दिल्‍ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; जैश-ए-मोहम्‍मद के 12 संदिग्‍ध पकड़े गए, विस्‍फोटक बरामद

111112-delp-trst-77नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी और देश के अन्‍य शहरों में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंक के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए जैश-ए-मोहम्‍मद के 12 संदिग्‍धों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली में बड़ी आतंकी वारदात की तैयारी थी।

जानकारी के अनुसार, स्पेशल टीम के छापे में 12 संदिग्ध आतंकी पकड़े गए और इनका संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। स्पेशल सेल को आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली और आसपास के राज्यों में छापा मारकर 12 संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्‍य डिवाइस बरामद की गई है। इन संदिग्‍धों के पास से आईईडी भी बरामद की गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को करीब महीने भर पहले खुफिया इनपुट मिला था कि दिल्ली, एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कुछ संदिग्ध आतंकी घुस चुके हैं। इन्‍हें स्लीपर सेल की ओर से मदद की बात सामने आई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई जगहों पर छापेमारी कर कुल 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली के गोकुलपुरी से 8 और देबबंद से 4 संदिग्‍ध पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, इन आतंकियों की दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश थी। पकड़े गए संदिग्‍धों से फिलहाल पूछताछ जारी है।

 

दिल्‍ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; जैश-ए-मोहम्‍मद के 12 संदिग्‍ध पकड़े गए, विस्‍फोटक बरामद Read More

विजय माल्या ने कहा- मैं UK नहीं छोड़ूंगा, मेरी गिरफ्तारी से पैसे नहीं मिलेंगे

vijay3_1457937654_1461844लंदन.विजय माल्या ने कहा है कि वे यूके में मजबूरी के चलते एक्साइल में (निर्वासन) जीने को मजबूर हैं, लेकिन वे इस देश को नहीं छोड़ेंगे। इसकी वजह यह है कि वे यूके में सेफ महसूस करते हैं। माल्या ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अरेस्ट कर बैंकों को पैसा नहीं मिलने वाला। वे अब भी बैंकों से अच्छा सेटलमेंट चाहते हैं। माल्या ने मोदी सरकार और खुद की इमेज के बारे में क्या कहा…
– बता दें कि भारत सरकार ने गुरुवार को ही ब्रिटिश हाई कमीशन को लेटर लिखकर माल्या के डिपोर्टेशन की मांग की थी।
– माल्या 2 मार्च को जेट एयरवेज की फ्लाइट से फर्स्ट क्लास टिकट पर दिल्ली से लंदन गए थे।
– माल्या ने लंदन में फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ”हम हमेशा से बैंकों से बातचीत करते रहे हैं। हम इस मसले को सेटल करना चाहते हैं। लेकिन हम रिजनेबल नंबर पर इसे सेटल करना चाहते हैं जिसे हम अफोर्ड कर सकें।”
– ”मेरा पासपोर्ट लेकर या मुझे अरेस्ट करके उन्हें कोई पैसा नहीं मिलने वाला। मैं मजबूरी से एक्साइल में रहने को मजबूर हूं। मेरा ब्रिटेन छोड़कर जाने का कोई इरादा नहीं है।
– ”मैं किंगफिशर से फंड डाइवर्ट या उससे प्रॉपर्टी खरीदने का का गुनहगार नहीं हूं। मुझ पर लगे आरोप गलत हैं।”
– ”भारत में आज माहौल समझने की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न सिर्फ ओपिनियन बनाने में बड़ा रोल अदा कर रहा है, बल्कि वह एक हद तक सरकार को भड़काने का भी काम कर रहा है।”
मोदी सरकार के बारे में क्या कहा?
– माल्या ने कहा कि उन्हें मोदी सरकार से कोई शिकायत नहीं है। वे नहीं मानते कि उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी होने या पासपोर्ट कैंसल किए जाने में मोदी का कोई हाथ है।
– माल्या ने कहा, ”मैं इस स्टेबल गवर्नमेंट से खुश हूं। मुझे तब खुशी हाेगी जब (मोदी सरकार को) राज्यसभा में बहुमत मिलेगा।”
– ”प्रोफेशनल बैंकर्स चाहते हैं कि मामला सेटल करें और आगे बढ़ें। लेकिन जिस तरह से मेरी इमेज पेश की गई है, वे नहीं चाहते कि उनकी इमेज डिस्काउंट देने वाले बैंक्स की बन जाए। उन्होंने ऐसा किया तो मीडिया उनकी काफी आलोचना करेगा और जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाएंगी।”
– ”मैं देशभक्त हूं। तिरंगा फहराने पर गर्व महसूस होता है। लेकिन मुझे लेकर जिस तरह का माहौल बनाया गया है, मैं यूके में सेफ फील करता हूं।”
कितने कर्जदार हैं माल्या? क्या हैं आरोप?
– माल्या पर बैंकों का 9 हजार करोड़ बकाया है। उन्होंने किंगफिशर एयरलाइन्स के लिए बैंकों से कर्ज लिया था। लेकिन एयरलाइन्स 2012 में बंद हो गई।
– उन्होंने लोन नहीं चुकाया। पर यह भी आरोप है कि उन्होंने लोन के पैसे से विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदी।
– माल्या की तरफ से कहा गया कि तेल के रेट बढ़ने, ज्यादा टैक्स और खराब इंजन के चलते उनकी एयरलाइन्स को 6,107 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था।
– लाेन रिकवरी का केस डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल में चल रहा है।
– माल्या ने बैंकों से सेटलमेंट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सामने पिछले दिनों 6,868 करोड़ का ऑफर दिया है। इससे पहले माल्या ने 4,400 करोड़ का ऑफर दिया था।
ब्रिटेन-यूके के बीच ट्रीटी के इस आर्टिकल से मिलेगा बचने का मौका
– गुरुवार को ही भारत सरकार ने ब्रिटिश के हाई कमीशन को लेटर लिखकर माल्या के डिपोर्टेशन की मांग की थी। लेकिन माल्या को वापस लाना आसान नहीं होगा। इसमें देश को अफसरों को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
– यूके-इंडिया के बीच ट्रीटी का आर्टिकल 9 आरोपी को बचने के कई मौके देता है।
– इसके तहत आरोपी गुहार लगा सकता है कि एक्स्ट्राडीशन दरअसल परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
– इसके चलते एक्स्ट्राडीशन प्रोसेस में देरी हो सकती है जो आरोपी को भागने में मदद कर सकती है।
– यही नहीं, आरोपी ज्यूडिशियरी के हर लेवल पर अपील कर सकता है।
वॉर रूम लीक के आरोपी को देश लाने में 10 साल लगे थे
– बता दें कि भारत सरकार को नेवी वॉर रूम लीक के आरोपी रवि शंकरन को यूके से लाने में 10 साल लग गए थे।
– यूके की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने सीबीआई से शंकरन के मामले को लेकर कई सबूत मांगे थे।
– लेकिन शंकरन ने यूके के कोर्ट में अपील कर दी और केस भारत के खिलाफ हो गया।
– एक टॉप ब्यूरोक्रैट के मुताबिक, ‘फाइनेंशियल मामलों से जुड़े आरोपी रसूखदार लोग होते हैं। वे रास्ते पता कर देश से भाग जाते हैं। ऐसे लोगों पर कोई भी एक्शन लेना आसान नहीं होता।’
ब्रिटेन को भारत ने क्या लिखा है लेटर…
– गुरुवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेटर भेजे जाने की जानकारी दी।
– उन्होंने कहा-”दिल्ली में ब्रिटेन के हाई कमीशन को लिखकर विजय माल्या का डिपोर्टेशन मांगा गया है।”
– ”ब्रिटिश सरकार के साथ इस मैटर को हम उठाते रहेंगे।”
– ”यूके में इंडियन हाई कमीशन इसी तरह का नोट यूके और कॉमन्वेल्थ ऑफिस को भी भेजेगा ताकि विजय माल्या की कहीं भी मौजूदगी की जांच की जा सके।”
Source: Dainik Bhaskar
विजय माल्या ने कहा- मैं UK नहीं छोड़ूंगा, मेरी गिरफ्तारी से पैसे नहीं मिलेंगे Read More

अश्लील इशारे के आरोपी बिट्टा, खुद अपनी सुरक्षा के इंतजाम कर 20 फरवरी को हों अदालत में पेश

MS Bitta, Delhi, नई दिल्ली-अश्लील इशारे के आरोपी एमएस बिट्टा की पेशी छूट पर अम्बाला की जज कीर्ति वशिस्ठ ने आज कहा की अदालत को इस बात से कोई मतलब नहीं है की आरोपी एमएस बिट्टा जेड प्लस में है 20 फरवरी को बिट्टा अदालत में पेश हों l अम्बाला शहर की नीलम शर्माने एमएस बिट्टा के खिलाफ अश्लील इशारे करने के आरोप में आईपीसी की धारा 504,506,509 के तहत केस दायर किया था जिसमे अदालत ने एमएस बिट्टा को नोटिस जारी किया था और जब बिट्टा लगातार कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने बिट्टा के गैर-जमानती वारंट जारी किये जिसके बाद आरोपी एमएस बिट्टा ने गुपचुप तरीके से 30 सितम्बर 2015 को अदालत में पेशी से पूर्व ही अपनी जमानत याचिका दायर की जिसपर जज कीर्ति वसिष्ठ की अदालत ने 25 हजार के मुचलके पर आरोपी एमएस बिट्टा को रिहा किया था लेकिन उसके बाद आरोपी एमएस बिट्टा अदालत में पेश नहीं हुए और हर बार पेशी छूट के लिए अदालत में अपने वकील के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजने लगे और यही नहीं आरोपी ने अदालत में फर्जी मेडिकल भेजकर पेशी छूट ली इस बात की भनक जब शिकायतकर्ता नीलम शर्मा को लगी तो उसने अदालत में याचिका दायर कर बिट्टा की जमानत रद्द करने की मांग की जिसपर अदालत ने आरोपी एमएस बिट्टा को नोटिस जारी किया हुआ है जिसपर आज तक आरोपी एमएस बिट्टा ने ना तो कोई जवाब दिया ना पेश हुए l जज कीर्ति वसिष्ठ की कोर्ट ने आरोपी एमएस बिट्टा के वकील राजेश गुप्ता को 13 जनवरी 2016 को आदेश दिए थे की वह सुनिश्चित करें की बिट्टा 30 जनवरी को हर हालत में कोर्ट में पेश हो l शिकायतकर्ता नीलम शर्मा के वकील चन्द्रमोहन सहगल व मोहित सहगल ने बताया की बिट्टा आज फिर कोर्ट पेशी पर नहीं पहुंचे और आरोपी एमएस बिट्टा ने अपने वकील राजेश गुप्ता के माध्यम से पेशी छूट की मांग की और कहा की वह जेड प्लस सुरक्षा में है और अदालत में सुरक्षा के कारणों से नहीं आ सकता और दूसरा आरोपी ने अपनी टांग में तकलीफ का हवाला दिया आरोपी एमएस बिट्टा की तरफ से पेशी की छूट एप्लीकेशन का शिकायतकर्ता के वकील मोहित सहगल ने अदालत के समक्ष जोरदार विरोध किया और कहा की आरोपी अपने आप को अदालत से बड़ा बनने की कौशिश कर रहा है लगातार अदालत के आदेशों की अवमानना कर रहा है और शिकायतकर्ता के वकील ने कहा आरोपी 28 जनवरी को अम्बाला शहर में मॉडल टाउन में देर शाम पहुंचा और लोगों के बीच रहा और मोहित सहगल ने कहा इससे एक दिन पहले पंजाब में आरोपी एमएस बिट्टा ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जो तमाम प्रमाण शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत को सौंपे और अदालत ने मोहित सहगल की तरफ से दिए दस्तावेजों को फाइल का हिस्सा बनाया और शिकायतकर्ता की वकील ने कहा इससे पहले भी टांग की तकलीफ के चलते फर्जी मेडिकल के आधार पर पेशी छूट ले चूका है आरोपी एमएस बिट्टा कहता है उसकी टांग में तकलीफ है वह अपाहिज है उसके बावजूद भी आरोपी हजारो किलोमीटर का सफर करता है घूमता है सिर्फ अदालत में आते हुए एमएस बिट्टा की टांग में तकलीफ होती है और आरोपी एमएस बिट्टा को और कई खुलेआम घूमने में दिक्कत नहीं पर अदालत में आने से उसे सुरक्षा का खतरा होता है जो शिकायतकर्ता की एप्लीकेशन इसी अदालत में विचाराधीन है l वही,दोनों पक्षों की बहस के बाद जे.एम.आई.सी कीर्ति वसिष्ठ ने बिट्टा की पेशी छूट पर कहा की अदालत को इस बात से कुछ नहीं लेना की आरोपी एमएस बिट्टा जेड प्लस सुरक्षा में है इसलिए आरोपी अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद करें और 20 फरवरी को अदालत में पेश हो l ज्ञात रहे अम्बाला की महिला को वर्ष 2011 में अश्लील इशारे किये थे जिसमे आज बिट्टा आरोपी है नीलम शर्मा ने कहा अपने आप को देशभक्त कहलाने वाला बिट्टा महिलायों व अदालत की कितनी इज्जत करता है यह नजर आ रहा है नीलम शर्मा ने कहा इससे पहले भी आरोपी एमएस बिट्टा चंडीगढ़ में महिला को अश्लील इशारे कर चुका है l नीलम शर्मा ने कहा उन्हें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है लेकिन वह सजा करवाकर ही दम लेगी l

 कोर्ट ने कहा-बिट्टा को 20 फरवरी को अगर पेश ना हुई तो होगी कारवाई,शिकायतकर्ता नीलम शर्मा के वकील चन्द्रमोहन सहगल व मोहित सहगल ने बिट्टा की पेशी से छूट की एप्लीकेशन पर की जमकर की बहस,कहा-अदालत से ऊपर बनने की कौशिश कर रहा है बिट्टा,2 दिन पहले देर शाम अम्बाला मॉडल टाउन आया था उसके तमाम दस्तावेज वकील ने कोर्ट को सौंपे जिसे अदालत ने फाइल पर लिया पहले भी फर्जी मेडिकल भेजकर पेशी छूट ले चूका है आरोपी जिस पर कोर्ट ने लिया था गंभीर संज्ञान

अश्लील इशारे के आरोपी बिट्टा, खुद अपनी सुरक्षा के इंतजाम कर 20 फरवरी को हों अदालत में पेश Read More

महात्मा गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर लंदन मैनचेस्टर के लाइफ कोच मिस्टर युग ने आर्ट सिटी इंडिया के प्रतिभागी को किया प्रोत्साहित

1 (3)आर्ट सिटी इंडिया द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता 2015 आज 2 oct महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर दिल्ली में आयोजित किया गया।। मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पहले लाईफ कोच मिस्टर युग लंदन के मैनचेस्टर से उपस्थित थे। बच्चों ने अलग अलग विषयों पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आर्ट सिटी इंडिया का मुख्य उद्देश्य लोगों की प्रतिभा को निखारना व उसे पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में डॉक्टर ऋषि गुप्ता जी,प्रियंका जायसवाल , राजकुमार तोमर,हरिश्चंदर , श्रवण जी, शालिनी शर्मा, विवेक शर्मा (future guru) वसीम सर (डी फॉर डांस) मनीषा वर्मा,कोमल मल्होत्रा, विवेकानंद शर्मा, संतोष टंडन व मिडिया जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। (जे के स्वदीप)

News Coverage : Sawan Goyal

More pics…

1 (2) 1 (4)

महात्मा गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर लंदन मैनचेस्टर के लाइफ कोच मिस्टर युग ने आर्ट सिटी इंडिया के प्रतिभागी को किया प्रोत्साहित Read More