। जिस पर जांच की जा रही है कि लड़की को गोली किसने और क्यों मारी।

Source: Amar Ujala

बहन को उसके प्रेमी के साथ देख बौखलाया भाई, मारी गोली Read More

विजय माल्या ने कहा- मैं UK नहीं छोड़ूंगा, मेरी गिरफ्तारी से पैसे नहीं मिलेंगे

vijay3_1457937654_1461844लंदन.विजय माल्या ने कहा है कि वे यूके में मजबूरी के चलते एक्साइल में (निर्वासन) जीने को मजबूर हैं, लेकिन वे इस देश को नहीं छोड़ेंगे। इसकी वजह यह है कि वे यूके में सेफ महसूस करते हैं। माल्या ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अरेस्ट कर बैंकों को पैसा नहीं मिलने वाला। वे अब भी बैंकों से अच्छा सेटलमेंट चाहते हैं। माल्या ने मोदी सरकार और खुद की इमेज के बारे में क्या कहा…
– बता दें कि भारत सरकार ने गुरुवार को ही ब्रिटिश हाई कमीशन को लेटर लिखकर माल्या के डिपोर्टेशन की मांग की थी।
– माल्या 2 मार्च को जेट एयरवेज की फ्लाइट से फर्स्ट क्लास टिकट पर दिल्ली से लंदन गए थे।
– माल्या ने लंदन में फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ”हम हमेशा से बैंकों से बातचीत करते रहे हैं। हम इस मसले को सेटल करना चाहते हैं। लेकिन हम रिजनेबल नंबर पर इसे सेटल करना चाहते हैं जिसे हम अफोर्ड कर सकें।”
– ”मेरा पासपोर्ट लेकर या मुझे अरेस्ट करके उन्हें कोई पैसा नहीं मिलने वाला। मैं मजबूरी से एक्साइल में रहने को मजबूर हूं। मेरा ब्रिटेन छोड़कर जाने का कोई इरादा नहीं है।
– ”मैं किंगफिशर से फंड डाइवर्ट या उससे प्रॉपर्टी खरीदने का का गुनहगार नहीं हूं। मुझ पर लगे आरोप गलत हैं।”
– ”भारत में आज माहौल समझने की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न सिर्फ ओपिनियन बनाने में बड़ा रोल अदा कर रहा है, बल्कि वह एक हद तक सरकार को भड़काने का भी काम कर रहा है।”
मोदी सरकार के बारे में क्या कहा?
– माल्या ने कहा कि उन्हें मोदी सरकार से कोई शिकायत नहीं है। वे नहीं मानते कि उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी होने या पासपोर्ट कैंसल किए जाने में मोदी का कोई हाथ है।
– माल्या ने कहा, ”मैं इस स्टेबल गवर्नमेंट से खुश हूं। मुझे तब खुशी हाेगी जब (मोदी सरकार को) राज्यसभा में बहुमत मिलेगा।”
– ”प्रोफेशनल बैंकर्स चाहते हैं कि मामला सेटल करें और आगे बढ़ें। लेकिन जिस तरह से मेरी इमेज पेश की गई है, वे नहीं चाहते कि उनकी इमेज डिस्काउंट देने वाले बैंक्स की बन जाए। उन्होंने ऐसा किया तो मीडिया उनकी काफी आलोचना करेगा और जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाएंगी।”
– ”मैं देशभक्त हूं। तिरंगा फहराने पर गर्व महसूस होता है। लेकिन मुझे लेकर जिस तरह का माहौल बनाया गया है, मैं यूके में सेफ फील करता हूं।”
कितने कर्जदार हैं माल्या? क्या हैं आरोप?
– माल्या पर बैंकों का 9 हजार करोड़ बकाया है। उन्होंने किंगफिशर एयरलाइन्स के लिए बैंकों से कर्ज लिया था। लेकिन एयरलाइन्स 2012 में बंद हो गई।
– उन्होंने लोन नहीं चुकाया। पर यह भी आरोप है कि उन्होंने लोन के पैसे से विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदी।
– माल्या की तरफ से कहा गया कि तेल के रेट बढ़ने, ज्यादा टैक्स और खराब इंजन के चलते उनकी एयरलाइन्स को 6,107 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था।
– लाेन रिकवरी का केस डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल में चल रहा है।
– माल्या ने बैंकों से सेटलमेंट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सामने पिछले दिनों 6,868 करोड़ का ऑफर दिया है। इससे पहले माल्या ने 4,400 करोड़ का ऑफर दिया था।
ब्रिटेन-यूके के बीच ट्रीटी के इस आर्टिकल से मिलेगा बचने का मौका
– गुरुवार को ही भारत सरकार ने ब्रिटिश के हाई कमीशन को लेटर लिखकर माल्या के डिपोर्टेशन की मांग की थी। लेकिन माल्या को वापस लाना आसान नहीं होगा। इसमें देश को अफसरों को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
– यूके-इंडिया के बीच ट्रीटी का आर्टिकल 9 आरोपी को बचने के कई मौके देता है।
– इसके तहत आरोपी गुहार लगा सकता है कि एक्स्ट्राडीशन दरअसल परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
– इसके चलते एक्स्ट्राडीशन प्रोसेस में देरी हो सकती है जो आरोपी को भागने में मदद कर सकती है।
– यही नहीं, आरोपी ज्यूडिशियरी के हर लेवल पर अपील कर सकता है।
वॉर रूम लीक के आरोपी को देश लाने में 10 साल लगे थे
– बता दें कि भारत सरकार को नेवी वॉर रूम लीक के आरोपी रवि शंकरन को यूके से लाने में 10 साल लग गए थे।
– यूके की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने सीबीआई से शंकरन के मामले को लेकर कई सबूत मांगे थे।
– लेकिन शंकरन ने यूके के कोर्ट में अपील कर दी और केस भारत के खिलाफ हो गया।
– एक टॉप ब्यूरोक्रैट के मुताबिक, ‘फाइनेंशियल मामलों से जुड़े आरोपी रसूखदार लोग होते हैं। वे रास्ते पता कर देश से भाग जाते हैं। ऐसे लोगों पर कोई भी एक्शन लेना आसान नहीं होता।’
ब्रिटेन को भारत ने क्या लिखा है लेटर…
– गुरुवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेटर भेजे जाने की जानकारी दी।
– उन्होंने कहा-”दिल्ली में ब्रिटेन के हाई कमीशन को लिखकर विजय माल्या का डिपोर्टेशन मांगा गया है।”
– ”ब्रिटिश सरकार के साथ इस मैटर को हम उठाते रहेंगे।”
– ”यूके में इंडियन हाई कमीशन इसी तरह का नोट यूके और कॉमन्वेल्थ ऑफिस को भी भेजेगा ताकि विजय माल्या की कहीं भी मौजूदगी की जांच की जा सके।”
Source: Dainik Bhaskar
विजय माल्या ने कहा- मैं UK नहीं छोड़ूंगा, मेरी गिरफ्तारी से पैसे नहीं मिलेंगे Read More

पाकिस्तान में सिख नेता की हत्या ,तालिबान ने ली जिम्मेदारी

2016_4image_11_51_130522000suransingh-llइस्लामाबाद : पाकिस्तानी तालिबान ने खैबर पख्तून ख्वाह प्रांत में सिख नेता सूरन सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली है । पाकिस्तान के एक प्रमुख सिख नेता की शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई । हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे ।
पुलिस ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों पर मुख्यमंत्री खैबर पख्तूनख्वा के विशेष सहायक सरदार सूरन सिंह की बुनेर जिले के पीर बाबा इलाके में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे सैर के बाद घर वापस जा रहे थे । पुलिस के मुताबिक सूरन सिंह को गोली आंख के करीब माथे पर लगी । उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां ,उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने कहा कि हमले के समय सिंह के पास कोई अंगरक्षक नहीं था ।

Source by- Panjab Keshari

पाकिस्तान में सिख नेता की हत्या ,तालिबान ने ली जिम्मेदारी Read More

मुस्तफाबाद लाया गया शहीद किरपाल सिंह का शव, शहर में मातम

kirpal~20~04~2016~1461125308_storyimageपाकिस्तान की एक जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए भारतीय कैदी किरपाल सिंह का शव बुधवार को उनके गृहनगर मुस्तफाबाद ले जाया गया। उनके पार्थिव शरीर के वहां पहुंचने पर पूरे शहर में मातम पसर गया।

किरपाल सिंह का परिवार पंजाब में गुरदासपुर के मुस्तफाबाद में रहता है। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

किरपाल सिंह के भतीजे ने कहा कि उनके चाचा और सरबजीत दोनों को एक साजिश के तहत मारा गया है।

शव से दिल और अमाशय गायब

इससे पहले मंगलवार को किरपाल सिंह का शव अटारी सीमा पर लाया गया और उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। शव से दिल और अमाशय (पेट) जैसे अंग गायब थे।

अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएस बल ने किरपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पोस्टमार्टम जांच में पाया गया कि उसका दिल और पेट गायब था। हालांकि शव पर किसी तरह की अंदरूनी या बाहरी चोट नहीं पाई गई।

बल ने कहा कि  ब हम उसके गुर्दे, लीवर और इन दोनों अंगों के नमूने प्रयोगशाला की जांच के लिए अमृतसर से बाहर भेजेंगे ताकि उसकी मौत से जु़ड़े और तथ्यों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि पाकिस्तान ने पोस्टमार्टम के दौरान गुर्दे और लीवर का कोई नमूना नहीं लिया था जो मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जरूरी है। बल ने कहा कि पाकिस्तान ने अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं भेजी है।

इससे पहले दिन में किरपाल का शव उसके परिवार वालों की मौजूदगी में यहां लाया गया। किरपाल की बहन जागीर कौर सहित उनके परिजन, पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रानिके और अमृतसर के उपायुक्त वरुण रूजम के अलावा कई अन्य आला अधिकारी शव लेने के लिए वाघा सीमा की संयुक्त जांच चौकी पर मौजूद थे।

एक अन्य भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भी वहां मौजूद थीं। गौरतलब है कि मई 2013 में पाकिस्तान की ही एक जेल में सरबजीत की मौत हुई थी। किरपाल सिंह कथित तौर पर 1992 में वाघा सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे और वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

बाद में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सीरियल बम धमाकों के एक मामले में किरपाल को मौत की सजा सुनाई गई थी। लाहौर की कोट लखपत जेल में पिछले सोमवार को किरपाल मृत पाए गए थे।

खबरों के मुताबिक, गुरदासपुर के रहने वाले किरपाल को बम धमाकों के मामले में लाहौर हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था लेकिन अज्ञात कारणों से उनकी मौत की सजा माफ नहीं कराई जा सकी थी।

 

मुस्तफाबाद लाया गया शहीद किरपाल सिंह का शव, शहर में मातम Read More

आपका दिल जीत लेगी ‘तेरे बिन लादेन’

फ़िल्म: तेरे बिन लादेन डैड ऑर अलाइव

निर्देशक: अभिषेक शर्मा

कलाकार: प्रद्युम्न सिंह, सिकंदर खेर, मनीष पॉल

रेटिंग: ***

आतंकवाद, हिंदी फ़िल्मों में हास्य की एक लघु विधा सी बन गई है |

यह फ़िल्म काफ़ी हद तक साल 2008 में आई हॉलीवुड कॉमेडी ‘ट्रॉपिक थंडर’ से प्रभावित लगती है |

सिकंदर खेर फ़िल्म में एक सनकी सीआईए एजेंट की भूमिका में हैं, जिसके गले में एक बटन लगा है, जिसे दबाते ही वो तोंद निकाले एक पंजाबी प्रोड्यूसर के रूप में आ जाते हैं, वह फ़िल्म में ज़बर्दस्त रहे है |

यह फ़िल्म 2010 की हिट फ़िल्म ‘तेरे बिन लादेन’ का सीक्वेल होनी चाहिए थी. फ़िल्म की पूरी टीम भी वही है. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है. सच तो यह है कि फ़िल्म अपने पहले हिस्से से बेख़बर सी जान पड़ती है |

‘तेरे बिन लादेन’ कराची में बेस्ड थी. उसमें एक केबल टीवी रिपोर्टर नकली ओसामा के वीडियो के ज़रिए नाम और पैसा कमाना चाहता है |फ़िल्म के इस दूसरे हिस्से में उसके दो प्रतिद्वंद्वी गुट आ जाते हैं, जो इस नकली ओसामा में अपना हिस्सा चाहते हैं |

जैसा सब जानते हैं कि ओसामा मर चुका है लेकिन अमरीकनों के पास यह साबित करने के लिए कोई वीडियो नहीं है |तो ऐसे में वह ओसामा को मारने का वीडियो शूट करना चाहते हैं |

दूसरी तरफ़ जिहादी ग्रुप हैं. वो यक़ीन करना चाहते हैं कि ओसामा अब भी ज़िंदा है. फ़िल्म का ये प्लॉट बड़ा मज़ेदार सा है जो आपको थिएटर तक जाने के लिए मजबूर कर सकता है|

प्रद्युम्न सिंह ने नकली ओसामा बिन लादेन का किरदार निभाया है. फ़िल्म के पहले हिस्से का हाईलाइट थे वो. प्रद्युम्न सिंह ने इस फ़िल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी लिखे हैं. ख़ुशी की बात है कि बॉलीवुड ने उनके जैसा टैलेंट खोदकर बाहर निकाल लिया है|

ओसामा के अलावा फ़िल्म में ओबामा भी हैं. ये फ़िल्म तालिबान टाइप चरमपंथियों के साथ-साथ अमरीका, उसके राष्ट्रपति और सीआईए पर भी बढ़िया कटाक्ष करती है. मैं हैरानी से सोचने पर मजबूर हो जाता हूँ कि क्या इस तरह की व्यंग्यात्मक फ़िल्म भारत में बनानी मुमकिन है जहां हमारे प्रधानमंत्री को इसी तरह से तला-भूना जाए |

अरे रे. मैं क्या सोच रहा हूं ये तो देशद्रोह होगा न, मैं कितना असहिष्णु हूँ जो ऐसा सोच रहा हूँ,  आक थू. आतंकवाद को हास्य की चाशनी में परोसने वाली ऐसी फ़िल्मों में कुछ तो बात होती ही है. है न. हमने इनमें से कुछ फ़िल्में देखी भी हैं जैसे वेलकम टु कराची, बंगिस्तान, शक्ल पे मत जा वगैरह, लेकिन इनमें से कई फ़िल्में कई हास्य पैदा करने के चक्कर में ख़ुद को बड़ा हल्का बना लेती हैं ‘तेरे बिन लादेन डैड ऑर अलाइव’ इस मामले में एक संतुलित फ़िल्म है |

ज़्यादातर हिस्से में यह एक असरदार ब्लैक कॉमेडी है,  लेकिन हां अंत के कुछ मिनटों में यह ज़रूर खींची गई लगती है| लेकिन जब अमरीका कथित तौर पर वेपन ऑफ़ मास डेस्ट्रक्शन की थ्योरी को इतना आगे ले जा सकता है, जब चरमपंथी जन्नत में हूरों के दर्शन कराने के नाम पर युवाओं को हिंसा के लिए भड़का सकते हैं तो एक फ़िल्म थोड़ी सी अतिश्योक्तिपूर्ण क्यों नहीं हो सकती. आज के हालात पर ये फ़िल्म एक बढ़िया कटाक्ष है|

source by-dailyhunt

आपका दिल जीत लेगी ‘तेरे बिन लादेन’ Read More