SurajKund Mela 2020

Hon’ble President of India inaugurates the 34th Surajkund International Crafts Mela

 Faridabad, February 1, 2020 : Hon’ble President of India Shri Ram Nath Kovind today formally inaugurated the 34th Surajkund International Crafts Mela 2020 and Shri Satyadeo Narain Arya, Hon’ble Governor of Haryana presided over the inaugural ceremony at Surajkund, Faridabad in the august presence of Shri Manohar Lal, Hon’ble Chief Minister, Haryana, Shri Jai Ram Thakur, Hon’ble Chief Minister, Himachal Pradesh, Shri. Kanwar Pal, Hon’ble Tourism Minister, Haryana and His Excellency Mr. Farhod Arziev, Ambassador Extraordinary and Plenipotentiary of the Republic of Uzbekistan Embassy. 
The galaxy of esteemed invitees at the inauguration ceremony included Shri Randhir Gollen, Chairman, Haryana Tourism Corporation, Smt. Seema Trikha, M.L.A, Badkhal, Shri. Krishan Pal Gurjar, Minister of State for Social justice and Empowerment, Government of India and Shri. Mool Chand Sharma, Transport Minister, Haryana along with many other dignitaries who graced the occasion.    
After entering from Dhanteshwari Gate, a traditional welcome was extended to the Hon’ble President of India, Haryana by Surajkund Mela Authority & Haryana Tourism.  Shri Ram Nath Kovind took a round of the Theme State Himachal Pradesh’s pavilion and the ‘Apna Ghar’. He also visited crafts huts and interacted with the craftspersons and weavers. Also, the delegation from Uzbekistan, the Partner Nation of the Mela received Shri Ram Nath Kovind and he met the foreign participants and Apna Ghar of Haryana. Following which, he headed towards the Chaupal and did the honours of lighting the lamp, after which he announced the Mela open.
Shri Vijai Vardhan, Additional Chief Secretary, Tourism, Haryana & Vice Chairman, Surajkund Mela Authority extended a hearty welcome to Hon’ble President of India and expressed gratitude towards all the present dignitaries for being a part of the Mela. He further stated that it is a matter of pride that the 34h edition of the mela is being inaugurated by the Hon’ble President of India. He expressed his gratitude to Shri Manohar Lal, Hon’ble Chief Minister, Haryana and for his able leadership for helping Surajkund mela attain the status it has today. He further stated that Uzbekistan and India share ties since ancient times and this mela will bring alive the age-old bond.
 
Mr. Farhod Arziev, Ambassador Extraordinary and Plenipotentiary of the Republic of Uzbekistan Embassy thanked government of Haryana and Haryana Tourism for giving them the opportunity to be a part of this grand celebration. He also stated that over 100 craftspersons and many cultural troupes have come to participate in the mela and will bring the true colours of Uzbekistan to the people of India. 
 
Shri Jai Ram Thakur, Hon’ble Chief Minister, Himachal Pradesh stated that Surajkund Mela is a great manifestation of how this platform provides opportunities to craftspersons in a friendly environment and a beautiful ambience. He also invited all the people to come visit the enchanting state of Himachal Pradesh. 
 
Shri Manohar Lal, Hon’ble Chief Minister, Haryana addressed the gathering and pointed out that the Mela gives a glimpse of India’s civilization and culture. He welcomed all the artisans and stated that the artisans and craftspersons are the soul of this mela. Both Himachal Pradesh and Uzbekistan have spread the colours of their culture with their handicrafts and art. 
SurajKund Mela 2020
 
He further mentioned that state of Haryana is making strides in further developing the tourism of the state in places like Kurukshetra, Aravalli Hills, Farm Tourism and also the state will be publishing an Atlas that will encompass all the aspects of the state of Haryana.  
 
The Hon’ble President of India, Shri Ram Nath Kovind appreciated and applauded the efforts to preserve the languishing crafts of our country through this grand mela.  Surajkund Mela is an opportunity for all artisans to take full advantage and showcase our hidden glory and that the mela is a confluence of art, Music and Culture from across the world. 
 
The object of this Mela is to promote handicrafts, arts and the culture of the country and that this Mela has promoted rural crafts.  Because of this Mela, new generation gets to know about country’s heritage. 
 
He further stated that the idea of having a theme state lends uniqueness to the mela and festivals bring visitors from across India as well as abroad. He highly praised the facilities provide in the mela premise, including security, cleanliness, digital payments and online booking facilities for the visitors. 
 
He expressed happiness about the fact that Uzbekistan as Partner Nation has got its contingent of artisans, master chefs and artistes and there is an overwhelming participation of craftspersons from Central Asia, SAARC nations and many other countries. He  also commended the efforts of Surajkund Crafts Mela Authority and Haryana Tourism for organising an event of this level.
The inauguration ceremony of the Mela also saw enthralling performances by Himachali troupe who performed the Himachali Nati called Mala Nritya and the artists from Uzbekistan enthralled the audience with the traditional Lazgi Dance. 
By: Sanjay Chaturvedi
9811074823

 

Hon’ble President of India inaugurates the 34th Surajkund International Crafts Mela Read More
Google Map Hacked

Google Maps को किया हैक, खाली रास्ते पर लगाया ट्रैफिक जैम

गूगल (Google) के साथ तगड़ा प्रैंक (मजाक) हुआ है। बर्लिन के एक आर्टिस्ट सिमॉन वेकर्ट ने गूगल मैप्स (Google Maps) को 99 सेकंड-हैंड स्मार्टफोन्स की मदद से हैक कर लिया। मजाक के तौर पर की गई इस हैकिंग के बाद गूगल मैप्स बिल्कुल क्लियर रूट को भी हेवी ट्रैफिक वाला बता रहा था। यूजर्स को ट्रैफिक की सही जानकारी देने के लिए गूगल स्लो मूविंग या हेवी ट्रैफिक का डेटा लेता है। इसके लिए वह किसी खास एरिया में ट्रैवल कर रहे उन यूजर्स के मोबाइल को ऐक्सेस करता है जो गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। सिमॉन ने ट्रैफिक जैम बताने वाले गूगल के इसी प्रोसेस के साथ खेल किया है।

  • बर्लिन के आर्टिस्ट ने जबरदस्त प्रैंक में गूगल मैप्स को हैक कर वर्चुअल ट्रैफिक जैम क्रिएट कर दिया। प्रैंक के लिए 99 सेकंड-हैंड स्मार्टफोन का इस्तेमाल हुआ। इस हैकिंग में गूगल मैप्स खाली रास्ते को भी हेवी ट्रैफिक वाला बता रहा था।

ऐसे किया गूगल मैप्स को हैक
सिमॉन ने एक छोटी हैंड ट्रॉली में 99 स्मार्टफोन्स को रख दिया। इन सभी स्मार्टफोन्स में गूगल मैप्स ऑन था। सिमॉन ट्रॉली में इन स्मार्टफोन्स को इकट्ठा रखकर एक खाली सड़क पर टहलने निकल गए। गूगल, सिमॉन के इस प्रैंक को समझ नहीं पाया और उस खाली रोड को हेवी ट्रैफिक वाला बताने लगा। हालांकि, इस प्रैंक से किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मैप्स यूज करते हुए उस रास्ते से गूजरने वाले ड्राइवर्स को गूगल ने री-रूट जरूर कर दिया।

ट्रैफिक कंडिशन बताने के लिए तीन कलर
दुनिया भर में गूगल की यह नैविगेशन सर्विस काफी पॉप्युलर है। ट्रैफिक और रास्ते की सही जानकारी देते हुए यह यूजर्स को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। गूगल मैप्स में ट्रैफिक कंडिशन को बताने के लिए भारत में रेड, ब्लू और येलो कलर का यूज होता है। रेड मतलब तगड़ा जैम, ठीक-ठाक मूवमेंट के लिए येलो और बिल्कुल क्लियर रोड के लिए ब्लू इंडिकेशन मिलता है। अक्सर रोड ब्लॉक के चलते मैप्स में गूगल नैविगेशन को री-रूट कर देता है ताकि यूजर्स बेस्ट रूट से अपनी मंजिल पर पहुंच सकें।

गूगल मैप्स में सुधार की जरूरत
आजकल यूजर रास्ता मालूम होने के बाद भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि उन्हें ट्रैफिक की रियल-टाइम इन्फर्मेशन मिल सके। हालांकि, इस हैकिंग के बाद गूगल मैप्स पर पूरी तरह भरोसा करने में कुछ यूजर्स को थोड़ी हिचकिचाहट जरूर होने वाली है। वहीं, सिमॉन के इस प्रैंक के बाद गूगल को जरूर मैप्स सर्विस में सुधार करने की जरूरत का अहसास हुआ होगा। यह एक प्रैंक था, लेकिन सिमॉन के इस प्रैंक ने गूगल को एक तरह से अलर्ट भी कर दिया है कि मैप्स की इस खामी का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।

Google Maps को किया हैक, खाली रास्ते पर लगाया ट्रैफिक जैम Read More
prostitution

देह व्यापार पर कोरोना वायरस की मार, पहचान छिपा रहीं चीनी लड़कियां

चीन में कोरोना वायरस ने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली है और हजारों लोग इससे पीड़ित हैं. बुधवार सुबह तक के आंकड़े के मुताबिक, चीन में 490 लोगों की जान जा चुकी है. दुनिया के कई अन्य देशों में भी वायरस से संक्रमित लोग सामने आए हैं. कई देशों ने चीन ने आने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है. वहीं, कोरोना वायरस का बुरा असर देह व्यापार में शामिल चीनी लड़कियों पर भी पड़ रहा है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में देह व्यापार करने वालीं चीनी लड़कियां अपनी नेशनलिटी छुपा रही हैं या फिर खुद को किसी और देश का बताने लगी हैं. लड़कियों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से उनके साथ भेदभाव हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ऑनलाइन पोर्टल पर भी चीनी लड़कियों ने खुद के प्रोफाइल में चीन शब्द छिपा दिया है. एक सेक्स वर्कर ने बताया कि उन्होंने खुद का रेट आधा कर दिया है और नेशनलिटी हाइड कर दी है.

चीनी सेक्स वर्कर का कहना है कि जब से कोरोना वायरस सामने आया है तब से उनकी आय में काफी कमी हो गई है. एक अन्य लड़की ने बताया कि उनका बिजनेस इतना खराब पहले कभी नहीं हुआ.

 

कई सेक्स वर्कर सालों से अपने देश चीन नहीं गई हैं, बावजूद इसके लोग डर रहे हैं कि इन लड़कियों के संपर्क में आने से शायद वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं.

बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब तक कोई वैक्सीन की खोज नहीं की जा सकी है. कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर लोगों को आइसोलेट रहने और तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है.

Sex worker china

समझा जा रहा है कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई. शहर में मरीजों के इलाज के लिए चीन ने वुहान में 10 दिनों में एक हजार बेड का हॉस्पिटल बनाया है. शहर में आने जाने पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं.

 

देह व्यापार पर कोरोना वायरस की मार, पहचान छिपा रहीं चीनी लड़कियां Read More
Kapil Misra

Delhi Election 2020 LIVE: BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता

मॉडल टाउन विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता व दो बार निगम पार्षद रहने के साथ निगम के महत्वपूर्ण पदों पर रहे राज खुराना आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को मॉडल टाउन से AAP विधायक व प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के नेता संजय सिंह ने खुराना को दिलाई पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा ने कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। ऐसे में राज खुराना का भाजपा से AAP में शामिल होना किसी झटके से कम नहीं है।

LIVE Delhi Election 2020 :

  • भाजपा नेता मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने AAP सरकार को घेरते हुए कहा कि ये पुनर्वास कॉलोनियों के मालिकाना हक दिलाएंगे। पांच साल बीत गए और पता नहीं कौन सी कॉलौनी में बैठे हुए थे। ऐसी कई इन्होंने 2015 में भी कहीं थीं। 2020 का ये घोषणा पत्र बताता है कि ये कहते जरूर हैं पर इनको करना नहीं आता।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी कहते हैं मेरा दिलो-दिमाग सब शाहीन बाग के साथ है, पर दिल्ली की जनता भी कहती है कि हम शाहीन बाग के खिलाफ हैं और ये जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ, ये शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, ये अपने आप दिखाते हैं कि ये कैसे राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी होने के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत AAP के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने घोषण पत्र में 28 मुद्दों पर फोकस रखने की बात कही है। 24 घंटे बाजार खोलने, जन लोकपाल और स्वराज कानून समेत राशन की डोर स्टेप डिलिवरी समेत 28 मुद्दे हैं, जिन पर AAP का जोर रहेगा।
  • अरविंद केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आनी जारी है। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रवि किशन प्रतिक्रिया में कहा- ‘ अरविंद केजरीवाल को अचानक शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद अब उनको याद आ गया कि मैं हिन्दू हूं। हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते, हनुमान चालीसा पढ़ें या पेड़ पर उल्टा लटक जाएं ये चुनाव वो हार रहे हैं।’
  •  
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार में तेजी आने के साथ विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने फिर विवादित ट्वीट किया है- ‘केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं और अब ओवैसी भी पढ़ेंगे।
  • दिल्ली चुनाव के मद्देनजर मुख्य दिव्यांगों व बुजुर्गों मतदाताओं को परिवहन सुविधा देने का फैसला लिया है। यह सुविधा पाने के लिए मतदाता पांच फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं।
  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की 5 फरवरी को आयोजित रैली रद हो सकती है, क्योंकि वह इन दिनों बीमार चल रही हैं।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत दर्जनभर से अधिक दिग्गज  नेता रैली, जनसभा और रोड शो के जरिये उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
  • दिल्ली के द्वारका इलाके में पीएम मोदी रैली को संबोधित करेंगे।
  • कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) और  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (party leader Rahul Gandhi) जंगपुरा और संगम विहार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister and senior Congress leader Dr. Manmohan Singh) राजौरी गार्डन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) दिल्ली कैंट इलाके के साथ पटेल नगर और तिमारपुर में रैली को संबोधित करेंगे।
  • सोमवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, कालकाजी से AAP विधायक के बेटे ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।
  •  अमित शाह (भाजपा) ने ट्वीट किया है- ‘शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। ‘असम को भारत से काट दो’ कहने वाले शरजील इमाम के साथ ये खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा।’
  • कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बिजली पर कांग्रेस राज्यों में दिल्ली से तीन गुना सब्सिडी है। दिल्ली सब्सिडी में भ्रष्टाचार है यहां सब्सिडी प्राइवेट कंपनियों को दी जाती है, कांग्रेस प्रदेशों में सरकारी कंपनियों को जाती हैं। हम डीबीटी के तहत सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में जमा कर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे!
  • AAP नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है- ‘भाजपाई कह रहे हैं ‘ हिंदू कटने को तैयार हो जाओ’ भाजपा की सरकार है। इनसे हिंदुओं की सुरक्षा नहीं हो सकती तो सरकार में क्यों हो?
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों के लिए आगामी 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतों की गणना होनी है।
  • दिल्ली में भाजपा अपने सहयोगियों लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल युनाइटेड के साथ तो कांग्रेस बिहार में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में है।
  • दिल्ली विधासभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार है,जब कांग्रेस किसी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।
Delhi Election 2020 LIVE: BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा को बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता Read More
M.S Dhoni & Kapil dev

धोनी की वापसी पर बोले कपिल देव, 6-7 महीने तक क्रिकेट नहीं खेलने से…

भारत के स्टार विकेटकीपर- बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सालाना अनुबंध का हिस्सा नहीं हैं. पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) के बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं. जिसके बाद से उनके भविष्य पर काफी अटकलें लगाई जा रही है. कुछ खबरों की मानें तो धोनी टी20 वर्ल्ड कप तक संन्यास की घोषणा नहीं करेंगे. फिलहाल वह आने वाले समय में क्या करते हैं, इसके बारे में समय आने पर पता चलेगा. मगर भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने धोनी की वापसी पर कहा कि उनका वापसी करना मुश्किल है.

  • वर्ल्ड कप के बाद से ही एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से दूर हैं और अब जल्द ही आईपीएल (IPL) भी शुरू होने वाला हैं.

कविल देव ने कहा कि एमएस धोनी के पास वापसी करने के लिए आईपीएल है.

1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर है, ऐसे में उनका वापसी करना मुश्किल है. यहीं नहीं चयनकर्ताओं के लिए भी उन्हें टीम में शामिल करना मुश्किल होगा.

Dhoni IPL

आईपीएल में फॉर्म अहम

कपिल देव (Kapil Dev)  ने कहा कि जब कोई लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलता हैं तो उन्हें नहीं लगता कि वह कहीं से वापसी कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी आईपीएल (IPL) शुरू होने वाले हैं और इसमें धोनी की फॉर्म अहम होगी. चयनकर्ता देखेंगे कि देश के लिए क्या चीज बेहतर है. एमएस धोनी  (MS Dhoni) ने देश के लिए काफी कुछ किया है, मगर जब आप 6- 7 महीने नहीं खेलते हैं तो हर किसी के दिमाग में एक संदेह पैदा  करते हैं. हर कोई इसी बात की चर्चा करता है, जो नहीं होना चाहिए.

Dhoni practice

आईपीएल में धोनी की फॉर्म उनकी वापसी तय करेगी.

इस बार के आईपीएल (IPL) सीजन पर हर किसी की नजरें होगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन इस टूर्नामेंट पर काफी हद तक निर्भर करेगा. आईपीएल का यह सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य को तय करेगा. इसी से टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए टीम का चुनाव होना है. यह आईपीएल धोनी के भविष्य का भी फैसला करेगा. भारतीय कोच रवि शास्‍त्री (Ravi Shastri) पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल का प्रदर्शन उनकी वापसी तय करेगा.

धोनी की वापसी पर बोले कपिल देव, 6-7 महीने तक क्रिकेट नहीं खेलने से… Read More

Delhi Election: हैदराबादी-मुरादाबादी के साथ अब दिल्ली में ‘चुनावी बिरयानी’, योगी ने चढ़ाई हांडी

Delhi Election 2020 Yogi Adityanath Shaheen Bagh Protest
दिल्ली में मिलने वाली हैदराबादी और मुरादाबादी बिरयानी काफी मशहूर है, लेकिन चुनावी (Delhi Election 2020) माहौल में यहां एक ऐसी बिरयानी भी पकाई जा रही है, जो स्वाद भी बिगाड़ सकती है और इसकी खुशबू से किसी का पेट भी भर सकता है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ से राजधानी दिल्ली आकर इस बिरयानी की हांडी चढ़ा दी है, Shaheen Bagh Protest जिसके असल टेस्ट का पता 11 फरवरी को चलेगा.
  • दिल्ली चुनाव में लगा बिरयानी का तड़का
  • सीएम योगी के बयानों में बिरयानी का जिक्र
  • शाहीन बाग के बहाने बिरयानी का छौंक

यूं तो दिल्ली में हैदराबाद से लेकर मुरादाबाद और कलकत्ता तक की बिरयानी मिलती है, लेकिन आजकल चुनावी माहौल है, लिहाजा यहां राजनीतिक बिरयानी भी पकाई जा रही है. खासकर, भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने भाषणों में बिरयानी की दावत और उसके पकौता के बारे में खूब जानकारी दे रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि दिल्ली में मिलने वाली इन बाहरी बिरयानी की तरह ये नेता भी लोकल नहीं हैं.

इस चुनावी बिरयानी में सबसे पहला छौंक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाया. योगी आजकल दिल्ली में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और इस क्रम में योगी जब 1 फरवरी को रोहिणी में चुनाव प्रचार के लिए उतरे तो उन्होंने सीधा निशाना नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर साधा. योगी ने कहा कि जो लोग कश्मीर में आतंकियों का समर्थन करते हैं, वो शाहीन बाग में मंच संभाले हुए हैं और आजादी के नारे लगा रहे हैं.

yogi adityanath shaheen bagh Delhi BJP Rally

इसके साथ ही योगी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार जनता को जहरीला पानी पिला रही है और जो लोग शाहीन बाग में धरना दे रहे हैं उन्हें बिरयानी सप्लाई की जा रही है. योगी ने ये भी कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, हर आतंकी की पहचान की जा रही है और उन्हें बिरयानी की जगह गोली दी जा रही है.’

बता दें कि मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब जब जेल में था, उसे खाने में बिरयानी देने को लेकर देश में काफी चर्चा रही थी और बीजेपी ने तत्कालीन यूपीए सरकार पर आतंकी को बिरयानी खिलाने के आरोप लगाए थे.

अब बीजेपी केंद्र की सत्ता में है और उसके नेताओं की तरफ से आतंकवाद का जिक्र कर शाहीन बाग के प्रोटेस्ट को निशाने पर लिया जा रहा है और AAP पर प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिलाने की बात की जा रही है.

योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रचार के दूसरे दिन भी बिरयानी का मुद्दा उठाया. रविवार (2 जनवरी) को योगी जब दक्षिण दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने शाहीन बाग के बहाने बिरयानी भी पका दी और विरोधी आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर ले लिया.

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा, ‘बीजेपी आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की दिशा में काम कर रही है, जबकि केजरीवाल शाहीन बाग के लिए बिरयानी का आयोजन करने और खिलाने में व्यस्त हैं.’

योगी की इस बिरयानी की हांडी में अब बीजेपी के दूसरे नेता भी हाथ बंटाने उतर आए हैं. मोदी कैबिनेट में मंत्री और बिहार से आने वाले सांसद अश्विनी चौबे ने शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वहां भाड़े के टट्टू फ्री की बिरयानी खाकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

बिरयानी की इस दावत का आयोजक अश्विनी चौबे ने भी आम आदमी पार्टी को ही बताया. चौबे ने कहा, ‘शाहीन बाग में बैठे लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. आम आदमी पार्टी शाहिन बाग के लोगों को बिरयानी दे रही है और वोट बैंक की राजनीति कर रही है.’

यानी शाहीन बाग में 50 दिनों से चले आ रहे महिलाओं के धरने प्रदर्शन के बहाने बीजेपी नेता आतंकवाद और बिरयानी का जिक्र कर विशेषकर आम आदमी पार्टी को निशाना बना रहे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2020) के लिए 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके बाद 11 फरवरी को नतीजों के साथ ही पता चल पाएगा कि इस बिरयानी का असली टेस्ट कैसा है.

Delhi Election: हैदराबादी-मुरादाबादी के साथ अब दिल्ली में ‘चुनावी बिरयानी’, योगी ने चढ़ाई हांडी Read More
Airtel India

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, बंद की ये फ्री सर्विस

एयरटेल (Airtel ) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए कुछ प्लान के साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) का फ्री सब्सक्रिप्शन देना बंद करने का फैसला किया है। जिन प्लान के साथ यह सुविधा बंद की गई है उनमें एयरटेल Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड और कुछ पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। हालांकि वोडाफोन और ACT फाइबरनेट जैसे प्रतिद्वंदी कंपनियां अभी भी यह सुविधा दे रही हैं। बता दें रिलायंस जियो अपने कई प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था।

भारती एयरटेल अपने कुछ पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर करती आ रही थी। अब कंपनी ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है। वहां से नेटफ्लिक्स को हटा दिया गया है। हलांकि वर्तमान यूजर्स की यह सुविधा वैलिडिटी खत्म होने तक जारी रहेगी।

Airtel logoये सुविधाएं जारी

एयरटेल के अधिकतर पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जैसे एयरटेल के 499 पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा एक साल के लिए ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स के सब्सक्रिप्श के अलावा हैंडसेट प्रोटेक्शन भी मिलती है।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, बंद की ये फ्री सर्विस Read More
supreme court of india

धार्मिक भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दों पर नौ जजों की बेंच करेगी सुनवाई, मस्जिद में महिलाओं का प्रवेश, खतना और अन्य धर्म में विवाह

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) धार्मिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दे तय करेगी, जिस पर नौ जजों की बेंच सुनवाई करेगी| कोर्ट ने विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव के मामले से निपटने के संबंध में उन सवालों को तैयार करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू की, जिस पर उसे चर्चा करनी है| इसमें केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़ा मामला भी शामिल है| सुप्रीम कोर्ट सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के साथ-साथ मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश, और दाऊदी बोहरा समुदाय की महिलाओं के खतना की परंपरा पर भी सुनवाई करेगी|

  • सबरीमला मंदिर (Sabarimala Temple) में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के साथ-साथ मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश, अपने धर्म से बाहर किसी अन्य धर्म में विवाह के लिए इंसाफ और दाउदी बोहरा समुदाय के बीच महिलाओं के खतना की परंपरा पर भी SC(Supreme Court) में होगी चर्चा|
Sabrimala Mandir

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने कहा था कि केरल के सबरीमला मंदिर समेत तमाम अन्य धार्मिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति भेदभाव से संबंधित मामले की सुनवाई 9 न्यायाधीशों की संविधान पीठ 10 दिन में पूरा कर लेगी| बेंच ने यह टिप्पणी उस समय की जब सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ के समक्ष इस मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अदालत के पूर्व में दिए गए आदेश की अनुपालना में वकीलों की एक बैठक हुई, लेकिन 9 न्यायाधीशों की पीठ के विचार-विमर्श के लिए कानूनी सवालों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका|

पीठ सभी की सुनेगी दलीलें
जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता में नौ न्यायाधीशों की पीठ सवालों को तय किये जाने के मुद्दे पर एफ एस नरीमन समेत विभिन्न वरिष्ठ वकीलों की दलीलें सुन रही है, जिस पर उसे फैसला करना है| सबरीमला मामले में पिछले साल 14 नवंबर को दिए गए फैसले के माध्यम से विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव का मामला वृहद पीठ के समक्ष भेजा गया था|

Pm Modi with Daudi Bohra Muslim

याचिकाओं में उठाए ये मुद्दें
पीठ को याचिकाओं में उठाए गए मुद्दों, जैसे- मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश, दाऊदी बोहरा समुदाय में महिलाओं के खतना के चलन और अपने धर्म से बाहर किसी अन्य धर्म में विवाह करने वाली पारसी महिलाओं को अधिकार देने से इनकार करने आदि पर दिये गए तर्कों के मद्देनजर अपने सवाल तैयार करने हैं|

धार्मिक भेदभाव से जुड़े सभी मुद्दों पर नौ जजों की बेंच करेगी सुनवाई, मस्जिद में महिलाओं का प्रवेश, खतना और अन्य धर्म में विवाह Read More
One Soldier Killed Four Injured in Terror Attack on IAF Convoy in Poonch

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा

सितंबर 2018 झज्जर कोटली आतंकी हमला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने सुबह सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में सुरक्षाबल का कोई जवान घायल नहीं हुआ था, लेकिन आतंकियों ने ड्यूटी पर खाकी वर्दी पहनकर जा रहे सेरीकल्चर विभाग के माली को निशाना बनाया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। यह आतंकी हमला साल 2018 के सितंबर महीने में हुए आतंकी हमले की तरह ही था। ठीक उसी तरह आतंकियों ने सभी हथकंडे अपनाए थे।

Jammu and Kashmir: Like 2018, terrorists attacked again, this time also the terrorist base was in a truck.

 

घायल गणेश दास (54) निवासी दामिनी, झज्जर कोटली आतंकियों का सिर्फ इसलिए निशाना बन गया क्योंकि उसने पुलिस की तरह खाकी वर्दी पहन रखी थी। सेरीकल्चर विभाग में माली (फील्ड) के पद पर कार्यरत गणेश सुबह 7.45 बजे ड्यूटी पर वर्दी में जा रहा था तभी उसके सामने पिट्ठू बैग उठाए तीन आतंकी आ गए।

आतंकियों ने उसकी वर्दी देख उसे पुलिस वाला समझकर फायर कर दिया। गणेश दास के अनुसार उस पर तीन फायर किए गए, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि एक गोली उसकी दाहिनी बाजू को पार करते हुए निकल गई। बाजू की एक हड्डी टूट गई।

यह हमला सुबह 7.45 बजे हुआ था। आज यानी कि शुक्रवार को आतंकियों ने सुबह साढ़े पांच बजे हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने ट्रक के अंदर ही छिपने का स्थान बना रखा था। दोनों हमलों में मुख्य बात यह है कि आंतकियों ने श्रीनगर जाने के लिए हाईवे का रास्ता चुना। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों।

 

जम्मू-कश्मीरः 2018 की तरह ही आतंकियों ने फिर किया हमला, इस बार भी ट्रक में था आतंकी अड्डा Read More

24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएं, केबिनेट ने दी मंजूरी

जबकि डेनमार्क, घाना, कनाडा, जर्मनी, विएतनाम, और जाम्बिया सहित 23 देशों में किसी भी समय गर्भपात की अनुमति है.

इन देशों में गर्भपात की अनुमति

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल एथिक्स के लेख के अनुसार नेपाल, फ्रांस, इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया, इथोपिया, इटली, स्पेन, आइसलैंड, नार्वे, फिनलैंड, स्वीडन और स्विट्जरलैंड समेत 52 फीसदी देशों में बच्चे में विसंगतियां पाए जाने पर 20 हफ्ते से ज्यादा होने पर गर्भपात की इजाजत है.

कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के साथ ही मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन का रास्ता साफ हो गया है. अब इस बिल को संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा. इस बिल के जरिए अब महिलाएं 24वें हफ्ते भी गर्भपात करा सकेंगी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बुधवार को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन के लिए मंजूरी दे दी है. इस बिल को संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा.

‘गर्भपात का अधिकार महिलाओं के पास हो’

मंत्रालय ने यह हलफनामा याचिकाकर्ता और वकील अमित साहनी की जनहित याचिका के मामले में दाखिल किया. अमित साहनी ने अपनी याचिका में कहा था कि महिला और उसके भ्रूण के स्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए गर्भपात कराने की अवधि 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 से 26 हफ्ते कर दी जाए. इसके अलावा अविवाहित महिला और विधवाओं को भी कानूनी रूप से गर्भपात कराने की अनुमति दी जाए. अमित साहनी ने अपनी इस जनहित याचिका में कई व्यावहारिक दिक्कतों का भी जिक्र किया था जो समाज में गर्भधारण के बाद महिलाओं को झेलनी पड़ती है. याचिका में यह भी कहा गया कि जिस तरह से गर्भधारण का अधिकार महिला के पास है उसी तरह से गर्भपात कराने का भी अधिकार महिला के पास होना चाहिए.

सरकार ने कहा था-कर रहे विचार-विमर्श

पिछले साल गर्भपात कराने की अवधि बढ़ाने को लेकर कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले साल अगस्त में दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके गर्भपात की समयसीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 से 26 हफ्ते करने को लेकर मंत्रालय ने विचार-विमर्श शुरू कर दिया है.

सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया कि संबंधित मंत्रालय और नीति आयोग की राय लेने के बाद गर्भपात संबंधी कानून में संशोधन के मसौदे को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा जिसके बाद उसे कानून मंत्रालय के पास भेज दिया जाएगा ताकि गर्भपात संबंधी कानून पर जरूरी संशोधन हो सके.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाई कोर्ट को यह भी बताया कि उसने गर्भपात संबंधी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेन्सी (एमटीपी) कानून, 1971 में संशोधन को लेकर अपना मसौदा कानून मंत्रालय के पास भेज दिया है.

इसके बाद, कानून मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय को कहा था कि अभी संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है. ऐसे में नई सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर गौर करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्कालीन चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच के सामने हलफनामा दाखिल किया था.

 

24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएं, केबिनेट ने दी मंजूरी Read More