जापान में भूकंप ने फैलाई तबाही, हर तरफ फैला डर

Cracks caused by an earthquake are seen in a parking lot in Minamiaso town, Kumamoto prefecture. REUTERS/Kyodo

Local residents wrap themselves in blankets as they sit on the road after they are evacuated from their home after an earthquake in Mashiki town, Kumamoto prefecture, southern Japan. REUTERS/Kyodo

दक्षिणी जापान में भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात (जापान में शनिवार तड़के) 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके लगे। इस भूकंप के चलते अब सुनामी आने का खतरा भी मंडरा रहा है। भूकंप के बाद जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र जापान के कुमामोटो शहर के समीप 40 किमी की गहराई पर था। इससे पहले अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने 7.1 तीव्रता का भूकंप आने की जानकारी दी थी, जिसका केंद्र उसी स्थान के पास सात किमी की गहराई पर बताया था।

जापान के आरिएके और यातसुशिरो समुद्र में भीषण हलचल पैदा होने की चेतावनी के चलते लोगों को तटीय इलाकों से दूर जाने के लिए को कहा गया है। स्थानीय मीडिया एनएचके के मुताबिक समुद्र में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

इससे एक दिन पहले जापान के दक्षिण पश्चिमी द्वीप क्यूशु पर बृहस्पतिवार रात आए भूकंप में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 860 लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई थी।

इस भूकंप की वजह से 53 घायलों की हालत गंभीर है। भूकंप के कारण अनेक मकान ध्वस्त हो गए, हाईस्पीड ट्रेनें पटरी से उतर गईं और कई जगहों पर आग लग गई।

मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहतकर्मी रातभर राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। भूकंप से होंडा, सोनी जैसी कई कंपनियों के कारखानों में काम बंद हो गया है।

इस भूकंप में 29 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।

भूकंप का यह झटका गुरुवार को आए भूकंप से तेज था। इसमें कई मकान पूरी तरह से तबाह हो गए। भूकंप का केंद्र कुमामोटो शहर के पास था।

इस शहर के एक अस्पताल को हुए नुकसान के बाद उसे खाली करा लिया गया। गुरुवार को आए भूकंप में नौ लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे। भूकंप के बाद देश में सूनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया था।

इसमें एक मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी दी गई थी। हांलांकि बाद में चेतावनी वापस ले ली गई। शुक्रवार के भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी गई है। इसके कुछ देर बाद ही एक दूसरा तेज़ झटका भी आया।

Source : Amar Ujala